कोल्हापुर

गोकुल दूध संघ चुनाव से महायुति में दरार! BJP सभी 25 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, हसन मुश्रीफ की बढ़ी मुश्किलें
Kolhapur Gokul Dudh Sangh Election Mahayuti Rift: कोल्हापुर के प्रतिष्ठित गोकुल दूध संघ के आगामी चुनावों को लेकर महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ महायुति में दरारें और अधिक गहरी होती दिख रही हैं। महायुति घटकों के बीच सीट बंटवारे को लेकर जारी खींचतान के बीच भारतीय जनता पार्टी ने एक बड़ा राजनीतिक दांव खेलते हुए सभी 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी शुरू कर दी है। इस फैसले के बाद से कोल्हापुर का स्थानीय राजनीतिक माहौल बेहद गर्मा गया है और गठबंधन सहयोगियों के बीच तनाव साफ देखा जा सकता है।

मंत्री चंद्रकांत पाटिल पाटिल के मौजूदगी में हुई बैठक

कोल्हापुर में मंत्री चंद्रकांत पाटिल की मौजूदगी में हुई बैठक के बाद विधायक अमल महाडिक ने इसकी जानकारी दी। भाजपा की इस भूमिका से महायुति के भीतर सीट बंटवारे को लेकर खींचतान और बढ़ने के संकेत हैं। कोल्हापुर के एक होटल में गोकुल चुनाव के मद्देनजर भाजपा के सांसदों और विधायकों की बैठक हुई। इसमें महायुति में भाजपा को अधिक से अधिक सीटें देने की मांग चंद्रकांत पाटिल के सामने रखी गई।

भाजपा ने सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में

इसके बाद भाजपा ने सभी 25 सीटों पर उम्मीदवारों की स्थिति का आकलन शुरू कर दिया है। गोकुल में सबसे अधिक प्रस्तावक संस्थाओं का समर्थन रखने वाले चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ की अगली भूमिका पर भी राजनीतिक हलकों की नजर है।

पात्र-अपात्र संस्थाओं को लेकर पहले से विवाद

गोकुल की पात्र और अपात्र संस्थाओं को लेकर भी महायुति के नेताओं के बीच मतभेद सामने आए हैं। हसन मुश्रीफ ने धनंजय महाडिक पर सीधे निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि उनकी सौदेबाजी की ताकत कम करने का प्रयास किया गया। इसी बीच भाजपा ने सभी सीटों पर चुनावी तैयारी शुरू कर दी है।

भाजपा विधायक शिवाजी पाटिल और हसन मुश्रीफ के बीच भी पिछले कुछ महीनों से मतभेद की चर्चा है। शिवाजी पाटिल को अलग रखकर महायुति का पैनल तैयार करने को लेकर भी चर्चाएं चल रही हैं। ऐसे में भाजपा की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी ने गोकुल चुनाव की तस्वीर को और जटिल कर दिया है।

हसन मुश्रीफ ने निर्विरोध चुनाव की संभावना को किया खारिज

इधर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता हसन मुश्रीफ ने गोकुल दूध संघ का चुनाव निर्विरोध होने की संभावना को साफ तौर पर खारिज किया है। उन्होंने कहा कि नेताओं के अलग-अलग दावों और प्रतिदावों के बीच चुनाव निर्विरोध होना संभव नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव महायुति के रूप में लड़ा जाएगा और महायुति ही जीतेगी। मुश्रीफ ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ अभी कोई बैठक नहीं हुई है। 7 अक्टूबर से पहले फडणवीस और एकनाथ शिंदे के साथ चर्चा के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

महाराष्ट्र के सहकार मंत्री बाबासाहेब पाटिल को RBI का बड़ा झटका, लातूर सहकारी बैंक के संचालक पद से हटाया

अपात्र संस्थाओं पर हसन मुश्रीफ का दावा

अपात्र संस्थाओं को लेकर हसन मुश्रीफ ने कहा कि अपात्र ठहराई गई संस्थाओं में 75 प्रतिशत संस्थाएं राष्ट्रवादी कांग्रेस, शिवसेना और जनसुराज्य से जुड़ी थीं, जबकि करीब 15 प्रतिशत संस्थाएं कांग्रेस से संबंधित थीं। उन्होंने कहा कि इन संस्थाओं को बचाने का प्रयास करना उनके लिए जरूरी था।

गोकुल की 25 सीटों के लिए महायुति में किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी, इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। भाजपा की सभी सीटों पर तैयारी और मुश्रीफ के निर्विरोध चुनाव से इनकार के बाद अब 7 अक्टूबर से पहले होने वाली बैठकों पर सबकी नजर रहेगी।

कोल्हापुर की राजनीति में गोकुल का संग्राम, मुश्रीफ-पाटिल के घमासान के बीच मुंबई में बैठक बुलाएंगे CM फडणवीस
Kolhapur Mahayuti Politics: कोल्हापुर : ग्रामीण अर्थव्यवस्था और स्थानीय राजनीति में अहम स्थान रखने वाले गोकुल दूध संघ के चुनाव की सरगर्मी अब मुंबई तक पहुंच गई है।

15 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही महायुति के भीतर उम्मीदवारी और सीटों को लेकर अंदरूनी खींचतान तेज हो गई है। नेताओं की नाराजगी और दावेदारी के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हस्तक्षेप की चर्चा शुरू हो गई है।

हसन मुश्रीफ का बड़ा भाई वाला दावा

मंत्री हसन मुश्रीफ के बड़े भाई वाले दावे और विधायक शिवाजीराव पाटिल की राजनीतिक घेराबंदी ने कोल्हापुर की सियासत को और गर्म कर दिया है। मुश्रीफ ने स्पष्ट किया है कि गोकुल संघ के चुनाव में वे ही बड़े भाई की भूमिका निभाएंगे। दूसरी ओर, शिवाजीराव पाटिल लगातार मुश्रीफ को राजनीतिक रूप से घेरने में जुटे हुए हैं।

ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि महायुति के ये दोनों प्रमुख नेता गोकुल चुनाव में साथ मिलकर रणनीति बनाएंगे या अपनी-अपनी ताकत दिखाएंगे?

बंटी पाटिल की सक्रियता से बढ़ी चिंता

महायुति के अंदरूनी मतभेदों के बीच विरोधी नेता सतेज उर्फ बंटी पाटिल की बढ़ती बैठकों ने भी सियासी हलचल बढ़ा दी है। उनकी लगातार राजनीतिक गतिविधियों के चलते महायुति के नेताओं की चिंता बढ़ने की चर्चा है। ऐसे में चुनावी रणनीति को लेकर महायुति के लिए एकजुटता बनाए रखना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुंबई में बप्पा का आगमन, लालबागचा राजा के दरबार में चरण स्पर्श के लिए भक्तों में दिखा गजब उत्साह

मुंबई में होगी अहम बैठक

गोकुल चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जल्द ही मुंबई में महायुति के प्रमुख नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर सकते हैं। इस बैठक में अंतिम चुनावी रणनीति और सीट बंटवारे पर चर्चा होने की संभावना है।

गोंदिया में वन्यजीवों के आतंक से किसान बेहाल, वन विभाग से की ठोस बंदोबस्त की मांग

बैठक में यह भी मंथन हो सकता है कि चुनाव को निर्विरोध कराने का प्रयास किया जाए या फिर विरोधियों के खिलाफ सीधे चुनावी मैदान में उतरकर मुकाबला किया जाए। गोकुल चुनाव से पहले होने वाली यह बैठक महायुति चुनावी मैदान के भीतर चल रही खींचतान को दूर करने और साझा रणनीति तय करने के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

स्विमिंग पूल में नहा रही है माधुरी! वंतारा से कोल्हापुर लौटने के बाद हथनी के आलीशान थाट, VIDEO हुआ वायरल
Elephant Madhuri Enjoying Swimming Pool: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में स्थित प्रसिद्ध नांदणी जैन मठ की प्रिय माधुरी हथिनी जिसे महादेवी के नाम से भी जाना जाता है, लगभग 13 महीने के लंबे इंतजार, कानूनी लड़ाई और जन-आंदोलन के बाद आखिरकार गुजरात के वंतारा से वापस अपने घर कोल्हापुर लौट आई है।

11 सितंबर 2026 को जब जामनगर स्थित वनतारा एनिमल रेस्क्यू सेंटर से माधुरी को लेकर विशेष ट्रक नांदणी गांव की सीमा में दाखिल हुआ, तो पूरा गांव उत्सव के माहौल में डूब गया। अब माधुरी का नांदणी मठ परिसर में वाटर टैंक में नहाते हुए VIDEO वायरल हो रहा है।

फूलों की बारिश और ढोल-नगाड़ों के साथ शाही स्वागत

माधुरी के आगमन की खबर मिलते ही गांव की सड़कों पर सैकड़ों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, बैंजो संगीत, आतिशबाजी और रास्ते भर फूलों की बारिश करके अपनी प्रिय हथिनी का बेहद भावुक और भव्य स्वागत किया। इस दौरान कई लोगों की आंखें खुशी के आंसुओं से नम थीं और जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

सोशल मीडिया पर जैसे ही इस भव्य स्वागत और हथिनी के आगमन के वीडियो वायरल हुए, नेटिजन्स और कोल्हापुरवासी बेहद खुश नजर आए। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे 'कोल्हापुर की एकजुटता की ताकत' बताते हुए हथिनी के अपने घर पहुंचने पर खुशी व्यक्त की।

माधुरी swimming पूल मध्ये मनसोक्त आनंद घेताना ❤️

कोल्हापुरकराना कोणी शिकवू नये काळजी कशी घ्यायची असते आणि जीव कसा लावायचा असतो.#madhuri #kolhapur #Maharashtra https://t.co/JFsD8rZAT0 pic.twitter.com/unXH6pteBN
— Sachin More (@SM_8009) September 12, 2026

खुद किसानों को कौड़ी भी नहीं दी! ठाकरे गुट पर भड़के नवनाथ बन, बोले- जनाब संजय राउत केवल नौटंकी करते है

नए शेड और पानी की टंकी के साथ खास थाट

वंतारा से लौटने के बाद नांदणी मठ परिसर में माधुरी के रहने और आराम के लिए विशेष और आरामदायक इंतजाम किए गए हैं। जैन मठ के ट्रस्टी एवं मैनेजर सागर सांबुशेटे के अनुसार, माधुरी फिलहाल नांदणी मठ परिसर में वाटर टैंक वाले एक नए बने विशेष शेड में रहेगी।

हथिनी के रहने के स्थान, वेटरिनरी इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल उपकरण और बाड़े में सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वनतारा ने भी सहयोग प्रदान किया है। इसके अलावा, महावत को माधुरी के खान-पान, दैनिक कसरत और नियमित दवाओं के बारे में पूरी जानकारी और प्रशिक्षण दिया गया है।

मुंबई के ट्रैफिक में फंसे नितिन गडकरी! कार्यक्रम में पहुंचे 1 घंटा लेट, बोले- पुराने फ्लाइओवर की जगह अब...

लंबी कानूनी लड़ाई के बाद हाई-पावर्ड कमेटी

माधुरी की वापसी की कहानी काफी संघर्षपूर्ण रही है। बॉम्बे हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत गठित हाई-पावर्ड कमेटी के निर्देश पर 30 जुलाई 2025 को बेहतर स्वास्थ्य देखभाल के लिए उसे जामनगर के वनतारा सेंटर भेजा गया था। इसके बाद स्थानीय नागरिकों, मठ प्रशासन और पशु प्रेमियों ने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी।

अंततः, HPC द्वारा 9 सितंबर 2026 को नांदणी मठ में सुविधाओं का निरीक्षण करने के बाद माधुरी की कोल्हापुर वापसी को आधिकारिक स्वीकृति दी गई।

आराम और सोशलाइजेशन का दौर

जैन मठ प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एक साल से अधिक समय तक अपनी पुरानी जगह से दूर रहने के कारण माधुरी को नए माहौल में ढलने के लिए कुछ समय आराम की जरूरत होगी।

उसे महावत और लोगों के साथ फिर से घुलने-मिलने से पहले सोशलाइजेशन और सपोर्टिव मैनेजमेंट के दौर से गुजारा जाएगा। वनतारा के डॉक्टर भी हर 15 दिनों में कोल्हापुर जाकर माधुरी की मेडिकल जांच करेंगे। कोल्हापुर शहर में माधुरी की वापसी और उसके लिए किए गए इंतजामों को देखकर नेटिजन्स और स्थानीय निवासी बेहद आनंदित हैं।

माधुरी हथिनी की 13 महीने बाद कोल्हापुर में वापसी, वनतारा से लौटते ही गांव में फूलों से हुआ स्वागत, देखें VIDEO
Madhuri Elephant Kolhapur Returns From Vantara: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में स्थित नांदणी जैन मठ में शुक्रवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। लगभग 13 महीने के लंबे इंतजार, कानूनी लड़ाई और जन-आंदोलन के बाद आखिरकार कोल्हापुरवासियों की प्रिय माधुरी हथिनी अपने घर वापस लौट आई है। माधुरी हथिनी को महादेवी के नाम से भी जाना जाता है। गुजरात के जामनगर स्थित प्रसिद्ध वनतारा एनिमल रेस्क्यू सेंटर से जब माधुरी का ट्रक नांदणी गांव की सीमा में दाखिल हुआ, तो पूरा इलाका ढोल-नगाड़ों, बैंजो संगीत, पटाखों और जयकारों से गूंज उठा।

गांव में फूलों से हुआ स्वागत

11 सितंबर को जैसे ही वनतारा के ट्रक में सवार होकर माधुरी कोल्हापुर के नांदणी गांव पहुंची, वहां लोगों को सैलाब आ गया। माधुरी का स्वागत करने के लिए सैकड़ों लाेग सड़कों पर उतर आए। रास्ते भर फूलों, ढोल-नगाड़ों, जश्न और खुशी के आंसुओं के साथ उसका स्वागत किया।

This is power of United Kolhapur

And she is finally back!!#madhuri #kolhapur #Maharashtra pic.twitter.com/WBEKOjKmMY
— Sachin More (@SM_8009) September 12, 2026

क्यों वनतारा भेजी गई थी माधुरी हथिनी?

माधुरी की कहानी बेहद संघर्षपूर्ण रही है। सुप्रीम कोर्ट और बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेशों के तहत गठित एक हाई-पावर्ड कमेटी (HPC) के निर्देश पर 28 जुलाई 2025 को माधुरी को स्वास्थ्य देखभाल और बेहतर वातावरण का हवाला देकर जामनगर के वनतारा सेंटर भेज दिया गया था।

उस समय इस फैसले का स्थानीय लोगों, मठ प्रशासन और पशु प्रेमियों ने कड़ा विरोध किया था। इसके बाद हथिनी की रहने की जगह, उसकी देखभाल और जनभावनाओं को लेकर एक लंबी कानूनी लड़ाई चली।

For the people of Kolhapur, only they can truly describe how joyful and heartwarming this moment is. They stood up and fought against this decision. They fought to bring Madhuri, the elephant, back from Vantara in Jamnagar, Gujarat.

Madhuri, also known as Mahadevi, is an Asian… pic.twitter.com/5R0BvjScZo
— विजय गिते (@kingsmanT11) September 12, 2026

कानूनी लड़ाई के बाद हाई-पावर्ड कमेटी ने दी मंजूरी

स्थानीय लोगों और नेताओं के लगातार प्रयासों के बाद, हाई-पावर्ड कमेटी ने नांदणी मठ में माधुरी के रहने के स्थान और सुविधाओं का दोबारा निरीक्षण किया। कमेटी जब संतुष्ट हो गई कि मठ प्रशासन हथिनी की देखभाल के लिए सभी मानक पूरे कर रहा है, तब 9 सितंबर 2026 को उसकी कोल्हापुर वापसी को आधिकारिक मंजूरी दे दी गई।

नांदणी मठ के महावत को मिली माधुरी खाने-पीने की जानकारी

जैन मठ के ट्रस्टी और मैनेजर सागर सांबुशेटे ने कहा कि माधुरी को घर लाने के लिए चार लोगों की एक टीम वनतारा गई थी। उन्होंने कहा कि हमारे महावत को उसके खाने-पीने, रोजाना की कसरत और दवाइयों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। फिलहाल, माधुरी नांदणी मठ परिसर में पानी की टंकी वाले एक नए बने शेड में रहेगी।

मराठा आरक्षण को लेकर आज तय होगा मनोज जरांगे का अगला कदम, मुंबई कूच पर OBC महासंघ ने दी चेतावनी

अब कुछ समय आराम करेगी माधुरी हथिनी

जैन मठ के ट्रस्टी के मुताबिक अपनी जानी-पहचानी जगह से एक साल से ज्यादा समय तक दूर रहने के कारण माधुरी को नए माहौल में ढलने में समय लगेगा। उन्होंने कहा कि चूंकि माधुरी अब इंसानों के साथ उस तरह लगातार संपर्क में नहीं रही है जैसे पहले हुआ करती थी, इसलिए वह कुछ समय तक प्राकृतिक माहौल में अपनी नई जगह पर आराम करेगी।

माधुरी हथिनी को महावत के साथ फिर से घुलने-मिलने और लोगों से मिलने के लिए तैयार होने से पहले एक सोशलाइजेशन के दौर से गुजरना होगा। वनतारा ने भरोसा दिलाया है कि जरूरत पड़ने पर वे नांदणी मठ को गाइड करते रहेंगे और मदद भी देंगे।

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम
Vantara on Madhuri Elephant Case: कोल्हापुर की ‘महादेवी’ के नाम से मशहूर हथिनी माधुरी के शहर लौटने का रास्ता साफ हो गया है। अनंत अंबानी के ‘वनतारा’ ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि हथिनी माधुरी को कोल्हापुर लौटने की इजाजत मिल गई है। यह फैसला हाई-पावर्ड कमिटी (HPC) के 9 सितंबर को जारी आदेश के बाद लिया गया है।

वनतारा के अनुसार, HPC ने दोनों पक्षों की बात सुनने, रिपोर्ट की समीक्षा करने और महाराष्ट्र के नंदानी में मौजूद सुविधा का निरीक्षण करने के बाद माधुरी की वापसी को मंजूरी दी। आदेश में कई शर्तें भी रखी गई हैं, जिनमें यह भी शामिल है कि माधुरी का इस्तेमाल जुलूसों या किसी अन्य काम के लिए नहीं किया जा सकता।

