

Nashik Lasalgaon Mandi News: प्याज की देश की अग्रणी मंडी के रूप में प्रसिद्ध लासलगाव कृषि उपज मंडी समिति के व्यापारियों ने डीजल की किल्लत का हवाला देकर नीलामी में शामिल न होने का अपना फैसला आखिरकार वापस ले लिया है। इसके बाद सोमवार (25 मई) से मंडी में प्याज और अन्य अनाज (भुसार) की नीलामी पूर्ववत शुरू हो गई, जिससे प्याज उत्पादक किसानों ने बड़ी राहत की सांस ली है।
दरअसल, डीजल की भारी किल्लत के कारण राज्य और अन्य राज्यों में कृषि उत्पादों के परिवहन के लिए ट्रक उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे। इसी समस्या को सामने रखते हुए व्यापारी एसोसिएशन ने मंडी प्रशासन को एक पत्र सौंपा था, जिसमें उन्होंने सोमवार, 25 मई से प्याज और अनाज की नीलामी में हिस्सा न लेने की बात कही थी। व्यापारियों के इस अचानक फैसले से क्षेत्र के प्याज उत्पादक किसानों में चिंता और अनिश्चितता का माहौल बन गया था।
बढ़ते तनाव को देखते हुए निफाड के तहसीलदार विशाल नाइकवाड़े की अध्यक्षता में एक आपातकालीन बैठक बुलाई गई। साथ ही इस पूरी स्थिति से जिला कलेक्ट्रेट को भी अवगत कराया गया। बैठक के दौरान प्रशासन की ओर से व्यापारियों और किसानों को प्राथमिकता के आधार पर डीजल उपलब्ध कराने का ठोस आश्वासन दिया गया। इस सकारात्मक आश्वासन के बाद व्यापारियों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया और सोमवार को मंडी में प्याज व अनाज की नीलामी सुचारू रूप से संपन्न हुई।
सोमवार को शुरू हुई नीलामी के पहले दिन मंडी में प्याज की अच्छी-खासी आवक देखने को मिली। बाजार के आंकड़े इस प्रकार रहे: