-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Who Was Dy Patil Biography Engineering Education Hub Founder Full Story
कौन थे DY Patil? खुद इंजीनियर नहीं बने पर, लाखों इंजीनियरों का सपना किया पूरा, खड़ा किया सबसे बड़ा एजुकेशन हब
- Written By: आकाश मसने
Who Was DY Patil: देश के जाने-माने शिक्षाविद और पूर्व राज्यपाल डॉ. डी. वाई. पाटिल का निधन हो गया। जानिए कैसे एक साधारण शुरुआत के साथ उन्होंने देश का सबसे बड़ा एजुकेशन हब खड़ा कर दिया।

डॉ. डी वाई पाटिल (डिजाइन फोटो)
DY Patil Group Founder Story: भारत के शिक्षा जगत और राजनीति के एक स्वर्णिम युग का अंत हो गया है। देश के सबसे बड़े निजी शैक्षणिक नेटवर्कों में से एक डी वाई पाटिल ग्रुप के संस्थापक प्रसिद्ध शिक्षाविद् और त्रिपुरा, बिहार व पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल डॉ. ज्ञानदेव यशवंतराव पाटिल का 4 अगस्त 2026 को कोल्हापुर में निधन हो गया। 90 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ समय से उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।
शिक्षा के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें 1991 में ‘पद्म श्री’ सम्मान से नवाजा था। लेकिन उनकी सबसे बड़ी पहचान यह है कि उन्होंने शून्य से शुरुआत करके एक ऐसा साम्राज्य खड़ा किया, जिसने भारत में निजी उच्च शिक्षा की परिभाषा को हमेशा के लिए बदल दिया।
कोल्हापुर के एक साधारण कॉलेज से हुई थी शुरुआत
डॉ. डी. वाई. पाटिल का जन्म 22 अक्टूबर 1935 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के एक साधारण परिवार में हुआ था। उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट 1980 के दशक में आया। उस दौर में देश में तकनीकी और चिकित्सा शिक्षा पर पूरी तरह सरकारी नियंत्रण था और सीटें बेहद सीमित थीं। मिडिल क्लास बच्चों के लिए डॉक्टर या इंजीनियर बनने का सपना देखना भी मुश्किल था।
सम्बंधित ख़बरें
‘बहाने मत दीजिए, काम करके दिखाइए’, नासिक के गड्ढों और सुस्त कुंभ तैयारियों पर सीएम की अधिकारियों को कड़ी फटकार
घरेलू LPG सिलेंडरों के अवैध इस्तेमाल पर केंद्र का शिकंजा, दोषी गैस एजेंसियों पर होगी कार्रवाई
नागपुर के सरकारी स्कूलों में खाद्यान्न की कमी, उधार लेकर भोजन कराने को मजबूर मुख्याध्यापक
नागपुर के कलमना मार्केट यार्ड में सड़ रहे कचरे पर महापौर नीता ठाकरे नाराज, दिए सख्त निर्देश
इस कमी को भांपते हुए डॉ. पाटिल ने देश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का संकल्प लिया। उन्होंने साल 1983 में कोल्हापुर में अपने पहले निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की नींव रखी। शुरुआत बेहद मामूली थी, संसाधन कम थे, लेकिन उनका विजन बहुत बड़ा था।
ऐसे बना देश का सबसे बड़ा एजुकेशन हब
एक बार जब कोल्हापुर में पहला कॉलेज सफल हुआ, तो डॉ. डी. वाई. पाटिल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों पुणे, मुंबई और नवी मुंबई का रुख किया। एक इंजीनियरिंग कॉलेज से शुरू हुआ यह सफर आज 182 से अधिक शिक्षण संस्थानों तक पहुंच चुका है।
उनके ग्रुप के तहत आज देश में 7 मान्यता प्राप्त डीम्ड विश्वविद्यालय काम कर रहे हैं, जहां केजी से लेकर पीजी और पीएचडी तक की पढ़ाई होती है। आज इस एजुकेशन हब से इंजीनियरिंग, मेडिकल, डेंटिस्ट्री, मैनेजमेंट, आर्किटेक्चर, और नर्सिंग जैसे क्षेत्रों में हर साल हजारों छात्र डिग्री लेकर निकलते हैं।