हर दो हफ्ते में मेडिकल जांच

वनतारा ने कहा कि हथिनी को 24 घंटे देखभाल और हर दो हफ्ते में मेडिकल जांच की जरूरत होगी। HPC के निर्देशों का पालन करते हुए माधुरी को 30 जुलाई 2025 को जामनगर स्थित वनतारा लाया गया था। इन निर्देशों को बॉम्बे हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने भी बरकरार रखा था। वनतारा ने कहा कि उसने माधुरी की कस्टडी नहीं मांगी थी, बल्कि निर्देशों के अनुसार उसे अपने पास रखा और उसकी देखभाल की।

माधुरी की सेहत स्थिर

ऑर्गनाइजेशन ने कहा कि लगातार वेटरिनरी देखभाल के बाद माधुरी की सेहत स्थिर हो गई है, लेकिन उसकी पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। उसे अभी भी सपोर्टिव मैनेजमेंट और नियमित निगरानी की जरूरत है।

वनतारा ने बताया कि इस बदलाव के तहत उसने नंदानी गांव वाली जगह पर हथिनी के रहने के बेहतर इंतजाम, वेटरिनरी इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल उपकरण, दवाइयां और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद की है। इसके अलावा, HPC के निर्देशों का पालन करते हुए वनतारा के डॉक्टर हर 15 दिन में कोल्हापुर जाकर ‘माधुरी’ की मेडिकल जांच करेंगे और इसकी रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को सौंपेंगे।

बाड़े में व्यवस्थाओं को बेहतर करने की कोशिश

वनतारा ने यह भी बताया कि माधुरी की वापसी से पहले नंदानी की सुविधा और उसके बाड़े में जरूरी व्यवस्थाओं को बेहतर करने की कोशिश की गई है। हालांकि, जमीन और टाउन प्लानिंग से जुड़ी कुछ सीमाओं के कारण फिलहाल बड़े स्तर पर विस्तार संभव नहीं हो पाया है। ट्रस्ट की जमीन के बीच से सड़क निकलने के कारण वहां और बड़े सुधार करने में भी रुकावट आ रही है।

महाराष्ट्र से 50 तेंदुए वनतारा भेजने की तैयारी, सरकार के फैसले पर वन्यजीव कार्यकर्ताओं का विरोध

वनतारा का कहना है कि वह नंदानी स्थित सुविधा केंद्र में भविष्य में होने वाले अपग्रेड्स के लिए सहायता देता रहेगा। अगर कोर्ट या सक्षम प्राधिकरण की ओर से निर्देश दिए जाते हैं तो वह हर संभव मदद के लिए उपलब्ध रहेगा।

वनतारा ने अपने बयान में कहा है कि माधुरी की सेहत और भलाई हमेशा उसकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उसके स्वास्थ्य, कल्याण और सम्मान के प्रति वनतारा की प्रतिबद्धता इस बात पर निर्भर नहीं करती कि वह कहां रह रही है।

महाराष्ट्र के अस्पतालों में हर 6 महीने में होगा फायर ऑडिट, स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर का बड़ा फैसला
Maharashtra Hospitals Mandatory Fire Safety Audit: राज्य के अस्पतालों में आग जैसी दुर्घटनाओं को रोकने और आपात स्थिति में मरीजों तथा कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों की अग्निसुरक्षा व्यवस्था की हर 6 महीने में जांच की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने बताया कि इसके लिए अलग मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं और अगले चार दिनों में यह जारी होने की संभावना है। कोल्हापुर में आबिटकर ने कहा कि हाल ही में अमरावती और छत्रपति संभाजीनगर के अस्पतालों में आग लगने की घटनाओं को सरकार ने गंभीरता से लिया है। इसी के मद्देनजर अस्पतालों में अग्निसुरक्षा व्यवस्था की नियमित निगरानी का निर्णय लिया गया है।

घटनाओं के बाद सरकार सतर्क

अमरावती के एक अस्पताल में आग लगने के बाद राज्यभर के सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद छत्रपति संभाजीनगर स्थित एशियन अस्पताल में भी आग लगने की घटना सामने आई थी।

आबिटकर के मुताबिक अस्पताल के स्वास्थ्य विभाग और कर्मचारियों ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया। जिससे बड़ी जनहानि टल गई। इन घटनाओं से स्पष्ट हुआ है कि अस्पतालों में आपात स्थिति से निपटने के लिए हर समय तैयार व्यवस्था होना जरूरी है। सरकारी और निजी अस्पतालों में फायर ऑडिट समेत जरूरी

Jabalpur-Nagpur Expressway: जबलपुर से गोवा तक आसान होगा सफर, 24 से घटकर 12 घंटे रह जाएगी दूरी

किसानों को विश्वास में लेकर ही फैसला

अस्पतालों में अग्निसुरक्षा व्यवस्था के लिए एक समान नियम लागू करने के उद्देश्य से एसवोपी तैयार की जा रही है। इसके तहत फायर सेफ्टी सिस्टम। आपातकालीन उपाय और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की नियमित जांच की जाएगी।

आबिटकर ने कहा कि केवल एक बार फायर ऑडिट कराकर प्रक्रिया खत्म नहीं होगी। हर छह महीने में अस्पतालों की अग्निसुरक्षा व्यवस्था का दोबारा परीक्षण किया जाएगा।

महाराष्ट्र सरकार का जोर इस बात पर रहेगा कि फायर सेफ्टी की व्यवस्थाएं केवल कागजों पर न रहें। बल्कि वास्तविक रूप से कार्यरत हों। आबिटकर ने शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर भी सरकार की भूमिका स्पष्ट की।

उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाते समय स्थानीय नागरिकों और किसानों को विश्वास में लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शक्तिपीठ महामार्ग के समर्थन या विरोध में राय रखना लोकतंत्र में स्वीकार्य है।

कोल्हापुर सायबर पुलिस का मिशन मोबाइल सफल, 1.25 करोड़ रुपए के 400 गुम मोबाइल खोजकर लौटाए
Kolhapur Police Recover 400 Lost Mobile: कोल्हापुर साइबर पुलिस और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नागरिकों के गुम और चोरी हुए करीब 400 मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। बरामद किए गए इन मोबाइल की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

यात्रा, जत्रा और गणेशोत्सव के दौरान भीड़भाड़ वाली जगहों से कई नागरिकों के मोबाइल फोन गुम या चोरी हो गए थे। इस संबंध में नागरिकों ने पुलिस थानों में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक निलोत्पल और अपर पुलिस अधीक्षक अण्णासाहेब जाधव के निर्देश पर साइबर पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की।

CEIR पोर्टल से मोबाइल का लगाया सुराग

साइबर पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक किया। इसके अलावा अलग-अलग मोबाइल कंपनियों से संपर्क कर तकनीकी जानकारी जुटाई गई। जांच के दौरान महाराष्ट्र और कर्नाटक के विभिन्न जिलों से करीब 400 मोबाइल फोन बरामद किए गए। साइबर पुलिस निरीक्षक संजय हारुगड़े के मार्गदर्शन में विभिन्न टीमों ने करीब एक महीने तक यह विशेष अभियान चलाया। तकनीकी विश्लेषण और लगातार जांच के जरिए पुलिस इन मोबाइल फोन तक पहुंचने में सफल रही।

नागरिकों को मोबाइल लौटाते कोल्हापुर साइबर पुलिस

मोबाइल वापस मिलते ही खिले नागरिकों के चेहरे

बरामद किए गए मोबाइल फोन संबंधित नागरिकों को पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के हाथों वापस सौंपे गए। मोबाइल देने से पहले नागरिकों के आवश्यक दस्तावेज और पहचान की पुष्टि की गई। कई नागरिकों को उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया हुआ मोबाइल फोन दोबारा कभी मिल पाएगा। ऐसे में जब पुलिस ने उनके हाथों में उनका मोबाइल वापस सौंपा, तो उनके चेहरे पर खुशी और संतोष साफ नजर आया। नागरिकों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की।

नागपुर फायर बिग्रेड का गजब कारनामा: ई-स्कूटर में लगी भीषण आग बुझाने पहुंचे पर पानी लाना भूल गए, Video वायरल

आगे भी जारी रहेगा अभियान

कोल्हापुर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए साइबर पुलिस की ओर से तकनीकी विश्लेषण का लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है। भविष्य में भी इसी तरह के विशेष अभियान चलाकर नागरिकों के खोए हुए मोबाइल फोन खोजने और उन्हें वापस दिलाने का प्रयास जारी रहेगा।

मनोज जरांगे के समर्थन में सड़कों पर उतरा मराठा समाज, धुले-सोलापुर हाईवे जाम; एक मराठा, लाख मराठा के लगे नारे
Maratha Reservation Agitation Dhule Solapur Highway Jam: मराठा आरक्षण की विभिन्न मांगों के तत्काल क्रियान्वयन की मांग को लेकर आंदोलनकारी नेता मनोज जरांगे पाटिल ने शनिवार से जालना के अंतरवाली सराटी में अपने 11वें आमरण अनशन की शुरुआत कर दी है। जरांगे के आंदोलन के समर्थन में राज्यभर से मराठा समाज के लोग अंतरवाली सराटी पहुंच रहे हैं।

धुले-सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रास्ता रोको आंदोलन

इसी बीच वडीगोद्री के पास प्रदर्शनकारियों ने धुले-सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रास्ता रोको आंदोलन कर यातायात बाधित कर दिया। मनोज जरांगे के समर्थन में इकट्ठा हुए प्रदर्शनकारियों ने वडीगोद्री फाटे के पास अचानक हाईवे पर रास्ता रोको आंदोलन किया।

प्रदर्शनकारियों ने लगाए नारे- आरक्षण हमारा हक है

कई प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए और कुछ ने सड़क पर लेटकर ‘एक मराठा, लाख मराठा’ तथा ‘आरक्षण हमारा हक है’ जैसे नारे लगाए। अचानक हुए प्रदर्शन के कारण धुले-सोलापुर हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बड़ी संख्या में वाहन फंसने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सरपंच और पुलिस की मध्यस्थता से खुला रास्ता

धुले-सोलापुर हाईवे पर जाम की सूचना मिलते ही अंतरवाली सराटी के सरपंच पांडुरंग तारख और गोंदी पुलिस थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर यात्रियों की परेशानी को देखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने की अपील की। पुलिस और सरपंच की मध्यस्थता के बाद प्रदर्शनकारियों ने हाईवे खाली कर दिया। इसके बाद बाधित यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो गया।

मनोज जरांगे के समर्थन में कोल्हापुर में भी हुआ प्रदर्शन

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल के आंदोलन के समर्थन में सकल मराठा समाज के सैकड़ों सदस्य कोल्हापुर के ऐतिहासिक दशहरा चौक पर इकट्ठा हुए और सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने कोल्हापुर गजट को तुरंत लागू करने और मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग की।

Kolhapur, Maharashtra: In support of Maratha reservation activist Manoj Jarange Patil’s agitation, hundreds of members of the Sakal Maratha Samaj gathered at the historic Dasara Chowk in Kolhapur and took an aggressive stance against the government. They demanded the immediate… pic.twitter.com/R84W5eJTfw
— IANS (@ians_india) August 29, 2026

अंतरवाली सराटी में पुलिस बढ़ाई सुरक्षा

मनोज जरांगे के अनशन को देखते हुए जालना जिले के अंतरवाली सराटी और वडीगोद्री क्षेत्र में बड़ी संख्या में मराठा कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जालना पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। इसके अलावा राज्य रिजर्व पुलिस बल और दंगा नियंत्रण दलों को भी तैयार रखा गया है।

कोल्हापुर कोर्ट परिसर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 खूंखार शार्पशूटर गिरफ्तार, पुणे से राजस्थान तक था खौफ
Lawrence Bishnoi Gang Members Arrested In Kolhapur: महाराष्ट्र की कोल्हापुर पुलिस को संगठित अपराध के खिलाफ एक बेहद अहम और बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्थानीय अपराध अन्वेषण शाखा (LCB) की सतर्कता के चलते देश के सबसे चर्चित और खतरनाक लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो मुख्य गुर्गों को धर दबोचा गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शामलाल गोवर्धनराम पुनिया उर्फ बिश्नोई और श्रीराम मांजु उर्फ पाचाराम बिश्नोई के रूप में हुई है। यह पूरी कार्रवाई कोल्हापुर जिला सत्र न्यायालय परिसर के बाहर योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दी गई।

कोल्हापुर पुलिस ने गेट बंद कर दबोचा

राजस्थान और पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस के साथ साझा किए गए खुफिया इनपुट से खुलासा हुआ था कि ये दोनों शातिर अपराधी लंबे समय से गंभीर अपराधों में फरार चल रहे थे। पुलिस को जैसे ही इनके कोल्हापुर कोर्ट परिसर में मौजूद होने की पुख्ता खबर मिली, कोल्हापुर पुलिस की स्थानीय अपराध अन्वेषण शाखा की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी।

दोनों आरोपी पार्किंग से बाहर निकलते समय पुलिस को देखकर कार से भागने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, पुलिस ने गेट बंद कर उनका रास्ता रोक लिया और दोनों को हिरासत में ले लिया।

EXPLAINER: चीनी के बाद दूध भी 9 रुपये हुआ महंगा, क्या चाय, मिठाई और पैकेट के दूध के भी बढ़ेंगे दाम?

43 से ज्यादा संगीन मुकदमों में थे वांछित आरोपी

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों पर 43 से ज्यादा केस दर्ज है। शामलाल पुनिया के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती और अवैध हथियार रखने समेत 17 गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं, श्रीराम मांजु के खिलाफ हत्या का प्रयास, डकैती, बलात्कार, छेड़छाड़, चोरी और सेंधमारी समेत 26 मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। दोनों आरोपियों को आगे की जांच के लिए संबंधित पिंपरी-चिंचवड़ और राजस्थान पुलिस के हवाले करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो मुख्य गुर्गों को पड़कने की कार्रवाई कोल्हापुर पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध अन्वेषण शाखा के पुलिस निरीक्षक सुशांत चव्हाण और उनकी टीम ने पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस के सहयोग से की। पुलिस की ओर से अपराधियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई और जांच जारी है।

कोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
Devendra Fadnavis Sunetra Pawar Visit Kolhapur: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कोल्हापुर पहुंचकर डीवाई पाटिल को श्रद्धांजलि दी और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने डीवाई पाटिल को एक सधे हुए नेता बताया और कहा कि वह हमेशा अपने राज्य और लोगों से जुड़े रहे।

कोल्हापुर में मुख्यमंत्री फडणवीस ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि डीवाई पाटिल दादा पिछली पीढ़ी के बहुत सधे हुए नेता थे। शिक्षा और उद्योग के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्य हम सभी देख सकते हैं। उनके कार्यों से आज हजारों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने एक नेता के तौर पर अच्छा काम किया, साथ ही तीन राज्यों के राज्यपाल की जिम्मेदारी भी संभाली।

हर जिम्मेदारी में छोड़ी अमिट छाप

मुख्यमंत्री ने कहा कि डीवाई पाटिल ने हर जिम्मेदारी में अपनी छाप छोड़ी है। जब वह राज्यपाल थे, तब भी वह अपने लोगों और राज्य से जुड़े हुए थे। उन्होंने अपनों को कभी नहीं छोड़ा। उनसे जब भी बात करने का मौका मिलता था, तो मैं उनके विचारों से प्रभावित होता था।

मुख्यमंत्री ने अपने इस दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा कि महाराष्ट्र में राजनीति, समाज सेवा, शिक्षा और सहकारी क्षेत्रों में अमिट छाप छोड़ने वाले तथा त्रिपुरा, बिहार और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल रहे पद्मश्री डॉ. डी. वाई. पाटिल का हाल ही में निधन हो गया। आज कोल्हापुर स्थित उनके आवास पर जाकर मैंने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और पाटिल परिवार को सांत्वना दी।

निधन से हुई व्यक्तिगत क्षति, यादें रहेंगी हमेशा साथ

उन्होंने आगे लिखा कि स्वर्गीय डॉ. डीवाई पाटिल के साथ हुई हर बातचीत गहरे विचारों से समृद्ध होती थी। उनका मार्गदर्शन और उनसे जुड़ी अनगिनत यादें हमेशा मेरे दिल में रहेंगी। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है और इससे पैदा हुई रिक्तता कभी नहीं भरी जा सकेगी। स्वर्गीय डॉ. डीवाई पाटिल को भावभीनी श्रद्धांजलि!

ठाणे जिला परिषद में 526 प्राथमिक शिक्षकों की होगी भर्ती, 11 अगस्त तक पवित्र पोर्टल पर भरें पसंदक्रम

सुनेत्रा पवार ने पाटिल परिवार से की मुलाकात

बता दें कि महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार भी डीवाई पाटिल के परिजनों से मिलने उनके घर कोल्हापुर पहुंचीं। उपमुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आज कोल्हापुर में मैंने कांग्रेस नेता सतेज पाटिल के आवास पर जाकर उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। वरिष्ठ शिक्षाविद्, पूर्व राज्यपाल और डीवाई पाटिल समूह के संस्थापक पद्मश्री डॉ. ज्ञानदेव यशवंतराव उर्फ डीवाई पाटिल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शिक्षा और सामाजिक प्रगति में प्रेरणादायक योगदान

उन्होंने लिखा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और समाज सेवा के क्षेत्रों में उनका महत्वपूर्ण योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। शिक्षा के माध्यम से सामाजिक प्रगति के लिए उन्होंने जो कार्य किए, वे प्रेरणादायक और मार्गदर्शक हैं। इस दुखद घड़ी में पाटिल परिवार के दुख में सहभागी होते हुए मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन्हें इस क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

कोल्हापुर में बंद घर में जिलेटिन छड़ों में ब्लास्ट, उड़े खिड़कियों के शीशे, एक साल से बंद पड़ा था मकान
Kolhapur Gelatin Stick Blast News: महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित सर्वेनगर इलाके से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। बुधवार को यहां एक लंबे समय से बंद पड़े मकान के अंदर रखी जिलेटिन की छड़ों में अचानक हुए जोरदार धमाके से पूरा इलाका थर्रा उठा। धमाका इतना भीषण था कि आसपास के निवासियों में दहशत फैल गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना के वक्त मकान के भीतर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जान-माल की हानि होने से टल गई।

धमाके से आसपास के मकानों के शीशे टूटे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार को अचानक हुए इस धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि संबंधित मकान का ढांचा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यही नहीं, विस्फोट के कारण आसपास के कई घरों की खिड़कियों के शीशे भी टूटकर बिखर गए। तेज आवाज और झटके से डरे-सहमे स्थानीय लोगों ने बिना कोई देरी किए तुरंत इसकी सूचना कोल्हापुर पुलिस को दी।

एक साल से बंद पड़ा था मकान

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह मकान शशिकला बोडिसकर नाम की महिला का था। लगभग एक साल पहले उनका निधन हो गया था, जिसके बाद से यह घर पूरी तरह से बंद पड़ा हुआ था। महीनों से बंद पड़े मकान के भीतर इतनी संवेदनशील और खतरनाक विस्फोटक सामग्री कैसे पहुंची, इसे लेकर अब कई तरह के गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

कोल्हापुर में जिलेटिन छड़ों में ब्लास्ट से क्षतिग्रस्त घर

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गहन जांच जारी

घटना की सूचना मिलने के बाद कोल्हापुर पुलिस मौके पर पहुंची, इलाके की घेराबंदी की और जांच शुरू की। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि बंद घर के अंदर जिलेटिन की छड़ें कैसे रखी गई थीं और किन हालात में धमाका हुआ। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जांचकर्ता घटना से जुड़े हर पहलू की जांच कर रहे हैं और विस्फोटक सामग्री के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

अमृता फडणवीस संग दिखे क्रिकेटर तिलक वर्मा, दोनों की जुगलबंदी देख फैंस हुए दीवाने, वायरल Video ने मचाया तहलका

व्यावसायिक उद्देश्य या कोई बड़ी साजिश?

