PM नरेंद्र मोदी आज देश की नौसेना को सौंपेंगे 3 खतरनाक स्वदेशी युद्धपोत, जानें क्या है खासियत

PM Narendra Modi Bengal Visit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान कोलकाता बंदरगाह पर 3 स्वदेशी नौसैनिक जहाजों को कमीशन करेंगे।
pm narendra modi west bengal
पीएम नरेंद्र मोदी (सौजन्य-IANS)
Published on
Updated on

Narendra Modi INS Dunagiri Commissioning: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 और 22 जून को पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। इस दौरान वे बंगाल और देश की जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। साथ ही 3 स्वदेशी नौसैनिक जहाजों का कमीशन करेंगे।

21 जून को प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता के रेड रोड पर 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम का नेतृत्व किया। उन्होंने कोलकाता के 35000 लोगों के साथ योग साधना का अभ्यास किया। पीएम मोदी वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए जनता को संदेश दिया और कहा कि योग सभी को जोड़ने का काम करता है।

तीन नौसैनिक जहाजों का करेंगे कमीशन

आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पहुंचेंगे। यहां वे स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित तीन नौसैनिक जहाजों (INS दूनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय) को कमीशन करेंगे।

इन जहाजों के शामिल होने से देश की ऑपरेशनल क्षमताएं काफी बढ़ेंगी, समुद्री क्षेत्र की निगरानी बेहतर होगी और भू-राजनीतिक खतरों के खिलाफ हमारे तटीय जल की सुरक्षा मजबूत होगी।

इन तीनों जहाजों को भारतीय नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है और कोलकाता में गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) ने बनाया था। 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री वाले ये जहाज ‘आत्मनिर्भरता’ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का भी सबूत हैं।

रेलवे परियोजनाओं की शुरुआत

इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी लगभग 590 करोड़ रुपए की लागत वाली महत्वपूर्ण रेलवे परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। हावड़ा में 300 बिस्तरों वाले नए डिवीजनल रेलवे अस्पताल का भी शिलान्यास होगा। प्रधानमंत्री मोदी ‘प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना’ के तहत तैयार किए गए 49 सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, पूर्वी मेदिनीपुर जिले में हौर और राधामोहनपुर के बीच एक ‘रोड ओवर ब्रिज’ की आधारशिला भी रखेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com