-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Kolhapur »
- Illegal Abortion Racket Kolhapur Doctor Chandrakant Gaikwad News
300 अवैध गर्भपात कराने वाले कोल्हापुर के डॉक्टर के कारनामे उजागर, लड़का होने का दावा कर चला रहा था रैकेट
- Written By: आकाश मसने
Kolhapur Illegal Abortion Racket: कोल्हापुर में 300 से अधिक अवैध गर्भपात कराने वाले डॉ. चंद्रकांत गायकवाड़ के रैकेट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। डॉक्टर बेटा होने की दवा बेचने का दावा करता था।

अवैध गर्भपात कराने वाला कोल्हापुर का डॉक्टर डॉ. चंद्रकांत गायकवाड़ गिरफ्तार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Kolhapur Dr. Chandrakant Gaikwad Case: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 300 से अधिक अवैध गर्भपात कराने की बात स्वीकार करने वाले डॉ. चंद्रकांत गुंडू गायकवाड़ के मामले में पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कई रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी डॉक्टर महिलाओं को बेटा पैदा होने की जादुई दवा देने का झांसा भी देता था। इतना ही नहीं, अवैध रूप से किए गए गर्भपात के बाद भ्रूणों को ठिकाने लगाने के लिए उसने बाकायदा एजेंटों का एक जाल बिछा रखा था, जिन्हें वह मोटा कमीशन देता था।
बेटा होने की दवा देने का करता था दावा
कोल्हापुर पुलिस जांच में पता चला है कि डॉक्टर कई लोगों को ‘बेटा होने’ की दवा देने का दावा करता था। आरोप है कि गर्भपात के बाद भ्रूणों को नष्ट करने के लिए वह उन्हें एक एजेंट के माध्यम से बाहर भेजता था। जांच में सामने आया है कि डॉ. गायकवाड ने एजेंटों को कमीशन के साथ अलग से हिस्सा देकर इस कथित रैकेट में शामिल किया था। पुलिस को डॉक्टर द्वारा गर्भपात किए जाने वाली करीब 40 महिलाओं के नाम मिले हैं। अब इन महिलाओं से पूछताछ कर आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।
बंगले के भीतर ही चल रहा था अवैध अस्पताल
जांच अधिकारियों के अनुसार, डॉक्टर गायकवाड़ ने कोलहापुर के कदमवाड़ी रोड स्थित भीमनगर हाउसिंग सोसायटी के एक बंगले में अस्पताल बना रखा था। यहां ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, गर्भपात के बाद महिलाओं को रखने के लिए तीन बेड और आराम के लिए कमरा समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध थीं। इस अस्पताल की पूरी जिम्मेदारी उसका सहायक शब्बीर हजारे संभालता था। बिना केस पेपर के चल रहे इस अस्पताल में अवैध गतिविधियां चलने का खुलासा हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
ऑर्डर पर बनते थे तमंचे और पिस्टल: आगरा पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार
ठाणे में 8,444 किसानों की कर्जमाफी e-KYC सफल! शेष 2,518 किसानों को अब क्या करना होगा? जानें पूरी प्रक्रिया
ठाणे रिंग मेट्रो को लेकर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, कलवा-मुंब्रा-दिवा तक विस्तार को मिली हरी झंडी
Akola News: GST और आयकर प्रणाली में हो सुधार, विदर्भ चेंबर ने CAT को सौंपे 3 अहम ज्ञापन
2023 में ही खत्म हो चुका था अस्पताल का लाइसेंस
बताया जा रहा है कि आरोपी डॉ. चंद्रकांत गुंडू गायकवाड ने वर्ष 2023 में कई लोगों को चिकित्सा सेवा बंद करने की जानकारी दी थी। इसके बाद उसने अपने अस्पताल का लाइसेंस, महानगरपालिका अनुमति और मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े प्रमाणपत्रों का नवीनीकरण भी नहीं कराया था। इस संबंध में उसने डॉक्टरों की एसोसिएशन को पत्र भी भेजा था। इसके बावजूद महिलाओं की सर्जरी और गर्भपात किए जाने की बात जांच में सामने आई है।
एजेंटों को 5 की पुलिस हिरासत में भेजा
इस मामले में गिरफ्तार महिला एजेंट रेखा वरुटे और सागर तराल को अदालत में पेश किया गया, जहां दोनों को 6 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। दोनों आरोपी गर्भवती महिलाओं को डॉ. गायकवाड के पास भेजकर गर्भपात करवाते थे। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि दोनों कब से डॉक्टर के संपर्क में थे, उन्होंने कितनी महिलाओं को यहां भेजा और क्या इस मामले में अन्य डॉक्टर भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:- अमेरिका छोड़ भारत क्यों लौटे अभिजीत दिपके? कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक ने किया सबसे बड़ा खुलासा
घर की स्थिति देखकर पुलिस भी हैरान
डॉ. गायकवाड का परिवार मुंबई में रहता है। उसकी पत्नी, बेटा और बेटी तीनों डॉक्टर हैं और अलग-अलग स्थानों पर कार्यरत हैं। डॉक्टर अकेले रहते थे। कोल्हापुर पुलिस के अनुसार, घर की स्थिति बेहद अस्त-व्यस्त और गंदगी भरी थी। घर का सामान बिखरा हुआ मिला। गिरफ्तारी के समय भी उनके कपड़े काफी मैले थे।
Illegal abortion racket kolhapur doctor chandrakant gaikwad news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
UP: अवैध खनन पर योगी सरकार का डिजिटल प्रहार; ई-नोटिस से कसा शिकंजा, 1.53 लाख वाहनों की हो रही ऑनलाइन ट्रैकिंग
Aug 03, 2026 | 06:15 PM300 अवैध गर्भपात कराने वाले कोल्हापुर के डॉक्टर के कारनामे उजागर, लड़का होने का दावा कर चला रहा था रैकेट
Aug 03, 2026 | 06:14 PMनई चमचमाती पीली थार के साथ नजर आईं मलाइका अरोड़ा, सावन के पहले सोमवार पर किया खास पूजन
Aug 03, 2026 | 06:13 PMनवलपरासी में भारतीय जवानों पर नेपाल ने लगाया बांध तोड़ने का बड़ा आरोप, India-Nepal संबंधों में बढ़ा तनाव
Aug 03, 2026 | 06:08 PMपिछले साल नहीं मिला था एक भी फ्रेंडशिप बैंड, इस बार नन्ही बच्ची की मुस्कान जीत रही दिल; VIDEO वायरल
Aug 03, 2026 | 06:07 PM‘मराठी PM बने तो होगी खुशी’, देवेंद्र फडणवीस के चाचा के दावे पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का तंज
Aug 03, 2026 | 05:58 PMऑर्डर पर बनते थे तमंचे और पिस्टल: आगरा पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार
Aug 03, 2026 | 05:53 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM













