-
सोम, 20 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Virat Kohli Reached Top Brand Value 3542 Crore Surpassing Shah Rukh Khan Sachin Tendulkar Ms Dhoni
विराट कोहली बने देश के सबसे धनी सेलिब्रिटी, ₹3,542 करोड़ पहुंची ब्रांड वैल्यू, धोनी, शाहरुख और सचिन छूटे पीछे
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Virat Kohli Net Worth: क्रिकेट की दुनिया में अपनी बादशाहत बरकरार रखने के बाद विराट कोहली ब्रांड वैल्यू के मामले में किंग बन गए हैं। अब वो भारत के सबसे कीमती सेलिब्रिटी बन चुके हैं।

विराट कोहली देश के सबसे कीमती सेलिब्रिटी (AI फोटो)
Virat Kohli Brand Value: क्रिकेट के मैदान में विराट कोहली को दुनिया ‘किंग’ के नाम से जानती है। इसके बाद क्रिकेट का बादशाह विज्ञापनों व बिजनेस की दुनिया में भी राजा बन चुका है। उन्होंने यहां पर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। फॉर्च्यून इंडिया एंड ग्लोबल ब्रांड कंसलटेंसी इंटरब्रांड द्वारा मौजूदा वक्त में देश के सबसे बड़े 25 वैल्यूएबल सेलिब्रिटीज की लिस्ट साझा की है। इस रिपोर्ट में विराट कोहली 3,542 करोड़ की ब्रांड वेल्यू के साथ हिंदुस्तान के सबसे बड़े वैल्यूएबल पर्सनैलिटी बनकर उभरे हैं।
विराट कोहली इस दौरान कई फिल्मी व क्रिकेट की दुनिया के कई दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए टॉप पर कब्जा जमाया। उन्होंने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा समेत क्रिकेट की दुनिया के भगवान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। वहीं, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इस लिस्ट में विराट कोहली से काफी नीचे हैं।
टॉप-10 में तीन क्रिकेटर
फॉर्च्यून इंडिया एंड ग्लोबल ब्रांड कंसलटेंसी इंटरब्रांड के द्वारा साझा की गई टॉप-10 की रिपोर्ट में भारत के तीन क्रिकेटर्स ने जगह बनाई है। वहीं, 7 फिल्मी सितारे इस लिस्ट में विराजमान हैं। पहले नंबर पर विराट कोहली तो दूसरे पर शाहरुख खान और तीसरे स्थान पर विश्व भर में भारत का नाम रोशन करने वालीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हैं। वो महिला सेलिब्रिटीज में सबसे आगे हैं। इस लिस्ट में चौथे स्थान पर भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मौजूद हैं। वहीं, पांचवें स्थान पर बॉलीवुड के मौजूदा स्टार रणवीर सिंह हैं। नीचे देखें इस वक्त भारत के टॉप-10 वैल्यूएबल सेलिब्रिटी।
सम्बंधित ख़बरें
FIFA World Cup Final: खेल प्रेमियों को तोहफा, महाराष्ट्र में सुबह 4 बजे तक खुले रहे होटल
संग्राम सिंह ने पाकिस्तानी फाइटर को सिर्फ 80 सेकेंड में किया ढेर, भारत ने जाती MMA की एशियन चैंपियनशिप
ENG Vs IND: 141 रन ठोक बेन डकेट ने मचाया तहलका, इंग्लैंड ने भारत के सामने रखा 388 रन का लक्ष्य
1 रन से टूटा वॉशिंगटन फ्रीडम का सपना, लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने पहली बार जीता MLC का खिताब

इन आधारों पर तय होती है सेलिब्रिटीज की ब्रांड वैल्यू
आमतौर पर माना जाता है कि किसी सेलिब्रिटी की लोकप्रियता उसके सोशल मीडिया फॉलोअर्स या फिर कमाई या फिल्मों और खेल में प्रदर्शन से तय होती है। हालांकि, इस अध्ययन में ब्रांड वैल्यू आकलन इससे बिल्कुल अलग रहा है। रिपोर्ट तैयार करने वाली संस्था इंटरब्रांड ने सेलिब्रिटीज का मूल्यांकन छह प्रमुख मानकों के आधार पर किया। इनमें विश्वसनीयता, लोगों के साथ जुड़ाव, लोकप्रियता, सामाजिक जिम्मेदारी, ब्रांड की मजबूती और प्रभाव क्षमता शामिल रहे। इन सभी पहलुओं का विस्तृत विश्लेषण करने के बाद सेलिब्रिटीज की अंतिम ब्रांड वैल्यू निर्धारित की गई।
ये भी पढ़ें: जांघ की चोट ने बिगाड़ा हार्दिक पंड्या और टीम इंडिया का पूरा प्लान, भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हुए बाहर
ब्रांड वैल्यू की टॉप-25 सूची में प्रियंका चोपड़ा के अलावा कई अन्य महिला सितारों ने भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण 11वें स्थान पर रहीं, जबकि साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना 17वें पायदान पर जगह बनाने में सफल रहीं। इसके अलावा कृति सेनन, नयनतारा और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को भी इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल किया गया है।
Virat kohli reached top brand value 3542 crore surpassing shah rukh khan sachin tendulkar ms dhoni
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष की होगी पुराने मित्र से मुलाकात, मकर को मिलेगा व्यापार में लाभ, पढ़ें सोमवार का राशिफल
Jul 20, 2026 | 12:05 AMसोमनाथ यात्रा: कल 20 तारीख को रवाना होंगे 1100 श्रद्धालु, CM सम्राट चौधरी करेंगे विशेष यात्रा का शुभारंभ
Jul 19, 2026 | 11:13 PM‘विदेश में पार्ट-टाइम नौकरी को करियर मत बना लेना’, भारतीय महिला की सलाह वायरल; बोलीं- कंफर्ट जोन सबसे बड़ा जाल
Jul 19, 2026 | 11:09 PMमहाजन से अदावत खत्म करेंगे खडसे, भेजा 75 वें जन्मदिन का न्योता, तेज हुई घर वापसी की अटकलें
Jul 19, 2026 | 11:03 PM‘एफिल टॉवर पहुंचते-पहुंचते मिट्टी से सन गए…’ महिला का ईमानदार रिव्यू वायरल, भीड़, बदबू को लेकर कही ये बात
Jul 19, 2026 | 10:57 PMसोनम वांगचुक का मेडिकल बुलेटिन जारी, ब्लड पैरामीटर में हल्का सुधार; मेडिकल टीम रख रही लगातार निगरानी
Jul 19, 2026 | 10:53 PMLock Upp 2 Eviction: ‘लॉक अप 2’ से खत्म हुआ योगेश रावत का सफर, धीरज धूपर के एक वोट ने बदल दी पूरी बाजी
Jul 19, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर पर बरसे मनीष सिसोदिया! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर सरकार को दी सीधी चुनौती,देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:39 PM
किसान बेहाल, फसलें कंकाल…उज्जैन में 15 दिनों से रूठे इंद्रदेव; अब महाकाल का सहारा, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:17 PM
कलयुगी बेटे की दरिंदगी! बुजुर्ग माँ की जान पर बनी आफत, सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 09:43 PM
आगरा में बीच सड़क पति, पत्नी और वो पर बवाल, पति को अय्याशी करते देख भड़की महिला; VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 08:19 PM
जंतर-मंतर पर पूनम पांडे का बड़ा कदम! छात्रों के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस, सरकार से पूछे सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:14 PM
NSUI रेप केस का खौफनाक खुलासा! पीड़िता को मिल रही धमकियां, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:00 PM














