मुंबई में बप्पा का आगमन, लालबागचा राजा के दरबार में चरण स्पर्श के लिए भक्तों में दिखा गजब उत्साह

Lalbaugcha Raja Darshan 2026: मुंबई में गणेश चतुर्थी पर लालबागचा राजा का भव्य दरबार सजा। दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी और चरण स्पर्श को लेकर भक्तों में खास उत्साह दिखा। ऑनलाइन दर्शन भी उपलब्ध हैं।
Lalbaugcha Raja Ganesh Chaturthi Darshan Mumbai
लालबागचा राजा(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Lalbaugcha Raja Darshan Crowd In Mumbai: गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा का भव्य दरबार सज गया है। बप्पा के दर्शन के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों में भगवान गणेश के दर्शन और आशीर्वाद लेने को लेकर खास उत्साह नजर आया।

इस वर्ष चरण स्पर्श दर्शन को लेकर भी श्रद्धालुओं में विशेष आकर्षण देखने को मिला। भक्तों ने बप्पा के चरणों में माथा टेककर सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। लालबाग के राजा के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया।

लालबागचा राजा का दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़

मुंबई में गणेश चतुर्थी का उत्सव पूरे उत्साह और भव्यता के साथ शुरू हुआ। लालबागचा राजा के दर्शन के लिए मुंबई के साथ-साथ अन्य स्थानों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। बप्पा के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें नजर आईं।

लालबागचा राजा मुंबई के सबसे लोकप्रिय गणपति मंडलों में से एक हैं और हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर भक्तों ने श्रद्धा के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की।

Lalbaugcha Raja Ganesh Chaturthi Darshan Mumbai 2026
बप्पा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़(सोर्सः सोशल मीडिया)

25 सितंबर तक ऑनलाइन भी दर्शन की सुविधा

जो श्रद्धालु लालबागचा राजा के प्रत्यक्ष दर्शन के लिए मुंबई शहर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, उनके लिए ऑनलाइन दर्शन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। लालबागचा राजा के ऑनलाइन दर्शन सोमवार, 14 सितंबर 2026 को सुबह 6 बजे से शुरू होकर शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 यानी अनंत चतुर्दशी और विसर्जन तक उपलब्ध रहेंगे।

भक्त मंडल के आधिकारिक YouTube, Facebook, Instagram, वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से लालबागचा राजा के दर्शन का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। इससे देश-विदेश में मौजूद श्रद्धालु भी घर बैठे बप्पा के दर्शन कर सकेंगे।

Lalbaugcha Raja Ganesh Chaturthi Darshan Mumbai
पुणे में आधी रात फायरिंग; सोसायटी में घुसकर चलाईं गोलियां, 3 देसी कट्टे और कारतूस के साथ 5 अरेस्ट

गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक

लालबागचा राजा के दर्शन के लिए हर साल राजनीतिक, सामाजिक और फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियां पहुंचती हैं। इस बार भी कई बड़े नेताओं और सेलिब्रिटीज के बप्पा के दरबार में पहुंचने की उम्मीद है।

गणेशोत्सव के दौरान लालबागचा राजा के दर्शन को लेकर मुंबई में खास उत्साह देखने को मिलता है। गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक चलने वाले उत्सव में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना के बीच सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर भी विशेष व्यवस्था की गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com