सात जन्मों के लिए एक हुए रोहन और अंशुला, डेटिंग ऐप से शुरू हुई लव स्टोरी शादी तक पहुंची

Anshula Kapoor: बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने लंबे समय के बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली है। निजी समारोह में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लिए।
Anshula Kapoor Rohan Thakkar Marriage News
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर शादी समारोह (सौ. Instagram)
Published on: 
Updated on: 

Anshula Kapoor Rohan Thakkar Marriage News: प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने बॉयफ्रेंड रोहन कपूर के साथ शादी रचा ली है। मुंबई के ताज लैंड्स में हिंदू रीति रिवाज के साथ अंशुला और रोहन ने सात फेरें लिए।

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की इस हाई प्रोफाइल शादी में अंशुला के चाचा अनिल कपूर, संजय कपूर और बहन सोनम जैसे बड़े चेहरे भी मौजूद रहे थे। इस शादी में परिवार के अलावा कुछ खास दोस्त ही शामिल रहे थे। अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मंगलवार को होगा ग्रैंड रिसेप्शन

आपको बता दें कि आज शाम अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर का ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया गया है, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री समेत कई बड़े चेहरों के शामिल होने की संभावना जतायी जा रही है। अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के प्री वेडिंग फंक्शन की फोटोज भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

Anshula Kapoor Rohan Thakkar Marriage News
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर शादी समारोह (सौ. Instagram)

भाई और बहनों की खुशी का नहीं कोई ठिकाना

अपनी बहन अंशुला की शादी में भाई अर्जुन कपूर, बहन जान्हवी कपूर और खुशी कपूर की झलक देखते ही बन रही थी। खुशी और जान्हवी अपनी बड़ी बहन की शादी में ब्राइड्समेड की ड्यूटी निभाते हुए भी नजर आयी। जब रोहन ठक्कर अंशुला की मांग में सिंदूर भर रहे थे, तब भी दोनों बहनें अपनी बड़ी बहन की परछाई की तरह उनके साथ दिखी।

Anshula Kapoor Rohan Thakkar Marriage News
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर शादी समारोह (सौ. Instagram)

मां की फोटो रही मौजूद

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी के दौरान अंशुला की दिवंगत मां मोना कपूर की फोटो मंडप में देखी गई थी। गौरतलब है कि कुछ सालों पहले बोनी कपूर की पहली पत्नी और अर्जुन कपूर की मां मोना का निधन हो गया था।

डेटिंग ऐप से शादी तक का सफर

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर साल 2022 में एक डेटिंग ऐप के जरिए एक दूसरे से मिले थे। डेटिंग ऐप से शुरू हुई ये लवस्टोरी आज शादी में तब्दील हो गई है। आपको बता दें कि रोहन ठक्कर करण जौहर की कंपनी धर्माटिक एंटरटेनमेंट में बतौर स्क्रीन राइटर काम करते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com