कोल्हापुर पुलिस के अनुसार, धमाके के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच इस बात पर केंद्रित है कि जिलेटिन की छड़ें घर तक कैसे पहुंचीं, उन्हें किस मकसद से वहां लाया गया था और घर बंद होने से पहले वहां कौन आता-जाता था या कौन रह रहा था।

अधिकारियों ने कहा कि अभी यह पक्के तौर पर कहना संभव नहीं है कि जिलेटिन की छड़ें किसी व्यावसायिक मकसद से रखी गई थीं या घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश थी।

कौन थे DY Patil? खुद इंजीनियर नहीं बने पर, लाखों इंजीनियरों का सपना किया पूरा, खड़ा किया सबसे बड़ा एजुकेशन हब
DY Patil Group Founder Story: भारत के शिक्षा जगत और राजनीति के एक स्वर्णिम युग का अंत हो गया है। देश के सबसे बड़े निजी शैक्षणिक नेटवर्कों में से एक डी वाई पाटिल ग्रुप के संस्थापक प्रसिद्ध शिक्षाविद् और त्रिपुरा, बिहार व पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल डॉ. ज्ञानदेव यशवंतराव पाटिल का 4 अगस्त 2026 को कोल्हापुर में निधन हो गया। 90 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ समय से उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।

शिक्षा के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें 1991 में 'पद्म श्री' सम्मान से नवाजा था। लेकिन उनकी सबसे बड़ी पहचान यह है कि उन्होंने शून्य से शुरुआत करके एक ऐसा साम्राज्य खड़ा किया, जिसने भारत में निजी उच्च शिक्षा की परिभाषा को हमेशा के लिए बदल दिया।

कोल्हापुर के एक साधारण कॉलेज से हुई थी शुरुआत

डॉ. डी. वाई. पाटिल का जन्म 22 अक्टूबर 1935 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के एक साधारण परिवार में हुआ था। उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट 1980 के दशक में आया। उस दौर में देश में तकनीकी और चिकित्सा शिक्षा पर पूरी तरह सरकारी नियंत्रण था और सीटें बेहद सीमित थीं। मिडिल क्लास बच्चों के लिए डॉक्टर या इंजीनियर बनने का सपना देखना भी मुश्किल था।

इस कमी को भांपते हुए डॉ. पाटिल ने देश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का संकल्प लिया। उन्होंने साल 1983 में कोल्हापुर में अपने पहले निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की नींव रखी। शुरुआत बेहद मामूली थी, संसाधन कम थे, लेकिन उनका विजन बहुत बड़ा था।

ऐसे बना देश का सबसे बड़ा एजुकेशन हब

एक बार जब कोल्हापुर में पहला कॉलेज सफल हुआ, तो डॉ. डी. वाई. पाटिल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों पुणे, मुंबई और नवी मुंबई का रुख किया। एक इंजीनियरिंग कॉलेज से शुरू हुआ यह सफर आज 182 से अधिक शिक्षण संस्थानों तक पहुंच चुका है।

उनके ग्रुप के तहत आज देश में 7 मान्यता प्राप्त डीम्ड विश्वविद्यालय काम कर रहे हैं, जहां केजी से लेकर पीजी और पीएचडी तक की पढ़ाई होती है। आज इस एजुकेशन हब से इंजीनियरिंग, मेडिकल, डेंटिस्ट्री, मैनेजमेंट, आर्किटेक्चर, और नर्सिंग जैसे क्षेत्रों में हर साल हजारों छात्र डिग्री लेकर निकलते हैं।

डॉ डी वाई पाटिल एजुकेशनल कॉम्प्लेक्स, आकुर्डी, पुणे

शिक्षा से आगे: खेल और स्वास्थ्य में भी लहराया परचम

डॉ. डी. वाई. पाटिल का विजन सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं था। वे युवाओं के सर्वांगीण विकास पर भरोसा करते थे। इसी सोच के साथ उन्होंने नवी मुंबई के नेरुल में विश्व प्रसिद्ध डीवाई पाटिल स्टेडियम का निर्माण करवाया। यह स्टेडियम आज IPL, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों और वैश्विक स्तर के फुटबॉल व म्यूजिक कॉन्सर्ट का गवाह बनता है। इसके अलावा, उन्होंने समाज के गरीब तबके को सस्ती और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए कई मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल भी शुरू किए।

नवी मुंबई स्थित डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम

फडणवीस कैबिनेट ने लिए ये 8 ऐतिहासिक निर्णय, किसानों से लेकर आम आदमी तक को मिलेगी बड़ी राहत! देखें पूरी लिस्ट

राजनीति और प्रशासन में भी सर्वोच्च मुकाम

शिक्षा जगत के साथ-साथ डॉ. पाटिल राजनीति में भी एक बेहद सम्मानित नाम थे। वे कांग्रेस के एक कद्दावर नेता रहे और महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य के रूप में राज्य सरकार में मंत्री पद भी संभाला। उनके प्रशासनिक कौशल को देखते हुए उन्हें त्रिपुरा, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे महत्वपूर्ण राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने बेहद गरिमा के साथ अपना कार्यकाल पूरा किया।

डॉ. डी. वाई. पाटिल आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका खड़ा किया हुआ यह विशाल एजुकेशनल एम्पायर और शिक्षा की अलख, आने वाली कई पीढ़ियों का भविष्य संवारती रहेगी। उनके सुपुत्र और महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता सतेज पाटिल और उनका पूरा परिवार इस महान विरासत को आगे बढ़ाएंगे।

डॉ. डीवाई पाटिल का निधन: PM मोदी, CM देवेंद्र फडणवीस, राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों ने जताया दुख
Leaders Express Condolences On Demise of Dr. DY Patil: प्रसिद्ध शिक्षाविद, समाजसेवी, डीवाई पाटिल ग्रुप के संस्थापक और तीन राज्यों के पूर्व राज्यपाल पद्मश्री डॉ. डी. वाई. पाटिल का मंगलवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। डी. वाई. पाटिल के निधन पर पीएम मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्रियों ने गहरा शाेक व्यक्त किया है।

एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाले डॉ. पाटिल ने शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में जो अमिट छाप छोड़ी है, उसके लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। उनके निधन पर देश के कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

डी. वाई. पाटिल के निधन पर पीएम मोदी जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि डी.वाई. पाटिल ने समाज सेवा, और खासकर शिक्षा के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर योगदान दिया। उन्होंने हमेशा दूसरों, और विशेषकर गरीबों का जीवन बेहतर बनाने के लिए काम किया। उनके निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और चाहने वालों के साथ हैं। ओम शांति।

Shri DY Patil Ji was at the forefront of serving society through philanthropy and education in particular. He always worked to improve the lives of others, especially the poor. Pained by his demise. My thoughts are with his family and admirers in this sad hour. Om Shanti. pic.twitter.com/paYN8qzJsz
— Narendra Modi (@narendramodi) August 4, 2026

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने दी श्रद्धांजलि

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा कि डी. वाई. पाटिल ग्रुप के फाउंडर और त्रिपुरा, बिहार और पश्चिम बंगाल के पूर्व गवर्नर पद्मश्री डॉ. डी. वाई. पाटिल के निधन की खबर बहुत दुख देने वाली है। उनके जाने से एक दूर की सोचने वाली पर्सनैलिटी चली गई। मैं उन्हें दिल से श्रद्धांजलि देता हूं। हम उनके परिवार के दुख में शामिल हैं।

डी. वाय. पाटील ग्रुपचे संस्थापक, त्रिपुरा, बिहार आणि पश्चिम बंगालचे माजी राज्यपाल पद्मश्री डॉ. डी. वाय. पाटील यांच्या निधनाचे वृत्त अत्यंत दुःखद आहे.

सर्वसामान्य कार्यकर्त्यापासून सुरू झालेला त्यांचा प्रवास 2 वेळा आमदार ते पुढे विविध राज्यांचे राज्यपाल अशा महत्त्वाच्या घटनात्मक… pic.twitter.com/oSpvZMm0Fc
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) August 4, 2026

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जताया शोक

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लिखा कि त्रिपुरा, बिहार और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल तथा डीवाई पाटिल ग्रुप के संस्थापक पद्मश्री डॉ. डीवाई पाटिल के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर विभिन्न संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करने तक उनकी यात्रा एवं शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों और उनके शुभचिंतकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

त्रिपुरा, बिहार और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल तथा डी. वाई. पाटिल ग्रुप के संस्थापक, पद्मश्री डॉ. डी. वाई. पाटिल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर विभिन्न संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करने तक उनकी यात्रा एवं शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र… pic.twitter.com/7HGvEn7unO
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) August 4, 2026

राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं की संवेदनाएं

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि पूर्व राज्यपाल, प्रसिद्ध शिक्षाविद और समाजसेवी डॉ. डीवाई पाटिल के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। शिक्षा और जनसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान सदा स्मरणीय रहेगा। सभी शोकाकुल परिजनों, शुभचिंतकों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

पूर्व राज्यपाल, प्रसिद्ध शिक्षाविद और समाजसेवी डॉ. डी. वाई. पाटिल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

शिक्षा और जनसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान सदा स्मरणीय रहेगा।

सभी शोकाकुल परिजनों, शुभचिंतकों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। pic.twitter.com/ETSmyentc9
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 4, 2026

महाराष्ट्र में 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर बैन, मंत्री नितेश राणे ने गोवा के सीएम से मांगी मदद, जानिए नियम

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने लिखा कि जाने-माने शिक्षाविद, समाजसेवी और पूर्व राज्यपाल डॉ. डी.वाई. पाटिल के निधन की खबर से बहुत दुख हुआ। एकेडमिक और सामाजिक क्षेत्रों में उनके योगदान ने लाखों लोगों के जीवन को छुआ है, और देश के लिए अपना जीवन समर्पित करने के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का संदेश

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा कि पद्मश्री डॉ. डीवाई पाटिल के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। एक दूरदर्शी शिक्षाविद, समाजसेवी एवं बिहार के पूर्व राज्यपाल के रूप में उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसेवा के क्षेत्र में अमिट योगदान दिया। उनका प्रेरणादायी जीवन सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके असंख्य शुभचिंतकों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

पूर्व राज्यपाल और शिक्षाविद पद्मश्री डॉ. डीवाई पाटिल का निधन, कोल्हापुर में होगा अंतिम संस्कार
Former Governor DY Patil Passed Away: महाराष्ट्र के राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक जगत के पुरोधा, पूर्व राज्यपाल और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. ज्ञानदेव यशवंतराव पाटिल उर्फ डॉ. डी. वाई. पाटिल का 90 वर्ष की आयु में कोल्हापुर में निधन हो गया। वे पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। डॉ. डी. वाई. पाटिल के निधन की खबर से पूरे महाराष्ट्र सहित देश के शैक्षणिक और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

डॉ. डी. वाई. पाटिल एक ऐसी शख्सियत थे, जिन्होंने एक साधारण किसान परिवार से निकलकर राजभवन तक का सफर तय किया और देश में उच्च शिक्षा का एक विशाल साम्राज्य स्थापित किया। उनके द्वारा स्थापित 'डी. वाई. पाटिल ग्रुप' ने देश-विदेश के लाखों विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के द्वार खोले।

अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार का कार्यक्रम

डॉ. डी. वाई. पाटिल का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए बुधवार, 5 अगस्त को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कोल्हापुर के कसबा बावड़ा स्थित उनके आवास यशवंत निवास में रखा जाएगा। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। उनका अंतिम संस्कार कसबा बावड़ा स्थित डी. वाई. पाटिल मेडिकल कॉलेज के प्रांगण में संपन्न किया जाएगा।

किसान परिवार से राजभवन तक का प्रेरणादायी सफर

22 अक्टूबर 1935 को कोल्हापुर जिले के एक छोटे से गांव 'अंबाप' में जन्मे डॉ. डी. वाई. पाटिल का शुरुआती जीवन बेहद संघर्षपूर्ण रहा। एक साधारण कृषक परिवार में जन्म लेने के बावजूद उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, दूरदर्शिता और प्रशासनिक क्षमता के बल पर देश में अपनी अलग पहचान बनाई।

उन्होंने पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा और बिहार के राज्यपाल के रूप में सफलतापूर्वक कार्यभार संभाला। इसके अलावा, उन्होंने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद का अतिरिक्त प्रभार भी पूरी निष्ठा के साथ संभाला। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने हमेशा शिक्षा, प्रशासनिक सुधार और सामाजिक कल्याणकारी उपक्रमों को प्राथमिकता दी।

कोल्हापुर के महापौर से दो बार के विधायक तक

राजनीतिक सफर की बात करें तो डॉ. डी. वाई. पाटिल ने बेहद कम उम्र में सार्वजनिक जीवन में कदम रखा था। वे 1957 से 1962 तक कोल्हापुर शहर के महापौर रहे। इसके बाद उन्होंने प्रत्यक्ष चुनावी राजनीति में प्रवेश किया और 1967 तथा 1972 के विधानसभा चुनावों में पन्हाला विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में विधायक चुने गए।

महाराष्ट्र में 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर बैन, मंत्री नितेश राणे ने गोवा के सीएम से मांगी मदद, जानिए नियम

'डी. वाई. पाटिल ग्रुप' की स्थापना की

डॉ. डी. वाई. पाटिल का मानना था कि मजबूत शैक्षणिक संस्थाओं के निर्माण से ही श्रेष्ठ नागरिकों और विकसित समाज का निर्माण संभव है। इसी सोच के साथ उन्होंने 1983 में नवी मुंबई में 'रामराव आदिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी' (RAIT) नाम से अपने पहले इंजीनियरिंग कॉलेज की नींव रखी।

आज डी. वाई. पाटिल ग्रुप के अंतर्गत 7 से अधिक डिम्ड व प्राइवेट यूनिवर्सिटीज और 150 से अधिक शैक्षणिक संस्थान (मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और स्कूल) संचालित हो रहे हैं। शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मश्री से अलंकृत किया था।

300 अवैध गर्भपात कराने वाले कोल्हापुर के डॉक्टर के कारनामे उजागर, लड़का होने का दावा कर चला रहा था रैकेट
Kolhapur Dr. Chandrakant Gaikwad Case: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 300 से अधिक अवैध गर्भपात कराने की बात स्वीकार करने वाले डॉ. चंद्रकांत गुंडू गायकवाड़ के मामले में पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कई रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी डॉक्टर महिलाओं को बेटा पैदा होने की जादुई दवा देने का झांसा भी देता था। इतना ही नहीं, अवैध रूप से किए गए गर्भपात के बाद भ्रूणों को ठिकाने लगाने के लिए उसने बाकायदा एजेंटों का एक जाल बिछा रखा था, जिन्हें वह मोटा कमीशन देता था।

बेटा होने की दवा देने का करता था दावा

कोल्हापुर पुलिस जांच में पता चला है कि डॉक्टर कई लोगों को 'बेटा होने' की दवा देने का दावा करता था। आरोप है कि गर्भपात के बाद भ्रूणों को नष्ट करने के लिए वह उन्हें एक एजेंट के माध्यम से बाहर भेजता था। जांच में सामने आया है कि डॉ. गायकवाड ने एजेंटों को कमीशन के साथ अलग से हिस्सा देकर इस कथित रैकेट में शामिल किया था। पुलिस को डॉक्टर द्वारा गर्भपात किए जाने वाली करीब 40 महिलाओं के नाम मिले हैं। अब इन महिलाओं से पूछताछ कर आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।

बंगले के भीतर ही चल रहा था अवैध अस्पताल

जांच अधिकारियों के अनुसार, डॉक्टर गायकवाड़ ने कोलहापुर के कदमवाड़ी रोड स्थित भीमनगर हाउसिंग सोसायटी के एक बंगले में अस्पताल बना रखा था। यहां ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, गर्भपात के बाद महिलाओं को रखने के लिए तीन बेड और आराम के लिए कमरा समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध थीं। इस अस्पताल की पूरी जिम्मेदारी उसका सहायक शब्बीर हजारे संभालता था। बिना केस पेपर के चल रहे इस अस्पताल में अवैध गतिविधियां चलने का खुलासा हुआ है।

2023 में ही खत्म हो चुका था अस्पताल का लाइसेंस

बताया जा रहा है कि आरोपी डॉ. चंद्रकांत गुंडू गायकवाड ने वर्ष 2023 में कई लोगों को चिकित्सा सेवा बंद करने की जानकारी दी थी। इसके बाद उसने अपने अस्पताल का लाइसेंस, महानगरपालिका अनुमति और मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े प्रमाणपत्रों का नवीनीकरण भी नहीं कराया था। इस संबंध में उसने डॉक्टरों की एसोसिएशन को पत्र भी भेजा था। इसके बावजूद महिलाओं की सर्जरी और गर्भपात किए जाने की बात जांच में सामने आई है।

एजेंटों को 5 की पुलिस हिरासत में भेजा

इस मामले में गिरफ्तार महिला एजेंट रेखा वरुटे और सागर तराल को अदालत में पेश किया गया, जहां दोनों को 6 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। दोनों आरोपी गर्भवती महिलाओं को डॉ. गायकवाड के पास भेजकर गर्भपात करवाते थे। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि दोनों कब से डॉक्टर के संपर्क में थे, उन्होंने कितनी महिलाओं को यहां भेजा और क्या इस मामले में अन्य डॉक्टर भी शामिल हैं।

अमेरिका छोड़ भारत क्यों लौटे अभिजीत दिपके? कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक ने किया सबसे बड़ा खुलासा

