IND vs ENG: चौथे T20 में टीम इंडिया के सामने करो या मरो की चुनौती, हारते ही सीरीज होगी इंग्लैंड के नाम

India vs England 4th T20 Series: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज में 2-0 से पिछे होने के बाद, भारतीय टीम गुरुवार को ब्रिस्टल में चौथा मैच खेलने उतरेगी।
A do-or-die challenge awaits Team India in the fourth T20; a loss would hand the series to England.
भारत बनाम इंग्लैंड (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Team India's Do Or Die Match: लगातार दो मैच हारने के बाद अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ मुश्किल में फंस गई है। पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड 2-0 की लीग से आगे है। ऐसे में गुरुवार रात 10 बजे से ब्रिस्टल के सीट यूनीक स्टेडियम में खेला जाने वाला चौथा T20 भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा। अगर टीम इंडिया ये मैच हार जाती है, तो ये सीरीज भी गंवा देगी। सीरीज में बने रहने के लिए ये टीम इंडिया का आखरी मैका है।

पिछले 2 मैचो में इंग्लैंड का शानदार प्रदर्शन

इंग्लैंड ने शुरुआती तीन मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। अब विरोधी टीम की नजर चौथा मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी। वहीं भारत के पास अभी भी आखिरी दो मैच जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर करने का मौका है।

कौन बैठेगा बाहर?

चौथे T20 से पहले भारतीय टीम के प्लेइंग 11 पर भी बड़ा सवाल बना हुआ है। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को दूसरे और तीसरे मैच में बाहर बैठाकर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया था। वैभव का प्रदर्शन अब तक ठीक-ठाक रहा है। हालांकि टीम के लगातार खराब प्रदर्शन को देखते हुए हेड कोच गौतम गंभीर ने संकेत दिए हैं कि संजू सैमसन की वापसी पर फैसला लिया जा सकता है।

क्या फिर से करना पड़ेगा हार का सामना?

भारतीय टीम की हार का जिम्मेदार सिर्फ कप्तान श्रेयस अय्यर को नहीं माना जा रहा है। टीम चयन, रणनीति और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर हेड कोच गौतम गंभीर और चयन समिति भी सवालों के घेरे में हैं। अब सभी की नजर इस बात पर होगी कि क्या टीम इंडिया चौथा मुकाबला जीतकर सीरीज में वापसी कर पाती है या फिर एक और T20 सीरीज हारने का सामना करती है।

दोनो टीमें इस प्रकार है

भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, सूर्यांश शेडगे और वाशिंगटन सुंदर।

इंग्लैंड टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), फिल साल्ट, जोस बटलर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टंग, जॉर्डन कॉक्स, सन्नी बेकर, ल्यूक वुड, साकिब महमूद, रेहान अहमद और जेम्स कोल्स।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com