डॉ डी वाई पाटिल एजुकेशनल कॉम्प्लेक्स, आकुर्डी, पुणे (सोर्स: सोशल मीडिया)
शिक्षा से आगे: खेल और स्वास्थ्य में भी लहराया परचम
डॉ. डी. वाई. पाटिल का विजन सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं था। वे युवाओं के सर्वांगीण विकास पर भरोसा करते थे। इसी सोच के साथ उन्होंने नवी मुंबई के नेरुल में विश्व प्रसिद्ध डीवाई पाटिल स्टेडियम का निर्माण करवाया। यह स्टेडियम आज IPL, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों और वैश्विक स्तर के फुटबॉल व म्यूजिक कॉन्सर्ट का गवाह बनता है। इसके अलावा, उन्होंने समाज के गरीब तबके को सस्ती और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए कई मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल भी शुरू किए।
नवी मुंबई स्थित डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम (सोर्स: सोशल मीडिया)
यह भी पढ़ें:- फडणवीस कैबिनेट ने लिए ये 8 ऐतिहासिक निर्णय, किसानों से लेकर आम आदमी तक को मिलेगी बड़ी राहत! देखें पूरी लिस्ट
राजनीति और प्रशासन में भी सर्वोच्च मुकाम
शिक्षा जगत के साथ-साथ डॉ. पाटिल राजनीति में भी एक बेहद सम्मानित नाम थे। वे कांग्रेस के एक कद्दावर नेता रहे और महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य के रूप में राज्य सरकार में मंत्री पद भी संभाला। उनके प्रशासनिक कौशल को देखते हुए उन्हें त्रिपुरा, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे महत्वपूर्ण राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने बेहद गरिमा के साथ अपना कार्यकाल पूरा किया।
डॉ. डी. वाई. पाटिल आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका खड़ा किया हुआ यह विशाल एजुकेशनल एम्पायर और शिक्षा की अलख, आने वाली कई पीढ़ियों का भविष्य संवारती रहेगी। उनके सुपुत्र और महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता सतेज पाटिल और उनका पूरा परिवार इस महान विरासत को आगे बढ़ाएंगे।
Who was dy patil biography engineering education hub founder full story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘बहाने मत दीजिए, काम करके दिखाइए’, नासिक के गड्ढों और सुस्त कुंभ तैयारियों पर सीएम की अधिकारियों को कड़ी फटकार
Aug 07, 2026 | 04:56 PMना-ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे… PM मोदी से मिले सुखबीर सिंह बादल, तो अरविंद केजरीवाल ने कसा तंज
Aug 07, 2026 | 04:50 PMघरेलू LPG सिलेंडरों के अवैध इस्तेमाल पर केंद्र का शिकंजा, दोषी गैस एजेंसियों पर होगी कार्रवाई
Aug 07, 2026 | 04:49 PMसुप्रीम कोर्ट में शिवसेना की लड़ाई के बीच PM मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, जानिए दोनों के बीच क्या हुई बात
Aug 07, 2026 | 04:46 PM51वें जन्मदिन पर महेश बाबू का मेगा सेलिब्रेशन, ‘वाराणसी’ के मेकर्स कर सकते हैं बड़ा ऐलान
Aug 07, 2026 | 04:44 PMखंडवा : हॉस्टल के खाने में मिले इल्ली और कीड़े, भोजन की थाली लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र, कार्रवाई की मांग
Aug 07, 2026 | 04:41 PMतलाक के बीच CM विजय की पत्नी संगीता ने लिया बड़ा फैसला, कोर्ट से वापस ली अर्जी, रिश्ते को लेकर बढ़ी हलचल
Aug 07, 2026 | 04:38 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM












