हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बनी भारत की सबसे सफल महिला टेस्ट कप्तान

Harmanpreet Kaur Record: लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड को हराकर हरमनप्रीत कौर भारत की सबसे सफल महिला टेस्ट कप्तान बन गई हैं। उन्होंने अपने चौथे टेस्ट मैच में मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
Harmanpreet Kaur made history, becoming India's most successful female Test captain by breaking Mithali Raj's record.
हरमनप्रीत कौर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Harmanpreet Kaur Breaks Mithali Raj Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 270 रन से हराकर इतिहास रच दिया। 'होम ऑफ क्रिकेट' कहे जाने वाले लॉर्ड्स में पहली बार महिला टेस्ट मैच खेला गया और भारत ने इसे यादगार जीत में बदल दिया।

हरमनप्रीत ने तोड़ा मिताली राज का रिकॉर्ड

इस जीत के साथ हरमनप्रीत कौर टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे सफल महिला कप्तान बन गई हैं। उन्होंने कप्तान के तौर पर अपना चौथा टेस्ट मैच जीता और मिताली राज के तीन टेस्ट जीत के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। हरमन ने अब तक सिर्फ पांच टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की है।

हरमनप्रीत का शानदार प्रदर्शन

भारत ने पहली पारी में 285 रन बनाए, जिसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 58 रन की अहम पारी खेली। स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया और क्रांति गौड़ ने भी शानदार प्रदर्शन कर टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। भारत ने पहली पारी में 105 रन की बढ़त हासिल की और फिर इंग्लैंड को 270 रन से मात दी।

कैसा रहा इन महिला टेस्ट क्रिकेट टीम की कप्तानों का अब तक का प्रर्दशन

कप्तान जीते गए टेस्ट मैच कप्तानी किए गए टेस्ट मैच हारे गए टेस्ट मैच ड्रॉ टेस्ट मैच
हरमनप्रीत कौर 4 5 1 0
मिताली राज 3 8 1 4
अंजुम चोपड़ा 1 3 0 2
शांता रंगास्वामी 1 12 2 9

लॉर्ड्स टेस्ट जीतने वाली चौथी भारतीय कप्तान

हरमनप्रीत कौर अब कपिल देव (1986), महेंद्र सिंह धोनी (2014) और विराट कोहली (2021) के बाद लॉर्ड्स में टेस्ट जीतने वाली चौथी भारतीय कप्तान बन गई हैं। वो पुरुष और महिला क्रिकेट मिलाकर ये उपलब्धि हासिल करने वाली चौथी भारतीय कप्तान हैं।

हरमन के नाम कई बड़े रिकॉर्ड

हरमनप्रीत कौर के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में खिलाड़ी के तौर पर छह जीत हो गई हैं, जो स्मृति मंधाना के साथ संयुक्त रूप से किसी भी भारतीय महिला खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा हैं। कप्तान के तौर पर भी वो महिला टेस्ट क्रिकेट में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली कप्तान बन गई हैं। इसके अलावा T20 अंतरराष्ट्रीय में 84 जीत और सभी प्रारूपों में 118 जीत के साथ वो महिला क्रिकेट की सबसे सफल कप्तान भी हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com