घर की स्थिति देखकर पुलिस भी हैरान

डॉ. गायकवाड का परिवार मुंबई में रहता है। उसकी पत्नी, बेटा और बेटी तीनों डॉक्टर हैं और अलग-अलग स्थानों पर कार्यरत हैं। डॉक्टर अकेले रहते थे। कोल्हापुर पुलिस के अनुसार, घर की स्थिति बेहद अस्त-व्यस्त और गंदगी भरी थी। घर का सामान बिखरा हुआ मिला। गिरफ्तारी के समय भी उनके कपड़े काफी मैले थे।

कोल्हापुर: पूर्व महिला सरपंच की प्रेमी ने की हत्या, कार की डिग्गी में रखी लाश, एक गलती ने खाेल दी पोल
Kolhapur Former Woman Sarpanch Murder: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के शाहूवाड़ी तालुका स्थित शिरगांव से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शिरगांव की पूर्व महिला सरपंच सुरेखा शिवाजी न्यारे (50) की उनके ही प्रेमी ने बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या का कारण महिला द्वारा बार-बार शादी के लिए दबाव बनाना बताया जा रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद सबूत मिटाने की नीयत से आरोपी लाश को अपनी कार की डिग्गी में डाला और करीब 350 किलोमीटर से अधिक का सफर तय कर मुंबई की तरफ निकल गया। हालांकि, भिवंडी पुलिस की सतर्कता और एक रिश्तेदार की समझदारी के कारण आरोपी का खौफनाक मंसूबा नाकाम हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पंढरपुर तीर्थयात्रा के बहाने ले जाकर की हत्या

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका सुरेखा न्यारे और आरोपी प्रकाश उर्फ बाबू आनंदा पाटिल (40) शिरगांव में एक ही गली में आमने-सामने रहते थे। डेढ़ साल पहले सुरेखा के पति का निधन हो गया था, जिसके बाद दोनों के नजदीकियां बढ़ीं और सुरेखा व प्रकाश के बीच प्रेम संबंध बन गए। सुरेखा लगातार प्रकाश पर शादी का दबाव बना रही थीं, लेकिन प्रकाश इसके लिए तैयार नहीं था। इसी रोज-रोज के दबाव से छुटकारा पाने के लिए प्रकाश ने सुरेखा को रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान बनाया।

रविवार, 26 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे आरोपी ने सुरेखा को पंढरपुर वारी पर चलने का झांसा देकर अपनी कार में बैठाया। लेकिन तीर्थयात्रा ले जाने के बजाय वह उसे गांव के बाहर लिंडोरी स्थित एक गोशाले में ले गया और वहां गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी।

सुरेखा की हत्या के बाद, किसी को शक न हो इसलिए प्रकाश ने सुरेखा की लाश को एक बोरे में भरकर अपनी ही MH 09 GZ 6815 इको कार की डिक्की में छिपा दिया। लाश को हमेशा के लिए ठिकाने लगाने के लिए उसने मुंबई पहुंचकर लाश को समुद्र में फेंकने की योजना बनाकर निकल पड़ा।

भांजे ने बिगाड़ा आरोपी का खेल

आरोपी सोमवार सुबह भिवंडी के काशेली इलाके में पहुंचा। वहां, वह अपने भांजे संदेश मोरे से मिला और हत्या की बात कबूल कर ली और लाश को समुद्र में फेंकने में मदद मांगी। अपने मामा का यह भयानक जुर्म सुनकर भांजा दहल गया। उसने बिना देर किए तुरंत ठाणे जिले के भिवंडी की नारपोली पुलिस को मामले की जानकारी दी। सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर विजय कदबाने की देखरेख में पुलिस ने जाल बिछाया और कार की तलाशी ली तो डिक्की में सुरेखा की लाश मिली। पुलिस ने तुरंत प्रकाश पाटिल को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें:-  क्या NCP के दोनों गुटों का होगा विलय? शरद पवार के बयान से महाराष्ट्र में गरमाई सियायत

भिवंडी पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR

ठाणे जिले की भिवंडी पुलिस ने इस मामले में जीरो FIR दर्ज कर ली है और आगे की जांच के लिए केस शाहूवाड़ी पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है। सुरेखा न्यारे ढाई साल तक गांव की सरपंच थीं, उनकी मौत से शिरगांव समेत पूरे कोल्हापुर जिले में सनसनी फैल गई है। शाहूवाड़ी पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा, महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ का बड़ा ऐलान, जानें क्या है मामला
Hasan Mushrif On Gokul Doodh Sangh Election: महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता हसन मुश्रीफ ने कोल्हापुर की सहकारिता राजनीति में जारी सबसे बड़ी हलचल को शांत कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में घोषणा की है कि वे कोल्हापुर जिला सहकारी दूध उत्पादक संघ (गोकुल दूध संघ) का चुनाव नहीं लड़ेंगे। मुश्रीफ के इस आधिकारिक बयान के साथ ही पिछले कई दिनों से चल रही उन तमाम राजनीतिक अटकलों और कयासों पर विराम लग गया है, जिसमें कहा जा रहा था कि वे खुद चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

राजनीतिक गहमागहमी के बीच चर्चाओं पर विराम

कोल्हापुर जिले में प्रसिद्ध गोकुल दूध संघ की राजनीति को लेकर लंबे समय से माहौल गर्म था। संस्था में प्रशासक की नियुक्ति, नए प्रस्तावों को लेकर विवाद और विभिन्न राजनीतिक गुटों के बीच जारी आरोप-प्रत्यारोप के बीच यह चर्चा बहुत तेज हो गई थी कि हसन मुश्रीफ व्यक्तिगत रूप से इस बार उम्मीदवारी ठोक सकते हैं। हालांकि, एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने स्थिति पूरी तरह से साफ कर दी।

क्या बोले हसन मुश्रीफ?

महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ ने स्पष्ट किया है कि वह गोकुल दूध संघ का चुनाव नहीं लड़ेंगे। मुश्रीफ ने कहा कि मैं गोकुल दूध संघ के चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनूंगा। उनके इस बयान से पिछले कुछ दिनों से चल रही राजनीतिक अटकलों पर विराम लग गया है।

दरअसल गोकुल दूध संघ की राजनीति को लेकर कोल्हापुर जिले में इन दिनों माहौल गर्म है। प्रशासक की नियुक्ति, संस्था के प्रस्तावों और विभिन्न आरोप-प्रत्यारोपों के बीच यह चर्चा तेज थी कि हसन मुश्रीफ स्वयं चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि उन्होंने अब इस पर पूरी तरह से स्थिति स्पष्ट कर दी है।

हसन मुश्रीफ ने यह ऐलान पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की जयंती और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम किया। इस दौरान पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को किट, छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र और आवास योजना के मंजूरी पत्र वितरित किए गए। अपने संबोधन में मुश्रीफ ने कहा कि निर्माण श्रमिक कल्याण समिति को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि श्रमिक हर वर्ष अपना पंजीकरण नवीनीकृत कराएं।

योजनाओं का लाभश्रमिकों तक पहुंचे

मंत्री हसन मुश्रीफ ने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ श्रमिकों तक पहुंचे, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके और उनके बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस और आईपीएस जैसे पदों तक पहुंच सकें। वहीं शाहू सहकार समूह के अध्यक्ष समरजीत सिंह घाटगे ने कहा कि संजय गांधी निराधार योजना समिति और निर्माण श्रमिक कल्याण समिति की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के मामले में कागल तहसील जिले ही नहीं बल्कि पूरे महाराष्ट्र में अग्रणी है।

क्या है गोकुल दूध संघ?

कोल्हापुर जिला सहकारी दूध उत्पादक संघ लिमिटेड अपने लोकप्रिय ब्रांड ‘गोकुल’ से सुप्रसिद्ध है। यह एक ऑपरेशन फ्लड सहकारी डेयरी प्रोजेक्ट है जिसकी स्थापना 16 मार्च 1963 को हुई थी। तब से इसने दूध खरीद, विस्तार, पशु स्वास्थ्य, प्रजनन, दूध प्रसंस्करण, उत्पाद निर्माण और विपणन के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं।

यह भी पढ़ें:-  बालासाहेब से कितने अलग हैं उद्धव ठाकरे? कैसे बदली शिवसेना की राजनीति, रिमोट कंट्रोल से MVA सरकार तक की कहानी

वर्तमान में गोकुल के पास 17 लाख लीटर/दिन की क्षमता वाला आधुनिक डेयरी संयंत्र, शिरोल तालुका के उदगांव में एक उपग्रह डेयरी और नवी मुंबई में आधुनिक पैकिंग इकाई सहित कुल 8 लाख लीटर/दिन दूध क्षमता वाले 4 स्वयं के चिलिंग सेंटर हैं।

पत्नी को मारकर मूछों पर दिया ताव, कोल्हापुर में हैवान पति का शक बना खौफनाक हत्या का कारण
Kolhapur Pethvadgaon Murder: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के पेठवडगांव इलाके से दिनदहाड़े एक बेहद सनसनीखेज और रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां चरित्र पर संदेह के चलते एक सनकी पति ने बीच सड़क पर अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार (कोयते) से ताबड़तोड़ वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। मृत महिला की पहचान अमृता कांबले के रूप में हुई है।

इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी ने जो किया, उसने मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों को भी खौफ से भर दिया। हत्या के बाद आरोपी ने अत्यंत क्रूरता के साथ मूंछों पर ताव दिया और 'विषय खत्म' चिल्लाते हुए भागने लगा। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी पति दीपक कांबले को हिरासत में ले लिया है।

मोबाइल पर लगाया खौफनाक स्टेटस

कोल्हापुर पुलिस के जांच में सामने आया है कि आरोपी दीपक कांबले इस हत्याकांड को सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम देने आया था। वारदात को अंजाम देने से ठीक पहले दीपक ने अपने मोबाइल मैसेजिंग ऐप पर एक डरावना स्टेटस लगाया था, जिसमें उसने लिखा था। 'आज मेरा अंत, नहीं तो किसी और का'।

इस स्टेटस को लगाने के तुरंत बाद वह हथियार लेकर अपनी पत्नी की तलाश में निकल गया। शुरुआती जांच के मुताबिक, दीपक और अमृता ने आठ साल पहले बेहद चाव से प्रेम विवाह किया था। दोनों की दो मासूम बेटियां भी हैं, लेकिन पिछले कुछ महीनों से दीपक अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करने लगा था, जिसके चलते घर में आए दिन हिंसक झगड़े होते थे।

ये भी पढ़ें- रमेश म्हात्रे से शिंदे गुट ने किया किनारा, गिरफ्तार होते ही बिगड़ी तबियत, भारी पड़ा महिला डाक्टर पर हाथ उठाना

बीच सड़क पर कोयते से किए कई वार।

यह खूनी खेल बुधवार को पेठवडगांव के एसटी बस स्टैंड के ठीक पीछे बने एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के पास खेला गया। अमृता अपने पति के रोज-रोज के झगड़ों और प्रताड़ना से तंग आकर कानूनी सलाह लेने के लिए एक वकील से मिलने वहां पहुंची थी। इसकी भनक लगते ही आरोपी दीपक भी कोयता छिपाकर वहां धमक गया।

कॉम्प्लेक्स के बाहर दोनों के बीच काफी तीखी बहस हुई। बहस इतनी बढ़ गई कि दीपक ने आव देखा न ताव, अपने पास छिपाकर रखा भारी-भरकम कोयता निकाला और अमृता पर एक के बाद एक कई जानलेवा वार कर दिए। हमला इतना अचानक और भीषण था कि अमृता खुद को संभाल नहीं पाईं और चंद सेकंड में खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ीं।

मेरी पत्नी है, बीच में मत आओ, बचाने दौड़े युवकों को दी धमकी

दिनदहाड़े सड़क पर महिला की हत्या देख वहां मौजूद भीड़ में हड़कंप मच गया। जब कुछ साहसी युवकों ने अमृता की जान बचाने के लिए दीपक को रोकने का प्रयास किया, तो हत्यारे ने हवा में हथियार लहराते हुए चिल्लाकर कहा, 'यह मेरी पत्नी है, कोई भी हमारे बीच में मत पड़ो, नहीं तो ठीक नहीं होगा।' इसके बाद उसने जमीन पर तड़प रही अमृता पर आखिरी घातक वार किया, जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

अमृता की मौत सुनिश्चित करने के बाद उसने मूंछों पर ताव दिया और मौके से फरार हो गया। हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही पेठवडगांव पुलिस ने नाकाबंदी कर भाग रहे आरोपी दीपक को कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। पुलिस ने हत्या का हथियार जब्त कर लिया है और दोनों बच्चियों की सुरक्षा व आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

इस्लाम अपनाने के बाद नहीं मिलेगा SC/ST एट्रोसिटी एक्ट का फायदा, जानें बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्यों दिया ये फैसला
Bombay High Court On Atrocity Act: बॉम्बे हाईकोर्ट की कोल्हापुर बेंच ने एक ऐतिहासिक और बेहद महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति इस्लाम धर्म अपना लेता है, तो उसे अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम यानी एट्रोसिटी एक्ट के तहत मिलने वाला कानूनी संरक्षण समाप्त हो जाता है। कोर्ट ने माना कि धर्म परिवर्तन के बाद इस विशेष कानून के प्रावधान उस व्यक्ति पर लागू नहीं होते हैं।

बाम्बे हाईकोर्ट की कोल्हापुर खंडपीठ की न्यायमूर्ति वृषाली वी जोशी की सिंगल बेंच ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए एक दंपति को 'एट्रोसिटी एक्ट' के तहत लगे आरोपों से बरी कर दिया, जिन पर उनके ही एक रिश्तेदार ने केस किया था। कोर्ट ने माना कि जब कोई व्यक्ति इस्लाम अपना लेता है तो 'अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम' (अत्याचार कानून) के प्रावधान उस पर लागू नहीं होते।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला एक पारिवारिक और संपत्ति विवाद से जुड़ा हैं। पीड़ित महिला का अपने पति के रिश्तेदारों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। साल 2015 में जब महिला की ननद और ननदोई उनके घर रहने आए, तब घर में स्वच्छता बनाए रखने, कम पानी का इस्तेमाल करने और शौचालय साफ रखने जैसी मामूली बातों पर उनके बीच तीखी बहस हो गई। इसके बाद महिला ने आरोप लगाया कि रिश्तेदारों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी पूर्व जाति की जानकारी होने के बावजूद उसे सार्वजनिक रूप से जातिसूचक शब्द कहे।

सुनवाई के दौरान कोर्ट में क्या हुआ?

मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस वृषाली वी. जोशी की बेंच ने पीड़ित महिला का बयान दर्ज किया। महिला ने खुद स्वीकार किया कि उसके पति मुस्लिम धर्म को मानते हैं, इसलिए शादी के वक्त उसने अपनी मर्जी से इस्लाम अपना लिया था। तब से वह लगातार मुस्लिम रीति-रिवाजों का पालन कर रही है और धर्म परिवर्तन के बाद उसने अपना नाम भी बदल लिया था।

आरोपियों की तरफ से पेश वकील सत्यव्रत जोशी ने अदालत में दलील दी कि यह पूरी तरह से एक ही परिवार का सिविल (संपत्ति) विवाद है। कोर्ट का यथास्थिति का आदेश उनके पक्ष में होने के कारण महिला ने द्वेषवश यह झूठी एफआईआर दर्ज कराई है।

सुप्रीम कोर्ट के मामले का भी हुआ जिक्र

वहीं, अतिरिक्त लोक अभियोजक एसवी गवंड ने भी सुप्रीम कोर्ट के 'चिंथाडा आनंद' मामले का हवाला देते हुए सहमति जताई कि धर्म परिवर्तन के बाद महिला एट्रोसिटी एक्ट का लाभ लेने की हकदार नहीं है। भले ही वह धर्म परिवर्तन से पहले अनुसूचित जाति से संबंधित थी। हालांकि, इस पहलू का भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत अपराधों से जुड़े आरोपों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़ें:-  क्या नारियल से खोजा जा सकता है जमीन के नीचे का पानी, जानिए अंधविश्वास और विज्ञान का पूरा सच

बॉम्बे हाईकोर्ट की कोल्हापुर खंडपीठ ने सभी पक्षों को सुनने के बाद आरोपी दंपति को एट्रोसिटी एक्ट के आरोपों से तो पूरी तरह मुक्त (डिस्चार्ज) कर दिया, लेकिन साफ किया कि प्राथमिकी में दर्ज अन्य अपराधों के तहत उनके खिलाफ प्रथम दृष्टया मामला बनता है। अदालत ने स्पष्ट किया कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की अन्य धाराओं के तहत आरोपियों को अदालत में मुकदमे का सामना करना ही होगा।

Rajesh Kshirsagar: एकनाथ शिंदे के विधायक का चौंकाने वाला वीडियो, ठेकेदार से हो रही है डील! कैमरे में सब कैद
Rajesh Kshirsagar Viral Video: महाराष्ट्र की राजनीति में जहाँ एक तरफ 'ऑपरेशन टाइगर' और उद्धव ठाकरे के तूफानी दौरों को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच शह-मात का खेल जारी है, वहीं दूसरी तरफ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता का चौंकाने वाला कथित वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद राज्य के सियासी गलियारों में भ्रष्टाचार और कमिशनखोरी को लेकर एक नया भूचाल आ गया है।

ठाकरे गुट के सोलापुर जिले के पूर्व अध्यक्ष रविकिरण इंगवाले ने इस कथित स्टिंग वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति शिंदे गुट के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक राजेश क्षीरसागर हैं, जो एक सरकारी ठेकेदार के साथ काम के बदले मिलने वाले कमिशन के प्रतिशत पर सीधी सौदेबाजी कर रहे हैं।

पांच प्रतिशत आपका और दो प्रतिशत बाकी का

पूर्व जिला प्रमुख रविकिरण इंगवाले द्वारा साझा किए गए इस कथित वीडियो के आधार पर यह गंभीर दावा किया गया है कि इसमें किसी बड़े सरकारी टेंडर या प्रोजेक्ट को लेकर पैसों का सीधा लेन-देन चल रहा है। वीडियो के संवादों के मुताबिक, ठेकेदार कथित तौर पर नेता जी से कह रहा है कि उसने तय डील के अनुसार पांच प्रतिशत (5%) उन्हें और बाकी के दो अन्य लोगों को एक-एक प्रतिशत का हिस्सा दे दिया है। इसके साथ ही बातचीत में यह भी सामने आया कि पहले किश्त के रूप में 40 लाख रुपये दिए जा चुके थे, लेकिन अब कुछ तकनीकी या प्रशासनिक कारणों से ठेकेदार आगे काम करने का इच्छुक नहीं दिख रहा है।

