-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bombay High Court Slams Fda Navi Mumbai Restaurant License Suspension Compensation
सिर्फ फटकार ही नहीं अब भरना होगा हर्जाना, नवी मुंबई होटल लाइसेंस निलंबन मामले में FDA को हाईकोर्ट का झटका
- Written By: अनिल सिंह
Bombay High Court FDA License Suspension Row: 100% नियमों का पालन करने के बाद भी लाइसेंस बहाल न करने पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने FDA को फटकारा, हर्जाना भरने के संकेत।

तुकाराम मुंढे और बॉम्बे हाईकोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI)
Bombay High Court FDA Controversy Tukaram Mundhe: मुंबई उच्च न्यायालय (बॉम्बे हाईकोर्ट) ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन के काम करने के तरीके पर सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार को उसे जोरदार झटका दिया है। अदालत ने नवी मुंबई स्थित एक बार-रेस्तरां का लाइसेंस रद्द करने के एफडीए के आदेश को न केवल खारिज किया, बल्कि 15 दिनों तक कारोबार बंद रहने से हुए वित्तीय नुकसान का हर्जाना भी FDA से वसूलने के स्पष्ट संकेत दिए हैं।
यह कार्रवाई तब हुई जब होटल द्वारा 100 प्रतिशत नियमों का पालन करने की रिपोर्ट मिलने के बावजूद प्रशासनिक सुस्ती के कारण उसका निलंबन वापस नहीं लिया गया था।
100% अनुपालन के बावजूद नहीं बहाल किया लाइसेंस
पूरा मामला नवी मुंबई स्थित ‘पवन बार एंड रेस्टोरेंट’ से जुड़ा है। FDA की टीम ने 29 जून को इस प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया था, जिसमें 63 प्रतिशत अनुपालन (Compliance) पाया गया। इसके आधार पर अगले ही दिन यानी 30 जून को रेस्तरां का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
एयर इंडिया बिल्डिंग में बनेगा नया मंत्रालय, CM फडणवीस ने समीक्षा बैठक में दिए स्थानांतरण योजना के निर्देश
Gen Z Voters को साधने में जुटी शिवसेना: एकनाथ शिंदे ने दिए निर्देश, युवाओं को संगठन में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
दूध मिलावट विवाद पर दिलीप वलसे पाटिल का विरोधियों पर पलटवार, आरोप साबित हुए तो राजनीति से ले लूंगा संन्यास
अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना: 16.96 लाख किसानों के खातों में आज पहुंचेंगे 7,000 करोड़ रुपये
हालांकि, कमियों को सुधारने के बाद 14 जुलाई को दोबारा किए गए निरीक्षण में FDA की रिपोर्ट में पाया गया कि प्रतिष्ठान 100 प्रतिशत नियमों का पालन कर रहा है। इसके बावजूद अधिकारियों ने निलंबन का आदेश वापस नहीं लिया, जिसके बाद होटल मालिक ने न्याय के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
ये भी पढ़ें- ‘पंक्चर वालों की औलाद’ बयान पर बढ़ा बवाल, AIMIM नेता वारिस पठान बोले- देश का माहौल…
15 दिनों के आर्थिक नुकसान की भरपाई कौन करेगा?
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रविंद्र वी. घुगे और न्यायमूर्ति गौतम अंखड़ की खंडपीठ के समक्ष इस मामले की सुनवाई हुई। सरकारी वकीलों की इस दलील पर कि अपील प्रक्रिया लंबित है, पीठ ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, “जब आपकी अपनी ही रिपोर्ट कहती है कि प्रतिष्ठान 100 प्रतिशत नियमों का पालन कर रहा है, तो निलंबन आदेश तुरंत निरस्त होना चाहिए था। पिछले 15 दिनों से व्यवसाय बंद रहने के कारण याचिकाकर्ता को जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई कौन करेगा?”
अदालत ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रशासनिक तंत्र सालों से सोया हुआ था और अब अचानक अति-सक्रियता दिखा रहा है। अगर ऐसे मामलों में अदालत चुप रहती है, तो वह अपने कर्तव्य में विफल मानी जाएगी।
FDA को भरना पड़ सकता है हर्जाना, अगली सुनवाई 5 अगस्त को
अदालत ने तुरंत प्रभाव से FDA के निलंबन आदेश को रद्द कर दिया। साथ ही, रेस्तरां मालिक को हलफनामे के जरिए यह ब्योरा देने का निर्देश दिया कि पिछले 15 दिनों में उनकी औसत दैनिक आय के हिसाब से कितना नुकसान हुआ है।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने संकेत दिया है कि अधिकारियों की इस लापरवाही के कारण रेस्तरां को हुआ वित्तीय नुकसान FDA को खुद वहन करना पड़ सकता है। इस हाई-प्रोफाइल मामले की अगली सुनवाई 5 अगस्त को तय की गई है।
Bombay high court slams fda navi mumbai restaurant license suspension compensation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिर्फ फटकार ही नहीं अब भरना होगा हर्जाना, नवी मुंबई होटल लाइसेंस निलंबन मामले में FDA को हाईकोर्ट का झटका
Aug 04, 2026 | 11:25 AMएक्ट्रेस त्रिशा पर विवादित बयान पड़ा भारी! उदयनिधि स्टालिन को तमिलनाडु पुलिस ने किया अरेस्ट, सड़कों पर हंगामा
Aug 04, 2026 | 11:24 AMसमंदर में नहा रहे लोगों के बीच गिरा यूक्रेनी ड्रोन, धमाके के बाद मची अफरा-तफरी; सामने आया VIDEO
Aug 04, 2026 | 11:17 AMलड़के से लड़की बनने की राह पर ये एक्टर, मेडिकल ट्रांजिशन शुरू कर बोले- ‘मैं बनूंगी रानी’
Aug 04, 2026 | 11:14 AMट्रंप के बयान से बदला बाजार का रुख, 1.40 लाख के पार हुआ सोना, सिल्वर ने भी लगाई छलांग, चेक करें ताजा रेट
Aug 04, 2026 | 11:13 AM4 अगस्त का इतिहास : गायकी से अभिनय तक, क्यों आज भी दिलों पर राज करते हैं किशोर कुमार?
Aug 04, 2026 | 11:09 AMदतिया हार पर बीजेपी का मंथन: आज सीएम हाउस में समीक्षा बैठक, भितरघातियों पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई
Aug 04, 2026 | 11:08 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














