पृथ्वी शॉ ने मंगेतर आकृति अग्रवाल को दिया धोखा! 3 महीने में ही टूट गई सगाई? गर्लफ्रेंड ने कहा- सच है हर अफवाह

Prithvi Shaw Breakup Rumours: क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और मंगेतर आकृति अग्रवाल के बीच अनबन की अफवाहें तेज! आकृति की 'धोखे' वाली इंस्टाग्राम स्टोरी के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के ब्रेकअप की चर्चाएं गर्म हैं।
prithvi shaw break up
पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल (Image- Social Media)
Published on: 
Updated on: 

Prithvi Shaw Relationship: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका क्रिकेट नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा एक सोशल मीडिया पोस्ट है। रविवार को उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक संदेश साझा किया, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

आईपीएल 2026 सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स द्वारा पृथ्वी शॉ को टीम में शामिल किए जाने से पहले ही उनकी आकृति अग्रवाल से सगाई की खबर सामने आई थी। इसके बाद आकृति कई बार पृथ्वी के साथ तस्वीरें और पोस्ट साझा करती रही हैं, जिससे दोनों के रिश्ते की जानकारी क्रिकेट फैंस को भी थी।

इंस्टाग्राम स्टोरी ने बढ़ाई अटकलें

आकृति अग्रवाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि उन्हें एक नहीं, बल्कि कई बार धोखा मिला है। उन्होंने यह भी लिखा कि अब उन्हें यकीन हो गया है कि जो बातें और अफवाहें सोशल मीडिया पर चल रही थीं, वे सच थीं।

उन्होंने लिखा, "मेरे साथ कई बार धोखा हुआ, फिर भी मैंने कभी कुछ नहीं कहा। अभी भी यकीन नहीं होता कि एक कदम आगे बढ़ने के बाद… सब कुछ सच है। हर अफवाह सच है। सोशल मीडिया पर आप उनके बारे में जो कुछ भी देखते हैं।" हालांकि, इस पोस्ट में आकृति ने किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया और न ही यह स्पष्ट किया कि उनका इशारा किस ओर है।

क्या पृथ्वी शॉ और आकृति का रिश्ता टूट गया?

आकृति की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई कि क्या उनकी और पृथ्वी शॉ की राहें अलग हो गई हैं। हालांकि, अब तक इस संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। न तो पृथ्वी शॉ ने इस पोस्ट पर कोई प्रतिक्रिया दी है और न ही आकृति ने अपने संदेश को लेकर कोई अतिरिक्त जानकारी साझा की है।

ऐसे में यह साफ नहीं है कि पोस्ट का संबंध उनके निजी रिश्ते से है या किसी अन्य मुद्दे से। फिलहाल, दोनों की चुप्पी के बीच सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि के अभाव में रिश्ते में अलगाव या ब्रेकअप की बात की पुष्टि नहीं की जा सकती।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com