भारत बनाम इंग्लैंड (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की हालत खराब, चार साल बाद T20 लिस्ट में छिनी नंबर-1 की कुर्सी

India vs England T20: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने 1608 दिन बाद नंबर-1 T20 रैंकिंग गंवाई। इंग्लैंड दौरे पर लगातार हार के बाद टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई है।

सृष्टि मौर्य

India Loses Number 1 T20 Ranking Under Iyer's Captaincy: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा बेहद निराशाजनक रहा। पहले आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में हार मिली, फिर इंग्लैंड ने पांच मैचों की T20 सीरीज में भारत को 4-0 से हरा दिया। लगातार खराब प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया पूरे दौरे पर जीत का खाता भी नहीं खोल सकी।

1608 दिन बाद नंबर-1 रैंकिंग गंवाई

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज हारने के बाद भारत को बड़ा झटका लगा है। आईसीसी (ICC) की पुरुष T20 टीम रैंकिंग में टीम इंडिया अब नंबर-1 से फिसलकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इसके साथ ही भारत का 1608 दिनों तक नंबर-1 रहने का शानदार सफर भी खत्म हो गया। इंग्लैंड ने इस सीरीज में दमदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

बल्लेबाजों ने बनाए रन, गेंदबाज रहे बेअसर

सीरीज के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया। कप्तान जोस बटलर ने 64 गेंदों में 131 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि हैरी ब्रूक ने 45 गेंदों में 95 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला। भारत की ओर से अक्षर पटेल सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने चार ओवर में 63 रन दिए और कोई विकेट नहीं ले सके।

भारत की कोशिश नाकाम रही

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के लिए ईशान किशन ने 35 गेंदों में 56 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 25 गेंदों में 53 रन की तेज पारी खेली। संजू सैमसन ने भी 14 गेंदों में 27 रन बनाकर तेज शुरुआत दिलाने की कोशिश की, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं बना सके और टीम जीत से काफी दूर रह गई।

अब बीसीसीआई की समीक्षा बैठक पर नजर

T20 रैंकिंग में गिरावट का असर आगे भी देखने को मिल सकता है। 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई करने के लिए भारत को 2026 के अंत तक एशिया की नंबर-1 T20 टीम बने रहना होगा। ऐसे में इंग्लैंड दौरे के बाद बीसीसीआई (BCCI) टीम के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा। आगामी वनडे सीरीज के बाद बोर्ड की बैठक में टीम और सपोर्ट स्टाफ को लेकर अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, वकील ने पुलिस पर लगाए आरोप, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना