बीड

बीड-पुणे सीधी ट्रेन सेवा शुरू, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने दिखाई हरी झंडी, 22 सितंबर से चलेगी नियमित ट्रेन
Beed Pune Direct Train Service Flagged Off Deputy CM Sunetra Pawar: सालों से बीड-पुणे के बीच सीधी रेल सेवा शुरू होने का इंतजार गुरुवार को खत्म हो गया। मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस के अवसर पर बीड रेलवे स्टेशन से बीड-पुणे उद्घाटन विशेष ट्रेन रवाना हुई।

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने सांसद बजरंग सोनवणे, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस सेवा के शुरू होने से बीड और पुणे के बीच सीधे रेल आवागमन का नया अध्याय शुरू हुआ है।

समय-सारणी की गई जारी

यह रेल सेवा अहिल्यानगर-बीड-परली वैजनाथ नई रेल लाइन परियोजना के अहिल्यानगर-बीड खंड के शुरू होने के बाद शुरू हुई है। मध्य रेल द्वारा पुणे और बीड के बीच नई दैनिक एक्सप्रेस (11433/11434) की समय-सारणी जारी कर दी गई है।

ट्रेन संख्या 11433 पुणे-बीड एक्सप्रेस 22 सितंबर से प्रतिदिन पुणे शहर से रात 22:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6 बजे बीड पहुंचेगी। वहीं वापसी में, ट्रेन संख्या 11434 बीड-पुणे एक्सप्रेस 23 सितंबर से प्रतिदिन बीड से रात 9:30 बजे प्रस्थान कर सुबह 5:20 बजे पुणे पहुंचेगी।

बीडचा विकास… हाच संकल्प, हाच प्रवास!

“झिरो वन फोर झिरो वन…” या घोषणेसह बीड-पुणे रेल्वेसेवेचा ऐतिहासिक शुभारंभ संपन्न झाला.

यशवंतराव चव्हाण नाट्यगृह नूतनीकरण आणि विज्ञान उद्यान-तारांगण प्रकल्पांच्या भूमिपूजनातून बीडच्या सांस्कृतिक व शैक्षणिक विकासाला नवी चालना मिळाली.

दादांचा… pic.twitter.com/Cpw1DvCn4M
— Sunetra Ajit Pawar (@SunetraA_Pawar) September 17, 2026

326 किमी की यह यात्रा लगभग साढ़े सात घंटे में पूरी होगी। मार्ग में ट्रेन उरुली, दौंड कॉर्ड लाइन, श्रीगोंदा रोड, अहिल्यानगर, नारायणडोह, न्यू आष्टी और अमलनेर भंड्याचे स्टेशनों पर रुकेगी। इसके लिए बुकिंग 20 सितंबर से शुरू होगी।

सीधी रेल सेवा से बीड और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, मरीजों और अन्य यात्रियों को पुणे आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर हमला, PM मोदी आरोपों पर ध्यान नहीं देते, उनका लक्ष्य देश का विकास

मुक्ति संग्राम दिवस पर दौड़ी

17 सितंबर को मनाए जाने वाले मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस के अवसर पर सेवा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पुणे मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार वमी, बीड के जिलाधिकारी विवेक जॉन्सन, मध्य रेलवे और पुणे मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मध्य रेलवे के अनुसार, नई सेवा मराठवाड़ा में रेल संपर्क मजबूत करने और यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक तथा किफायती परिवहन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 326 किमी की यह यात्रा लगभग साढ़े सात

बीड से पुणे के लिए सीधी ट्रेन शुरू, सुनेत्रा पवार ने बीडवासियों को दी 36 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात
Sunetra Pawar Inaugurated Beed Pune Direct Train: मराठवाड़ा मुक्ति दिवस के मौके पर, आज का दिन बीड के निवासियों के लिए ऐतिहासिक और खुशी भरा रहा। लंबे समय से प्रतीक्षित बीड-पुणे रेल सेवा को आज उपमुख्यमंत्री और बीड जिले की पालकमंत्री सुनेत्रा पवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा, यशवंतराव चव्हाण नाट्यगृह के नवीनीकरण और धनोरा रोड पर 'पांधरी' में साइंस पार्क और तारामंडल परियोजना के लिए शिलान्यास समारोह भी आयोजित किए गए।

इस अवसर पर सांसद बजरंग सोनावणे, विधायक प्रकाश सोलंके, विधायक विजयसिंह पंडित, उपमुख्यमंत्री के सचिव डॉ. राजेश देशमुख, जिला कलेक्टर विवेक जॉनसन, जिला परिषद के सीईओ जितिन रहमान और जिला पुलिस अधीक्षक नवनीत कवट सहित अन्य लोग मौजूद थे।

रेलवे के नक्शे पर बीड: दशकों की समस्याओं का हुआ समाधान

कई दशकों तक बीड जिला रेलवे के नक्शे से बाहर रहा, जिससे किसानों, छात्रों, व्यापारियों और कामकाजी वर्ग को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हालांकि, केंद्र और राज्य सरकारों के सहयोग से शुरू हुई इस सीधी रेल सेवा ने आखिरकार बीड के लोगों की लंबे समय से चली आ रही उम्मीदों को पूरा कर दिया है। इसी दौरान, "ट्रेन नंबर '01401' रवाना होने के लिए तैयार है" की घोषणा गूंजी और इंजन ने आगे की यात्रा के लिए गति पकड़ ली।

आजचा हा ऐतिहासिक आणि आनंदाचा क्षण आदरणीय अजितदादांच्या स्मृतींना समर्पित!

दादांनी बीडकरांना दिलेला शब्द आज पूर्ण झाला… बीड ते पुणे रेल्वेसेवेचा शुभारंभ!#Beed #PuneRailway pic.twitter.com/xeFPw1f5xr
— Sunetra Ajit Pawar (@SunetraA_Pawar) September 17, 2026

सुनेत्रा पवार की भावुक प्रतिक्रिया, कहा- अजित दादा का वादा पूरा हुआ

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने दिवंगत डिप्टी सीएम अजित पवार के विन को याद करते हुए कहा कि बीड जिले के पालकमंत्री के तौर पर उन्होंने हमेशा रेलवे कनेक्टिविटी को प्राथमिकता दी थी। मराठवाड़ा की बेटी होने के नाते, उन्होंने 17 सितंबर 2025 को बीड-अहिल्यानगर रेलवे सर्विस की शुरुआत के समय किए गए उस वादे को पूरा करने पर गर्व जताया, जिसके तहत बीड के लोग जल्द ही सीधे पुणे की यात्रा कर सकेंगे।

बीड-पनवेल के बीच सीधी ट्रेन सेवा होगी शुरू

सुनेत्रा पवार ने आने वाले महीनों में बीड और पनवेल के बीच सीधी ट्रेन सर्विस शुरू करने की योजना की भी घोषणा की और भरोसा जताया कि बीड-परली रूट पूरा होने के बाद यह इलाका सीधे दक्षिण भारत से जुड़ जाएगा, जिससे मराठवाड़ा का विकास तेजी से होगा।

दादांचा शब्द पूर्ण… बीडकरांचं स्वप्न साकार!

आज मराठवाडा मुक्तीसंग्राम दिनाचं औचित्य साधून बीडकरांसाठी ऐतिहासिक आणि आनंदाचा दिवस ठरला. अनेक दशकांपासून प्रतीक्षेत असलेल्या बीड-पुणे थेट रेल्वेसेवेला हिरवा झेंडा दाखवून शुभारंभ केला. यावेळी ‘झिरो वन फोर झिरो वन’ रेल्वेच्या… pic.twitter.com/ZpXUEUhvsJ
— Sunetra Ajit Pawar (@SunetraA_Pawar) September 17, 2026

36 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रेल सेवा के साथ-साथ, बीड शहर का कद बढ़ाने वाले दो बड़े प्रोजेक्ट्स की आधारशिला भी रखी गई। यशवंतराव चव्हाण नाट्यगृह (ऑडिटोरियम) के नवीनीकरण के लिए 8.19 करोड़ की प्रशासनिक मंजूरी दी गई है।

यह ऑडिटोरियम लंबे समय से स्थानीय कलाकारों के लिए एक अहम मंच रहा है। नवीनीकरण के दौरान इसकी मूल दीवारों को बनाए रखा जाएगा, साथ ही अत्याधुनिक साउंड और लाइटिंग सिस्टम, बेहतर एकॉस्टिक्स, सेंट्रल एयर कंडीशनिंग, आरामदायक सीटिंग और आधुनिक ग्रीन रूम जैसी सुविधाएं जोड़ी जाएंगी।

इसके अलावा, धनोरा रोड पर 'पांधरी' में लगभग 28 करोड़ रुपए की लागत से एक भव्य तारामंडल (प्लेनेटेरियम) और साइंस पार्क बनाया जाएगा। जिला योजना समिति ने इस प्रोजेक्ट के पहले चरण के लिए 14 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है, जिससे छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), वर्चुअल टेक्नोलॉजी और खगोल विज्ञान के बारे में उनकी मातृभाषा में विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।

लाडकी बहिन योजना में 9605 करोड़ का बड़ा फर्जीवाड़ा? सुप्रिया सुले ने की जांच की मांग, महायुति पर साधा निशाना

स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि

17 सितंबर को मराठवाड़ा मुक्ति दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के आखिरी सत्र में, पालकमंत्री सुनेत्रा पवार ने हैदराबाद मुक्ति संग्राम के दौरान अपनी जान देने वाले और जेल की सजा काटने वाले सभी ज्ञात और अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई भी दी गई।

सुनेत्रा पवार ने छात्रों को किया पुरस्कृत

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र राज्य के विकास में भारतीय रेलवे का योगदान विषय पर आयोजित निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूली छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए। बीड जिला कलेक्टर जॉनसन ने शुरुआती संबोधन दिया, जबकि डिविजनल रेलवे मैनेजर राजेशकुमार वर्मा और सांसद बजरंग सोनवणे ने अपने विचार रखे।

मनोज जरांगे पाटिल ने 20वें दिन तोड़ा अनशन, अस्पताल में भर्ती, 3 करोड़ मराठों को हक दिलाने का किया ऐलान
Manoj Jarange Health Update: मराठा समुदाय को आरक्षण दिलाने की मांग को लेकर पिछले 20 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल ने आखिरकार अपना अनशन समाप्त कर दिया है। महाराष्ट्र सरकार के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बीड जिले के पाटोदा में हुई सकारात्मक बातचीत के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। हालांकि, अनशन समाप्त होते ही लगातार गिरती सेहत और अत्यधिक कमजोरी के चलते उन्हें एंबुलेंस के जरिए छत्रपति संभाजीनगर के गैलेक्सी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है।

महायुति सरकार की ओर से मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल, शिक्षा मंत्री दादा भुसे, विधायक प्रसाद लाड और विधायक सुरेश धस ने मनोज जरांगे से मुलाकात कर चर्चा की। अनशन खत्म होने के कारण मनोज जरांगे का मुंबई कूच भी रद्द हो गया है।

चर्चा के बाद मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल और विधायक प्रसाद लाड ने मनोज जरांगे को पानी पिलाकर उनका अनशन खत्म किया।

मनोज जरांगे की 3 प्रमुख मांगें

सरकार के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के दौरान मनोज जरांगे अपनी बुनियादी शर्तों पर पूरी तरह अडिग रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे मराठा समाज के अधिकारों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने सरकार के सामने मुख्य रूप से ये मांगें रखीं।

58 लाख रिकॉर्ड्स की सुरक्षा: मराठवाड़ा क्षेत्र में मिले 58 लाख कुनबी रिकॉर्ड्स में से एक भी रिकॉर्ड कम या रद्द नहीं किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री का लिखित आश्वासन: आरक्षण और रिकॉर्ड सुरक्षा को लेकर केवल मौखिक आश्वासन स्वीकार्य नहीं होगा, बल्कि इस पर मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर वाला आधिकारिक पत्र दिया जाए।

गजट का पूर्ण क्रियान्वयन: हैदराबाद गजट के साथ-साथ सातारा और कोल्हापुर गजट के अनुसार सभी पात्र मराठा समुदाय के लोगों को कुनबी जाति प्रमाणपत्र जारी किए जाएं।

महाराष्ट्र सरकार ने मनोज जरांगे को दिया आश्वासन

अनशन के 20वें दिन मनोज जरांगे पाटिल की तबीयत बिगड़ने के कारण वे बेहोश भी हो गए थे। इसी बीच, राज्य सरकार की ओर से बातचीत का प्रस्ताव आया। बीड जिले के पाटोदा में जरांगे जहां रुके हुए थे, वहां उनके समर्थक रात भर जागकर सरकारी प्रतिनिधिमंडल का इंतजार करते रहे। सुबह होते ही सरकार का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा।

महाराष्ट्र सरकार की ओर से कहा कि 58 लाख कुनबी रिकॉर्ड्स में कोई बदलाव नहीं होगा। प्रमाणपत्र वितरण के लिए लगाए जा रहे कैंपों में आवश्यक सुधार किए जाएंगे। मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने मनोज जरांगे को मनाते हुए कहा कि सरकार आपकी मांगों को लेकर एक कदम आगे आई है, अब आपको भी एक कदम आगे आकर अपना अनशन खत्म कर देना चाहिए।

मनोज जरांगे का सरकार को 90 दिनों का अल्टीमेटम

विधायक प्रसाद लाड ने बताया कि राज्य के शीर्ष नेतृत्व के अनुरोध और वादे के बाद मनोज जरांगे ने अनशन खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगले 90 दिनों के भीतर मनोज जरांगे को दिया गया शब्द हर हाल में पूरा किया जाएगा।

इस पर मनोज जरांगे ने भी नरमी दिखाते हुए कहा कि मैं सरकार को आखिरी मौका दे रहा हूं। सातारा और कोल्हापुर गजट को लागू करने के लिए मैं अपनी ओर से सरकार को 3 महीने का अतिरिक्त समय देता हूं।

PM मोदी से मिले बचपन के दोस्त, तो 15 साल पुराना भूमि विवाद चुटकियों में हल; BJP विधायक ने छोड़ा जमीन से कब्जा

जरांगे बोले- 3 करोड़ मराठों को आरक्षण दिलाकर रहूंगा

अनशन खत्म करने के बाद मनोज जरांगे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा कि मेरी सबसे बड़ी चिंता वे 58 लाख कुनबी रिकॉर्ड थे। इन्हीं रिकॉर्ड्स के आधार पर मैं 3 करोड़ मराठों को आरक्षण के दायरे में लाकर दिखाऊंगा।

इसके बाद 20 दिन से भूख हड़ताल के कारण अत्यधिक कमजोरी और स्वास्थ्य कारणों के चलते मनोज जरांगे को मेडिकल टीम की निगरानी में एंबुलेंस द्वारा छत्रपति संभाजीनगर के गैलेक्सी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज शुरू कर दिया गया है।

डॉक्टर ने दी मनोज जरांगे की हेल्थ अपडेट

डॉ. सोलंके ने कहा कि मनोज जरांगे का ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर लेवल काफी गिर गया था तथा वह डिहाइड्रेशन से पीड़ित थे। हालांकि, फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है और डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।

मुंबई कूच पर निकले मनोज जरांगे की तबीयत बिगड़ी, अनशन से शरीर में पानी की भारी कमी, क्या रद्द होगा आंदोलन?
Manoj Jarange Mumbai March: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मुंबई कूच पर निकले मनोज जरांगे की तबीयत बुधवार को अचानक बिगड़ गई। लंबे समय से भूख हड़ताल करने और लंबी यात्रा ने उनकी मुश्किल बढ़ा दी है। पेट और पैरों में तेज जलन के साथ उनके शरीर में पानी की भारी कमी पाई गई है। बीड जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन के खतरे की आशंका जताते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी है। इसके बाद जरांगे ने भी संकेत दिया कि स्वास्थ्य साथ नहीं देने पर मुंबई दौरा रद्द करना पड़ सकता है।

बीड के अस्पताल में भर्ती हुई मनोज जरांगे

जालना जिले के अंतरवाली सराटी से मंगलवार को मुंबई के लिए रवाना हुए जरांगे करीब 14 घंटे बाद बुधवार सुबह 11 बजे बीड जिले के पाटोदा पहुंचे। यहां जिला अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने उनकी जांच की। सिविल सर्जन डॉ. सतीशकुमार सोलंके ने बताया कि जरांगे के शरीर में पानी की गंभीर कमी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि केवल आईवी फ्लूइड के सहारे इतनी लंबी यात्रा जारी रखना संभव नहीं है।

डॉ. सोलंके के मुताबिक, मनोज जरांगे के शरीर में सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे आवश्यक खनिजों का संतुलन बिगड़ सकता है। उनका रक्त शर्करा स्तर भी काफी कम पाया गया है। चिकित्सकों ने पहले इलेक्ट्रोलाइट की कमी पूरी करने और इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी है। जरांगे को आईवी ड्रिप भी लगाई जाएगी।

मनोज जरांगे को मुंबई कूच असंभव लग रहा

मनोज जरांगे ने अपनी हालत पर चिंता जताते हुए कहा कि उनके पेट और पैरों में तेज जलन हो रही है। स्वस्थ रहने पर वह मुंबई तक यात्रा जारी रख सकते हैं, लेकिन अनशन के दौरान इतनी लंबी यात्रा करना सही नहीं है। उन्होंने साफ संकेत दिया कि यदि कोई विकल्प नहीं बचा तो मुंबई दौरा रद्द किया जा सकता है। जरांगे ने कहा कि उनके लिए आरक्षण इस दौरे से अधिक महत्वपूर्ण है, लेकिन मौजूदा स्थिति में मुंबई कूच असंभव लग रहा है।

रास्ता बदलकर मुंबई जाएंगे जरांगे

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने पाटोदा में अपने समर्थकों से उनके पीछे वाहन लेकर नहीं आने की अपील की। उन्होंने कहा कि पाटोदा से आगे कोई वाहन उनके पीछे नहीं आना चाहिए और उन्हें अकेले मुंबई जाने दिया जाए। जरांगे के मुताबिक, यदि लोग पीछे आते रहे तो वह रास्ता बदलकर मुंबई जाएंगे और इसकी जानकारी केवल पुलिस को देंगे। मुंबई में प्रवेश करने से रोके जाने पर ही उन्होंने समर्थकों से वहां आने को कहा।

PM मोदी से मिले बचपन के दोस्त, तो 15 साल पुराना भूमि विवाद चुटकियों में हल; BJP विधायक ने छोड़ा जमीन से कब्जा

आजाद मैदान में प्रदर्शन की अनुमति खारिज

इधर मुंबई पुलिस ने गणेश उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए मनोज जरांगे को आजाद मैदान में आंदोलन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इसके बावजूद वह मंगलवार को वाहनों के काफिले के साथ मुंबई के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में कई स्थानों पर ग्रामीणों ने उनका समर्थन किया।

बता दें कि मनोज जरांगे पिछले 18 दिनों से कुनबी जाति की वंशावली वाले मराठा समुदाय के सदस्यों को ओबीसी आरक्षण देने की मांग को लेकर अनशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा था कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है। उन्होंने गणेश उत्सव के दौरान आंदोलन के समय पर भी सवाल उठाया था। मुख्यमंत्री के अनुसार, सरकार मराठा प्रदर्शनकारियों की 13 कानूनी रूप से वैध मांगों में से 12 स्वीकार कर चुकी है।

बीड में गरजे उद्धव ठाकरे: BJP पर लगाया निचले स्तर की राजनीति का आरोप, दिया बीड में फिर भगवा फहराने का नारा
Uddhav Thackeray Beed Visit: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीड दौरे के दौरान पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह कथित तौर पर निचले स्तर की रणनीति अपनाकर चुनाव जीत रही है। साथ ही उन्होंने बीड जिले में एक बार फिर शिवसेना का भगवा फहराने का संकल्प कार्यकर्ताओं के सामने रखा।

उद्धव ठाकरे ने बीड में पार्टी के संगठनात्मक कामकाज की सराहना की। उन्होंने बूथ लेवल एजेंट (BLA) की नियुक्ति पूरी करने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना बेहद जरूरी है।

pic.twitter.com/Zgy5t6Gxpb
— ShivSena - शिवसेना Uddhav Balasaheb Thackeray (@ShivSenaUBT_) September 4, 2026

बीड में फिर भगवा फहराने का मौका

बीड का जिक्र करते हुए उद्धव ठाकरे ने दिवंगत भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे के साथ अपने पारिवारिक संबंधों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि पहले शिवसेना-भाजपा गठबंधन के दौरान बीड जिले की कई सीटें भाजपा के लिए छोड़ी जाती थीं। इसका असर यह हुआ कि धीरे-धीरे बीड में शिवसेना का संगठन कमजोर होता गया।

उन्होंने कहा कि अब बीड जिले में फिर से भगवा फहराने का अवसर सामने है और कार्यकर्ताओं को इसके लिए पूरी ताकत से जुटना चाहिए।

मतदाता सूची को लेकर कार्यकर्ताओं को चेताया

उद्धव ठाकरे ने मतदाता सूची और SIR के मुद्दे पर भी कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने भाजपा पर चुनाव जीतने के लिए कथित तौर पर गलत हथकंडे अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने BLA कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने क्षेत्र की मतदाता सूची पर बारीकी से नजर रखें। प्रत्येक मतदाता की जानकारी कार्यकर्ताओं के पास होनी चाहिए और मतदाता सूची में होने वाले बदलावों की लगातार जांच की जानी चाहिए।

उद्धव ठाकरे ने पनवेल-नवी मुंबई क्षेत्र में SIR फॉर्म की कथित फोटोकॉपी से जुड़े एक मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ऐसे मामलों में सतर्क रहने की अपील की। हालांकि, उनके द्वारा लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

मनोज जरांगे ने भूख हड़ताल खत्म करने से किया इनकार, मांगें न मानीं तो 11 सितंबर को मुंबई कूच की चेतावनी

सत्ता जनता की सेवा के लिए चाहिए

उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसैनिकों की पहचान आम जनता के लिए संघर्ष करने वाले कार्यकर्ता की होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्ता का उद्देश्य पैसा कमाना या भ्रष्टाचार करना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान करना होना चाहिए।उन्होंने पानी, रोजगार, किसानों की समस्याओं और आम लोगों के मूलभूत अधिकारों का जिक्र करते हुए कहा कि शिवसेना सत्ता में इसलिए आना चाहती है ताकि जनता की बेहतर तरीके से सेवा की जा सके।

ठाकरे ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के साथ अपने संबंधों को और मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में फिर से भगवा फहराने के लक्ष्य के साथ सभी शिवसैनिकों को काम करना होगा।

200 सालों बाद घर आई लक्ष्मी! परिवार में 4 पीढ़ियों बाद जन्मी बेटी, रथ यात्रा और ढोल से हुआ स्वागत, देखें VIDEO
Beed Family Grand Welcome Newborn Baby Girl: महाराष्ट्र के बीड जिले से एक बेहद खूबसूरत और दिल को छू लेने वाली खबर सामने आई है, जो न केवल एक परिवार की असीम खुशी को दर्शाती है बल्कि बेटियों के प्रति समाज को एक बेहद सकारात्मक संदेश भी देती है। यहां के रहने वाले दहीफले परिवार में पिछले करीब 200 वर्षों से किसी बेटी का जन्म नहीं हुआ था।

ऐसे में जब इतने लंबे इंतजार के बाद परिवार में एक नन्ही परी ने जन्म लिया, तो उसकी अगवानी किसी राजकुमारी की तरह की गई। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बच्ची और उसकी मां का घर में जो भव्य स्वागत हुआ, उसकी तस्वीरें और वीडियो हर किसी का दिल जीत रहे हैं।

ढोल-नगाड़ों के साथ आई नन्ही गार्गी

बीड जिले के दहीफले परिवार ने अपनी इस खुशियों की सौगात का नाम गार्गी रखा है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद गार्गी और उसकी मां को घर लाने के लिए कोई सामान्य गाड़ी नहीं, बल्कि एक रथ सजाया गया था। इस भव्य स्वागत जुलूस में पूरा परिवार और ग्रामीण बेहद उत्साह के साथ शामिल हुए।

वायरल विडियो में देख सकते है कि ढोल-नगाड़ों और झांझ की थाप पर लोग खुशी से नाचते-गाते हुए रथ के साथ चल रहे थे। नन्ही गार्गी को उसकी मां के साथ रथ में बिठाकर पूरे गाजे-बाजे के साथ सम्मानपूर्वक घर लाया गया।

WATCH: A girl child born into Beed’s Dahiphale family has brought extraordinary joy after relatives said no girl had been born in the family for nearly 200 years. The newborn was taken home from hospital in a decorated chariot amid drums, fireworks and sweets. pic.twitter.com/aBDNlYA9Df
— Varad Bhatkhande | Journalist (@VaradBhatkhande) September 2, 2026

25 लाख लेने आए तो हाथ लगे नकली नोट! मुंबई पुलिस के जाल में फंसे छोटा राजन के नाम पर रंगदारी मांगने वाले आरोपी

भावुक हुए दादा और दादी ने माना लक्ष्मी का रूप

गार्गी के दादा लिम्बाजी दहीफले इस खुशी के मौके पर अपने आंसू नहीं रोक पाए और बेहद भावुक हो गए। उन्होंने नम आंखों से अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, परिवार में बेटी का होना बहुत बड़े सौभाग्य की बात है। इतने सालों से हमारे मन में बेटी न होने का जो मलाल और अफसोस था, वह आज पूरी तरह दूर हो गया है। उन्होंने यह भी साझा किया कि वे अपनी दोनों बहुओं को भी अपनी बेटियों की तरह ही मानते हैं और अब पोती के आने से उनका परिवार पूरा हो गया है।

गार्गी की दादी सुरेखा दहीफले ने बताया कि उन्होंने अस्पताल में ही यह संकल्प ले लिया था कि वे अपनी इस नन्ही परी का स्वागत बेहद भव्य तरीके से करेंगे। उन्होंने अपनी पोती को धन की देवी लक्ष्मी देवी का रूप बताया जो उनके घर आई हैं।

जमीन क्यों बेची? बस एक सवाल पूछ माता-पिता को लाठी से पीटने लगे बेटे, देखें रूह कंपा देने वाला वायरल VIDEO

फूल की तरह पालेंगे अपनी बेटी को

गार्गी के पिता ने भी अपनी असीम खुशी व्यक्त करते हुए बेटियों के महत्व पर बात की। उन्होंने कहा, आमतौर पर लोग बेटों की कामना करते हैं, लेकिन बेटी होने का अहसास और इसकी खुशी पूरी तरह से अलग और अनोखी होती है। बेटियां अपने पिता के बेहद करीब होती हैं। हम अपनी बेटी को एक कोमल फूल की तरह पालेंगे।

