नागपुर फायर बिग्रेड का गजब कारनामा: ई-स्कूटर में लगी भीषण आग बुझाने पहुंचे पर पानी लाना भूल गए, Video वायरल

Nagpur Fire Brigade Viral Video: नागपुर में ई-स्कूटर में आग लगने पर पहुंची फायर ब्रिगेड पानी का छिड़काव नहीं कर सकी। पानी खत्म होने के दावों के बीच दमकल विभाग ने तकनीकी खराबी की वजह बताई है।
Nagpur Fire Brigade Without Water Viral Video
नागपुर में इलेक्ट्रिक स्कूटर लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ीसोर्स: सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Nagpur Fire Brigade Without Water Viral Video: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नागपुर में एक ई-स्कूटर में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे की खबर मिलते ही नागपुर महानगरपालिका (NMC) की फायर ब्रिगेड की टीम बिना समय गंवाए मौके पर पहुंच भी गई। हालांकि, असली ड्रामा तब शुरू हुआ जब गाड़ी के घटनास्थल पर पहुंचने के बावजूद उससे पानी का छिड़काव नहीं किया जा सका। नागपुर फायर ब्रिगेड के इस गजब के कारनामे के बाद लोगों में गुस्सा है।

ई-स्कूटर लगी आग बुझाने बिना पानी पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी

दरअसल नागपुर शहर में एक ई-स्कूटर में अचानक भीषण आग लग गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। जानकारी मिलते ही नागपुर मनपा (NMC) की फायर ब्रिगेड की टीम बिना समय गंवाए मौके पर पहुंच भी गई। लेकिन गजब तो तब हो गया जब फायर बिग्रेड की गाड़ी से आग पानी ही नहीं निकला। जलती हुई ई-स्कूटर के सामने दमकल कर्मियों को बेबस खड़ा देख मौके पर मौजूद लोग दंग रह गए।

देखते ही देखते इलाके में यह खबर आग की तरह फैल गई कि दमकल विभाग की गाड़ी बिना पानी के ही आग बुझाने आ पहुंची है। इस बीच, तुरंत दूसरी फायर ब्रिगेड की गाड़ी को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया, हालांकि उसके पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया था।

तकनीकी खराबी या पानी का अकाल? दमकल विभाग की सफाई

इस मामले को लेकर नागपुर महानगरपालिका के दमकल विभाग की तरफ ने स्पष्टीकरण दिया गया है। विभाग की ओर से कहा गया है कि स्कूटर में आग बुझाने के लिए दमकल वाहन मौके पर पहुंच गया था लेकिन तकनीकी खराबी के कारण पंप शुरू करने में परेशानी हो रही थी। मिनी टेंडर के इंजन से पीटीओ के जरिए पानी के पंप को मिलने वाली बिजली के सर्किट का फ्यूज उड़ गया था, इसी कारण पंप शुरू नहीं हो सका।

फायर ब्रिगेड की गाड़ी में पानी था

दमकल विभाग के मुताबिक, उनकी गाड़ी में पानी की कोई कमी नहीं थी। पानी का छिड़काव नहीं हो पाने की असली वजह दमकल की गाड़ी के पंप में आई टेक्निकल खराबी थी। फायर ब्रिगेड ने यह भी बताया कि समस्या सामने आने के तुरंत बाद ही दमकल की दूसरी गाड़ी घटनास्थल पर भेज दी गई थी।

बिना पानी के दमकल गाड़ी के पहुंचने पर भड़के नेटिजन्स

नागपुर में फायर ब्रिगेड द्वारा इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी आग को नहीं बुझाने के वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर आक्रोश है। एक यूजर ने वीडियाे शेयर करते हुए लिखा "फायर ब्रिगेड की टीम सायरन बजाते हुए तेजी से मौके पर पहुंची, लेकिन उनकी जबरदस्त आग बुझाने की रणनीति कुछ ऐसी थी: एक बड़ी सी लाल वैन, उलझन में पड़े कुछ लोग और पानी की एक बूंद भी नहीं। पता चला कि फायर ट्रक 'अपना पानी खुद लाओ' वाली पॉलिसी पर चल रहा था।

एक यूजर ने लिखा "भारत के 7.8% जीडीपी ग्रोथ वाले के नागपुर नामक शहर में एक स्कूटी में आग लग गई। फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड समय पर आ गई लेकिन पानी लाना ही भूल गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com