

Vaibhav Sooryavanshi Debut: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर हैं। जहां फिलहाल इंडिया और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज खेली जा रही है। लेकिन इससे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि क्या युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिलेगा या नहीं। लेकिन इसी बीच खबर आई है कि सूर्यवंशी को जल्द ही डेब्यू का मौका मिल सकता है। इंग्लैंड से पहले इंडियन टीम ने आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज खेली थी। माना जा रहा था कि वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड वाली सीरीज में ही खेलने का मौका मिल जाएगा, लेकिन टीम मैनेजमेंट सब को हैरान करते हुए सूर्यवंशी को दोनों मैचों में बाहर बैठाए रखा। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल किए जाने की उम्मीद थी। पर मैनेजमेंट ने इस बार भी उन्हे बाहर बैठाने का फैसला किया।
भारतीय टीम शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का दूसरे टी20 मैच में खेलने के लिए उतरेगी। इसी बीच कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस मैच में वैभव को संजू सैमसन की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। संजू पिछले तीन मैचों में फ्लॉप साबित हुए हैं। सीरीज में उनका बल्ला अब तक शांत है और वह एक-एक रन के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी खेलने का मौका मिल सकता है। संजू का आईपीएल सीजन ठीक-ठाक था। हालांकि वो आईपीएल के बाद से अब तक रंग में नजर नहीं आए हैं। आयरलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले में संजू केवल पांच रन ही बना सके। वहीं सीरीज के दूसरे मैच में वो खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। जबकि इंग्लैड के खिलाफ खेले गए पहले मैच में सात बॉल में सिर्फ एक रन की बना पाए। संजू के हालिया फॉर्म को देखते हुए उनका प्लेइंग इलेवन से बाहर जाना लगभग तय माना जा रहा है।
संजू के बाहर बैठने की स्थिति में वैभव सूर्यवंशी को बतौर ओपनर टीम में शामिल किया जा सकता है। वहीं विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ईशान किशन को दी जा सकती है। आयरलैंड के खिलाफ भी दूसरे टी20 मैच में संजू के रहते विकेटकीपिंग ईशान किशन ने ही की थी।