ये भी पढ़ें- TET पेपर लीक मामले में एक्शन में कांग्रेस, सपकाल-वडेट्टीवार ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

दूसरों का काम छीनकर तुम्हें दिया

वीडियो की सबसे हैरान करने वाली बात वह संवाद है जहां कथित तौर पर राजेश क्षीरसागर ठेकेदार पर दबाव बनाते दिख रहे हैं। जब ठेकेदार अपनी दी गई रकम का हिसाब समझाने की कोशिश करता है, तो सामने से आवाज आती है, "हमें भी तो अपने लोगों को वेतन (सैलरी) देना होता है, हमारा भी खर्च है। यह काम किसी और को मिलने वाला था, लेकिन हमने दूसरों के हाथ से ये काम छीनकर आपको दिया है।" इस पर ठेकेदार सहमे हुए लहजे में कहता नजर आ रहा है, "महोदय, आप गुस्सा न हों।" इस पूरी बातचीत के कैमरे में कैद होने से शिंदे गुट बैकफुट पर नजर आ रहा है।

ऑपरेशन टाइगर' के बीच विपक्ष को मिला बड़ा हथियार

यह वीडियो ऐसे समय पर सामने आया है जब शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे खुद बागी सांसदों और विधायकों के गढ़ में जाकर महायुती सरकार को 'खोके' (रिश्वत) के मुद्दे पर घेर रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस वीडियो के सामने आने के बाद विपक्ष को सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक बेहद ज्वलंत और प्रत्यक्ष प्रमाण मिल गया है। अभी तक इस वायरल वीडियो की सत्यता की कोई आधिकारिक या फोरेंसिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही राजेश क्षीरसागर की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा चुका है।

(नोट: नवभारत इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है)

भारत कोई धर्मशाला नहीं...घुसपैठियों को चुनचुनकर निकाला जाएगा, अमित शाह का कोल्हापुर में बड़ा बयान
Kolhapur Rally: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कोल्हापुर में एक सभा को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र सरकार की ओर से करवीर निवासिनी माता अंबाबाई मंदिर के जीर्णोद्धार और भव्य कॉरिडोर निर्माण कार्य की सराहना की।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की इस पवित्र भूमि पर स्थित माता अंबाबाई का धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और यहां शुरू हुआ विकास कार्य भक्तों के लिए खुशी और गर्व का विषय है। अमित शाह ने कहा कि करवीर नगर में सदियों से माता अंबाबाई का निवास रहा है और अब महाराष्ट्र सरकार मंदिर के पुनर्निर्माण तथा कॉरिडोर निर्माण का कार्य कर रही है।

मोदी जी के नेतृत्व ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जब राष्ट्र अपनी धरोहरों को संजोते हुए आगे बढ़ता है, तब विकास की गति दोगुनी हो जाती है। मोदी जी के 12 वर्षों में विरासत से लेकर विज्ञान और उद्योग से लेकर गरीब कल्याण तक हुए अभूतपूर्व कार्यों पर माँ महालक्ष्मी अम्बाबाई की पवित्र भूमि… pic.twitter.com/spy1oaGvOT
— Amit Shah (@AmitShah) June 20, 2026

यहां पैदा हुए लोग ही देश में रहेंगे: अमित शाह

इस परियोजना पर करीब 1,500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इससे न केवल मंदिर परिसर का विकास होगा, बल्कि श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि देश में यह सांस्कृतिक पुनर्जागरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास भी, विरासत भी के विजन के तहत हो रहा है। महाराष्ट्र के सभी ज्योतिर्लिंगों और शक्तिपीठों के विकास और पुनरोद्धार का काम तेजी से चल रहा है। अमित शाह ने पश्चिम बंगाल का भी जिक्र किया और कहा कि वहां की जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया है।

ये भी पढ़े:  ऑपरेशन टाइगर का फाइनल काउंटडाउन! आज महाराष्ट्र की राजनीति में होगा बड़ा धमाका? 6 बागी सांसद लेंगे ये फैसला

विरासत और विकास साथ-साथ

उन्होंने भरोसा दिलाया कि बंगाल की सीमाओं पर घुसपैठ को रोका जाएगा और हर घुसपैठिए की पहचान कर उसे बाहर किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस और उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस नेता और कांग्रेस की गोद में बैठे उद्धव जी घुसपैठियों को वोट बैंक में बदलकर अपना अस्तित्व बनाए रखना चाहते हैं। मैं उन्हें स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि यह देश कोई धर्मशाला नहीं है। यहां केवल वही लोग रहेंगे जो इस देश के हैं। उन्होंने कहा कि हर घुसपैठिए की पहचान की जाएगी और उसे देश से बाहर निकाला जाएगा।

'अब कोई गुट नहीं, एक ही शिवसेना', एकनाथ शिंदे के ऑपरेशन टाइगर को लेकर उद्धव ठाकरे पर अमित शाह का तंज
Amit Shah On Eknath Shinde Shiv Sena: महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना (यूबीटी) के 6 लोकसभा सांसदों की बगावत यानी 'ऑपरेशन टाइगर' को लेकर मचे घमासान के बीच देश के गृह मंत्री अमित शाह ने उद्धव ठाकरे खेमे पर अब तक का सबसे तीखा तंज कसा है। शनिवार (20 जून 2026) को कोल्हापुर के ऐतिहासिक दौरे पर पहुंचे अमित शाह ने एकनाथ शिंदे का परिचय कराते हुए मुस्कुराते हुए कहा कि अब राज्य में कोई गुटबाजी नहीं बची है, बल्कि अब केवल एक ही आधिकारिक शिवसेना अस्तित्व में है। शाह का यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही शिवसेना की 60वीं वर्षगांठ पर दोनों गुटों के बीच राज्य भर में भारी तनाव देखा गया था।

अमित शाह अपनी पत्नी और परिवार के साथ सुबह कोल्हापुर पहुंचे, जहां उन्होंने महालक्ष्मी अंबाबाई देवी के दर्शन किए और 1,442 करोड़ रुपये की भारी-भरकम निधि वाली 'तीर्थक्षेत्र विकास योजना' का आधिकारिक शुभारंभ किया।

'पहले शिंदे गुट लिखना पड़ता था, अब तो केवल एक ही शिवसेना है'

कोल्हापुर में परिक्रमा मार्ग और राम मंदिर के संरक्षण-संवर्धन कार्यों का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना उन पर सीधा निशाना साधा। शाह ने कहा, "पहले जब भी हम महाराष्ट्र आते थे, तो भ्रम की स्थिति रहती थी। हमें एकनाथ शिंदे जी के नाम के आगे 'शिंदे गुट' लिखना या बोलना पड़ता था। लेकिन अब जो राजनीतिक घटनाक्रम हुए हैं, उसके बाद राज्य में कोई दूसरा गुट बाकी नहीं रह गया है। अब केवल और केवल एक ही 'शिवसेना' बची है।" शाह के इस बयान को संसद में उद्धव गुट के 6 सांसदों द्वारा व्हिप का उल्लंघन कर शिंदे खेमे की तरफ जाने की आधिकारिक पुष्टि के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- कोल्हापुर में अमित शाह के सामने एकनाथ शिंदे की किरकिरी! फडणवीस की सूझबूझ से बची डिप्टी सीएम की प्रतिष्ठा

'कांग्रेस की गोद में जा बैठे हैं उद्धव, घुसपैठियों को देश से बाहर खदेड़ेंगे'

संजय राउत द्वारा बागी सांसदों को 'गद्दार' कहे जाने और महायुति पर किए जा रहे तीखे हमलों का जवाब देते हुए गृह मंत्री ने विचारधारा के मुद्दे पर ठाकरे परिवार को घेरा। अमित शाह ने गरजते हुए कहा, "उद्धव ठाकरे आज सत्ता के लालच में बालासाहेब ठाकरे के सिद्धांतों को भूलकर कांग्रेस की गोद में जाकर बैठ गए हैं। लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी कान खोलकर सुन लें... जो इस देश की माटी में पैदा हुआ है, वही यहां रहेगा। हम चुन-चुनकर सभी घुसपैठियों को देश की सीमा से बाहर फेंक देंगे।"

मोदी ने पूरे किए असंभव काम

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और विकास के एजेंडे को धार देते हुए अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश में उन धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत कार्यों को पूरा किया है जो कभी असंभव लगते थे। शाह ने कहा, "साल 2014 के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ, काशी विश्वनाथ धाम, केदारनाथ, सोमनाथ और कामाख्या देवी मंदिर का कायाकल्प हुआ। इसी कड़ी में अब कोल्हापुर के अंबाबाई मंदिर का भव्य कॉरिडोर बनने जा रहा है।" मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस विकास योजना को कोल्हापुर के इतिहास का सबसे स्वर्णिम क्षण बताया।

कोल्हापुर में अमित शाह के सामने एकनाथ शिंदे की किरकिरी! फडणवीस की सूझबूझ से बची डिप्टी सीएम की प्रतिष्ठा
Amit Shah Event Eknath Shinde Protocol: पश्चिमी महाराष्ट्र के ऐतिहासिक शहर कोल्हापुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भव्य दौरे के दौरान आज (20 जून 2026) एक ऐसा वाकया सामने आया, जिसने मंच पर मौजूद नेताओं के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज कर दी हैं। कोल्हापुर की आराध्य देवी अंबाबाई मंदिर के सौंदर्यीकरण परियोजना के उद्घाटन समारोह के दौरान आयोजकों की एक बड़ी प्रशासनिक चूक के कारण उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे असहज स्थिति में आ गए थे। हालांकि, मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की त्वरित सूझबूझ और हस्तक्षेप के कारण समय रहते उपमुख्यमंत्री पद की प्रतिष्ठा और प्रोटोकॉल को बचा लिया गया।

इस विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण सहित महायुति के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

अंबाबाई मंदिर सौंदर्यीकरण समारोह में मंच पर प्रोटोकॉल की चूक

समारोह की शुरुआत में जब अतिथियों के स्वागत और सम्मान का सिलसिला शुरू हुआ, तो आयोजकों ने सबसे पहले देश के गृह मंत्री अमित शाह और फिर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सम्मानित किया। इसके बाद प्रोटोकॉल के अनुसार राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का सम्मान होना चाहिए था। लेकिन, आयोजकों ने सबको चौंकाते हुए सीधे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण का नाम सम्मान के लिए पुकार दिया। उपमुख्यमंत्री के रहते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का नाम पहले पुकारे जाने से मंच पर कुछ पलों के लिए शांति छा गई और आयोजकों की इस बड़ी लापरवाही से उपमुख्यमंत्री खेमे को किरकिरी का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें- ‘आत्म सम्मान गया तो बचती है सिर्फ जिंदा लाश’, ऑपरेशन टाइगर पर भड़के राज ठाकरे का एकनाथ शिंदे पर करारा तंज

देवेंद्र फडणवीस ने तुरंत संभाला मोर्चा, बीच में रोककर कराया सम्मान

जैसे ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण का नाम पुकारा गया, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले की गंभीरता और प्रोटोकॉल के उल्लंघन को तुरंत भांप लिया। फडणवीस ने बिना किसी देरी के बीच में हस्तक्षेप किया और आयोजकों को टोकते हुए उनसे अनुरोध किया कि वे पहले उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का सम्मान करें। फडणवीस के दखल के बाद आयोजकों ने अपनी गलती सुधारी और पहले उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सम्मानित किया गया, जिसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण का सत्कार संपन्न हुआ।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने गठबंधन के समन्वय पर उठे सवाल

भले ही देवेंद्र फडणवीस की समझदारी से मंच पर बात संभल गई, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रत्यक्ष मौजूदगी में हुई इस घटना को लेकर विपक्षी दल अब महायुति सरकार पर तंज कस रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनावी माहौल और 'ऑपरेशन टाइगर' के बाद राज्य में मची उथल-पुथल के बीच, सरकारी व सार्वजनिक कार्यक्रमों में इस तरह की प्रोटोकॉल की गलतियां गठबंधन के भीतर समन्वय की कमी को दर्शाती हैं। हालांकि, फडणवीस के इस व्यवहार ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे गठबंधन में समन्वय बनाए रखने के लिए कितने संवेदनशील रहते हैं।

कोल्हापुर पहुंचे CM फडणवीस, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे महालक्ष्मी मंदिर विकास कार्यों का आगाज
Amit Shah Devendra Fadnavis Kolhapur Visit: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विशेष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोल्हापुर पहुंचे। वे श्री महालक्ष्मी अंबाबाई मंदिर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आयोजित किया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार देर रात कोल्हापुर पहुंचे थे और उन्होंने सरकारी विश्राम गृह में रात्रि विश्राम किया। वे एक दिवसीय कोल्हापुर-इचलकरंजी दौरे पर हैं, जिसमें विभिन्न विकास परियोजनाओं और सहकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यक्रम शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान महालक्ष्मी अंबाबाई मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित राज्य मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। राज्य के संस्कृति मंत्री आशीष शेलार भी मुख्यमंत्री फडणवीस के साथ कोल्हापुर पहुंचे हैं।

CM Devendra Fadnavis arrives at Kolhapur.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांचे कोल्हापूर येथे आगमन.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इनका कोल्हापुर में आगमन।

10 am | 20-6-2026 | Kolhapur | स. १० वा. | २०-६-२०२६कोल्हापूर@Dev_Fadnavis#Maharashtra #DevendraFadnavis #Kolhapur pic.twitter.com/m0Sg8L37AZ
— @OfficeOfDevendra (@Devendra_Office) June 20, 2026

अमित शाह कोल्हापुर में इन कार्यक्रमों होंगे शामिल

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 'पश्चिमी महाराष्ट्र मंदिर विकास योजना' के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। इसके अलावा, अमित शाह कोल्हापुर के पुलिस परेड ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद, वे इचलकरंजी में 'जनता सहकारी बैंक' की नई इमारत का उद्घाटन करेंगे और एक सहकारी चीनी मिल के नाम बदलने और उसके विस्तार से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री इचलकरंजी के 'कल्लाप्पाना अवाडे टेक्सटाइल पार्क' मैदान में किसानों की एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी के महाराष्ट्र में विभिन्न कार्यक्रम।

केंद्रीय गृह आणि सहकारिता मंत्री श्री अमित जी शाह यांचे महाराष्ट्रातील विविध कार्यक्रम। pic.twitter.com/R7whkoYwsy
— Office of Amit Shah (@AmitShahOffice) June 19, 2026

इचलकरंजी में किसान सभा को संबोधित करेंगे फडणवीस

वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कार्यक्रम केवल मंदिर क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वे पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जनसभा, इचलकरंजी में सहकारी बैंक से जुड़े कार्यक्रम और किसान सभा में भी भाग लेंगे। प्रशासनिक स्तर पर इन सभी आयोजनों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यह भी पढ़ें:-  NEET री-एग्जाम में NTA की बड़ी लापरवाही, नागपुर के छात्र को बिना पासपोर्ट दे दिया अबू धाबी का परीक्षा केंद्र

इस दौरे में राज्य के निर्माण मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले, कई विधायक और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें विशेष पुलिस महानिरीक्षक, जिला कलेक्टर, नगर आयुक्त और जिला पुलिस अधीक्षक सहित कई प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं। सभी ने हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

सूत्रों के मुताबिक, सभी कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री शाम करीब 6 बजे मुंबई के लिए रवाना होंगे। यह दौरा राज्य में विकास कार्यों की समीक्षा और सहकारी व धार्मिक क्षेत्रों से जुड़े परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

कोल्हापुर: इचलकरंजी बस स्टैंड पर बेकाबू कार ने यात्रियों को रौंदा, एक महिला की मौत, 5 घायल
Ichalkaranji Bus Stand Car Accident: कोल्हापुर के इचलकरंजी के शिवतीर्थ केंद्रीय बस स्टैंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार यात्रियों की भीड़ में घुस गई। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद एक युवक ने खुद को चालक बताने की कोशिश तो लोगों का गुस्सा भड़क उठा और भीड़ ने कार में तोड़फोड़ कर दी।

इचलकरंजी के शिवतीर्थ बस स्टैंड पर हुआ हादसा

इचलकरंजी के शिवतीर्थ केंद्रीय बस स्टैंड हुए हादसे में मृतक की पहचान नंदा वसंत कोली के रूप में हुई है। वे नियमित स्वास्थ्य जांच के बाद बस से अपने गांव लौटने के लिए बस स्टैंड पर इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक कार तेज रफ्तार से आई और सुरक्षा बैरिकेड तोड़ते हुए सीधे यात्रियों पर चढ़ गई। कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि नंदा कोली कई फीट तक घिसटती चली गईं और वाहन के नीचे आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

लोगों को रौंदने के बाद बस से टकराई कार

यात्रियों को टक्कर मारने के बाद कार बस स्टैंड पर खड़ी एक एसटी बस से जा टकराई। हादसे के समय बस स्टैंड पर अपेक्षाकृत कम भीड़ होने और कई लोगों के समय रहते हट जाने से बड़ा हादसा टल गया। फिर भी घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। इस हादसे में आदेश उपाध्ये, बसव्वा नरसिंग इंगले और फरीदा जाकिरहुसैन शेख घायल हुए हैं। अन्य दो घायलों का स्थानीय आईजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दूसरे युवक ने किया भ्रामक दावा

कोल्हापुर जिले के इचलकरंजी में बस स्टैंड हादसे के तुरंत बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद एक युवक घटनास्थल पर पहुंचा और खुद को वाहन चालक बताने लगा। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों ने उसके दावे को खारिज कर दिया और असली चालक को सामने लाने की मांग की। इससे नाराज लोगों ने कार पर हमला कर दिया और उसमें तोड़फोड़ की।

यह भी पढ़ें:-  ‘सिर्फ आधा घंटा दो… BJP के सात टुकड़े होंगे’, गिरीश महाजन के बयान पर भड़के संजय राउत

घटनास्थल पर मौजूद वाहन से पुलिस से जुड़े कुछ सामान मिलने के बाद वाहन के मालिक को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। मामले में संगीता विनोद कोली की शिकायत पर शिवाजीनगर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। फरार चालक की तलाश की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

माधुरी हथिनी की कोल्हापुर में जल्द होगी वापसी! गुजरात की वनतारा टीम पहुंची नांदणी पुनर्वास केंद्र
Madhuri Elephant Nandani Return: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के शिरोल तहसील स्थित नांदणी के लिए एक बेहद भावुक और बड़ी खबर है। पिछले साल गुजरात के वनतारा पुनर्वास केंद्र भेजी गई लोकप्रिय हथिनी 'महादेवी' उर्फ माधुरी के लौटने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। एक महीने के भीतर उसकी घर वापसी की संभावना है।

वनतारा की टीम ने पुनर्वास केंद्र का लिया जायजा

शिरोल तहसील के नांदणी में माधुरी हथिनी के स्वागत के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस सिलसिले में 16 जून को गुजरात की वन्यजीव संस्था 'वनतारा' की एक विशेष टीम नांदणी पहुंची। इस टीम ने माधुरी के रहने के लिए निर्माणाधीन नए पुनर्वास केंद्र का बेहद निरीक्षण किया। इस दौरान नांदणी मठ के वरिष्ठ पदाधिकारी और स्थानीय प्रशासन के लोग भी मौजूद रहे।
वनतारा की टीम ने हथिनी की सुरक्षा, रहने की जगह, खान-पान और चिकित्सा व्यवस्था को लेकर मठ के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की, ताकि माधुरी को वापस लाते समय और यहां रखने में कोई कानूनी या शारीरिक अड़चन न आए।

'माधुरी' की विदाई पर रो पड़ा था पूरा महाराष्ट्र

बता दें कि पिछले साल 28 जुलाई 2025 को माधुरी हथिनी को बेहतर इलाज और देखभाल के लिए गुजरात के जामनगर स्थित रिलायंस के वनतारा प्रोजेक्ट में भेजा गया था। माधुरी सिर्फ एक वन्यजीव नहीं, बल्कि नांदणी और पूरे कोल्हापुर जिले की आस्था का केंद्र रही है।
जब माधुरी हथिणी को कोल्हापुर से वनतारा ले जाया जा रहा था, तब पूरे महाराष्ट्र से बेहद भावुक प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक, लाखों लोगों की आंखें नम थीं। स्थानीय निवासी पिछले एक साल से लगातार सरकार और प्रशासन से माधुरी को वापस लाने की मांग कर रहे थे।

अगले महीने होगी घर वापसी

माधुरी की इस घर वापसी के पीछे एक लंबा कूटनीतिक और प्रशासनिक प्रयास रहा है। पिछले एक साल से महाराष्ट्र शासन, नांदणी मठ प्रशासन और गुजरात की वनतारा संस्था के बीच लगातार सकारात्मक बातचीत चल रही थी। अब इन प्रयासों को सफलता मिलती दिख रही है।

यह भी पढ़ें:-  NEET री-एग्जाम पर एयरफोर्स का पहरा! भारतीय वायुसेना के कार्गो विमान से नागपुर पहुंचे पेपर

तीनों पक्षों के बीच हुए आपसी समझौते के बाद माधुरी को वापस लाने की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो अगले एक महीने के भीतर कोल्हापुर की यह लाडली हथिनी एक बार फिर अपने पुराने घर नांदणी में कदम रखेगी, जिसके लिए पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है।

'मराठों से दुश्मनी मोल न लें', मनोज जरांगे की फडणवीस को चेतावनी और सरकार को अल्टीमेटम
Manoj Jarange Ultimatum to Devendra Fadnavis: मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रणेता मनोज जरांगे पाटिल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बेहद कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए सरकार के सामने नया अल्टीमेटम रख दिया है। करवीर निवासिनी श्री अंबाबाई देवी के दर्शन के लिए कोल्हापुर पहुंचे जरांगे पाटिल ने कहा कि सरकार की राजनीतिक चतुरता मराठा समुदाय के सामने कभी काम नहीं आएगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री फडणवीस को सीधे तौर पर ललकारते हुए कहा कि वे विभिन्न विरोधियों और अपने ही समुदाय के कुछ लोगों को आगे कर उनके खिलाफ साजिश रचना और आरोप लगवाना बंद करें, क्योंकि वे ऐसी चालों में कभी फंसने वाले नहीं हैं। माता अंबाबाई की पवित्र भूमि से मुख्यमंत्री को सचेत करते हुए जरांगे ने कहा कि हमारी सरकार से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है, इसलिए सरकार भी मराठों के साथ शत्रुतापूर्ण व्यवहार न करें।

जरांगे का 8 दिनों अल्टीमेटम

मनोज जरांगे पाटिल ने कोल्हापुर जिले के प्रशासनिक रिकॉर्ड्स का हवाला देते हुए सरकार को आगामी आठ दिनों की समयसीमा दी है। उन्होंने मांग की कि जिन मराठा परिवारों के ऐतिहासिक कुनबी रिकॉर्ड मिल चुके हैं, उन्हें अगले आठ दिनों के भीतर हर हाल में कुनबी जाति के प्रमाण पत्र वितरित किए जाएं। जरांगे ने पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री फडणवीस को भी गरीबों के हक के लिए राधाकृष्ण विखे पाटिल और विधायक लाड के माध्यम से वैसे ही काम करने चाहिए जैसे पहले किए गए थे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अब काम नहीं रोका गया और मराठों के साथ अन्याय हुआ, तो समाज का आक्रोश इस सरकार को बहुत भारी पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- UP में सपा को साफ कर देगी AIMIM! आगामी चुनाव के लिए वारिस पठान ने की सीट बेल्ट बांधने की अपील

जरांगे ने रखी 2029 की चुनावी शर्त

भूख हड़ताल समाप्त होने के तुरंत बाद कोल्हापुर को अपनी राजसी राजधानी बताते हुए जरांगे पाटिल ने सांसद श्रीमंत शाहू महाराज छत्रपति के निवास स्थान 'न्यू पैलेस' का दौरा किया। इस औपचारिक मुलाकात के दौरान जरांगे ने शाहू महाराज को मराठा आरक्षण की रूपरेखा और अब तक के दस्तावेजों की एक प्रति सौंपी तथा आगामी कदमों पर विस्तृत चर्चा की। सरकार के प्रति अपना रुख स्पष्ट करते हुए आंदोलनकारी नेता ने कहा कि 58 लाख कुनबी पंजीकरणों और शिंदे समिति के विस्तार से कुछ भरोसा जरूर बना है, लेकिन अगर इस बार धोखा मिला तो वे चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने सीधे शब्दों में चेताया कि धोखा मिलने पर आंदोलन करने के बजाय मराठा समाज सीधे साल 2029 के चुनावों की तैयारी करेगा और सरकार को 100 फीसदी सत्ता से उखाड़ फेंकेगा।

संघर्ष जारी रखने का संकल्प

अपनी अन्य सांगठनिक मांगों पर बोलते हुए मनोज जरांगे पाटिल ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक वे जीवित हैं, मराठा युवाओं के हित में काम करने वाले अन्नासाहेब पाटिल आर्थिक विकास निगम को किसी भी स्थिति में बंद नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने सरकार से कुनबी और मराठा समाज के कल्याण के लिए एक पूर्णतः अलग मंत्रालय स्थापित करने की भी पुरजोर वकालत की। पश्चिमी महाराष्ट्र के किसानों के संकट और ऋण माफी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हक की लड़ाई के लिए लोगों को घरों से बाहर निकलना होगा। जरांगे ने भावुक होकर कहा कि चाहे उनके अपने ही लोग उनकी कितनी भी कटु आलोचना क्यों न करें, वे मराठा समाज के बच्चों के सुनहरे भविष्य और उन्हें उच्च पदों पर बैठाने के लिए अपना यह संघर्ष आखिरी सांस तक जारी रखेंगे।

'नेहरू से बहुत आगे निकले PM मोदी', चंद्रकांत पाटिल ने शरद पवार की गुगली का दिया करारा जवाब
Chandrakant Patil On Sharad Pawar: भारतीय राजनीति में प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल के रिकॉर्ड को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद्रचंद पवार) प्रमुख शरद पवार के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकप्रियता और वैश्विक प्रभाव में पंडित नेहरू से काफी आगे निकल चुके हैं।

सियासी घमासान: नेहरू बनाम मोदी की तुलना पर छिड़ी बहस

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कोल्हापुर में मीडिया से बात करते हुए शरद पवार की 'गुगली' राजनीति पर तीखा तंज कसा। पाटिल ने कहा कि शरद पवार अक्सर ऐसी बातें करते हैं जिसका असल मतलब कुछ और होता है। इस बार भी पवार का आशय यही था कि मोदी की तुलना नेहरू से नहीं की जा सकती क्योंकि मोदी अपनी कार्यशैली के दम पर अद्वितीय बन चुके हैं।
हाल ही में शरद पवार ने कहा था कि महाराष्ट्र के एक मंत्री की टिप्पणी उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आई। आजकल नेहरू और मोदी की तुलना की जा रही है। क्या सच में नेहरू से तुलना की जा सकती है? वे कई सालों तक प्रधानमंत्री रहे। देश को अंग्रेजों के अत्याचार से आजाद कराने में नेहरू की भूमिका को हम भूल नहीं सकते। शरद पवार ने ऐसी तुलना करने वालों को फटकार लगाई और कहा कि नेहरू अद्वितीय थे और उनकी तुलना किसी और से नहीं की जा सकती। जब इस बारे में पूछा गया, तो मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

'आजादी से पहले और बाद का संघर्ष अलग'

शरद पवार के इसी रुख पर जवाब देते हुए चंद्रकांत पाटिल ने दोनों नेताओं के दौर और संघर्ष के अंतर को रेखांकित किया। पाटिल ने कहा नेहरू का जन्म आजादी से पहले हुआ था और पीएम मोदी का जन्म स्वतंत्र भारत में हुआ, इसमें कोई कुछ नहीं बदल सकता। लेकिन नरेंद्र मोदी ने इमरजेंसी के दौरान जो जमीनी संघर्ष किया, उसे भुलाया नहीं जा सकता। पहले का नारा देश के लिए मरने का था, आज का नारा देश के लिए सही ढंग से जीने और काम करने का है। मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि पीएम मोदी ने वैश्विक पटल पर भारत का जो मान बढ़ाया है, उसने पुराने सारे कीर्तिमानों को पीछे छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें:-  घाटकोपर ‘सफेद पट्टी’ विवाद में नया मोड़! इन्फ्लुएंसर प्रसाद वेदपाठक पर दर्ज होगी FIR, BJP नेता ने खोला मोर्चा

पीएम मोदी ने तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड

बता दें कि यह पूरा विवाद PM नरेंद्र मोदी के एक रिकॉर्ड को लेकर है। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 13 मई 1952 को पहली बार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी और वे लगातार 4,397 दिनों तक इस पद पर रहे। पीएम मोदी ने इस रिकॉर्ड को पार कर लिया है। इसके अतिरिक्त, अगर 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री और उसके बाद से अब तक देश के प्रधानमंत्री के रूप में उनके कुल कार्यकाल को देखा जाए, तो नरेंद्र मोदी लोकतांत्रिक सरकारों के प्रमुख के रूप में 9,000 से अधिक दिन पूरे कर चुके हैं। यही कारण है कि अब इस कार्यकाल के आंकड़ों को लेकर देश की राजनीति में एक नई बहस छिड़ गई है।

खरीफ सीजन से पहले कोल्हापुर में खाद संकट, सातबारा और आधार अनिवार्यता पर किसानों का विरोध
Kolhapur Farmers Issues: खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले खाद की बढ़ती कीमतों और वितरण प्रक्रिया में लागू ऑनलाइन नियमों ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। खाद खरीदने के लिए सातबारा भूमि अभिलेख और आधार नंबर अनिवार्य किए जाने से किसानों को खेती के काम छोड़कर दस्तावेजों की व्यवस्था करने में समय लगाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि कई कृषि सेवा केंद्रों पर खाद का पर्याप्त भंडार उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

कई स्थानों पर खाद की कमी का फायदा उठाकर अधिक कीमत वसूलने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। इसके अलावा, किसानों ने आरोप लगाया है कि अनुदानित खाद खरीदने के साथ अन्य कृषि उत्पाद खरीदने के लिए भी दबाव बनाया जा रहा है। खाद की कीमतों में वृद्धि से खेती की लागत बढ़ गई है, जिससे खरीफ सीजन की योजना प्रभावित होने की आशंका है।

कृषि सेवा केंद्रों पर खाद की कमी

किसानों का कहना है कि यदि समय पर और उचित दर पर खाद उपलब्ध नहीं हुई तो बुवाई पर असर पड़ सकता है। किसानों और किसान संगठनों ने प्रशासन से खाद का पर्याप्त भंडार उपलब्ध कराने तथा वितरण प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की है। साथ ही, अधिक कीमत पर खाद बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, ऑनलाइन प्रक्रिया में आ रही समस्याओं को दूर करने और किसानों को अनावश्यक परेशानी से बचाने की भी मांग की गई है।

ये भी पढ़े:  Gutka Ban Maharashtra: FDA की बड़ी कार्रवाई, 5 दिन में 195 छापे मारकर 2 करोड़ का गुटखा जब्त, 192 अरेस्ट

किसानों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

किसानों की प्रमुख मांगें खाद खरीदने के लिए सातबारा और आधार की अनिवार्यता में ढील दी जाए। सभी प्रकार की खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जाए। अधिक कीमत पर खाद बेचने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। अनुदानित खाद के साथ अन्य कृषि उत्पाद खरीदने की बाध्यता समाप्त की जाए। खरीफ सीजन को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए प्रशासन तत्काल आवश्यक कदम उठाए।

शिवाजी महाराज पर लिखी किताब को लेकर बढ़ा विवाद, प्रकाशक ने नष्ट की 45,000 प्रतियां; जानें क्या है पूरा मामला
Shivaji Kon Hota Book Copyright Controversy: महाराष्ट्र में पिछले दिनों विवादों में रही छत्रपति शिवाजी महाराज पर लिखी गई मराठी किताब 'शिवाजी कोण होता' एक बार फिर सुर्खियों में है। छत्रपति शिवाजी महाराज पर दिवंगत वामपंथी नेता और लेखक गोविंद पानसरे द्वारा लिखी गई पुस्तक को लेकर अब कॉपीराइट विवाद सामने आया है। पानसरे परिवार की ओर से कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाने के बाद पुणे के प्रकाशक ने पुस्तक की करीब 45 हजार प्रतियां नष्ट कर दीं। मामला सामने आने के बाद साहित्य और प्रकाशन जगत में चर्चा तेज हो गई है।

पानसारे परिवार ने जताई थी आपत्ति

यह विवाद तब सामने आया जब सोमवार को पानसरे परिवार ने प्रकाशक पर दिवंगत लेखक की पत्नी उमा पानसरे की अनुमति के बिना पुस्तक छापने और मूल सामग्री में बदलाव करने का आरोप लगाया। सोमवार को कोल्हापुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उमा पानसारे और स्मिता पानसरे ने पुणे के पब्लिकेशन पर आरोप लगाए। परिवार का कहना था कि प्रकाशक ने कानूनी प्रक्रिया और कॉपीराइट नियमों का पालन नहीं किया। बता दें कि दिवंगत लेखक की पत्नी उमा पानसरे के पास पुस्तक के प्रकाशन का अधिकार है।
शिकायत मिलने के बाद पुणे के प्रकाशक ने कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में छपी प्रतियों को नष्ट करने का निर्णय लिया। यह पुस्तक 'शिवाजी कोण होता' शीर्षक से काफी चर्चित रही है और पिछले कुछ समय से राजनीतिक तथा बहस का विषय बनी हुई थी। इस के बाद प्रकाशन क्षेत्र में कॉपीराइट कानूनों और लेखकों के अधिकारों को लेकर बहस छिडी है। साहित्यिक कृति के पुनर्प्रकाशन से पहले लेखक या परिवार की अनुमति लेना आवश्यक है।

क्या बोले प्रकाशक के मुखिया?

पुणे स्थित मधुश्री पब्लिकेशन के मुखिया शरद अष्टेकर ने शिकायत के बाद अपनी गलती स्वीकार की। उन्होंने कहा कि प्रतियां छापने का निर्णय पुस्तक के ऑनलाइन संस्करण के आधार पर लिया गया था। उन्होंने इस कानूनी और संपादकीय त्रुटि बताया। शरद अष्टेकर ने बताया कि इंटरनेट पर उस पुस्तक की पीडीएफ उपलब्ध थी। हमने अच्छे इरादे से इसे छापने और कम कीमत में पाठकों तक पहुंचाने का किया था।

मधुश्री पब्लिकेशन के मालिक शरद अष्टेकर ने बताया कि इस पुस्तक की छपाई 4 दिन पहले ही शुरू हुई थी। मुझे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी मिली कि यह गलती हुई है। उन्होंने अपनी गलती स्वीकारते हुए कहा कि मुझे पुरानी प्रति का संदर्भ लेने चाहिए था। उन्होंने कहा कि गलती का एहसास होते ही मैंने तुरंत 45000 प्रतियां नष्ट कर दी है।

पुस्तक के लेखक गोविंद पानसरे  परिवार ने कहा कि यह मामला केवल अनुमति तक ही सीमित नहीं था, बल्कि इसमें मूल पाठ के साथ गंभीर छेड़छाड़ भी शामिल थी। उन्होंने आरोप लगाया कि किताब के कई अहम अध्याय हटा दिए गए थे और किताब के कुछ हिस्सों में बदलाव कर दिया गया था।

शारीरिक संबंध से इनकार करने पर महिला की हत्या; जेब पर लगी स्याही बनी कातिल का काल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
Kolhapur Panhala Murder Case: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के पन्हाला तहसील से एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जहाँ एक महिला की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज एक स्याही के दाग और एक खुले पेन की मदद से सुलझा लिया है। कोलोली गांव के मासुलकी नाम के खेत में काम करने गई छबुताई सर्जेराव पाटील की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पन्हाला पुलिस की जांच में यह खौफनाक सच सामने आया कि आरोपी अंकुश हणमंत पाटील (51) ने महिला पर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की थी। जब महिला ने इसका पुरजोर विरोध किया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर उसके सिर और हाथों पर घातक प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

स्याही के दाग ने खोला राज

शुरुआत में पुलिस के पास कोई ठोस सुराग नहीं था। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन से भी कुछ खास हाथ नहीं लगा। हालांकि, घटनास्थल के पंचनामे के दौरान पुलिस को एक खुला हुआ पेन मिला, जिसने संदेह पैदा किया। जब पुलिस ने गांव के संदिग्धों से पूछताछ शुरू की, तो आरोपी अंकुश की जेब पर स्याही का एक छोटा सा दाग दिखाई दिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि विरोध करने पर उसने महिला की हत्या कर दी थी।

