-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Litton Das Ruled Out Of Odi Series Parvez Hossain Joins Bangladesh Squad
Litton Das Injury Update: लिटन दास जिम्बाब्वे ODI सीरीज से बाहर, बांग्लादेश ने इमोन को टीम में किया शामिल
- Written By: सृष्टि मौर्य
ZIM vs BAN: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच चल रहे वनडे (ODI) मुकाबले में बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ी लिटन दास को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण जिम्बाब्वे के खिलाफ पूरी ODI सीरीज से बाहर होना पड़ा।

लिटन दास और परवेज हुसैन इमोन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Parvez Hossain Replaced Litton Das: जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास हैमस्ट्रिंग चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। इसी वजह से उन्हें पूरी वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह 24 वर्षीय बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन को टीम में शामिल किया गया है।
फिटनेस टेस्ट में हो गए फेल
लिटन दास पहले वनडे मुकाबले में भी चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। उनकी मैच में ना होने के कारण बांग्लादेश की टीम केवल 116 रनों पर ही ऑल आउट गई थी।उम्मीद थी कि वो अगले मैचों तक फिट होकर वापसी करेंगे, लेकिन फिटनेस टेस्ट में वो जरूरी मानकों पर खरे नहीं उतर सके। इसके बाद टीम प्रबंधन ने उन्हें बाकी दोनों मुकाबलों से भी बाहर रखने का फैसला लिया। अब वो ढाका में रहकर अपनी रिकवरी पर ध्यान देंगे।
जोखिम नहीं उठा सकती टीम
बांग्लादेश टीम के फिजियो बायजेदुल इस्लाम खान ने लिटन की रिपोर्ट देखते हुए बताया कि लिटन दास अभी मैच खेलने की स्थिति में नहीं हैं। लगातार दो वनडे मुकाबले होने के कारण उनके जल्द फिट होने की संभावना भी कम दिखाई दे रही है। ऐसे में बांग्लादेश टीम ने कोई जोखिम नहीं लेते हुए उन्हें पूरी सीरीज से बाहर रखने का फैसला किया है।
सम्बंधित ख़बरें
पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, जापान ओपन सुपर-750 का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं
श्रीलंका दौरे के लिए पाकिस्तान महिला टीम का ऐलान, जानिए कौन संभालेगा T20 और वनडे टीमों की कमान
रोहित शर्मा के फॉर्म पर मोर्ने मोर्केल ने दिया बड़ा बयान, बोले- मुश्किल दौर से निकल पाना…
FIFA 2026: एम्बाप्पे ने तोड़ा मेसी का रिकॉर्ड, फिर भी हीरो बने साका; इंग्लैंड ने 6-4 से जीता कांस्य पदक
परवेज हुसैन की हुई एंट्री
लिटन दास की गैरमौजूदगी में युवा बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन को दूसरे और तीसरे वनडे खेलने का मौका मिला है। इमोन ने अब तक अपने छोटे से वनडे करियर के 3 मैचों में 36.00 के रन रेट से 108 रन बनाए हैं, जिसमें श्रीलंका टीम के खिलाफ खेली गई 67 रनों की एक शानदार अर्धशतकीय पारी भी शामिल है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 35 T20I मैचों में एक शतक और 3 अर्धशतक लगाने वाले इस आक्रामक बल्लेबाज के लिए वनडे फॉर्मेट में खुद को साबित करने का ये एक बेहतरीन अवसर होगा।
ये भी पढ़े:- IND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रवि बिश्नोई टीम से बाहर; देखें प्लेइंग XI
पहले झेल चुकी हार का डर
जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में चल रहे इस वनडे मुकाबले में पहले मैच में हार झेल चुकी बांग्लादेश की टीम अब ODI सीरीज बचाने के इरादे से दूसरे मुकाबले में उतरेगी। दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे 9 जुलाई यानी आज खेला जाएगा। अगर बांग्लादेश ये मुकाबला हार जाता है तो जिम्बाब्वे सीरीज अपने नाम कर लेगा, जबकि बांग्लादेश टीम के लिए जीत हासिल करना बेहद जरूरी होगा।
Litton das ruled out of odi series parvez hossain joins bangladesh squad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव : बसई की सभा में आजाद समाज पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, ग्रामीणों से संवाद कर बहुजन एकता का आह्वान
Jul 19, 2026 | 10:24 AMपांच दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे पनामा के विदेश मंत्री, जयशंकर और पीयूष गोयल से होगी खास मुलाकात
Jul 19, 2026 | 10:23 AMसरकारी अस्पताल पर भरोसा नहीं… सोनम वांगचुक की पत्नी पहुंची दिल्ली हाई कोर्ट, लगाए गंभीर आरोप
Jul 19, 2026 | 10:23 AMपीवी सिंधु ने रचा इतिहास, जापान ओपन सुपर-750 का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं
Jul 19, 2026 | 10:23 AMनासिक में ग्रामीण विकास विभाग का बड़ा फैसला: श्मशान भूमि नहीं तो गांवों को नहीं मिलेगी विकास निधि!
Jul 19, 2026 | 10:22 AMRagi Soup Recipe: बारिश के मौसम में बनाएं हेल्दी रागी सूप, 20 मिनट में तैयार होगी पौष्टिक और टेस्टी रेसिपी
Jul 19, 2026 | 10:20 AMसलमान के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आमिर खान को धमकी! मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
Jul 19, 2026 | 10:14 AMवीडियो गैलरी

कजाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा: भारत सरकार की नकली वेबसाइट चलाकर कर रहे थे फर्जीवाड़ा, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 11:12 PM
योगीराज में भी सुरक्षित नहीं BJP नेता! अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:58 PM
पुलिस चौकी में नशेड़ी ने मचाया तांडव, शीशे-गमले तोड़ खुद को भी किया लहूलुहान; देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:42 PM
ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
Jul 18, 2026 | 08:53 PM
कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 07:18 PM
क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM













