जेमिमा रोड्रिग्स संभालेगी दिल्ली कैपिटल्स का कमान, WPL 2026 से पहले फ्रेंचाइजी ने किया बड़ा ऐलान

Jemimah Rodrigues: दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस सीजन में जेमिमा रोड्रिग्स कप्तानी करते दिख सकती है। फ्रेंचाइजी आज इसका आधिकारिक ऐलान करेंगे। मेग लैनिंग की जगह जेमिमा को कप्तान बनाया जाएगा।
Delhi Capitals Set To Appoint New Captain in WPL  2026
जेमिमा रोड्रिग्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Delhi Capitals Set To Appoint New Captain in WPL  2026:  विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से होने जा रही है। इस सीजन में कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे। सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीम तैयार कर ली है। वहीं इस बार दिल्ली कैपिटल्स को नया कप्तान मिलेगा। भारतीय टीम की स्टार बैटर जेमिमा रोड्रिग्स को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया जाना तय है। वह ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान मेग लैनिंग की जगह लेंगी। जिन्होंने पिछले तीन सीजन दिल्ली का नेतृत्व किया था।

क्रिकबज के मुताबिक, जेमिमा रोड्रिग्स इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते दिखेगी। दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी आज सोशल मीडिया के जरिए जेमिमा रोड्रिग्स को कप्तान बनाने का आधिकारिक ऐलान करेगी। फ्रेंचाइजी ने पहले ही सोशल मीडिया पर एक खास खुलासा करने का इशारा दे दिया है।

ऑक्शन से पहले मेग लैनिंग को किया रिलीज

डब्ल्यूपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले दिल्ली की टीम ने मेग लैनिंग को रिलीज कर दिया था। उसके बाद ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने कई दमदार खिलाड़ियों को शामिल किया। ऑक्शन के बाद फ्रेंचाइज के को-ऑनर पार्थ जिंदल ने बताया कि कप्तानी इस सीजन में कोई भारतीय खिलाड़ी ही करेगी।

पर्थ जिंदल ने किया साफ जेमिमा करेगी कप्तानी

ऑक्शन के दौरान दिल्ली ने साउथ अफ्रीका के कप्तान लौरा वुलफार्ट को शामिल किया था। जिसके बाद ऐसा लग रहा था कि दिल्ली शायद लौरा वुलफार्ट को कप्तानी की जिम्मेदारी देगा। लेकिन जिंदल ने साफ करते हुए कहा कि हम कप्तान के तौर पर एक भारतीय को रखना चाहेंगे। लॉरा ड्रेसिंग रूम में लीडरशिप देंगी, लेकिन हम भारतीय कप्तान के साथ जाना चाहते हैं।

दिल्ली ने सबसे पहले जेमिमा को किया था टीम में शामिल

जेमिमा रोड्रिग्स WPL के पहले सीज़न से DC की प्रमुख खिलाड़ी रही हैं। वह टीम की तीसरी सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 507 रन बनाए हैं और 139.66 की स्ट्राइक रेट के साथ प्रदर्शन किया है। इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने मैच जिताने वाली सेंचुरी लगाई, जिससे उनका कद और बढ़ गया। DC इस सीज़न से उम्मीद करेगी कि रोड्रिग्स टीम को टाइटल दिलाने में मदद करेंगी और पिछले साल की रनर-अप हैट्रिक को तोड़ेंगी।

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम

जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड, मारिजान कैप, निकी प्रसाद, लॉरा वुलफार्ट, चिनेल हेनरी, श्री चरणी, स्नेह राणा, लिजेल ली, दीया यादव, तानिया भाटिया, ममता मदिवाला, नंदनी शर्मा, लूसी हैमिल्टन, मिन्नू मणि।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com