-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Kolhapur »
- Dr Dy Patil Passes Away Tribute By Leaders Pm Modi Cm Devendra Fadnavis Rahul Gandhi
डॉ. डीवाई पाटिल का निधन: PM मोदी, CM देवेंद्र फडणवीस, राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों ने जताया दुख
- Written By: आकाश मसने
Dr. DY Patil Passes Away: प्रसिद्ध शिक्षाविद, समाजसेवी और बिहार-पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल डॉ. डीवाई पाटिल का निधन हो गया है। उनके निधन पर देश और राज्य के तमाम प्रमुख राजनीतिक नेताओं ने शोक जताया।

PM मोदी ने डॉ. डीवाई पाटिल का निधन पर तस्वीर पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि (सोर्स: एक्स@narendramodi)
Leaders Express Condolences On Demise of Dr. DY Patil: प्रसिद्ध शिक्षाविद, समाजसेवी, डीवाई पाटिल ग्रुप के संस्थापक और तीन राज्यों के पूर्व राज्यपाल पद्मश्री डॉ. डी. वाई. पाटिल का मंगलवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। डी. वाई. पाटिल के निधन पर पीएम मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्रियों ने गहरा शाेक व्यक्त किया है।
एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाले डॉ. पाटिल ने शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में जो अमिट छाप छोड़ी है, उसके लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। उनके निधन पर देश के कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
डी. वाई. पाटिल के निधन पर पीएम मोदी जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि डी.वाई. पाटिल ने समाज सेवा, और खासकर शिक्षा के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर योगदान दिया। उन्होंने हमेशा दूसरों, और विशेषकर गरीबों का जीवन बेहतर बनाने के लिए काम किया। उनके निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और चाहने वालों के साथ हैं। ओम शांति।
सम्बंधित ख़बरें
पीएम मोदी का जादू हुआ खत्म, जनता ने शुरू किया नकारना, दतिया-बांकीपुर उपचुनाव पर संजय राउत का हमला
पूर्व राज्यपाल और शिक्षाविद पद्मश्री डॉ. डीवाई पाटिल का निधन, कोल्हापुर में होगा अंतिम संस्कार
सरकारी दफ्तर जाने की मजबूरी खत्म? महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया फरमान, बदल गए ये 5 बड़े नियम
एयर इंडिया बिल्डिंग में बनेगा नया मंत्रालय, CM फडणवीस ने समीक्षा बैठक में दिए स्थानांतरण योजना के निर्देश
Shri DY Patil Ji was at the forefront of serving society through philanthropy and education in particular. He always worked to improve the lives of others, especially the poor. Pained by his demise. My thoughts are with his family and admirers in this sad hour. Om Shanti. pic.twitter.com/paYN8qzJsz — Narendra Modi (@narendramodi) August 4, 2026
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने दी श्रद्धांजलि
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कि डी. वाई. पाटिल ग्रुप के फाउंडर और त्रिपुरा, बिहार और पश्चिम बंगाल के पूर्व गवर्नर पद्मश्री डॉ. डी. वाई. पाटिल के निधन की खबर बहुत दुख देने वाली है। उनके जाने से एक दूर की सोचने वाली पर्सनैलिटी चली गई। मैं उन्हें दिल से श्रद्धांजलि देता हूं। हम उनके परिवार के दुख में शामिल हैं।
डी. वाय. पाटील ग्रुपचे संस्थापक, त्रिपुरा, बिहार आणि पश्चिम बंगालचे माजी राज्यपाल पद्मश्री डॉ. डी. वाय. पाटील यांच्या निधनाचे वृत्त अत्यंत दुःखद आहे. सर्वसामान्य कार्यकर्त्यापासून सुरू झालेला त्यांचा प्रवास 2 वेळा आमदार ते पुढे विविध राज्यांचे राज्यपाल अशा महत्त्वाच्या घटनात्मक… pic.twitter.com/oSpvZMm0Fc — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) August 4, 2026
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जताया शोक
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लिखा कि त्रिपुरा, बिहार और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल तथा डीवाई पाटिल ग्रुप के संस्थापक पद्मश्री डॉ. डीवाई पाटिल के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर विभिन्न संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करने तक उनकी यात्रा एवं शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों और उनके शुभचिंतकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
त्रिपुरा, बिहार और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल तथा डी. वाई. पाटिल ग्रुप के संस्थापक, पद्मश्री डॉ. डी. वाई. पाटिल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर विभिन्न संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करने तक उनकी यात्रा एवं शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र… pic.twitter.com/7HGvEn7unO — Piyush Goyal (@PiyushGoyal) August 4, 2026
राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं की संवेदनाएं
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि पूर्व राज्यपाल, प्रसिद्ध शिक्षाविद और समाजसेवी डॉ. डीवाई पाटिल के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। शिक्षा और जनसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान सदा स्मरणीय रहेगा। सभी शोकाकुल परिजनों, शुभचिंतकों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
पूर्व राज्यपाल, प्रसिद्ध शिक्षाविद और समाजसेवी डॉ. डी. वाई. पाटिल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। शिक्षा और जनसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान सदा स्मरणीय रहेगा। सभी शोकाकुल परिजनों, शुभचिंतकों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। pic.twitter.com/ETSmyentc9 — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 4, 2026
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने लिखा कि जाने-माने शिक्षाविद, समाजसेवी और पूर्व राज्यपाल डॉ. डी.वाई. पाटिल के निधन की खबर से बहुत दुख हुआ। एकेडमिक और सामाजिक क्षेत्रों में उनके योगदान ने लाखों लोगों के जीवन को छुआ है, और देश के लिए अपना जीवन समर्पित करने के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर बैन, मंत्री नितेश राणे ने गोवा के सीएम से मांगी मदद, जानिए नियम
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का संदेश
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा कि पद्मश्री डॉ. डीवाई पाटिल के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। एक दूरदर्शी शिक्षाविद, समाजसेवी एवं बिहार के पूर्व राज्यपाल के रूप में उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसेवा के क्षेत्र में अमिट योगदान दिया। उनका प्रेरणादायी जीवन सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके असंख्य शुभचिंतकों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
Dr dy patil passes away tribute by leaders pm modi cm devendra fadnavis rahul gandhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
डॉ. डीवाई पाटिल का निधन: PM मोदी, CM देवेंद्र फडणवीस, राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों ने जताया दुख
Aug 04, 2026 | 05:24 PMआगरा में नहीं थम रहा ‘लव जिहाद’; परिजनों ने पहचान छिपाकर संबंध बनाने का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Aug 04, 2026 | 05:22 PMASUS ने भारत में लॉन्च किया नया Chromebook CX15, Google AI, दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स के साथ खास ऑफर
Aug 04, 2026 | 05:21 PMIndia Post Recruitment 2026: डाक विभाग में स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास कर्मचारी करें आवेदन
Aug 04, 2026 | 05:17 PMअब पंडित नहीं डिटेक्टिव मिला रहे हैं कुंडली! सिया गोयल के कारण दुल्हन की जासूसी करवा रहे हैं लड़के के पैरेंट्स
Aug 04, 2026 | 05:13 PMदेवता मदमस्त हुए तो असुरों ने धूल चटाई, यूपी के पूर्व मंत्री के बयान से BJP में खलबली; क्या है सियासी मायने?
Aug 04, 2026 | 05:09 PMभोपाल में MBBS इंटर्न्स के समर्थन में उतरी ABVP; स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर CM हाउस के पास प्रदर्शन
Aug 04, 2026 | 05:05 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM














