Jabalpur-Nagpur Expressway: जबलपुर से गोवा तक आसान होगा सफर, 24 से घटकर 12 घंटे रह जाएगी दूरी

Jabalpur Nagpur Goa Expressway: जबलपुर-नागपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के डीपीआर पर काम तेज हो गया है। समृद्धि और शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे से जुड़ने के बाद जबलपुर से मुंबई और गोवा का सफर आधा रह जाएगा।
Travel from Jabalpur to Goa will become easier; journey time will be reduced from 24 hours to 12 hours
जबलपुर से गोवा तक, प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Jabalpur Nagpur Greenfield Expressway DPR Samruddhi Mahamarg Highway: मध्य प्रदेश के जबलपुर को अब महाराष्ट्र के समृद्धि हाईवे से जोड़ने की तैयारी तेज हो गई है। जबलपुर-नागपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की डीपीआर जल्द पेश होने की उम्मीद है। यह कॉरिडोर आगे महाराष्ट्र के नागपुर-गोवा शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे से जुड़ सकता है। इसके बनने से जबलपुर की मुंबई, पुणे, नागपुर और गोवा जैसे प्रमुख शहरों से तेज कनेक्टिविटी का रास्ता खुलेगा।

जबलपुर-नागपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के जरिए महाकौशल क्षेत्र को महाराष्ट्र के हाईवे नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। समृद्धि हाईवे नेटवर्क से कनेक्टिविटी मिलने के बाद जबलपुर से मुंबई और पुणे की यात्रा पहले के मुकाबले तेज होने की उम्मीद है। इससे कारोबार, पर्यटन और माल परिवहन को भी बढ़ावा मिल सकता है।

Travel from Jabalpur to Goa will become easier; the journey time will be cut from 24 hours to 12 hours
जबलपुर से गोवा तक आसान होगा सफरसोर्स: नवभारत डिज़ाइन फोटो

गोवा पहुंचने में लगेंगे 11-12 घंटे

वर्तमान में जबलपुर से पणजी पहुंचने में सड़क मार्ग से करीब 22 से 24 घंटे लगते हैं। प्रस्तावित ग्रीनफोल्ड एक्सप्रेसवे और शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे के नेटवर्क से जुड़ने के बाद यह समय घटकर करीब 11 से 12 घंटे रह सकता है। यानी गोवा का सफर लगभग आधे समय में पूरा होने की उम्मीद है।

मुंबई की दूरी भी होगी कम

66 में भी बड़ा आ नए कॉरिडोर से जबलपुर-मुंबई संभावना है। अभी यातायात और मौजूदा सड़क नेटवर्क के कारण मुंबई पहुंचने में लंबा समय लगता है। एक्सप्रेसवे नेटवर्क तैयार होने के बाद जबलपुर से मुंबई शहर का सफर करीब 10 से 11 घंटे में पूरा होने का अनुमान है। वहीं, जबलपुर से नागपुर की दूरी भी करीब 3 घंटे में तय की जा सकेगी।

Travel from Jabalpur to Goa will become easier; journey time will be reduced from 24 hours to 12 hours
संजय राउत का सनसनीखेज दावा, जेल में विष प्रयोग से हुआ कैंसर, राहुल गांधी ने टॉक्सिक टेस्ट की दी सलाह

3 चरणों में आगे बढ़ रहा प्रोजेक्ट

जबलपुर-नागपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को मध्य भारत की कनेक्टिविटी के लिहाज से महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है। परियोजना से जुड़ा काम तीन चरणों में आगे बढ़ाया जा रहा है।

इसके पूरा होने और महाराष्ट्र के एक्सप्रेसवे नेटवर्क से प्रभावी कनेक्शन बनने के बाद मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गोवा के बीच सड़क संपर्क मजबूत हो सकता है। इससे जबलपुर को देश के प्रमुख आर्थिक केंद्रों से जोड़ने में मदद मिलेगी।

हालांकि, अभी डीपीआर, अंतिम रूट, निर्माण की समयसीमा और एक्सप्रेसवे के पूरी तरह चालू होने की आधिकारिक विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। इसलिए यात्रा समय से जुड़े आंकड़ों को फिलहाल अनुमानित माना जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com