पिंपरी-चिंचवड़ में रेड जोन सीमा घटाने और नए फायर स्टेशन की जमीन के लिए सेना मुख्यालय में अहम बैठक

Pimpri Chinchwad Red Zone Issue: पिंपरी-चिंचवड़ में रेड जोन की सीमा घटाने, पिंपले सौदागर में अग्निशमन केंद्र और कचरा परियोजना के लिए सेना से जमीन आवंटन पर खड़की सैन्य हेडक्वार्टर में चर्चा हुई।
PCMC Mayor Ravi Landge met with defense officials at the Khadki headquarters. In this meeting
पिंपरी चिंचवाड़ रेड जोन मुद्दा, रवि लांडगेसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Pimpri Chinchwad Ravi Landge Defense Land Meeting: पिंपरी-चिंचवड़ शहर में वर्षों से लंबित रक्षा विभाग से जुड़े मुद्दों के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। खड़की स्थित सैन्य हेडक्वार्टर में हुई बैठक में रेड जोन की सीमा कम करने, कुछ क्षेत्रों से प्रतिबंध हटाने और विकास परियोजनाओं के लिए रक्षा विभाग की जमीन उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई।

कचरा प्रसंस्करण के लिए जमीन की मांग

शहर में बढ़ती आबादी और कचरा प्रबंधन की समस्या को देखते हुए होटल कलासागर के पास रक्षा विभाग की जमीन कचरा प्रसंस्करण परियोजना के लिए उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा गया। मनपा की ओर से इस जमीन के इस्तेमाल को लेकर रक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।

पिंपले सौदागर में फायर स्टेशन की तैयारी

बैठक में पिंपले सौदागर में प्रस्तावित नए अग्निशमन केंद्र के लिए भी रक्षा विभाग की जमीन उपलब्ध कराने का मुद्दा उठाया गया। बढ़ती आबादी और आपातकालीन सेवाओं की जरूरत को देखते हुए इस क्षेत्र में नया फायर स्टेशन स्थापित करने की मांग की गई है।

रक्षा मंत्री के सामने उठाया था मामला

महापौर रवि लांडगे ने पिंपरी-चिंचवड़ शहर से जुड़े रक्षा विभाग के वर्षों पुराने लंबित मामलों को कुछ दिन पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष उठाया था। इसके बाद रक्षा मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर खड़की हेडक्वार्टर में संबंधित अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

PCMC Mayor Ravi Landge met with defense officials at the Khadki headquarters. In this meeting
पिंपरी चिंचवाड़ में संक्रामक बीमारियों का कहर, डेंगू के 16 और मलेरिया के दो मरीज मिले, मनपा अलर्ट

रेड जोन प्रतिबंध हटाने पर सकारात्मक चर्चा

पिंपरी-चिंचवड़ का रेड जोन हजारों नागरिकों की संपत्तियों, निर्माण कार्यों और शहर के विकास से जुड़ा अहम मुद्दा है। मैगजीन चौक स्थित एम्युनिशन डिपो स्थानांतरित होने के बाद संबंधित क्षेत्र से रेड जोन प्रतिबंध हटाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई पर सकारात्मक चर्चा हुई।

वर्षों पुराने मुद्दों के समाधान पर जोर

बैठक में मनपा नगर रचना विभाग के उपसंचालक ललित खोब्रागडे, सहायक संचालक संदेश खडके, खड़की हेडक्वार्टर के जनसंपर्क अधिकारी किरण पवार सहित रक्षा विभाग और मनपा के अधिकारी मौजूद रहे। महापौर रवि लांडगे ने कहा कि शहर से जुड़े वर्षों पुराने मुद्दों को केवल चर्चा तक सीमित नहीं रखा जाएगा। सभी स्तरों पर समन्वय कर ठोस निर्णय लेने और नागरिकों को प्रत्यक्ष राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com