IND vs ENG 1st ODI: रोहित-विराट फ्लॉप, 80 रन पर कप्तान गिल को छोड़ना पड़ा मैदान, संकट में फंसी टीम इंडिया

India vs England 1st ODI Update: रोहित-विराट के सस्ते में आउट होने के बाद शुभमन गिल 80 रन पर रिटायर्ड हर्ट हुए, जिससे भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारत को 130 गेदों पर 98 रन की जरूरत है।
Shubman Gill Retired Hurt
80 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए शुभमन गिल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Shubman Gill Retired Hurt: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में खेला जा रहा है। जहां इंग्लैंड ने भारत को 259 रनों का टारगेट दिया है। इंग्लैंड के इंडियन टीम की शुरुआत भी खराब रही और रोहित शर्मा 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली भी सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हो गए।  भारतीय पारी का आगाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने किया, जबकि इंग्लैंड की ओर से पहला ओवर जोफ्रा आर्चर ने फेंका। शुरुआती पांच ओवरों में भारतीय सलामी जोड़ी ने बिना कोई विकेट गंवाए 22 रन जोड़े।  भारत को पहला झटका पारी के 7.3 ओवर में लगा, जब रोहित शर्मा 21 गेंदों में 11 रन बनाकर सैम करन का शिकार बने। हैरी ब्रूक ने उनका शानदार कैच लपका। रोहित ने अपनी पारी में एक चौका लगाया। उनके आउट होने के समय टीम का स्कोर 43 रन था।

रोहित के बाद कोहली भी पवेलियन लौटे

रोहित के आउट होने के तुरंत बाद भारत को दूसरा बड़ा झटका विराट कोहली के रूप में लगा। जोफ्रा आर्चर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। कोहली छह गेंदों में पांच रन ही बना सके। रोहित और विराट के आउट होने के बाद कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने कमान संभाली और कुछ शानदार शॉर्ट्स खेलकर तेजी से रन बटोरा।

रिटायर्ड हर्ट हुए शुभमन गिल

हालांकि, जब भारतीय टीम 150 रन पर पहुंच गई थी, तब कप्तान शुभमन गिल शरीर में खिंचाव के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए। गिल जिस समय रिटायर्ड हर्ट तब वह 75 गेंदों पर 80 रन बनाकर खेल रहे थे। गिल ने इस दौरान शानदार 11 चौंके और एक गगनचुंबी छक्का जड़ा। गिल ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन जारी रखते हुए अपने वनडे करियर का 19वां अर्धशतक पूरा किया।

श्रेयस अय्यर और केएल राहुल भी आउट

शुभमन गिल की पवेलियन लौटने के कुछ देर बाद ही श्रेयस अय्यर भी रनआउट हो गए। श्रेयस के आउट होने के बाद मैदान में उतरे केएल राहुल भी खास कमाल नहीं कर पाए और एक रन बनाकर जोश टंग का शिकार बने। खबर लिखे जाने तक वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल क्रीज पर खड़े हुए थे। वाशिंगटन सुंदर ने 9 गेंदों 7 रन बनाया था। खबर लिखे जाने तक भारत ने 28 ओवर में चार विकेट बनाकर 160 रन बना लिए थे और टीम को जीत के लिए 132 गेदों में 99 रन की जरूरत थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com