ENG vs IND: रोहित-विराट की जोड़ी ने रचा इतिहास, गांगुली-द्रविड़ के बड़े रिकॉर्ड को किया पीछे

ENG vs IND: रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने रचा इतिहास। गांगुली-द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़कर बने भारत की तीसरी सबसे सफल बैटिंग पार्टनरशिप। जानें पूरे आंकड़े।
ENG vs IND: Rohit-Virat pair created history, surpassing Ganguly-Dravid's big record
रोहित शर्मा और विराट कोहली (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rohit Sharma Virat Kohli Partnership Record: कार्डिफ में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे मुकाबले में भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। दोनों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के टेस्ट, वनडे और T20, तीनों फॉर्मेट में साझेदारी के मामले में भारत की तीसरी सबसे सफल जोड़ी बनने का गौरव हासिल किया।

गांगुली और द्रविड़ को किया पीछे

कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ की 7,626 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। अब इस स्टार जोड़ी के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 8,008 साझेदारी रन दर्ज हो गए हैं।

सभी फॅार्मेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा पार्टनरशिप रन

क्रम साझेदारी कुल रन
1 सचिन तेंदुलकर – सौरव गांगुली 12,400 रन
2 सचिन तेंदुलकर – राहुल द्रविड़ 11,037 रन
3 रोहित शर्मा – विराट कोहली 8,008+ रन
4 सौरव गांगुली – राहुल द्रविड़ 7,626 रन
5 वीरेंद्र सहवाग – गौतम गंभीर 7,199 रन

अब इस सूची में रोहित-विराट से आगे सिर्फ दो महान भारतीय जोड़ियां हैं। पहले स्थान पर सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली हैं, जबकि दूसरे स्थान पर सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की जोड़ी मौजूद है। चूंकि रोहित और विराट अभी भी भारत के लिए वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं, ऐसे में उनके पास इन दोनों दिग्गज जोड़ियों के रिकॉर्ड के और करीब पहुंचने का मौका रहेगा।

रो-को के अंतरराष्ट्रीय रन

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय मैचों में अब तक 171 बार एक साथ बल्लेबाजी की है। इस दौरान दोनों ने मिलकर लगभग 49 के शानदार औसत से 8,028 रन बनाए हैं। क्रीज पर साथ खेलते हुए इन्होंने 26 बार 100 से ज्यादा रनों की और 27 बार 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी की है। जब भी ये दोनों दिग्गज बल्लेबाज मैदान पर एक साथ होते हैं, तो दुनिया भर के गेंदबाजों के लिए उन्हें रोकना बेहद मुश्किल हो जाता है।

कौन जीतेगा महामुकाबला?

भारत ने सीरीज के पहले वनडे में इंग्लैंड को छह विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त बनाई थी। हालांकि दूसरे मुकाबले में रोहित शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल पाऐ थे लेकिन विराट कोहली ने 65 रनो की बड़ी और शानदार पारी खेली थी। भारताय टीम 4 विकेट 233 रनों से दूसरा मुकाबला हार गई, लेकिन इसके बावजूद दोनों ने अपनी साझेदारी के दम पर भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब देखना ये है की वनडे सीरीज का ये महामुकाबला कौन जीतता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com