मनोज जरांगे पाटिल की तबीयत बिगड़ने से भड़का मराठा समाज, बीड और जालना में हाइवे जाम कर जलाए टायर
Manoj Jarange health Update: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे आंदोलनकारी नेता मनोज जरांगे पाटिल की सेहत लगातार गिरती जा रही है। उनके अनशन के पांचवें दिन भी राज्य सरकार की ओर से कोई ठोस कदम न उठाए जाने का आरोप लगाते हुए मराठा समाज के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। बीड और जालना जिलों में उग्र विरोध प्रदर्शन के कारण स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

मनोज जरांगे तबीयत बिगड़ रही

भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जरांगे की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। उनका ब्लड शुगर लेवल घट रहा है। बावजूद इसके जरांगे पांचवें दिन भी अनशन के पर डटे रहे। इधर सरकार की ओर से आंदोलन को लेकर पहल नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए बीड और जालना में मराठा समाज ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कई स्थानों पर टायर जलाए गए और रास्ता रोको आंदोलन किया गया, जिससे दोनों जिलों में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

जालना-जलगांव महामार्ग पर टायर जलाए

जालना जिले में मराठा समाज के कार्यकर्ताओं ने आधी रात को जालना-जलगांव महामार्ग पर केदारखेड़ा के पास टायर जलाकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मनोज जरांगे पाटिल की तबीयत लगातार बिगड़ने के बावजूद सरकार आंदोलन की अनदेखी कर रही है। जरांगे के समर्थन में मराठा समाज ने गुरुवार को जालना जिला बंद का आह्वान किया है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की है कि वह जल्द से जल्द जरांगे पाटिल की मांगों पर समाधान निकाले।

Jalna, Maharashtra: Maratha protesters blocked the Dhule-Solapur National Highway at Wadigodri in support of Maratha reservation activist Manoj Jarange Patil’s indefinite hunger strike. Heavy police deployment was made at the site pic.twitter.com/OdyoZFdCbT
— IANS (@ians_india) September 2, 2026

बीड में मराठा समाज ने किया रास्ता रोको आंदोलन

दूसरी ओर बीड में भी मराठा समाज के कार्यकर्ता आक्रामक मोड़ में नजर आए। बीड-जालना महामार्ग पर टायर जलाकर रास्ता रोको आंदोलन किया गया। प्रदर्शनकारी ‘एक मराठा, लाख मराठा’ के नारे लगा रहे थे और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस की मध्यस्थता के बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क से टायर हटाए और रास्ता रोको आंदोलन समाप्त किया। हालांकि, इस दौरान इलाके में तनाव का माहौल बना रहा।

नासिक से राहुल गांधी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश, कहा- जनता के बीच जाओ और संघर्ष करो

अधिकारी मिलने क्यों नहीं पहुंचे?

मराठा समाज के कार्यकर्ताओं ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि मनोज जरांगे से मुलाकात के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को अंतरवाली सराटी भेजे जाने की बात कही गई थी, लेकिन कथित तौर पर प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने नहीं पहुंचा। इसी को लेकर मराठा समाज में रोष बढ़ गया।

मराठा समाज के प्रदर्शनकारियों ने सरकार से की ये मांग

प्रदर्शनकारियों ने महाराष्ट्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर मनोज जरांगे की मांगों पर फैसला लेने और उनकी बिगड़ती तबीयत को देखते हुए आंदोलन का समाधान निकालने की मांग की है।

3 हजार के बदले 5 हजार मिला इनाम! साड़ी पहन मैराथन जीतने वाली रमाबाई ने बताया कैसे बेटियों की पूरी करेंगी पढ़ाई
Saree Clad Mother Wins Marathon Barefoot: महाराष्ट्र के बीड़ जिले से एक बेहद दिल को छू लेने वाली और प्रेरणादायक खबर सामने आई है। बीड़ जिले के अंबाजोगाई की रहने वाली 47 वर्षीय मां, रमाबाई रणवीर ने अपनी बेटियों की शिक्षा के लिए वह कर दिखाया जो अच्छे-अच्छे युवा धावकों के लिए आसान नहीं होता।

उन्होंने साधारण साड़ी पहनकर और नंगे पैर दौड़ते हुए स्थानीय मैराथन जीती है। ट्रैक सूट और स्पोर्ट्स जूतों से सजे युवाओं को पीछे छोड़ते हुए रमाबाई ने मातृत्व और अटूट हौसले की एक अनोखी मिसाल पेश की है।

सड़क पर जब फिसलने लगीं चप्पलें

यह प्रतियोगिता अंबाजोगाई में अमृत दौड़ के नाम से आयोजित की गई थी। भारतीय शिक्षण प्रसारक संस्था के खोलेश्वर एजुकेशनल कॉम्प्लेक्स के अमृत महोत्सव समारोह के तहत आयोजित यह दौड़ छत्रपति शिवाजी महाराज चौक से शुरू होकर भाग्यनगर चौक तक गई। इस 3 किलोमीटर लंबी दौड़ में हिस्सा लेने के लिए स्थानीय स्तर पर भारी संख्या में युवा लड़के-लड़कियां पहुंचे थे।

रमाबाई इस प्रतियोगिता में एक बेहद साधारण साड़ी और पैरों में चप्पल पहनकर एक सामान्य प्रतिभागी के रूप में शामिल हुई थीं। दौड़ शुरू होते ही वे पूरे हौसले के साथ आगे बढ़ने लगीं, लेकिन कुछ ही दूरी पर उनके पैरों की चप्पलें फिसलने लगीं जिससे उनकी गति धीमी होने लगी। ऐसे संकट के समय रुकने या हार मानने के बजाय, रमाबाई ने अपनी चप्पलें उतारीं, उन्हें अपने हाथों में पकड़ा और नंगे पांव ही दौड़ना जारी रखा।

बेटी की पढ़ाई के लिए नंगे पैर दौड़ी मां, मैराथन में जीते 3 हजार रुपए ताकि भरे फ़ीस
.बीड के अंबाजोगाई में लड़कियों की पढ़ाई के लिए खाना बनाने वाली एक मां ने दौड़कर मैराथन जीत ली है।
रमाबाई रणवीर (उम्र 47) ने खोलेश्वर एजुकेशनल कॉम्प्लेक्स के अमृत जयंती वर्ष के मौके पर आयोजित अमृत… pic.twitter.com/1FefTr7yit
— Preeti Sompura (@sompura_preeti) August 31, 2026

नागपुर में ऑटो ड्राइवर की ईमानदारी को सलाम, लालच छोड़ असली मालिक को लौटाया जेवर समेत 4.75 लाख का सामान

चुनौतियों को मात देकर हासिल किया पहला स्थान

नंगे पैर सड़क पर दौड़ना आसान नहीं था। रास्ते में बिखरे पत्थर और इसके साथ ही दौड़ते हुए अपनी साड़ी को संभालना उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी। लेकिन रमाबाई का ध्यान केवल और केवल फिनिशिंग लाइन पर केंद्रित था। उनके इस दृढ़ संकल्प ने उन्हें स्पोर्ट्स शूज और ट्रैक सूट पहने युवा प्रतिस्पर्धियों से काफी आगे निकाल दिया।

आखिरकार, उन्होंने सबसे पहले फिनिशिंग लाइन को पार कर मैराथन अपने नाम कर ली। उनकी इस अप्रत्याशित और शानदार जीत को देखकर वहां मौजूद दर्शक और आयोजक भावुक हो उठे और सभी ने उनके इस जज्बे के लिए खड़े होकर देर तक तालियां बजाईं।

पुणे में सुप्रिया सुले का राज्य सरकार पर हमला, डीजे नियमों, अपराध और फुरसुंगी कचरा डिपो मुद्दे पर घेरा

इनाम की राशि से संवरेगा बेटियों का भविष्य

रमाबाई के लिए यह केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं थी, बल्कि उनकी बेटियों के सुनहरे भविष्य की उम्मीद थी। दौड़ के विजेता के रूप में आधिकारिक पुरस्कार राशि 3,000 रुपये निर्धारित थी। हालांकि, रमाबाई ने बताया कि उन्हें पुरस्कार के रूप में 3,000 रुपये के बजाय कुल 5,000 रुपये प्राप्त हुए।

इस अतिरिक्त मदद से बेहद खुश रमाबाई ने कहा, मैं बहुत खुश हूं कि उन्होंने मुझे 3,000 रुपये की जगह 5,000 रुपये दिए। मैंने इन पैसों से अपनी बेटी पूजा के लिए नोटबुक्स और पेन खरीदे हैं, और बचे हुए पैसे मेरी दूसरी बेटी आरती की पढ़ाई के लिए हैं।

आज अंबाजोगाई के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी रमाबाई रणवीर की यह कहानी साहस, दृढ़ता और एक मां के अद्वितीय त्याग की एक अद्भुत गाथा बन चुकी है।

80वें स्वतंत्रता दिवस का उत्साह: ठाणे में एकनाथ शिंदे और बीड में सुनेत्रा पवार ने फहराया तिरंगा
80th Independence Day Flag Hoisting Maharashtra: देशभर के साथ महाराष्ट्र में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। राज्य के अलग-अलग जिलों में सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान लोगों ने तिरंगे को सलामी देकर स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को नमन किया।

ठाणे में एकनाथ शिंदे ने फहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे जिला कलेक्टर कार्यालय में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण किया। उन्होंने तिरंगे को सलामी दी और उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। समारोह के दौरान देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। अधिकारियों और नागरिकों ने राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

Eknath Shinde Live । जिल्हाधिकारी कार्यालय, ठाणे जय हिंद, जय भारत! ८०व्या स्वातंत्र्यदिनाच्या निमित्ताने ध्वजारोहण समारंभ - लाईव्ह https://t.co/3Os7JUPZkR
— Eknath Shinde - एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस 2026: मुंबई में CM फडणवीस और पुणे में राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने फहराया तिरंगा, देखें VIDEO

बीड में सुनेत्रा पवार ने किया ध्वजारोहण

बीड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को नमन किया। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सुनेत्रा पवार ने समारोह में मौजूद लोगों और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से जुड़े विभिन्न आयोजन भी किए गए।

“तिरंगा सदैव उंच राहो, भारताचा गौरव सदैव वाढत राहो!”

भारताच्या ८०व्या स्वातंत्र्य दिनानिमित्त आज जिल्हाधिकारी कार्यालय, बीड येथे राष्ट्रध्वजाचं ध्वजारोहण करून राष्ट्रध्वजाला मानवंदना दिली.

यावेळी उपस्थित सन्माननीय लोकप्रतिनिधी, सन्माननीय स्वातंत्र्यसैनिक, विविध क्षेत्रांत… pic.twitter.com/BB5sAAvmiq
— Sunetra Ajit Pawar (@SunetraA_Pawar) August 15, 2026

पूरे महाराष्ट्र में देशभक्ति का माहौल

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में ध्वजारोहण समारोह आयोजित हुए। स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराया गया। कई जगह सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

राज्यभर में लोगों ने उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना के बीच आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।

पापा मम्मी को मत मारो, मासूम लगाता रहा गुहार, पति ने पट्रोल छिड़क कर पत्नी को जिंदा जला दिया
Beed Husband Burns Wife Alive: महाराष्ट्र के बीड जिले से दिल दहला देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है। पिंपलनेर इलाके में पारिवारिक विवाद और चरित्र पर बेवजह संदेह के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया।

गंभीर रूप से झुलसी पीड़ित महिला अनुष्का शिरसात को इलाज के लिए छत्रपति संभाजीनगर के घाटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत से पहले पुलिस को दिए अपने बयान में महिला ने अपने साथ हुए अत्याचारों का खुलासा करते हुए पति को उम्रकैद देने की मांग की है। पुलिस ने आरोपी पति मिलिंद शिरसात को बीड से गिरफ्तार कर लिया है।

मासूम बेटे के सामने घटित हुआ दर्दनाक वाकया

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुष्का एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्य करती थीं। उनका पति मिलिंद शिरसात चरित्र पर शक करने के साथ-साथ उनकी तनख्वाह भी हड़प लेता था और आए दिन उनके साथ मारपीट करता था।

7 अगस्त 2026 को हुए विवाद के दौरान आरोपी ने पेट्रोल निकालकर अनुष्का पर छिड़क दिया। इस दौरान उनका मासूम बेटा चीख-चीखकर 'पापा मम्मी को मत मारो' की गुहार लगाता रहा, लेकिन हैवान बन चुके पति ने मासूम की एक न सुनी और पत्नी को आग के हवाले कर दिया।

पुणे के पिंपरी-के म्हाडा टॉवर्स में भीषण जल संकट, 90 लीटर की जगह मिल रहा केवल 35 लीटर पानी, लोग परेशान

महोदय, उसे उम्रकैद की सजा दीजिए

आग की लपटों में झुलसी अनुष्का को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें छत्रपति संभाजीनगर स्थानांतरित किया गया। 8 अगस्त को अस्पताल के बिस्तर पर दर्ज किए गए अपने मृत्यु पूर्व बयान में अनुष्का ने पुलिस से कहा, "वह मुझे और मेरे बच्चे को बेरहमी से पीटता था। 7 अगस्त को जब वह मुझ पर पेट्रोल डाल रहा था, तब मेरा बच्चा रोते हुए गुहार लगा रहा था कि मम्मी को मत मारो, फिर भी उसने मुझे आग लगा दी। महोदय, उसे उम्रकैद की सजा दीजिए।"

अयोग्य को बना दिया मुख्यमंत्री! शिवसेना मामले में SC में सिब्बल की आक्रामक दलीलें

फरार आरोपी बीड से गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मिलिंद शिरसात मौके से फरार हो गया था। बीड पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तलाश अभियान शुरू किया और आरोपी को बीड शहर के एक ठिकाने से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और घरेलू हिंसा की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है।

संतोष देशमुख हत्याकांड: जेल में ऐश कर रहा आरोपी वाल्मिक कराड? सुप्रिया सुले ने की नागपुर शिफ्ट करने की मांग
Supriya Sule Demands Walmik Karad Nagpur Jail Shift: महाराष्ट्र के बीड जिले के चर्चित मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में एक नया मोड आया है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी वाल्मिक कराड पर बीड जिला जेल के भीतर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने और अवैध रूप से वीडियो कॉल करने के आरोप लगे हैं। इस खुलासे के बाद राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने इस मामले में मुख्यमंत्री और राज्य के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस से तत्काल हस्तक्षेप करने और आरोपी को नागपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने की मांग की है।

वाल्मिक कराड को नागपुर जेल में शिफ्ट करने की मांग की

शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मांग की है कि आरोपी कराड को तुरंत बीड से नागपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसी शिकायत मिली है कि कराड को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है और वह जेल से वीडियो कॉल कर रहा है।

सुप्रिया सुले बोलीं- किसे मिल रहा पॉलिटिकल सपोर्ट?

सुप्रिया सुले ने कहा कि आखिर वाल्मिक कराड को किन नेताओं का पॉलिटिकल सपोर्ट मिल रहा है, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट से भी जांच की मांग की थी। सुले ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। ऐसे में राज्य के मुखिया और गृह मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे देवेंद्र फडणवीस को सख्त कदम उठाने चाहिए।

सुप्रिया सुले ने कहा कि बीड की जेल में हो रही यह घटना सीधे-सीधे न्याय प्रक्रिया का अपमान है और मैं मुख्यमंत्री से मांग करती हूं कि आरोपियों को बीड़ से नागपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट किया जाए।

अभिजीत दिपके के घर हुई CJP कोर कमेटी की बैठक, अब दलबदल के खिलाफ छिड़ेगा नया युद्ध, जानें क्या बना प्लान

संतोष देशमुख के भाई ने लिखा जेल सुपरिटेंडेंट को पत्र

दिवंगत सरपंच संतोष देशमुख के भाई धनंजय देशमुख ने जेल सुपरिटेंडेंट को लिखे पत्र में गंभीर आरोप लगाए है उन्होंने कहा कि हत्या के मुख्य आरोपी वाल्मिक कराड को राजनीतिक प्रभाव के कारण बीड जिला जेल में गैर-कानूनी सुविधाएं दी जा रही हैं।

ऐसी रिपोर्ट है कि कराड दूसरे कैदियों दूसरे कैदियों के नाम पर वकीलों के सिम कार्ड से बाहरी लोगों को कॉन्टैक्ट कर रहा है साथ ही जेल सुपरिटेंडेंट के ऑफिस में बैठकर गैर-कानूनी तरीके से वीडियो कॉल भी कर रहा है।

सुनेत्रा पवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले धनंजय मुंडे, तो भड़के सुनील तटकरे; सार्वजनिक मंच से दे दी नसीहत
Sunetra Pawar Beed Press Conference Controversy: बीड दौरे के दौरान महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और बीड जिले की पालकमंत्री सुनेत्रा पवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हस्तक्षेप करने के आरोपों के बीच NCP के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने विधायक धनंजय मुंडे को सार्वजनिक रूप से नसीहत दी है। तटकरे ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भले ही संबंधित जिले का विधायक पालकमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंच पर मौजूद रह सकता है, लेकिन बातचीत के दौरान हस्तक्षेप करना या खुद सक्रिय भूमिका निभाना कतई उचित नहीं है।

मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुनील तटकरे ने कहा कि उनकी इस मुद्दे पर अभी तक धनंजय मुंडे से कोई बातचीत नहीं हुई है, इसलिए बीड में वास्तव में क्या हुआ, इसकी पूरी जानकारी उन्हें नहीं है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य वक्ता वही व्यक्ति होता है, जिसके नाम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया हो।

धनंजय मुंडे विवाद पर क्या बाेले सुनील तटकरे?

NCP के प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा कि पालकमंत्री की बैठक में विधायक का साथ बैठना सामान्य बात है, लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य व्यक्ति को ही संवाद करना चाहिए। मैं भी जब मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले मेरे जिले में आए थे, तब उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंच पर मौजूद था, लेकिन मैंने कोई हस्तक्षेप नहीं किया।

मुख्य व्यक्ति को ही मीडिया से संवाद करना चाहिए

सुनील तटकरे ने कहा कि सुनेत्रा पवार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उन्हें मीडिया के सामने अपनी बात रखने की पूरी क्षमता है। पार्टी के सभी नेताओं को उन पर भरोसा है। बीड की घटना की पूरी पृष्ठभूमि समझना जरूरी है, लेकिन एक परंपरा यह भी है कि जब कोई वरिष्ठ नेता या मंत्री पत्रकारों से बातचीत कर रहा हो, तब उसके साथ बैठे अन्य नेताओं को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी के सभी सहयोगी भविष्य में इस मर्यादा का पालन करेंगे।

E20 पेट्रोल विवाद: बॉम्बे HC से नितिन गडकरी को राहत, सोशल मीडिया पर केस की मिली इजाजत; मेटा-गूगल की बढ़ी टेंशन

बीड प्रेस कॉन्फ्रेंस विवाद पर धनंजय मुंडे ने दी थी यह सफाई?

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक धनंजय मुंडे ने मंगलवार को बीड में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार शाम पांच बजे बीड पहुंची थीं और रात 11 बजे तक लगातार बैठकों में व्यस्त रहीं। अगले दिन भी उन्होंने कई बैठकें पूरी करने के बाद मीडिया से बातचीत की।

धनंजय मुंडे के अनुसार, पहले ही स्पष्ट कर दिया गया था कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में केवल बयान दिया जाएगा, प्रश्नोत्तर नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि सुनेत्रा पवार निजी दुख भुलाकर जनता के बीच काम कर रही थीं और जब अजित पवार से जुड़े दो मुद्दों का जिक्र आया तो वे भावुक हो गईं। उन्हें लगा कि वे रो पड़ेंगी, इसलिए उन्होंने पत्रकारों से आग्रह किया कि सवाल पूछना बंद करें।

अब राजनीति से रिटायर होने का मन करता है, पंकजा मुंडे के नाराजगी भरे बयान के क्या है मायने
Maharashtra Politics: भाजपा नेता और महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे के एक बयान से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। पंकजा मुंडे ने कहा कि मुझे राजनीति से रिटायर होने का मन करता है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनता और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर उन्हें फिर से काम करने की नई ऊर्जा मिलती है। परली महामार्ग की खराब स्थिति पर बोलते हुए पंकजा मुंडे भावुक हो गईं।

उन्होंने कहा कि सड़क की हालत देखकर वह काफी परेशान हुईं और सफर के दौरान उन्होंने अपने निजी सहायक से कहा कि अब थक गई हूं, राजनीति से रिटायर होने का मन करता है। लेकिन सभा स्थल पर पहुंचने के बाद लोगों और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर उन्हें फिर से काम करने की प्रेरणा मिली।

लाल बत्ती वाली गाड़ी मेरे लिए नहीं: पंकजा मुंडे

यह लाल बत्ती वाली गाड़ी मेरे लिए नहीं, बल्कि आपके विकास के लिए है। इस दौरान पंकजा मुंडे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने भाजपा की कोर कमेटी की बैठक से जुड़ा एक अनुभव साझा किया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

पीएम मोदी की कार्यशैली की सराहना

पंकजा मुंडे के अनुसार, वह दिल्ली में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक के लिए दो-तीन दिन मौजूद थीं। बैठक के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने लंबे और आधिकारिक अमेरिका दौरे से सीधे बैठक स्थल पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि इतने लंबे सफर के बाद भी प्रधानमंत्री के चेहरे पर थकान नजर नहीं आ रही थी।

ये भी पढे़:  नासिक में बच्चों की सेहत से खिलवाड़, स्कूलों के बाहर जंक फूड स्टॉलों की भरमार, FDA के आदेश बेअसर

रिटायरमेंट वाले बयान ने खींचा ध्यान

उन्होंने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की स्थिति, स्थानीय समस्याओं, संगठनात्मक मुद्दों और विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। यह बैठक लगातार करीब साढ़े आठ घंटे चली। इस दौरान केवल दो बार चाय और एक बार कॉफी के लिए थोड़ी देर का विराम लिया गया। उन्होंने कहा कि पूरे समय प्रधानमंत्री हर मुद्दे पर बारीकी से चर्चा कर रहे थे।

पालकमंत्री सुनेत्रा पवार की बैठक के बाद 45 लाख रिश्वत लेते वन अधिकारी गिरफ्तार, बीड में ACB का बड़ा एक्शन
Forest Officer Shrinivas Lakhamawar Arrested: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री एवं बीड जिले की पालकमंत्री सुनेत्रा पवार की अध्यक्षता में जिला नियोजन समिति की बैठक में शामिल होने के कुछ ही घंटे बाद सामाजिक वन विभाग के विभागीय वन अधिकारी श्रीनिवास लखमावार एसीबी के जाल में फंस गए। एसीबी ने उनके निवास पर छापा मारकर 45 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई ने प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है।

बैठक से निकलते ही ACB ने बिछाया जाल

बताया जा रहा है कि विभागीय वन अधिकारी श्रीनिवास लखमावार पहले बैठक में शामिल हुए। बैठक समाप्त होने के बाद वह अपने निवास पहुंचे, जहां पहले से योजना बनाकर पहुंची एसीबी टीम ने उन्हें रिश्वत की रकम स्वीकार करते ही दबोच लिया।

क्यों मांगी गई थी इतनी बड़ी रिश्वत?

आरोप है कि वर्ष 2025-26 के वृक्षारोपण कार्यों के बिल मंजूर करने, कर्मचारियों का बकाया वेतन जारी कराने तथा निलंबन संबंधी कार्रवाई वापस लेने के एवज में 45 लाख की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद छत्रपति संभाजीनगर एसीबी ने मामले का सत्यापन किया और उसके बाद जाल बिछाकर कार्रवाई की।

45 लाख में से 40 लाख 'मनोरंजन बैंक' के नकली नोट

बीड एसीबी की कार्रवाई में कुल 45 लाख रुपये की राशि दिखाई गई, जिसमें 5 लाख रुपये असली नोट थे, जबकि 40 लाख रुपये डमी (मनोरंजन बैंक) के नोट थे। जैसे ही आरोपी अधिकारी ने रकम स्वीकार की, एसीबी टीम ने उन्हें मौके पर ही हिरासत में ले लिया।

जांच तेज, बीड पहुंचीं एसीबी अधीक्षक

मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छत्रपति संभाजीनगर एसीबी की अधीक्षक माधुरी कांगणे भी जांच के लिए बीड पहुंच गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और रिश्वत प्रकरण से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल होगी।

यह भी पढ़ें:-  पीएम मोदी और पीयूष गोयल के एआई मॉर्फ्ड वीडियो पर बड़ा एक्शन, महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

प्रशासनिक तंत्र में मचा हड़कंप

एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ इतनी बड़ी कार्रवाई के बाद जिले के प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश मानी जा रही है और आने वाले दिनों में ऐसे मामलों पर और कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

CJP Protest: अभिजीत दीपके की जान को खतरा, बहन ने राष्ट्रपति से की अपील, संकट में विरोध प्रदर्शन!
Abhijeet Dipke Sister Sneha Demand Security: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के प्रश्नपत्र लीक मामले और भ्रष्ट शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के बैनर तले शुरू हुआ आंदोलन अब देश के 150 से अधिक शहरों में फैल चुका है। 6 जून से दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनवरत चल रहे इस आंदोलन को 34 दिन से अधिक का समय हो चुका है।

इस बीच आंदोलन की अगुवाई कर रहे प्रमुख युवा कार्यकर्ता अभिजीत दीपके के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर उनके परिवार ने अत्यंत गंभीर चिंता जताई है। अभिजीत की बहन स्नेहा वंजारे ने दिल्ली में उनकी जान को खतरा बताते हुए बीड जिला कलेक्टर के माध्यम से भारत की राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

टाइफाइड से बिगड़ी तबीयत, डेढ़ महीने से परिवार से नहीं हुआ संपर्क

अभिजीत दीपके के परिजनों का कहना है कि CJP आंदोलन शुरू होने के बाद से ही अभिजीत का छत्रपति संभाजीनगर स्थित अपने घर से कोई सीधा संपर्क नहीं हो पाया है। वे लगातार दिल्ली में ही डटे हुए हैं और फोन पर भी बात संभव नहीं हो पा रही है।

हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी सामने आई कि अत्यधिक भागदौड़ और मानसिक-शारीरिक तनाव के कारण अभिजीत को टाइफाइड हो गया है और उनका स्वास्थ्य काफी बिगड़ गया है। इसके बावजूद वे आंदोलन स्थल छोड़ने को तैयार नहीं हैं।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र TET पेपर लीक का ‘मास्टरमाइंड’ बिहार से गिरफ्तार! जूते में छिपाकर निकाला था पेपर

दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं

राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में अभिजीत की बहन स्नेहा वंजारे ने दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर कड़े सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, "दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे निर्दोष छात्र-छात्राओं पर अमानवीय लाठीचार्ज किया गया। पुलिस की कार्रवाई में एक छात्रा की जान भी चली गई। ऐसे में हमें दिल्ली पुलिस पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है।"

स्नेहा ने आशंका व्यक्त की है कि दिल्ली में अभिजीत की जान को गंभीर खतरा है और उनके साथ कोई भी अनहोनी घट सकती है। उन्होंने राष्ट्रपति से गुहार लगाई है कि अभिजीत दीपके और उनके साथी आंदोलनकारियों को तुरंत महाराष्ट्र पुलिस का सुरक्षा घेरा प्रदान किया जाए।

देश के 150 शहरों में फैला जनाक्रोश, युवाओं का प्रदर्शन तेज

अभिजीत दीपके द्वारा 6 जून से शुरू किया गया यह आंदोलन अब केवल दिल्ली तक सीमित न रहकर पूरे देश में एक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। देश के विभिन्न राज्यों के लगभग 150 शहरों में युवा छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतरकर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

दिल्ली में लगातार बढ़ रहे जनाक्रोश और पुलिसिया कार्रवाई के बीच यह मुद्दा अब राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़े प्रशासनिक और राजनीतिक संकट का रूप लेता नजर आ रहा है।

महाराष्ट्र ATS का बड़ा खुलासा: बीड-सोलापुर के फर्जी ट्रस्टों का पाकिस्तान कनेक्शन, 15 करोड़ का संदिग्ध फंड जमा
Maharashtra ATS Pakistan Funding Probe: महाराष्ट्र एटीएस की जांच में एक बेहद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। जांच के दौरान पता चला है कि पाकिस्तान स्थित विवादित संगठन 'दावत-ए-इस्लामी' के संपर्क में रहे और कथित तौर पर आतंकवादी शहजाद भट्टी गिरोह से जुड़े सोलापुर जिले के बार्शी स्थित 'अल हलीमी' नामक कथित फर्जी ट्रस्ट के बीड जिले के माजलगांव स्थित 'गुलजार-ए-रजा' नामक कथित फर्जी ट्रस्ट के साथ सीधे आर्थिक संबंध थे।

सूत्रों के अनुसार, जांच में इस कथित नेटवर्क के पाकिस्तान से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। कुछ महीने पहले छत्रपति संभाजीनगर एटीएस की बीड इकाई ने माजलगांव स्थित 'गुलजार-ए-रजा' ट्रस्ट का भंडाफोड़ किया था। जांच में सामने आया था कि इस ट्रस्ट ने 5 अलग-अलग बैंक खातों के जरिए करीब 4.73 करोड़ रुपये का चंदा एकत्र किया था। इस मामले में पुलिस पहले ही कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। ट्रस्ट के वित्तीय लेन-देन का फोरेंसिक ऑडिट जारी है।

बार्शी के 'अल हलीमी' ट्रस्ट ने जुटाए 10 करोड़

जांच के दौरान सोलापुर जिले के बार्शी में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। वहां 'अल हलीमी' नाम से कथित फर्जी ट्रस्ट बनाकर करीब 10 करोड़ रुपये का चंदा जुटाए जाने का खुलासा हुआ था। अब एटीएस दोनों ट्रस्टों के बीच हुए आर्थिक लेनदेन और फंड के स्रोतों की गहन जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: - कोंकण में महायुति में वर्चस्व की जंग: तटकरे और रामदास कदम की भिड़ंत में कूदे योगेश, दी पोल खोलने की चेतावनी

युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की भी जांच

एटीएस यह भी पता लगा रही है कि इन दोनों संस्थाओं के संपर्क किन-किन धर्मार्थ या अन्य संगठनों से थे। साथ ही इन ट्रस्टों से जुड़े युवाओं की वर्तमान गतिविधियां, उनके व्यवसाय और अन्य संपर्कों की भी गहन पड़ताल की जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और भी महत्वपूर्ण - खुलासे हो सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क और कथित आर्थिक लेन-देन की तह तक पहुंचने के लिए व्यापक जांच में जुटी हैं।

NEET UG 2026 रिजल्ट विवाद: आंसर की में टॉपर, स्कोर कार्ड में फेल के करीब छात्र
Beed Students: देशभर में मेडिकल प्रवेश के लिए आयोजित नीट यूजी 2026 परीक्षा का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर दिल्ली में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए द्वारा जारी पुनर्परीक्षा के परिणामों ने छात्रों की परेशानी और बढ़ा दी है।

3 मई को आयोजित पहली परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों के बाद 29 जून को पुनर्परीक्षा कराई गई थी। इसके बाद 16 जुलाई को जारी परिणामों में कथित तौर पर एक नया तकनीकी विवाद सामने आया है। कई छात्रों का दावा है कि आधिकारिक आंसरकी के अनुसार उनके अंक काफी अधिक हैं, लेकिन स्कोर कार्ड में उन्हें बेहद कम अंक दिए गए हैं। छात्रों ने अब इस मामले को लेकर अदालत जाने की चेतावनी दी है।

18 घंटे पढ़ाई के बाद मिले सिर्फ 87 अंक

बीड जिले के वडवणी की छात्रा ज्ञानेश्वरी पवार का मामला सामने आया है। ज्ञानेश्वरी ने मेडिकल प्रवेश के लिए दिनरात मेहनत की थी। वह रोजाना करीब 18 घंटे पढ़ाई करती थी और टॉप रैंक हासिल करने की उम्मीद में थी। पुनर्परीक्षा के बाद जब उसने आधिकारिक आंसरकी से अपने उत्तरों का मिलान किया तो उसके अनुसार उसे 720 में से 702 अंक मिलने चाहिए थे। वह दिल्ली के प्रतिष्ठित एम्स एम्स से मेडिकल शिक्षा हासिल करने का सपना देख रही थी।

लेकिन जब स्कोर कार्ड आया तो उसमें उसके सिर्फ 87 अंक दर्ज थे। इस परिणाम से छात्रा और उसके परिवार को बड़ा झटका लगा। ज्ञानेश्वरी की मां मीरा पवार ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की गलत ओएमआर शीट जांची गई है। उन्होंने कहा कि हम पूरे सबूतों के साथ कह रहे हैं कि हमारी बेटी के साथ अन्याय हुआ है। एनटीए को सभी अभिभावकों को ओएमआर शीट दिखानी चाहिए।

सोहम गवते को 522 से घटकर 95 अंक

बीड के ही छात्र सोहम नितीन गवते ने भी इसी तरह की शिकायत की है। सोहम ने बिना महंगी कोचिंग के अपनी मेहनत से तैयारी की थी। आंसरकी के अनुसार उसे 522 अंक मिलने की उम्मीद थी और उसे मेडिकल प्रवेश लगभग तय लग रहा था। लेकिन एनटीए द्वारा भेजे गए स्कोर कार्ड में उसके केवल 95 अंक दिखाए गए। नतीजे के बाद सोहम मानसिक रूप से परेशान है। उसके परिजनों ने अब इस मामले को लेकर हाईकोर्ट जाने की तैयारी शुरू कर दी है।

एनटीए की पारदर्शिता पर उठे सवाल

छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि यह केवल तकनीकी गलती है या फिर अंकों में बड़ी गड़बड़ी, इसकी जांच होनी चाहिए। आंसरकी और स्कोर कार्ड में सैकड़ों अंकों के अंतर ने एनटीए की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीड के इन मामलों के बाद आशंका जताई जा रही है कि महाराष्ट्र और देश के अन्य हिस्सों में भी कई छात्र इस तरह की परेशानी से गुजर रहे होंगे।

ये भी पढ़े:  नागपुर में विभागों के बीच तालमेल के लिए बनेगा विशेष पोर्टल; सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर आयुक्त के सख्त निर्देश

आंसर की और स्कोर कार्ड में अंकों का बड़ा अंतर

इस साल पुनर्परीक्षा में करीब 2.79 लाख छात्र अनुपस्थित रहे, जिसे नीट के इतिहास में सबसे बड़ी अनुपस्थिति बताया जा रहा है। छात्रों में बढ़ती निराशा को इसका कारण माना जा रहा है। एक अभिभावक ने कहा कि बच्चों ने खूनपसीना बहाकर पढ़ाई की। उत्तरों का मिलान करने के बाद हमें उम्मीद थी, लेकिन रिजल्ट ने सब कुछ बदल दिया। अगर यह तकनीकी गलती जल्द ठीक नहीं हुई तो हम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

NEET नतीजों में गड़बड़ घोटाला, 522 की जगह मिले 95 अंक, सोहम गवते और ज्ञानेश्वरी पवार पर टूटा गमों का पहाड़
NEET Result Mismatch: देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (NEET-UG) के पुनः आयोजित (Re-NEET) परीक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की मूल्यांकन प्रक्रिया एक बार फिर गंभीर विवादों के घेरे में आ गई है। छत्रपति संभाजीनगर संभाग के बीड जिले से दो बेहद चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं, जहां होनहार छात्रों के अंकों में भारी विसंगति का आरोप लगा है।

आधिकारिक उत्तर कुंजी से मिलान के बाद जहां एक छात्र को 522 अंक मिलने की पक्की उम्मीद थी, वहीं उसके स्कोरकार्ड पर महज 95 अंक दिखाई दे रहे हैं। इसी तरह एक अन्य होनहार छात्रा, जिसे 702 से अधिक अंक मिलने का पूरा भरोसा था, उसे सिर्फ 87 अंक दिए गए हैं। इस अप्रत्याशित परिणाम से हताश अभिभावकों ने अब न्याय के लिए सीधे बॉम्बे हाई कोर्ट की औरंगाबाद बेंच (संभाजीनगर) का रुख करने की तैयारी शुरू कर दी है, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा की निष्पक्षता पर दोबारा सवालिया निशान लगा दिया है।

522 की उम्मीद और मिले सिर्फ 95 अंक

बीड के रहने वाले छात्र सोहम गवते के घर पर इस NEET रिजल्ट के बाद गम का पहाड़ टूट पड़ा है। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब एनटीए द्वारा आधिकारिक उत्तर पुस्तिका और उत्तर कुंजी जारी की गई थी, तब सोहम ने अपने पिता के साथ मिलकर एक-एक प्रश्न का बारीकी से मिलान किया था। उस स्व-मूल्यांकन में सोहम को 522 अंक मिल रहे थे, जो एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीट सुरक्षित करने के लिए पर्याप्त थे।

ये भी पढ़ें- उद्धव ठाकरे को कुरान का पाठ करना चाहिए, रामरक्षा आंदोलन पर जैन मुनि नीलेश चंद्र का तीखा हमला

हालांकि, 16 जुलाई को जब अंतिम स्कोरकार्ड जारी हुआ, तो सोहम के होश उड़ गए क्योंकि स्क्रीन पर केवल 95 अंक दर्ज थे। इस सदमे के कारण सोहम ने कई घंटों तक किसी से एक शब्द भी नहीं बोला। उसकी मां ने रोते हुए बताया कि उनका बेटा दिन-रात केवल दो-तीन घंटे सोकर पढ़ाई करता था, लेकिन एनटीए की इस कथित तकनीकी लापरवाही ने उसकी वर्षों की हाड़-तोड़ मेहनत पर एक झटके में पानी फेर दिया। सोहम के पिता ने ओएमआर शीट में बड़े घोटाले का दावा करते हुए स्पष्ट किया है कि यदि प्रशासन ने तुरंत सुधारात्मक कदम नहीं उठाए, तो वे कोर्ट जाएंगे।

टॉपर बनने का सपना चकनाचूर; 702 अंक का दावा करने वाली ज्ञानेश्वरी को मिले 87

एनटीए के इस कथित तकनीकी फाल्ट या मानवीय चूक का शिकार अकेले सोहम नहीं हैं। बीड के ही वडावनी तालुका की रहने वाली छात्रा ज्ञानेश्वरी पवार की आपबीती भी उतनी ही हृदयविदारक है। ज्ञानेश्वरी ने डॉक्टर बनने के अपने अटूट सपने को पूरा करने के लिए एक साल तक प्रतिदिन 18-18 घंटे तक कठिन अध्ययन किया और कई बार खाना तक छोड़ दिया था।

उत्तर कुंजी के अनुसार 702 से अधिक अंक प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर टॉपर बनने की कगार पर खड़ी ज्ञानेश्वरी को जब परिणाम में केवल 87 अंक मिले, तो उसका पूरा परिवार स्तब्ध रह गया। ज्ञानेश्वरी की माँ ने सीधे तौर पर ओएमआर स्कैनिंग प्रक्रिया में हेरफेर का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने मांग उठाई है कि एनटीए पारदर्शित अपनाते हुए छात्रों की मूल भौतिक ओएमआर शीट उनके सामने प्रस्तुत करे, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। इस पूरे विवाद ने देश भर के लाखों नीट परीक्षार्थियों के मन में एजेंसी के मूल्यांकन सॉफ्टवेयर को लेकर गहरा संशय पैदा कर दिया है।

बीड में पैर की ठोकर से उखड़ी 48 लाख के नए पुल की रेलिंग, वायरल वीडियो ने खोली निर्माण कार्य के 'विकास' की पोल
Beed Bridge Viral Video: महाराष्ट्र में सार्वजनिक बुनियादी ढांचों और निर्माण कार्यों में कथित तौर पर बढ़ते भ्रष्टाचार और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बीड जिले के बंकरंजा गांव में करीब 48 लाख रुपये की भारी-भरकम लागत से हाल ही में बनकर तैयार हुए एक नए पुल की मजबूती की ऐसी पोल खुली है कि देखकर खुद प्रशासन के अधिकारी भी दंग रह गए हैं।

इस नवनिर्मित पुल की सुरक्षा रेलिंग महज एक पैर की हल्की सी ठोकर मारने से ही ताश के पत्तों की तरह उखड़कर जमीन पर आ गिरी। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय नागरिकों ने आक्रोशित होकर सरकार से सवाल पूछा है कि 'क्या यही है आपका विकास?'

BJP Double Engine Sarkar quality check
Beed, Maharashtra showing what "world class infrastructure" looks like after one rain..
Development unlocked!#DoubleEngine #Maharashtra pic.twitter.com/hg2IJPfq9u
— Caste Hatao Andolan (@CHAI2026Z) July 14, 2026

पैर से छूते ही उखड़ गई सीमेंट की भारी रेलिंग

यह हैरान करने वाली घटना उस समय कैमरे में कैद हुई जब बंकरंजा गांव के कुछ जागरूक स्थानीय निवासी पुल के काम का मुआयना करने पहुंचे थे। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दुर्गादास लांब नामक एक स्थानीय ग्रामीण जब नवनिर्मित पुल की रेलिंग की मजबूती को परखने के लिए उसे अपने पैर से बहुत हल्का सा धक्का देते हैं, तो वह भारी-भरकम कंक्रीट की रेलिंग बिना किसी प्रतिरोध के अपनी जगह से पूरी तरह उखड़ जाती है।

पुल के उद्घाटन से पहले ही सुरक्षा दीवार का इस तरह मामूली छुअन से भरभराकर गिर जाना वहां मौजूद अन्य ग्रामीणों को भी स्तब्ध कर गया। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित विभाग ने पुल के निर्माण में बेहद निम्न स्तर के सीमेंट और बालू-बजरी के मिश्रण का इस्तेमाल किया है।

ये भी पढ़ें- DCM एकनाथ शिंदे की अगुवाई में 6 सांसदों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात; विकास कार्यों पर हुई चर्चा

भाजपा विधायक के क्षेत्र का मामला; कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग

इस चौंकाने वाले खुलासे के बाद स्थानीय स्तर पर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटिया निर्माण कार्य जिस बंकरंजा गांव में हुआ है, वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) की मौजूदा विधायक नमिता मुंडाडा के निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

पुल की जर्जर स्थिति का वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैलने के बाद ग्रामीणों के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं का गुस्सा भी सातवें आसमान पर है। वीडियो बनाने वाले दुर्गादास लांब ने तत्काल बीड के जिला कलेक्टर को साक्ष्यों के साथ एक लिखित पत्र सौंपकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने की गुहार लगाई है।

यात्रियों और ग्रामीणों की सुरक्षा दांव पर

ग्रामीणों का कहना है कि जिस पुल को भारी वाहनों और सैकड़ों लोगों के दैनिक आवागमन को सुरक्षित बनाने के लिए 48 लाख रुपये खर्च करके तैयार किया गया था, वह पहली बारिश या मामूली दबाव भी झेलने की स्थिति में नहीं है। यदि एक वयस्क व्यक्ति के पैर की ठोकर से इसकी रेलिंग गिर सकती है, तो कल को किसी वाहन के असंतुलित होकर टकराने पर यह पुल बड़े हादसे और जनहानि का कारण बन सकता है।

पीड़ित ग्रामीणों ने मांग की है कि इस भ्रष्टाचार में संलिप्त ठेकेदार का लाइसेंस तुरंत रद्द किया जाए और कार्य की सही निगरानी न करने वाले पीडब्ल्यूडी या संबंधित विभाग के दोषी इंजीनियरों के खिलाफ सख्त कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई की जाए। हालांकि, भारी जन-आक्रोश और वायरल वीडियो के बावजूद प्रशासन की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण या कार्रवाई का विवरण सामने नहीं आया है।

बीड के किसान का कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे को भावुक फोन, बोला- अब तो कर्जमाफी कर दीजिए
Beed Farmer Crisis: भरणे मामा, आपका भांजा आपको दोतीन दिनों से फोन कर रहा है जिले में बारिश नहीं है, खेती चौपट हो रही है, बच्चों की शादियां तक नहीं हो पा रही हैं, हमारी संपूर्ण कर्जमाफी कर दीजिए। बीड जिले के एक युवा किसान और राज्य के कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे के बीच हुई यह भावुक बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

आष्टी तालुका के किसान अशोक माने ने फोन पर कृषि मंत्री के सामने किसानों की बदहाल आर्थिक स्थिति और सूखे से उपजे संकट का दर्द बयां करते हुए संपूर्ण कर्जमाफी की मांग की। कॉल रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद बीड के किसानों की हालत और कृषि संकट एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है।

बीड में किसान की दर्दभरी अपील वायरल

किसान दोहरी परेशानी में, बुवाई पर संकटबीड जिले के किसान इस समय प्राकृतिक संकटों से जूझ रहे हैं। पिछले साल हुई अतिवृष्टि के कारण फसलों को भारी नुकसान पहुंचा था। वहीं, इस साल भीषण गर्मी के कारण किसान पहले से परेशान थे। अब बारिश की कमी ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है। आष्टी क्षेत्र में अब तक अपेक्षित बारिश नहीं होने से खरीफ फसलों की बुवाई पर संकट मंडरा रहा है। किसान आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं।

बच्चों की शादी भी नहीं हो रही

शर्तें हटाएं, सातबारा पूरी तरह कर्जमुक्त करेंइसी स्थिति से परेशान होकर आष्टी के युवा किसान अशोक माने ने सीधे कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे को फोन किया। किसान का दावा है कि वह पिछले तीन दिनों से मंत्री से संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे। कृषि मंत्री से बातचीत के दौरान अशोक माने ने कहा कि सरकार ने किसानों की कर्जमाफी के लिए जो कठिन शर्तें लगाई हैं, उन्हें तुरंत हटाया जाए। उन्होंने मांग की कि किसानों का सातबारा पूरी तरह कर्जमुक्त किया जाए और सभी किसानों को राहत दी जाए।

ये भी पढ़े:  नागपुर में HC का कड़ा रुख: बार-बार समय मांगने वाले सरकारी महकमों को फटकार, कार्यप्रणाली सुधारने के निर्देश

कृषि मंत्री से की संपूर्ण कर्जमाफी की अपील

पिछले साल अतिवृष्टि, इस साल सूखे जैसे हालातअशोक माने ने बताया कि बीड जिले के किसान पिछले साल अतिवृष्टि और इस साल कम बारिश के कारण लगातार संकट में हैं। कम बारिश का सीधा असर बुवाई पर पड़ा है। आष्टी क्षेत्र में अभी तक पर्याप्त बारिश नहीं हुई है, जिससे किसान चिंतित हैं। किसान द्वारा कृषि मंत्री से की गई यह भावुक अपील अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। किसानों का कहना है कि सरकार को कर्जमाफी की शर्तों पर पुनर्विचार कर उन्हें तत्काल राहत देनी चाहिए।

विलास घुले मर्डर केस में बड़ा मोड़: सांसद के बेटे पर आरोप, सौरभ सोनवणे ने वीडियो जारी कर दी सफाई
Beed Vilas Ghule Murder Case Saurabh Sonwane Clarification: महाराष्ट्र के बीड जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक होटल मालिक की बेरहमी से की गई हत्या ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। केज तहसील के टाकली गांव में हुए इस विलास घुले हत्याकांड में नया मोड़ तब आया, जब पुलिस के पूरक जवाब में स्थानीय सांसद बजरंग सोनवणे के बेटे सौरभ सोनवणे का नाम शामिल किया गया। इस खुलासे के बाद जिले की राजनीति गरमा गई है और आरोपों के घेरे में आए सौरभ सोनवणे ने खुद सामने आकर अपनी सफाई पेश की है।

घटना के अनुसार, विलास घुले टाकली इलाके में एक होटल चलाते थे। 20 जून की शाम उनके होटल के बाहर दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद को बढ़ता देख विलास बीच-बचाव करने और झगड़ा शांत कराने के लिए वहां पहुंचे थे। हालांकि, हमलावरों का गुस्सा शांत होने के बजाय और भड़क गया और 8 से 9 लोगों की टोली ने विलास पर ही जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने विलास के पेट में चाकू घोंपकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी, जिसका रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

सौरभ सोनवणे की सफाई: मैं निर्दोष हूं

हत्याकांड में नाम आने के बाद सौरभ सोनवणे ने एक वीडियो के जरिए अपना पक्ष रखा और सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। सौरभ का कहना है कि जिस समय यह हत्या हुई, उस समय वह वहां मौजूद ही नहीं थे। उन्होंने अपने दिन भर के घटनाक्रम का विवरण देते हुए बताया कि घटना वाले दिन वह येडेश्वरी कारखाने पर थे और दोपहर में वहां से सीधे अपने घर आ गए थे।
सौरभ ने दावा किया है कि पुलिस द्वारा जांचे गए सीसीटीवी फुटेज में भी उनकी गाड़ी घर के पास खड़ी देखी गई है। उन्होंने पुलिस से अपने कॉल रिकॉर्ड्स की भी जांच करने की अपील की है ताकि सच्चाई सामने आ सके। सौरभ ने मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और वह किसी भी तरह की पूछताछ का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

सांसद पिता का कड़ा रुख और SIT जांच

इस संवेदनशील मुद्दे पर सांसद बजरंग सोनवणे ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अगर इस हत्याकांड में उनके बेटे की रत्ती भर भी संलिप्तता पाई जाती है, तो सरकार को उस पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:  महाराष्ट्र विधान परिषद: मानसून सत्र में टला उपसभापति का चुनाव, नीलम गोरहे की कुर्सी पर मंडरा रहा है खतरा?

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने इस हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है। आईपीएस वेंकटराम की अध्यक्षता में बनी यह विशेष जांच टीम अब विलास घुले हत्याकांड की तह तक जाएगी। पुलिस अब तक इस मामले में 9 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और अब सांसद के बेटे की भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है। केज तहसील में इस घटना के बाद से तनाव का माहौल है और स्थानीय नागरिकों ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर रास्ता रोको प्रदर्शन भी किया है।

बीड विलास घुले हत्याकांड: 9 घंटे पुलिस स्टेशन के सामने रखा शव, CM फडणवीस ने आधी रात किया फोन, जानें पूरा मामला
CM Devendra Fadnavis Call Beed Vilas Ghule Murder Case: महाराष्ट्र के बीड जिले के केज तहसील अंतर्गत टाकली गांव में हुए व्यवसायी विलास घुले की हत्या के मामले ने अब एक बड़ा राजनीतिक मोड़ ले लिया है। पिछले तीन दिनों से जारी तनाव और भारी जन-आक्रोश के बीच, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हस्तक्षेप के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है।

ओबीसी नेता लक्ष्मण हाके ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार रात को आंदोलनकारियों को फोन कॉल किया और जांच का आश्वासन दिया है। सीएम के फोन के बाद पुलिस ने इस मामले में शिकायतकर्ता का पूरक बयान दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना 20 जून की शाम करीब 7:30 बजे की है। बीड जिले के टाकली इलाके में विलास घुले नामक व्यवसायी की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के बाद से ही स्थानीय नागरिक और परिजन मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 'रास्ता रोको' आंदोलन कर रहे थे। विरोध प्रदर्शन का स्तर तब और बढ़ गया जब विलास घुले के पार्थिव शरीर को केज पुलिस स्टेशन के बाहर करीब 9 घंटे तक रखा गया।

सांसद बजरंग सोनवणे के बेटे पर FIR दर्ज करने की मांग

ओबीसी नेता लक्ष्मण हाके ने इस आंदोलन को समर्थन देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। हाके और मृतक के परिजनों का दावा है कि बीड के सांसद बजरंग सोनवणे का बेटा सौरभ सोनवणे उस गिरोह का हिस्सा है जिसने इस हत्या को अंजाम दिया। आंदोलनकारियों की मांग थी कि सौरभ सोनवणे के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाए। इस मुद्दे को विधायक धनंजय मुंडे और पंकजा मुंडे ने भी प्रमुखता से उठाया और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने दर्ज किया रमेश घुले का बयान दर्ज किया

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने देर रात लक्ष्मण हाके को फोन किया और पूरी स्थिति की जानकारी ली। फडणवीस ने आंदोलनकारियों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक नवनीत कांवत ने जांच का भरोसा दिलाया। पुलिस ने रमेश घुले का पूरक जवाब दर्ज किया, जिसमें सौरभ सोनवणे का नाम शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें:-  केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी का कबूलनामा, तीन बार की थी मारने की कोशिश

क्या बोले सांसद बजरंग सोनवणे?

हालांकि, अब तक सौरभ सोनवणे के खिलाफ अभी तक औपचारिक FIR दर्ज नहीं हुई है। बीड एसपी नवनीत कांवत ने बताया कि जांच के बाद FIR दर्ज की जाएगी। फडणवीस के आश्वासन के बाद आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। दूसरी ओर, सांसद बजरंग सोनवणे ने किसी भी जांच का सामना करने की बात कही है और पुलिस को निष्पक्ष जांच करने को कहा है।

मराठवाड़ा में पानी का संकट भयावह, बीड के अधिकांश जलाशय खाली; प्रशासन ने पानी चोरी पर दी एफआईआर की चेतावनी
Beed Water Crisis News: महाराष्ट्र में इस समय कई जिलों में भीषण जलसंकट ने हालात गंभीर कर दिए हैं। बीड जिला इस संकट का सबसे बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है, जहां पानी की कमी ने प्रशासन से लेकर आम जनता तक की चिंता बढ़ा दी है।

बीड जिले में अल नीनो के प्रभाव और कमजोर मानसून के कारण हालात बेहद खराब हो गए हैं। जून का आधा महीना बीत जाने के बाद भी बारिश की कोई खास गतिविधि दर्ज नहीं की गई है।

जिले के हालात ऐसे हैं कि 173 छोटे-बड़े जलाशयों में से 81 पूरी तरह सूख चुके हैं, जबकि 79 जलाशय "डेड स्टोरेज" की स्थिति में पहुंच गए हैं। यानी वहां मौजूद पानी का उपयोग लगभग असंभव हो गया है।

फिलहाल सिर्फ 13 जलाशयों में बेहद सीमित पानी बचा है, जो आने वाले दिनों के लिए पर्याप्त नहीं माना जा रहा। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में ग्रामीण क्षेत्रों में लोग सूखे तालाबों के बीच गड्ढे खोदकर पानी तलाशते नजर आ रहे हैं।

कई गांवों में पीने के पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है और टैंकर सप्लाई पर निर्भरता बढ़ गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जल स्रोतों से अवैध रूप से पानी निकालने या "पानी चोरी" के मामलों में सीधे एफआईआर दर्ज की जाएगी।

गांवों में पानी के लिए लंबी कतारें

जल संकट का असर अब लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर साफ दिखाई दे रहा है। ग्रामीण इलाकों में महिलाएं और बच्चे कई किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर है। शाहपुर और बोरीचीवाड़ी जैसे गांवों में सुबह से ही पानी के टैंकरों के पास लंबी कतारें लग जाती है। कई जगहों पर एक टैंकर पहुंचते ही लोगों में पानी भरने की होड़ मच जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि दिन का बड़ा हिस्सा सिर्फ पानी जुटाने में निकल जाता है।

ये भी पढ़ें :-  Latur Coaching Industry: नीट पेपर लीक के बाद फेल हुआ लातूर मॉडल, कोचिंग उद्योग में 40% तक घटे प्रवेश

मराठवाड़ा में सबसे ज्यादा संकट

मराठवाड़ा क्षेत्र में पानी की सबसे खराच स्थिति देखने को मिल रही है। छत्रपति संभाजीनगर, जालना और धाराशिव जिलों के सैकडों गांवों में पीने का पानी बड़ी समस्या बन चुका है। कई गांवों में लोग रोजाना टैंकर का इंतजार करते दिखाई दे रहे है। मराठवाड़ा पहले से ही सूखा प्रभावित इलाका माना जाता है। इस साल कमजोर मानसून और लंबे समय तक पड़ी भीषण गर्मी ने हालात और खराब कर दिए है।

बीड नाव हादसे में एक महिला की मौत, ओवरलोडिंग बनी दुर्घटना की वजह, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
Beed Boat Accident Collector Inquiry Orders: बीड जिले के पुरुषोत्तमपुरी में गाेदावरी नदी में 35 से अधिक तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक नाव पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। वहीं अन्य घायल है। मृतक महिला की पहचान प्रमिला राठौड़ के रूप में हुई है। यह हादसा नाव में क्षमता से अधिक यात्री सवार होने के कारण हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यात्रियों की संख्या ज्यादा होने के कारण नाव नदी के बीच में संतुलन खो बैठी और पलट गई। नाव पलटने की खबर फैलते ही स्थानीय समुदाय ने तुरंत कार्रवाई की। ग्रामीण और पुलिसकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया, जिसमें बड़ी संख्या में यात्रियों को पानी से बचाया गया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए पास के चिकित्सा केंद्रों में ले जाया गया।

बीड कलेक्टर ने पीड़ितों से की मुलाकात

नाव हादसे के बीड जिले के कलेक्टर विवेक जॉनसन ने स्थिति का जायजा लिया और पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उप-मंडल अधिकारी (SDO) को जांच कराने के आदेश दिए हैं।

#BREAKING A tragic boat capsize at Shri Kshetra Purushottampuri in Beed, Maharashtra, left one woman dead. Over 50 devotees were aboard; rescue operations are underway. @Dev_Fadnavis @DGPMaharashtra #Beed #Maharashtra #BoatAccident pic.twitter.com/7vw0DSrz0q
— jarvis ☠️ (@Vishii14) June 10, 2026

बीड कलेक्टर विवेक जॉनसन ने कहा कि बुधवार सुबह 10 से 10:30 बजे के बीच माजलगांव पुरुषोत्तम पुरी में गोदावरी नदी में एक नाव पलट गई। सवार यात्रियों में से एक महिला की मृत्यु हो गई है और दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। मैंने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। बाकी सभी लोगों को बचा लिया गया है।

यह भी पढ़ें:-  महाराष्ट्र में भीषण गर्मी का कहर! विदर्भ में एक हफ्ता आगे बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां, जानें कब खुलेंगे स्कूल

SDO स्तर की जांच के आदेश

बीड कलेक्टर जॉनसन ने कहा कि उप-विभागीय अधिकारी स्तर की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही माजलगांव के उप-विभागीय अधिकारी को इस मामले की जांच करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दे दिया है। हम इस दुर्घटना के कारणों की भी जांच करेंगे, यह पता लगाएंगे कि क्या सुधार किए जा सकते हैं, इसके लिए कौन जिम्मेदार है और आगे क्या कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

Beed Boat Accident: बीड में बड़ा हादसा! गोदावरी नदी में पलटी श्रद्धालुओं से भरी नाव, बचाव कार्य जारी
Godavari River Boat Accident: महाराष्ट्र के बीड जिले में बड़ा हादसा हो गया है। माजलगांव तालुका के धार्मिक स्थल पुरुषोत्तमपुरी में गोदावरी नदी पार करते समय श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई है। नाव में 35 से अधिक श्रद्धालु सवार होने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। वहीं स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में जुट गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाव पर करीब 35 श्रद्धालु सवार थे। नदी पार करते समय नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। हादसे के बाद श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग, नाविक और प्रशासनिक टीम तुरंत मौके पर पहुंचे और नदी में डूब रहे लोगों को बचाने में जुट गए। ज्यादातर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

अधिक मास के कारण बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़

इन दिनों हिंदू पंचांग के अनुसार चल रहे अधिक मास के कारण पुरुषोत्तमपुरी में श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक है। राज्य के विभिन्न हिस्सों से भक्त यहां पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने पहुंच रहे हैं। नदी के दोनों किनारों के बीच आवागमन के लिए नावों का उपयोग किया जाता है, जिससे घाट क्षेत्र में लगातार भीड़ बनी हुई है।

बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी

हादसे की सूचना मिलते ही बीड पुलिस, राजस्व विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय नाविकों और गोताखोरों की मदद से नदी में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास शुरू किया गया। अब तक करीब 20 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं अन्य लोगों की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने के आरोप

स्थानीय स्तर पर लंबे समय से यह शिकायत सामने आती रही है कि कुछ नाव संचालक अधिक कमाई के उद्देश्य से निर्धारित क्षमता से ज्यादा लोगों को नाव में बैठाते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त नाव में भी क्षमता से अधिक यात्री मौजूद थे। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें:-  महाराष्ट्र में भीषण गर्मी का कहर! विदर्भ में एक हफ्ता आगे बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां, जानें कब खुलेंगे स्कूल

बच्चों के लापता होने की आशंका से बढ़ी चिंता

घटना के बाद कुछ बच्चों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। इससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करने की अपील की है। नदी किनारे एंबुलेंस और मेडिकल टीमों को भी तैनात किया गया है ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

पत्नी की डायरी और अनैतिक अफेयर का सच, बीड में लेखपाल खतरनाक कदम, सदमे में पूरा परिवार
Beed Talathi Suicide Case: बीड जिले के अंबाजोगाई में घटित हुई यह घटना सोशल मीडिया से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक में भारी चर्चा का विषय बनी हुई है। 28 साल के होनहार युवक धनंजय उर्फ गणेश दत्तु कोली अंबाजोगाई में ही तलाठी (लेखपाल) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। हाल ही में उनके परिवार ने बड़े ही अरमानों के साथ उनका विवाह दीपाली नाम की युवती से कराया था।

दीपाली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय के फोरेंसिक विभाग में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करती थी, इसलिए दोनों परिवारों में इस विवाह को लेकर बेहद खुशी का माहौल था। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह खुशी महज 12 दिनों में मातम में बदल जाएगी। विवाह संपन्न होने के तुरंत बाद से ही दीपाली का व्यवहार अपने पति धनंजय के प्रति बेहद उदासीन और संदेहास्पद रहने लगा था।

शादी के बाद भी घंटों प्रेमी के साथ फोन पर बातचीत

जांच अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, दीपाली का शादी से पहले ही किसी अन्य युवक के साथ बेहद गहरा और अनैतिक प्रेम संबंध था। उसने इस सच को अपने माता-पिता और पति धनंजय से पूरी तरह छुपाकर यह शादी की थी। हद तो तब हो गई जब शादी के बाद नए घर में आने पर भी वह धनंजय की नजरों से बचकर अपने उसी प्रेमी के साथ फोन पर घंटों बातचीत में व्यस्त रहने लगी। जब भी धनंजय को उसकी इस हरकत पर शक होता और वह उससे पूछताछ करने का प्रयास करता, तो दीपाली हमेशा गोलमोल और झूठे जवाब देकर बात को टाल दिया करती थी।

ये भी पढ़ें- ऑनलाइन लूडो ऐप पर दोस्ती शादी का वादा, घर से 10 लाख लेकर फरार हुई SSC छात्रा, इंस्टाग्राम से मिला सुराग

निजी डायरी के पन्नों ने बयां की अनैतिक संबंधों की दास्तान

अपनी पत्नी के इस बदलते और रहस्यमयी रवैये से परेशान होकर धनंजय ने खुद सच का पता लगाने का फैसला किया। इसी दौरान उनके हाथ दीपाली की एक बेहद निजी डायरी लग गई। जब धनंजय ने उस डायरी को खोलकर पढ़ा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उस डायरी में दीपाली और उसके प्रेमी ने अपने शारीरिक और अनैतिक संबंधों के बारे में हर एक बात बेहद विस्तार से लिख रखी थी। अपनी पवित्र शादी के पीछे का यह घिनौना सच और धोखा देखने के बाद धनंजय मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गए और गहरे अवसाद (शॉक) में चले गए।

सदमे में आकर उठाया कदम, अंबाजोगाई पुलिस स्टेशन में केस दर्ज

पत्नी की डायरी में लिखे उस कड़वे सच को धनंजय का आत्मसम्मान बर्दाश्त नहीं कर सका और इसी मानसिक प्रताड़ना के कारण 25 मई को उन्होंने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद मृतक लेखपाल की मां सुनंदा कोली ने हिम्मत जुटाकर अंबाजोगाई पुलिस स्टेशन में अपनी बहू के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने डायरी को मुख्य साक्ष्य के रूप में अपने कब्जे में ले लिया है और दीपाली कोली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

बीड में यूपी स्टाइल एक्शन: NEET Paper Leak के मास्टरमाइंड पी.वी. कुलकर्णी का 4 मंजिला घर बुलडोजर से जमींदोज
Beed Bulldozer Action: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET Paper Leak मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई के बाद अब स्थानीय प्रशासन का डंडा भी मास्टरमाइंड पी.वी. कुलकर्णी पर चला है। महाराष्ट्र के बीड में कुलकर्णी से जुड़ी एक कथित अवैध चार मंजिला इमारत को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया है। नगर निगम द्वारा जारी नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद यह विध्वंस की कार्रवाई शुरू की गई, जिसने पेपर लीक माफियाओं के बीच हड़कंप मचा दिया है।

कौन है पी.वी. कुलकर्णी और क्या है उसका अपराध?

