खुद किसानों को कौड़ी भी नहीं दी! ठाकरे गुट पर भड़के नवनाथ बन, बोले- जनाब संजय राउत केवल नौटंकी करते है

Thackeray Faction Vs Mahayuti: नवनाथ बन ने मराठवाड़ा में किसानों के मुद्दों पर ठाकरे गुट और संजय राउत पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि MVA सरकार के दौरान किसानों को कर्जमाफी का लाभ नहीं मिला।
navnath ban slams sanjay raut ubt over farmers issue marathwada
संजय राउत और नवनाथ बन(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Navnath Ban Slams Sanjay Raut: महाराष्ट्र की राजनीति में जुबानी जंग और तीखे हमलों का दौर लगातार जारी है। महायुती और ठाकरे गुट के बीच जारी आरोप-प्रत्यारोप के सियासी संग्राम में बीजेपी नेता नवनाथ बन ने ठाकरे गुट और सांसद संजय राउत पर जोरदार हमला बोला है। नवनाथ बन ने संजय राउत के किसान प्रेम को पूरी तरह से नौटंकी और छलावा करार दिया है।

मराठवाड़ा के किसानों के मुद्दों पर ठाकरे गुट द्वारा किए जा रहे दावों को खारिज करते हुए नवनाथ बन ने कहा कि जब उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने किसानों को राहत के नाम पर फूटी कौड़ी भी नहीं दी और आज वही लोग खेतों की मेढ़ पर जाकर किसानों के हमदर्द बनने का ढोंग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री रहते किसानों के मुंह पर बोला गया सच

नवनाथ बन ने उद्धव ठाकरे के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि जब उद्धव ठाकरे MVA सरकार के दौरान मराठवाड़ा में किसानों के खेतों के बांध पर गए थे, तब उन्होंने 50 हजार रुपये तक की कर्जमाफी देने का बड़ा दावा किया था।

लेकिन उसी समय वहां के किसानों ने उद्धव ठाकरे के मुंह पर ही यह कड़वा सच बोल दिया था कि उन्हें सरकार से एक फूटी कौड़ी तक नहीं मिली है। जब सत्ता में थे तब किसानों को एक दमड़ी तक नहीं दी और अब सत्ता जाने के बाद खेतों में जाकर आंसू पोंछने की नौटंकी की जा रही है।

navnath ban slams sanjay raut ubt over farmers issue marathwada
शांति से जाएंगे मुंबई... मनोज जरांगे का ऐलान, फडणवीस सरकार से बैरिकेड न लगाने की अपील

महाविकास अघाड़ी की कर्जमाफी पूरी तरह फर्जी थी

ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत पर निशाना साधते हुए नवनाथ बन ने कहा कि संजय राउत और उद्धव ठाकरे का मराठवाड़ा के किसानों के प्रति यह प्रेम केवल बनावटी और ढोंगी है। महाविकास अघाड़ी सरकार के कार्यकाल के दौरान मराठवाड़ा के किसानों को पूरी तरह से उनके हाल पर छोड़ दिया गया था।

मराठवाड़ा विकास मंडल और विकास के बैकलाॅग को लेकर महाविकास अघाड़ी सरकार ने मराठवाड़ा को एक दमड़ी भी नहीं दी। उन्होंने आरोप लगाया कि ठाकरे सरकार के दौरान घोषित की गई कर्जमाफी पूरी तरह से फर्जी और आंकड़ों का धोखा थी, जिससे किसानों को कोई वास्तविक लाभ नहीं पहुंचा।

navnath ban slams sanjay raut ubt over farmers issue marathwada
गणेशोत्सव से ठीक पहले भक्तों को बड़ी सौगात! नागपुर के प्रसिद्ध आदासा मंदिर को मिला ब वर्ग यात्रास्थल का दर्जा

महायुती सरकार और फडणवीस ने दी वास्तविक राहत

महाविकास अघाड़ी सरकार के कार्यकाल की तुलना मौजूदा महायुती सरकार से करते हुए नवनाथ बन ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महायुती सरकार ने बिना किसी चुनाव के भी किसानों को वास्तविक कर्जमाफी का लाभ दिया और उनके बकाया बिजली बिलों को माफ करने का फैसला किया।

मराठवाड़ा में जब सूखाग्रस्त स्थिति बनी, तब भी महायुती सरकार ने स्थिति का जायजा लेकर किसानों के पीछे मजबूती से खड़े होने का काम किया। इसके अलावा, वर्तमान सरकार किसानों को मुफ्त बिजली देने के साथ-साथ खेत तालाब और सौर कृषि पंप जैसी जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों के जीवन को सुदृढ़ बना रही है।

जनता जानती है इतिहास, अब नहीं चलेगी नौटंकी

नवनाथ बन ने कहा कि संजय राउत और ठाकरे गुट की इस नौटंकी की पोल अब पूरे मराठवाड़ा और महाराष्ट्र के किसानों के सामने खुल चुकी है। सत्ता में रहते हुए किसानों की अनदेखी करने वाले और केवल खोखली घोषणाएं करने वाले नेता आज किसानों के सबसे बड़े मसीहा बनने का स्वांग रच रहे हैं। लेकिन महाराष्ट्र का किसान इस फर्जी हमदर्दी के पीछे के सच और इतिहास को अच्छी तरह जानता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com