सबूत मिटाने की नाकाम कोशिश

आरोपी ने खुद को बचाने के लिए साक्ष्यों को नष्ट करने का पूरा प्रयास किया था। वह घर से शर्ट पहनकर निकला था, लेकिन दोपहर में केवल बनियान में लौटा और बाद में दूसरा शर्ट पहन लिया। उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए बहाना बनाया कि शर्ट पर कीचड़ लग गया था, इसलिए उसने उसे धो दिया, जबकि असल में वह खून या स्याही के निशानों को छिपाना चाहता था। जांच में यह भी पता चला कि उसने घर आने जाने के लिए अलग अलग रास्तों का इस्तेमाल किया था।

यह भी पढ़ें:  Maharashtra 11th Admission: महाराष्ट्र 11वीं की पहली अलॉटमेंट लिस्ट कल; जानें कैसे करें कॉलेज में प्रवेश पक्का

अपराधियों का परिवार: तीन भाई हत्या के आरोपी

इस मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू आरोपी का पारिवारिक इतिहास है। हणमंत पाटील के चार बेटों में से तीन हत्या जैसे संगीन जुर्म में शामिल रहे हैं।

अंबाजी (दूसरे नंबर का बेटा): 2014 के एक मर्डर केस में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

लहू (तीसरे नंबर का बेटा): 1999 में एक हत्या के मामले में आरोपी था (अब मृत)।

अंकुश (चौथे नंबर का बेटा): अब इस ताजा हत्याकांड में गिरफ्तार हुआ है।

अंकुश पर इससे पहले 2021 में भी छेड़छाड़ का मामला दर्ज हो चुका था। फिलहाल, कोर्ट ने आरोपी को 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई को पन्हाला पुलिस और स्थानीय अपराध जांच शाखा की टीम ने अंजाम दिया।

मार्किंग गोकुल दुग्ध संघ के चुनाव का रास्ता साफ, आज से मतदाता सूची कार्यक्रम की शुरूआत
Kolhapur Gokul Election News: कोल्हापुर जिला सहकारी दुग्ध संघ और गोकुल के पंचवर्षीय चुनाव के लिए मतदाता सूची कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। एक तरह से गोकुल में चुनाव का बिगुल बज चुका है। संभागीय उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां दुग्ध राजकुमार पाटिल ने इस कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। इस बीच, जहां सरकार और न्यायपालिका गोकुल के संभावित चुनाव को लेकर आपस में उलझी हुई हैं, वहीं सरकार ने मतदाता सूची कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसका मतलब है कि महायुति के वरिष्ठ नेता गोकुल चुनाव पर सहमत हो गए हैं।

मंत्री मुशरिफ ने कोल्हापुर में गोकुल के पूर्व निदेशकों की बैठक में यह घोषणा की। प्रस्ताव प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही उम्मीदवारों की गतिविधियां और भी सक्रिय हो जाएंगी। मंगलवार से सहायक रजिस्ट्रार कार्यालय के माध्यम से दुग्ध संस्थानों को प्रस्ताव प्रपत्रों का निर्धारित प्रारूप भेजा जाना शुरू हो जाएगा।

36 दिनों तक चलेगी मतदाता सूची प्रक्रिया

मतदाता सूची तैयार करने का पूरा कार्यक्रम 36 दिनों का होगा। संस्था स्तर पर प्रस्ताव के माध्यम से प्रतिनिधियों के चयन की प्रक्रिया 2 जून से 1 जुलाई तक चलेगी। प्रस्ताव दाखिल करने की अंतिम तिथि 1 जुलाई है। लाखों रुपये के मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही गोकुल जिले के गांवों में राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है।

ये भी पढ़े:  व्यापारियों ने वापस लिया हड़ताल का फैसला, लासलगांव मंडी में प्याज की नीलामी शुरू, किसानों को बड़ी राहत

गोकुल दुग्ध संघ के चुनाव मानसून बाद संभव

हालांकि यह स्पष्ट है कि गोकुल चुनाव मानसून के बाद ही होंगे, लेकिन इस चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले मतदाताओं का चयन चुनावी संगठनों द्वारा तैयार मतदाता सूची के माध्यम से ही होगा। इसलिए मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सुशांत शेलार ने विजय पाटकर पर लगाए 57 लाख के घोटाले के आरोप, जानें क्या हैं मराठी चित्रपट महामंडल विवाद की जड?
Marathi Chitrapat Mahamandal Election: महाराष्ट्र की राजनीति में अक्सर आरोप-प्रत्यारोपों का दौर चलता रहता है, लेकिन अब यह खींचतान कला और सिनेमा के गलियारों तक पहुँच गई है। अखिल भारतीय मराठी चित्रपट महामंडल के चुनावों ने अब एक बड़ा राजनीतिक मोड़ ले लिया है। इस चुनाव ने नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। ताजा मामला अभिनेता सुशांत शेलार ने शिवसेना नेता सुषमा अंधारे पर तंज कसा व विजय पाटकर पर आरोप भी लगाए हैं।

सुषमा अंधारे का आरोप और सुशांत शेलार का पलटवार

विवाद की शुरुआत तब हुई जब दिग्गज अभिनेता विजय पाटकर ने आरोप लगाया कि उन्हें राजनीतिक दबाव के चलते चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने से रोका गया। इस मुद्दे पर सुषमा अंधारे ने सरकार और सत्ताधारी दल के नेताओं पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि नेता अभिनेताओं की तरह व्यवहार करें तो ठीक है, लेकिन यदि वे कलाकारों के अधिकार क्षेत्र और उनके कलाक्षेत्र पर कब्जा करने लगें, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
सुषमा अंधारे के इस बयान पर अभिनेता और शिंदे गुट के नेता सुशांत शेलार ने बेहद कड़ा और व्यक्तिगत तंज कसा। शेलार ने अंधारे की बोलने की शैली और उनके हाव-भाव पर निशाना साधते हुए कहा, गर्दन इधर-उधर घुमाने से अगर आप खुद को अभिनेत्री समझती हैं, तो आप भी अभिनेत्री बन जाइए और चुनाव लड़िए। उन्होंने आगे कहा कि नीलम शिर्के एक स्थापित अभिनेत्री हैं और उन्हें चुनाव लड़ने का पूरा संवैधानिक अधिकार है।

विजय पाटकर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

सुशांत शेलार ने केवल सुषमा अंधारे को ही नहीं घेरा, बल्कि विजय पाटकर के आरोपों को भी सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने पाटकर पर पलटवार करते हुए उनके कार्यकाल के दौरान वित्तीय अनियमितताओं का दावा किया। शेलार ने आरोप लगाया कि

विजय पाटकर के कार्यकाल में मानाचा मुजरा कार्यक्रम के आयोजन में भारी भ्रष्टाचार हुआ।

जो कार्यक्रम 15 से 16 लाख रुपये में हो सकता था, उसके लिए महामंडल के खजाने से 57 लाख रुपये खर्च किए गए।

ऑडिट रिपोर्ट में 10 लाख 78 हजार रुपये का अंतर पाया गया है।

शेलार ने यह भी स्पष्ट किया कि न्यायालय ने विजय पाटकर का निदेशक पद पहले ही रद्द कर दिया था, इसलिए उनके द्वारा लगाए जा रहे राजनीतिक दबाव के आरोप पूरी तरह निराधार और झूठे हैं।

यह भी पढ़ें:  असुरक्षित होती सांस्कृतिक राजधानी: पुणे में 22 दिनों में 123 महिलाएं और लड़कियां लापता, प्रशासन मौन क्यों?

शेलार का दावा

शेलार ने दावा किया है कि वित्तीय अनियमितताओं के कारण पाटकर की सदस्यता रद्द कर दी गई है, जिसके परिणामस्वरूप उनके पास चुनाव लड़ने का कोई कानूनी अधिकार नहीं बचा है। शेलार ने विजय पाटकर की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाए और पूछा कि वे अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए स्वयं क्यों नहीं आए। उन्होंने पाटकर को चुनौती दी है कि यदि उन पर किसी मंत्री का दबाव था या उनके पास अपनी बात साबित करने के लिए कोई कॉल रिकॉर्डिंग या सबूत है, तो उसे पेश करें।

धनाजी यमकर ने की आलोचना

धनाजी यमकर ने भी पाटकर के रुख की कड़ी आलोचना की है, विशेष रूप से पाटकर द्वारा संस्था को कब्र कहे जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। यमकर ने सवाल उठाया कि जिस अध्यक्ष की कुर्सी पर पाटकर बैठ चुके हैं, उसी संस्थान के बारे में ऐसी टिप्पणी करना कितना उचित है। उन्होंने पाटकर पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें केवल घर बैठकर शिकायत करने के बजाय इस सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए कि उनके अपने ही लोगों ने उनका फॉर्म खारिज कर दिया है।

विवाद का मुख्य कारण

इस विवाद की मुख्य जड़ पुराने वित्तीय लेन-देन के सबूत हैं, जिन्हें चुनाव के दौरान विरोधियों का मानसिक मनोबल गिराने के लिए सामने लाया जा रहा है। वर्तमान में पूरी फिल्म इंडस्ट्री की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पाटकर इन गंभीर आरोपों का क्या जवाब देते हैं। साथ ही, चुनाव निर्णय अधिकारी इस पूरे मामले में क्या रुख अपनाते हैं, यह भी चुनाव के भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगा।

शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ को कोर्ट का झटका; प्रशांत अंबी को धमकी मामले में जांच की अनुमति
MLA Sanjay Gaikwad Shiv Sena Shinde: महाराष्ट्र में महापुरुषों के इतिहास और वैचारिक किताबों को लेकर राजनेताओं और प्रगतिशील विचारकों के बीच जारी विवाद अब पुलिस थानों से निकलकर सीधे अदालत की चौखट पर पहुंच गया है। प्रखर वामपंथी विचारक कॉमरेड गोविंद पानसरे द्वारा लिखित बेहद लोकप्रिय और वैचारिक पुस्तक 'शिवाजी कौन थे?' के शीर्षक को लेकर पिछले एक महीने से पश्चिमी महाराष्ट्र और विदर्भ के बुलढाणा जिले में भारी वैचारिक तनाव बना हुआ था। इस पूरे विवाद में मुख्य आरोपी के तौर पर घिरे शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ अब कोल्हापुर पुलिस के शिकंजे में आते दिख रहे हैं।

पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब विधायक गायकवाड़ ने पुस्तक के कुछ अंशों पर सार्वजनिक रूप से तीखी आपत्ति जताई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पुस्तक के माध्यम से छत्रपति शिवाजी महाराज के वास्तविक इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है और प्रगतिशील आंदोलन के नाम पर राजनीति की जा रही है। गायकवाड़ के मुताबिक, लेखक ने पुस्तक के भीतर लगभग 300 से 400 बार महाराज का सामान्य रूप से जिक्र किया है, लेकिन क्रूर आक्रांता औरंगजेब का उल्लेख करते समय एक स्थान पर 'औरंगजेबजी' जैसे सम्मानजनक शब्द का प्रयोग किया है। इस बात से आहत होकर उन्होंने कोल्हापुर के प्रकाशक प्रशांत अंबी को फोन मिलाया था।

चिखली में हुआ था पुस्तक का 'सार्वजनिक पठन'

विधायक की धमकियों और गाली-गलौज के खिलाफ प्रगतिशील आंदोलनों के कार्यकर्ताओं और खुद प्रकाशक प्रशांत अंबी ने बुलढाणा जिले के चिखली शहर में एक अनूठा और आक्रामक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया था। यहाँ भारी तनाव और पुलिस बंदोबस्त के बीच "शिवाजी कौन थे?" पुस्तक का सार्वजनिक पठन (Public Reading) किया गया था, जिसके बाद कोल्हापुर के राजारामपुरी पुलिस स्टेशन में विधायक के खिलाफ पहली शिकायत दर्ज कराई गई थी। स्थानीय स्तर पर उचित कानूनी कार्रवाई न होते देख प्रशांत अंबी ने कोल्हापुर सत्र न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

ये भी पढ़ें- NEET Paper Leak: शिवराज मोटेगांवकर का पाखंड उजागर, क्लासरूम में बेंच पर चढ़कर छात्रों पर छिड़का ‘पवित्र जल’

"मुझे अभी भी आ रहे हैं जान से मारने के फोन"

सत्र न्यायालय द्वारा विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ पुलिस जांच और पूछताछ के आदेश दिए जाने के बाद भी यह विवाद थमता नहीं दिख रहा है। प्रकाशक प्रशांत अंबी ने मीडिया को बताया, "अदालत के इस फैसले के बाद से विधायक के कट्टर समर्थक पूरी तरह बौखला गए हैं। मुझे अब तक अलग-अलग अज्ञात नंबरों से 100 से ज्यादा धमकियों भरे फोन आ चुके हैं। मेरी और मेरे परिवार की जान खतरे में है।" अंबी ने इन सभी फोन कॉल्स और नंबरों की सूची कोल्हापुर पुलिस को सौंपकर अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की है।

शिंदे गुट की राजनीतिक छवि पर पड़ेगा असर?

आगामी विधानसभा चुनावों से ऐन पहले सत्ताधारी दल के एक मौजूदा विधायक के खिलाफ अदालत द्वारा इस प्रकार सीधे कार्रवाई की अनुमति देना मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के लिए किसी सिरदर्द से कम नहीं है। विपक्ष इस मुद्दे को छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर होने वाली राजनीति और सत्ता पक्ष के नेताओं की गुंडागर्दी के रूप में भुनाने की कोशिश में जुट गया है। अब पूरी राजनीतिक और प्रशासनिक बिरादरी की निगाहें राजारामपुरी पुलिस पर टिकी हैं कि वे सत्ताधारी विधायक संजय गायकवाड़ को पूछताछ के लिए कब समन जारी करते हैं।

कोल्हापुर में रूह कंपाने वाली घटना! ढाई साल पहले जहां उजड़ा था पूरा परिवार, वहीं पर पिता ने जहर खाकर दी जान
Kolhapur Puikhadi Ghat Suicide News: महाराष्ट्र के कोल्हापुर से एक बेहद भावुक और दिल को झंझोर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। राधानगरी रोड पर स्थित पुईखडी-पिरवाडी घाट में एक पिता ने ठीक उसी जगह पर जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली, जहां ठीक ढाई साल पहले एक सड़क हादसे में उनका पूरा हंसता-खेलता परिवार खत्म हो गया था। मृतक की पहचान 58 वर्षीय विराट गौतम के रूप में हुई है। वे पुणे के मांजरी बुद्रुक के रहने वाले थे।

आंखों के सामने उजड़ गया था संसार

मिली जानकारी के मुताबिक कोल्हापुर के पुईखडी घाट में एक लग्जरी ट्रेवल बस की चपेट में आने से एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे में विराट गौतम की आंखों के सामने ही उनकी पत्नी, बेटे और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना ने विराट को पूरी तरह से तोड़ दिया था। अपनी पत्नी और दोनों बच्चों की अचानक मौत के बाद से वे गहरे डिप्रेशन में चले गए थे।

अक्सर हादसे वाली जगह आकर फूल चढ़ाते थे विराट

स्थानीय लोगों और पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, परिवार को खोने के गम में डूबे विराट अक्सर पुणे से कोल्हापुर के पुईखडी घाट आते थे। वहां फूलों की मालाएं चढ़ाते और अपने परिवार के सदस्यों को याद करके अत्यंत भावुक हो जाते थे।

फेसबुक पर पोस्ट लिखकर खत्म कर ली जिंदगी

आखिरकार गौतम विराट ने इसी जगह पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले विराट ने एक बेहद इमोशनल सोशल मीडिया मैसेज भी शेयर किया था, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि "आज कोल्हापुर में देह त्याग कर दिया है। पता नहीं कैसे जी रहा हूं, कुछ लोग दुनिया में ऐसे होते हैं, जिनके बिना जीना मुश्किल लगता है। ऐसा लगता है कि ये दुनिया से गया तो हम कैसे जी पाएंगे। मेरी दुनिया खत्म उसी वक्त हो गयी मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि फिर भला कैसे नीलू रशिका सर्विल के बिना मैं ढाई साल तक जी रहा था।"

यह भी पढ़ें:-  पिंपरी-चिंचवड में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खौफ! फर्नीचर मॉल पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, देखें VIDEO

शव परिजनों को सौंपा जाएगा

घटना की सूचना मिलते ही करवीर पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। करवीर पुलिस थाने के सब-इंस्पेक्टर (PSI) विनायक सपाटे ने बताया कि हमें पुईखडी घाट में एक व्यक्ति के शव मिलने की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान पुणे निवासी विराट गौतम के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Shaktipeeth Expressway: कोल्हापुर-सांगली का नया रूट मैप जारी, देखें आपके गांव का नाम शामिल है या नहीं
Shaktipeeth Expressway Kolhapur Sangli Villages List: शक्तिपीठ हाईवे की संशोधित अधिसूचना जारी कर दी गई। नई अधिसूचना के अनुसार कोल्हापुर और सांगली जिलों में मार्गरेखा में बड़े बदलाव किए गए हैं। अब यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे कुल 109 गांवों से होकर गुजरेगा, जिसमें कोल्हापुर के 78 गांव और सांगली के 31 गांव शामिल हैं।

किसानों के तीव्र विरोध के कारण शिरोल तहसील को शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे के रूट से बाहर रखा गया है। वहीं सांगली जिले में मिरज, तासगांव, कवठेमहांकाल और आटपाडी तहसीलों को हटाकर खानापुर, कडेगांव, पलूस और वालवा तहसीलों के गांवों को शामिल किया गया है।

क्या है शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे?

शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे नागपुर संभाग के वर्धा जिले के पवनार से सिंधुदुर्ग जिले के पत्रादेवी तक प्रस्तावित है। यह 856 किमी लंबा 6-लेन एक्सेस-कंट्रोल एक्सप्रेसवे होगा। 28 फरवरी 2024 को जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक यह 12 जिलों से होकर गुजरने वाला था, लेकिन स्थानीय विरोध के बाद इसमें संशोधन किया गया। अब नई अधिसूचना के अनुसार यह एक्सप्रेसवे 13 जिलों में होकर जाएगा। इसमें सातारा को पहली बार जोड़ा गया है। अगले सप्ताह भूमि अधिग्रहण नोटिस जारी होने की संभावना है।

कोल्हापुर जिले के किन गांवों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे

हातकणंगले: पारगांव

कागल: बोरवडे, उंदरवाडी

पन्हाला: बहिरेवाडी, जाखले, गिरोली, पोहले तर्फ आलते, कुशिरे तर्फ ठाणे

राधानगरी: राशिवडे बुद्रुक, कोदवडे, वाघवडे, मोहडे, चाफोडी तर्फ तारले, कौलव, पिंपलवाडी, ठिपकुर्ली, कुहराडवाडी, माजगांव, तलाशी, तुरुंबे, कपिलेश्वर, मालवे

करवीर: केर्ले, वरणगे, पाडली बुद्रुक, शिंदेवाडी, खुपिरे, वाकरे, कुडित्रे, बहिरेश्वर, कसबा बीड, गणेशवाडी, शिरोली दुमाला, सडोली दुमाला, हिरवडे दुमाला, भाटणवाडी, सोनाली, हसूर दुमाला

भुदरगड: पुष्पनगर, नाधवडे, कोनवडे, निलपण, दारवाड, म्हसवे, गारगोटी, आकुर्डे, सोनारवाडी, मडूर, करडवाडी, शेळोली, पडखंबे,

सोनुर्ली, अरलगुंडी, मेघोली, बेडीव

आजरा: कोरिवडे, हरपवडे, पेरणोली, देवर्डे, वेलवट्टी, पेठेवाडी, आजरा, मासोली, कोपर्डेवाडी खालसा, खानापुर, पेलगांव

चंदगड: गवसे, बुझवडे, कुरणी, इनाम म्हालुंगे, बिजूर, कानूर बुद्रुक, भोगोली, पिलणी, जांबरे, इसापुर

सांगली जिले के तहसीलवार गांव

खानापुर: माहुली, वलखड, चिखलहोल, भाकुचीवाडी, नागेवाडी, घानवड, हिंगणगादे, विटा, ढवलेश्वर, भालवणी

कडेगांव: नेवरी, आंबेगाव, वडियेरायबाग, वांगी, शिरगाव, देवराष्टे, कुंभारगाव

पलूस: कुंडल, घोंगाव

वालवा: मसुचीवाडी, जुनेखेड, बोरगाव, वालवा, उरुण, कामेरी, येडेनिपाणी, इटकरे, येलूर, कुरलप, ऐतवडे खुर्द, पारगांव

यह भी पढ़ें:- Shaktipeeth Expressway: किन-किन धार्मिक स्थलों को जोड़ेगा शक्तिपीठ महामार्ग? जानिए पूरी लिस्ट

इसका नाम शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे क्यों पड़ा?

इस महामार्ग को नाम इसकी सबसे बड़ी खासियत की वजह से पड़ा है। शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे महाराष्ट्र प्रमुख धार्मिक स्थलों में एक साथ जोड़ेगा। यह मार्ग महाराष्ट्र के तीन प्रमुख शक्तिपीठों- महालक्ष्मी, तुलजा भवानी और रेणुका माता के साथ-साथ कई अन्य महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों को आपस में जोड़ता है। यह पूरी तरह से ‘एक्सेस-कंट्रोल्ड’ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे होगा।

शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे में बड़ा बदलाव! कोल्हापुर के 78 गांवों के लिए नई अधिसूचना जारी, जानें क्या है नया प्लान?
Shaktipeeth Expressway New Route: महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने गुरुवार को प्रस्तावित शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे के संबंध में एक संशोधित अधिसूचना जारी की है। यह एक्सप्रेसवे वर्धा और सिंधुदुर्ग जिले के पात्रदेवी के बीच बनाया जाना है। इस संशोधित योजना के तहत, कोल्हापुर जिले की 8 तालुकों के 78 गांवों को इस राजमार्ग परियोजना के दायरे में शामिल किया गया है। इनमें करवीर, पन्हाला, हातकणंगले, राधानगरी, कागल, भुदरगड, आजरा और चंदगड तालुकों में स्थित गांव शामिल हैं।

महाराष्ट्र के 13 जिलों से होकर गुजरेगा शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे

महाराष्ट्र सरकार के राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार, एक्सप्रेसवे के लिए नए अलाइनमेंट को अंतिम रूप दे दिया गया है। राजपत्र में प्रकाशित विवरणों के मुताबिक, यह प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे लगभग 856 किलोमीटर लंबा होगा और महाराष्ट्र के 13 जिलों को आपस में जोड़ेगा। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण नागपुर और गोवा के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

कोल्हापुर के 78 गांवों से जाएगा शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे

कोल्हापुर जिले में शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे का रास्ता करवीर, कोल्हापुर, राधानगरी, गगनबावड़ा, कागल, भुदरगड, आजरा और चंदगड तहसीलों में स्थित 78 गांवों से होकर गुजरेगा। इस बीच, इस संशोधित अधिसूचना के जारी होने से किसानों और पर्यावरण प्रेमियों के बीच एक बार फिर चिंता का माहौल पैदा हो गया है।

किन जिलों से होकर गुजरेगा शक्तिपीठ महामार्ग?

शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे पहले 12 जिलों से होकर गुजरने वाला था। लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने अप्रैल 2026 में इस महामार्ग में कुछ बदलाव किए हैं। इस महामार्ग के पहली बार सातारा जिले को भी जोड़ा गया है। संशोधित रूट के अनुसार, शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे अब 13 जिलों से होकर गुजरेगा।

नागपुर/वर्धा: यहां से यात्रा शुरू होगी।

यवतमाल, हिंगोली और नांदेड़: विदर्भ और मराठवाड़ा के प्रमुख क्षेत्र।

परभणी, बीड, लातूर और धाराशिव: मराठवाड़ा का हृदय।

सोलापुर और सांगली: पश्चिम महाराष्ट्र के औद्योगिक और कृषि केंद्र।

सतारा: हाल ही में संशोधित रूट में माण और खटाव तालुकों को शामिल किया गया है।

कोल्हापुर: दक्षिण महाराष्ट्र का प्रमुख केंद्र।

सिंधुदुर्ग: कोंकण का प्रवेश द्वार, जहां गोवा सीमा के पास यह समाप्त होगा।

यह भी पढ़ें:- Shaktipeeth Expressway: किन-किन धार्मिक स्थलों को जोड़ेगा शक्तिपीठ महामार्ग? जानिए पूरी लिस्ट

शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे का क्यों हो रहा विरोध?

सरकार की इस संशोधित अधिसूचना ने एक बार फिर विवादों को हवा दे दी है। कोल्हापुर और आसपास के इलाकों के किसान और पर्यावरण प्रेमी इस प्रोजेक्ट का कड़ा विरोध कर रहे हैं। यह आशंका जताई जा रही है कि एक्सप्रेसवे के निर्माण से उपजाऊ कृषि भूमि, वन क्षेत्रों, साथ ही कुछ ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण और पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसके चलते शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट को इस क्षेत्र के कई हिस्सों में तीव्र विरोध का सामना करना पड़ रहा है। राजपत्र में दी गई जानकारी के अनुसार, पिछली अधिसूचना में सूचीबद्ध कुछ गांवों की सीमाओं और मार्ग अलाइनमेंट में संशोधन किए गए हैं और इन परिवर्तनों को दर्शाने वाली एक संशोधित सूची अब प्रकाशित की गई है।

सह्याद्रि टाइगर कॉरिडोर पर बवाल: 550 गांवों के अस्तित्व पर संकट, पालकमंत्री आबिटकर ने दिए कड़े निर्देश
Sahyadri Tiger Corridor Controversy: सह्याद्रि टाइगर रिजर्व के तहत प्रस्तावित नए टाइगर कॉरिडोर को लेकर विवाद बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना लिए गए इस फैसले को कोल्हापुर जिले के पालकमंत्री प्रकाश आबिटकर ने अन्यायकारक करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वन्यजीव विभाग का यह नया सीमांकन स्थानीय लोगों के विकास में सबसे बड़ी बाधा बनेगा। यह प्रस्ताव दो साल पहले मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजा गया था।

काेल्हापुर जिले के पालकमंत्री प्रकाश आबिटकर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वन्यजीव विभाग के प्रस्तावित कॉरिडोर के संबंध में स्थानीय जनता और चुने हुए प्रतिनिधियों के विचारों को तुरंत वन विभाग और भारत सरकार के संबंधित मंत्रालय तक पहुंचाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि उनका इरादा इस प्रस्ताव पर राज्य के मुख्यमंत्री और वन मंत्री के समक्ष औपचारिक रूप से अपनी आपत्ति दर्ज कराने का है।

काेल्हापुर जिले के 550 से अधिक गांवों पर प्रतिबंध?

पालकमंत्री आबिटकर ने इस बात पर जोर दिया कि सह्याद्रि टाइगर कॉरिडोर परियोजना से कोल्हापुर जिले और पड़ोसी जिलों के लगभग 550 से अधिक गांवों पर असर पड़ेगा। इससे उन किसानों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी जो पहले से ही जंगली जानवरों के आतंक से परेशान हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रशासन का यह कर्तव्य है कि वह किसी भी परियोजना को लागू करते समय स्थानीय निवासियों को प्रक्रिया में शामिल करे और उनसे परामर्श करे।
इस महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में सांसद शाहू छत्रपति, सांसद धैर्यशील माने, विधायक विनय कोरे, विधायक शिवाजी पाटिल, जिला कलेक्टर डॉ. विजय राठौड़, मुख्य वन संरक्षक (क्षेत्रीय, कोल्हापुर) श्रीमती श्रीलक्ष्मी अन्नाबखुला, और उप वन संरक्षक धैर्यशील पाटिल, आदि शामिल थे।

परियोजना की खामियों को उजागर करना

विधायक विनय कोरे ने कहा कि सह्याद्रि टाइगर रिजर्व के नए सीमांकन के संबंध में एक औपचारिक प्रस्ताव पारित करना और उसे संबंधित विभाग को सौंपना अनिवार्य है। मौजूदा कार्यप्रणाली पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए विधायक शिवाजी पाटिल ने टिप्पणी की कि जनता के बीच इस समय डर का माहौल है, जिसका कारण यह है कि परियोजना से संबंधित जानकारी को गुप्त रखा गया है। उन्होंने सुझाव दिया कि वन विभाग को स्थानीय निवासियों के हितों की रक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए और, केवल प्रतिबंध लगाने के बजाय, सह-अस्तित्व की भावना को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

स्थानीय वास्तविकताओं पर विचार करने की आवश्यकता

पालकमंत्री आबिटकर ने आगे कहा कि परियोजनाओं को लागू करते समय पारदर्शिता सर्वोपरि है और बिना किसी पूर्व परामर्श या सूचना के निर्णय लेना लोकतांत्रिक सिद्धांतों के विपरीत है। इस दूरदराज के क्षेत्र में रहने वाले लोगों का जीवन पहले से ही संघर्षों से भरा है। प्रस्तावित नया कॉरिडोर उनके दैनिक जीवन और मौलिक अधिकारों पर कड़ी पाबंदियां लगाएगा।

यह भी पढ़ें:-  कोल्हापुर के गोकुल दूध संघ में प्रशासक राज लागू, 5 सदस्यीय बोर्ड ने संभाली कमान; जानें क्या होगा असर?

बैठक में मौजूद सांसद शाहू छत्रपति ने नागरिकों के अधिकारों के हनन को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। इसी तरह, सांसद धैर्यशील माने ने परियोजना के तकनीकी डिजाइन और भौगोलिक दायरे के संबंध में सवाल उठाए। स्थानीय लोगों में व्याप्त असंतोष को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने ज़ोरदार मांग की कि प्रशासन केवल खाका तैयार करने के बजाय जमीनी वास्तविकताओं पर उचित विचार करे। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि विकास प्रक्रिया में स्थानीय निवासियों की भागीदारी अनिवार्य है, और उनके हितों के विपरीत कोई भी निर्णय उन पर थोपा नहीं जाना चाहिए।

कोल्हापुर के गोकुल दूध संघ में प्रशासक राज लागू, 5 सदस्यीय बोर्ड ने संभाली कमान; जानें क्या होगा असर?
kolhapur Gokul Milk Administrative Committee News: कोल्हापुर जिला दुग्ध उत्पादक संघ अब सरकारी प्रशासकों की देखरेख में काम करेगा। महाराष्ट्र सहकारी समिति अधिनियम, 1960 की धाराओं के तहत हालिया कानूनी संशोधनों का हवाला देते हुए, मौजूदा निदेशक मंडल का कार्यकाल समाप्त होने पर प्रशासक नियुक्त करने के औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

पुणे संभाग के संभागीय उप-रजिस्ट्रार राजकुमार पाटिल द्वारा जारी इस आदेश का मुख्य उद्देश्य संघ के प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता बनाए रखना और प्रबंधन में किसी भी संभावित गतिरोध को रोकना है।

अब कौन चलाएगा गोकुल का प्रशासन?

कोल्हापुर जिला दुग्ध उत्पादक संघ को लोकप्रिय रूप से गोकुल के नाम से जाना जाता है। सरकार ने इस जिम्मेदारी के लिए पांच अनुभवी अधिकारियों का एक प्रशासक मंडल गठित किया है। इस मंडल का नेतृत्व सातारा जिला उप-रजिस्ट्रार संजयकुमार विश्वनाथ सुद्रिक करेंगे। उनके साथ टीम में कोल्हापुर, पुणे और सतारा संभाग के कुशल अधिकारी शामिल किए गए हैं।

अध्यक्ष: संजयकुमार विश्वनाथ सुद्रिक (जिला उप-रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, सातारा)

सदस्य: प्रदीप महादेव मालगावे (सहायक रजिस्ट्रार, चांदगढ़, कोल्हापुर)

सदस्य: सुनील रामचंद्र धायगुडे (सहायक रजिस्ट्रार, जुन्नार, पुणे)

सदस्य: सागर बलकावडे (ऑडिटर, सहकारी समितियां, कोल्हापुर)

सदस्य: चंद्रकांत पारुलेकर (अनुभाग प्रमुख, कलेक्टर कार्यालय, कोल्हापुर)

प्रशासक मंडल का क्या होगा काम?

इस नवनियुक्त प्रशासक मंडल को संघ के सभी लेन-देन और परिचालन कार्यों पर पूर्ण नियंत्रण रखने का अधिकार दिया गया है। हालांकि, आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि यह मंडल कोई भी बड़ा नीतिगत निर्णय स्वतंत्र रूप से नहीं ले पाएगा। किसी भी महत्वपूर्ण नीतिगत बदलाव के लिए उन्हें सक्षम प्राधिकारी से पूर्व-अनुमोदन लेना अनिवार्य होगा। यह आदेश 4 मई 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

कोल्हापुर की राजनीति और डेयरी क्षेत्र में इस बदलाव को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि गोकुल न केवल जिले की बल्कि राज्य की प्रमुख सहकारी संस्थाओं में से एक है। अब देखना यह होगा कि नई चुनाव प्रक्रिया शुरू होने तक यह प्रशासक मंडल किसानों और दूध उत्पादकों के हितों की रक्षा किस प्रकार करता है।

यह भी पढ़ें:-  न्यू नागपुर और आउटर रिंग रोड प्रोजेक्ट में आई तेजी, भूमि अधिग्रहण के लिए फडणवीस सरकार ने जारी किए 5,400 करोड़

क्या है गोकुल?

कोल्हापुर जिला सहकारी दूध उत्पादक संघ लिमिटेड अपने लोकप्रिय ब्रांड 'गोकुल' से सुप्रसिद्ध है। यह एक ऑपरेशन फ्लड सहकारी डेयरी प्रोजेक्ट है जिसकी स्थापना 16 मार्च 1963 को हुई थी। तब से इसने दूध खरीद, विस्तार, पशु स्वास्थ्य, प्रजनन, दूध प्रसंस्करण, उत्पाद निर्माण और विपणन के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं।

वर्तमान में गोकुल के पास 17 लाख लीटर/दिन की क्षमता वाला आधुनिक डेयरी संयंत्र, शिरोल तालुका के उदगांव में एक उपग्रह डेयरी और नवी मुंबई में आधुनिक पैकिंग इकाई सहित कुल 8 लाख लीटर/दिन दूध क्षमता वाले 4 स्वयं के चिलिंग सेंटर हैं।

स्कूल गई लेकिन घर नहीं लौटी; सिंधुदुर्ग में कोल्हापुर की शिक्षिका लापता, मासूम बेटा कर रहा मां का इंतजार
Sindhudurg School Teacher Missing: कोल्हापुर जिले की रहने वाली पूजा अनिल पवार वर्तमान में सिंधुदुर्ग के वैभववाड़ी के सोनाली चव्हाणवाड़ी में जिला परिषद स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं। 1 मई को हमेशा की तरह वह स्कूल के ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकली थीं। जब वह देर शाम तक वापस नहीं लौटीं, तो उनके पति अनिल पवार ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन रिश्तेदारों और परिचितों से कोई जानकारी नहीं मिली।

उनके अचानक लापता होने से उनका 8 वर्षीय बेटा और पति गहरे मानसिक तनाव में हैं। पूजा ने बचपन में अपने पिता को खोने के बाद कठिन परिश्रम से अपनी शिक्षा पूरी की थी और शिक्षक की जिम्मेदारी निभाते हुए प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना देख रही थीं।

पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल

वैभववाड़ी पुलिस ने अनिल पवार की शिकायत पर तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सहायक पुलिस निरीक्षक सोनालकर के मार्गदर्शन में पुलिस की टीमें इलाके के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन खंगाल रही हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि इस मामले से संबंधित कुछ व्यक्तियों के मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं, जिससे संदेह और गहरा गया है।

शिक्षिका पूजा पवार 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के कार्यक्रम के लिए स्कूल गई थीं और तब से घर नहीं लौटीं।

2 मई को उनके पति अनिल पवार ने वैभववाड़ी पुलिस स्टेशन में आधिकारिक गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस जांच में एक संबंधित व्यक्ति का मोबाइल फोन बंद पाया गया है, जिससे मामले में साजिश की आशंका जताई जा रही है।

पिता के निधन के बाद संघर्ष कर शिक्षिका बनीं पूजा का लक्ष्य एमपीएससी (MPSC) के जरिए अधिकारी बनना था।

ये भी पढ़ें- पालघर में ढोंगी बाबा की घिनौनी करतूत; इलाज के नाम पर 13 वर्षीय किशोरी से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

नागरिकों से सूचना देने की अपील

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को पूजा पवार के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो वे तुरंत स्थानीय पुलिस स्टेशन से संपर्क करें। पुलिस उनके परिवार के सदस्यों से भी लगातार जानकारी जुटा रही है ताकि उनके संपर्कों का सुराग लगाया जा सके।

परिवार में मातम और चिंता का माहौल

पूजा पवार के लापता होने से न केवल उनका परिवार बल्कि वैभववाड़ी और कोल्हापुर का पूरा इलाका स्तब्ध है। उनके प्रेरणादायक संघर्ष को जानने वाले लोग उनके सुरक्षित वापस लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं। पुलिस सभी तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है ताकि जल्द से जल्द पूजा का पता लगाया जा सके।