

Vaibhav Sooryavanshi India Debut: इस वक्त क्रिकेट की दुनिया में सिर्फ एक ही नाम चल रहा है और वो नाम 15 वर्षीय घातक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का है। IPL 2026 में अपने बल्ले से तूफान मचाने के बाद अब बिहार का के स्टार बल्लेबाज इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने को तैयार है। वो आयरलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करेंगे। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में वो आकृषण का केंद्र रहेंगे।
भारत और आयरलैंड के बीच 26 जून से दो मुकाबलों की टी20 सीरीज खेली जानी है। पहला मुकाबला बेलफास्ट में खेला जाएगा। टीम इंडिया का ये दौरा अगले महीने यानी जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के हवाले से काफी महत्वपूर्ण होगा।
बीसीसीआई ने सीरीज के लिए 15 सदस्यीय मजबूत टीम का ऐलान किया है। आईपीएल 2026 में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी को शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। वहीं, आयरलैंड की टीम नए कप्तान लोर्कन टकर की अगुआई में मैदान पर उतरेगी, जिन्होंने पॉल स्टर्लिंग की जगह कमान संभाली है।
भारत और आयरलैंड अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आठ बार भिड़ चुके हैं और हर मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है। दोनों टीमों की पिछली टक्कर टी20 विश्व कप 2024 में न्यूयॉर्क में हुई थी, जहां भारत ने 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की थी।
आयरलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा 4 मैचों में 201 रन के साथ भारत के सबसे सफल बल्लेबाज हैं, जबकि एंड्रयू बालबर्नी ने 7 मैचों में 161 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह के नाम 4 मैचों में 8 विकेट हैं। हालांकि इस बार सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी, जिनसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दमदार शुरुआत की उम्मीद की जा रही है।
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।