Gutka Ban Maharashtra: FDA की बड़ी कार्रवाई, 5 दिन में 195 छापे मारकर 2 करोड़ का गुटखा जब्त, 192 अरेस्ट

Gutka Ban Maharashtra News: 'गुटखा मुक्त महाराष्ट्र' अभियान के तहत FDA ने 5 दिनों में 195 छापेमारी कर करीब 2 करोड़ रुपये का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया। मामले में 123 FIR दर्ज कर 192 लोग गिरफ्तार।
Under the 'Gutka-free Maharashtra' drive, FDA conducted 195 raids in 5 days, seizing banned tobacco products worth ₹2 crore and arresting 192 individuals.
गुटखा मुक्त (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Maharashtra Gutka Ban FDA Raid: महाराष्ट्र सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति का असर अब जमीनी स्तर पर स्पष्ट दिखाई देने लगा है। 'गुटखा मुक्त महाराष्ट्र, निरोगी महाराष्ट्र' अभियान के तहत एफडीए ने महज पांच दिनों में राज्यभर में 195 छापेमारी कर 123 एफआईआर दर्ज कीं और 192 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 1.99 करोड़ रुपए मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला और अन्य तंबाकू उत्पाद जब्त किए गए।

लगातार हो रही सख्त कार्रवाई से अवैध कारोबारियों पर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है और जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को कड़ा संदेश मिल रहा है। एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे के निर्देशानुसार राज्यभर में प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला और तत्सम खाद्य पदार्थों के अवैध उत्पादन, भंडारण, परिवहन व बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान धाराशिव जिले के परांडा में सबसे बड़ी कार्रवाई की गई, जहां गुप्त सूचना के आधार पर 5 जून को छापेमारी कर 1 करोड़ 2 लाख 67 हजार 263 रुपए मूल्य का प्रतिबंधित माल जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

123 एफआईआर व 192 गिरफ्तारी

4 जून को समृद्धि महामार्ग स्थित सावंगी टोल नाका पर 60 लाख 50 हजार रुपए मूल्य का प्रतिबंधित माल और वाहन जब्त किया गया। 3 जून को धुले जिले के सोनगीर में 23 लाख 50 हजार रुपए मूल्य का प्रतिबंधित माल बरामद किया गया।

महाराष्ट्र-तेलंगाना सीमा पर नांदेड़ में 17 लाख 52 हजार 450 रुपए मूल्य का माल और वाहन जब्त किए गए। पुणे के मोशी, पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान 6 लाख 19 हजार 982 रुपए मूल्य का प्रतिबंधित माल जब्त किया गया। इस मामले में चिखली पुलिस थाने में छह व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। एफडीए के अनुसार इन मामलों में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com