सीबीआई की जांच में खुलासा हुआ है कि पी.वी. कुलकर्णी कोई साधारण व्यक्ति नहीं, बल्कि एक रिटायर्ड केमिस्ट्री प्रोफेसर है जो लातूर के प्रतिष्ठित दयानंद कॉलेज में सेवा दे चुका था और वर्तमान में पुणे में सक्रिय था। चौंकाने वाली बात यह है कि वह NTA की परीक्षा प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा था, जिसके कारण उसकी पहुंच गोपनीय प्रश्नपत्रों तक आसान हो गई थी।

घर पर लगाई थी पेपर रटवाने की स्पेशल क्लास

सीबीआई की तफ्तीश के अनुसार, कुलकर्णी ने अप्रैल 2026 के आखिरी हफ्ते में पुणे स्थित अपने निजी आवास पर एक स्पेशल कोचिंग क्लास आयोजित की थी। इस क्लास में उन चुनिंदा छात्रों को बुलाया गया था जो मोटी रकम देने को तैयार थे। यहां कुलकर्णी ने छात्रों को प्रश्नपत्र के सवाल और उनके सही जवाब सीधे बोलकर लिखवाए और उन्हें पूरी तरह रटने का निर्देश दिया। जब बाद में जांच टीमों ने इन कॉपियों का मिलान 3 मई 2026 को हुई असली परीक्षा से किया, तो सवाल 100% मेल खाते पाए गए।

Beed, Maharashtra: A bulldozer action was carried out against an allegedly illegal four-storey building linked to retired professor P. V. Kulkarni, an accused in the NEET paper leak case, in Beed, Maharashtra. The demolition began after the expiry of a municipal notice pic.twitter.com/vsTjA5xNpz
— IANS (@ians_india) June 1, 2026

यह भी पढ़ें:  क्या जुइली दलवी की निर्दलीय उम्मीदवारी के पीछे एकनाथ का हाथ है? जानें MLC चुनाव में बगावत का इनसाइड ड्रामा

सीबीआई का शिकंजा और देशभर में छापेमारी

सीबीआई ने इस मामले में निर्णायक सफलता तब हासिल की जब 14 मई को गिरफ्तार की गई महिला आरोपी मनीषा वाघमारे ने कुलकर्णी के नाम का खुलासा किया। इसके बाद कुलकर्णी को पुणे से गिरफ्तार किया गया। सीबीआई की विशेष टीमें अब तक जयपुर, गुरुग्राम, नासिक और अहिल्यानगर जैसे शहरों से 7 अन्य आरोपियों को दबोच चुकी हैं।

बीड में हुई इस बुलडोजर कार्रवाई ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि पेपर लीक जैसे गंभीर अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ केवल कानूनी मुकदमा ही नहीं, बल्कि उनके आर्थिक और भौतिक साम्राज्य पर भी कड़ा प्रहार किया जाएगा। फिलहाल सीबीआई अन्य बड़े चेहरों को बेनकाब करने के लिए छापेमारी जारी रखे हुए है।

Beed Accident News: मराठा आंदोलन कार्यकर्ताओं की कार ट्रक से टकराई; इंदापुर के एक आंदोलनकारी की मौत, दो गंभीर
Maratha Activist Ramchandra Jamdade Death Beed: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से जालना के अंतरवाली सराटी में चल रहा आंदोलन समाप्त होने के बाद जहां एक तरफ शांति का माहौल था, वहीं दूसरी तरफ इस हादसे ने समाज को गहरा जख्म दे दिया है। आंदोलन के मुख्य चेहरा मनोज जरांगे पाटिल द्वारा अपना अनशन वापस लिए जाने के बाद तमाम जिलों से आए प्रदर्शनकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने गांवों की ओर प्रस्थान कर रहे थे। इसी क्रम में पुणे जिले के इंदापुर के रहने वाले कार्यकर्ता भी कार से अपनी वापसी यात्रा पर थे।

रात के घने अंधेरे में बीड-अहमदनगर हाईवे पर मांजरसुंबा के पास अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक भारी ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी भयानक और भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। वाहन के भीतर मौजूद लोगों को बाहर निकालने के लिए स्थानीय प्रशासन और राहगीरों को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

रामचंद्र जमदाड़े की मौके पर ही थमी सांसें, घायलों का इलाज जारी

इस दर्दनाक सड़क हादसे में इंदापुर निवासी रामचंद्र शंकर जमदाड़े की शरीर में आई गंभीर चोटों और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में उनके साथ सफर कर रहे अन्य दो साथी, संतोष माने और बिपिन मोरे भी इस घटना में गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं। दोनों घायलों को तत्काल बीड के एक निजी अस्पताल में आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी जान बचाने की हरसंभव कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें- मुंबई में आतंकी हमले की बड़ी साजिश नाकाम: बांद्रा डिमोलिशन का बदला लेने की फिराक में थे आईएसआई के संदिग्ध

मराठा समन्वयकों ने संभाली कमान, इलाज का उठाया पूरा खर्च

हादसे की भयंकर गूंज जैसे ही स्थानीय स्तर पर फैली, मराठा समाज के बीड और आस-पास के स्थानीय समन्वयक और पदाधिकारी आधी रात को ही सीधे अस्पताल और दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए। आंदोलनकारियों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए समन्वयकों ने घायलों को त्वरित चिकित्सा सहायता सुनिश्चित कराई। इसके साथ ही, समाज के प्रतिनिधियों ने अस्पताल में भर्ती संतोष माने और बिपिन मोरे के इलाज की पूरी वित्तीय जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली है।

पीड़ित परिवार के लिए सरकारी नौकरी और मुआवजे की पुरजोर मांग

इस अचानक आई विपत्ति के बाद मृतक रामचंद्र जमदाड़े के पैतृक गांव इंदापुर में चूल्हे नहीं जले हैं और हर आंख नम है। मराठा समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधियों और राजनीतिक नेताओं ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री और राज्य प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है। समाज ने सरकार के समक्ष मांग रखी है कि आंदोलन के लिए समर्पित रहने वाले इस कार्यकर्ता के परिवार को अविलंब उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए और परिवार को संबल देने के लिए किसी एक आश्रित सदस्य को सरकारी सेवा में नियुक्त किया जाए।

बीड में सांसद श्रीकांत शिंदे के दौरे में बड़ा हादसा; मदद की गुहार लगाने आए बुजुर्ग की दिल का दौरा पड़ने से मौत
Shrikant Shinde Beed Visit Rasool Syed Death: महाराष्ट्र में जारी भीषण गर्मी और राजनीतिक दौरों के बीच आम जनता को किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, इसकी एक हृदयविदारक तस्वीर बीड में देखने को मिली है। केज में आयोजित इस राजनीतिक कार्यक्रम में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे रसूल गफूर सैयद बुनियादी सुविधाओं और भीड़ प्रबंधन की कमी के कारण मौत के मुंह में समा गए। मृतक के दूसरे बेटे पाशा सैयद ने रुआंसे गले से बताया कि उनका परिवार एक बड़े हादसे से उबरने के लिए यहां मदद की उम्मीद लेकर आया था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

रसूल सैयद के बेटे पाशा ने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 10 मई को उनका भाई, अपनी पत्नी, बच्चों और अन्य रिश्तेदारों के साथ धनेगांव स्थित अपने मामा के घर गया था। वहां से लौटते समय उन्होंने रास्ते में स्थित एक झील को देखने का फैसला किया। झील के किनारे पानी में उतरते समय अचानक भाई की छोटी बेटी का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगी। भाई को तैरना नहीं आता था, लेकिन अपनी सगी बेटी को मौत के मुंह में जाते देख उसने बिना सोचे-समझे पानी में छलांग लगा दी। उसने अपनी मासूम बच्ची को तो सुरक्षित बाहर खींच लिया, लेकिन गहराई का अंदाजा न होने के कारण वह खुद पानी में डूब गया।

वीआईपी दौरे की भीड़, उमस और घुटन के बीच अचानक पड़ा दिल का दौरा

इस भयानक हादसे के बाद पूरा सैयद परिवार टूट चुका था और घर के कमाऊ सदस्य की मौत के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहा था। परिवार को सरकारी सहायता दिलाने के लिए रसूल सैयद ने पहले तालुका अध्यक्ष से चर्चा की थी और उनके कहने पर ही वे सांसद के समक्ष बयान और आवेदन देने पहुंचे थे। पाशा सैयद ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर पैर रखने तक की जगह नहीं थी। मई की भीषण और चिलचिलाती गर्मी के कारण वहां हवा पूरी तरह बंद थी, जिससे उनके पिता को अचानक सांस लेने में तकलीफ और सीने में तेज दर्द होने लगा, जो देखते ही देखते एक गंभीर दिल के दौरे में तब्दील हो गया।

ये भी पढ़ें- इस केमिकल की मिलावट की वजह से जहरीली हुई शराब? पुणे में मतृकों के बढ़ते आंकड़ों से सकते में सरकार

विघ्नहर्ता अस्पताल के डॉक्टरों ने की बचाने की कोशिश, पर थमी सांसें

बुजुर्ग रसूल सैयद के सीने में दर्द उठते ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों और परिजनों ने उन्हें तुरंत नजदीकी विघ्नहर्ता अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया। अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डॉ. बालासाहेब असवाले ने इस दुखद मौत के संदर्भ में चिकित्सा जानकारी साझा की। डॉ. असवाले ने कहा, "जब इन बुजुर्ग मरीज को हमारे अस्पताल लाया गया, तो उनकी स्थिति बेहद गंभीर थी। हमने तुरंत उन्हें आपातकालीन चिकित्सा प्रदान की और वेंटिलेटर सपोर्ट के साथ लगातार सीपीआर (CPR) भी दिया। हमारी टीम ने उन्हें पुनर्जीवित करने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन कार्डियक अरेस्ट इतना गंभीर था कि कोई भी उपाय सफल नहीं हुआ और उनकी मृत्यु हो गई।"

सांसद श्रीकांत शिंदे और मंत्री भरत गोगावले ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया

मदद की उम्मीद में आए बुजुर्ग की इस तरह अचानक हुई दर्दनाक मौत की खबर जैसे ही फैली, राजनीतिक गलियारों सहित पूरे बीड जिले में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे और राज्य के कैबिनेट मंत्री भरत गोगावले ने तुरंत अपने सभी कार्यक्रम रोक दिए और रसूल सैयद के परिजनों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। शिंदे ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री सहायता कोष और स्थानीय स्तर के समन्वय से पीड़ित परिवार को मौके पर ही 5 लाख रुपये की तत्काल वित्तीय सहायता राशि का चेक सौंपा गया।

बीड में सौतेली मां-बेटे के अफेयर का खौफनाक अंत, बदनामी के डर से बेटे ने पीया जहर, सदमे में मां ने लगाई फांसी
Beed Stepmother Son Death Case: महाराष्ट्र के बीड जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सौतेली मां और उसके जवान बेटे के बीच पनपे कथित प्रेम संबंध का बेहद खौफनाक अंत हुआ है। समाज में बदनामी के डर से पहले 21 वर्षीय युवक ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। इसके बाद उसकी मौत का सदमा बर्दाश्त न कर पाने से उसकी सौतेली मां ने भी अस्पताल परिसर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दोहरे सुसाइड से केज और अंबाजोगाई इलाके में हड़कंप मच गया है।

शादी के बाद सौतेली मां के करीब आया बेटा

मिली जानकारी के अनुसार बीड जिले के केज तहसील के सोनी जवला गांव के एक व्यक्ति ने पहली पत्नी से तलाक के बाद 4 साल पहले अनीता नाम की महिला से दूसरी शादी की थी। इसी दौरान पहली पत्नी से हुए 21 वर्षीय बेटे अनिल पवार और उसकी सौतेली मां अनीता के बीच कथित प्रेम संबंध बन गए। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के एकसाथ कही दूर घर बसाने का सोचा।

घर छोड़ तेलंगाना भागे तो पुलिस ने पकड़ा

कुछ दिन पहले अनिल और अनीता अचानक घर से बिना बताए लापता हो गए। दोनों भागकर तेलंगाना चले गए थे। पत्नी और बेटे के अचानक गायब होने के बाद पीड़ित पति ने केज पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल लोकेशन और तकनीकी जांच के आधार पर दोनों को तेलंगाना से ढूंढ निकाला और हिरासत में लेकर वापस बीड ले आई।

बदनामी के डर मौत को लगाया गले

बताया जा रहा है कि अपने अवैध संबंध के सार्वजनिक हो जाने और बदनामी के डर से अनिल मानसिक तनाव में था। इसी कारण उसने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अंबाजोगाई के स्वामी रामानंद तीर्थ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:-  NCB ने ड्रग सिंडिकेट के मास्टरमाइंड राहुल शेडगे को किया गिरफ्तार, रायगड में चलाता था सीक्रेट केमिकल लैब

इधर अनिल की मौत की खबर सुनते ही अनीता को गहरा सदमा लगा। प्रेमी और रिश्ते में सौतेले बेटे की मौत का दुख सहन न कर पाने पर उसने अस्पताल परिसर के पीछे एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बीड पुलिस ने दोनों की मौत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बच्चों को चलती बस में छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई निर्दयी मां, मासूमों के जेब में मिली चिट्ठी देख भड़के लोग
Beed Mother Abandons Children: बीड बस स्टैंड पर हुई इस अमानवीय घटना ने पूरे महाराष्ट्र को झकझोर कर रख दिया है। एक महिला अपने दो छोटे बच्चों को लेकर तुलजापुर से छत्रपति संभाजीनगर जा रही राज्य परिवहन की बस में चढ़ी। अभी बस बीड डिपो के पास रुकी ही थी कि महिला ने बच्चों को सीट पर अकेले बैठे रहने को कहा और खुद नीचे उतर गई। बस स्टैंड के बाहर पहले से ही स्कूटी लेकर इंतजार कर रहे अपने प्रेमी के साथ वह त्रिपोलिया की तरफ तेजी से फरार हो गई। काफी देर तक जब मां वापस नहीं लौटी, तो सह-यात्रियों ने बच्चों को रोते देख बस कंडक्टर और डिपो प्रशासन को सूचित किया।

बस कर्मियों ने जब बच्चों को नीचे उतारा और उनकी जेबों की तलाशी ली, तो उसमें से यवतमाल का एक पता और मोबाइल नंबर लिखी हुई चिट्ठी बरामद हुई। उस चिट्ठी में जानबूझकर झूठ लिखा गया था कि इन बच्चों के माता-पिता अब जीवित नहीं हैं और इन्हें यवतमाल के शारदा चौक पर पहुंचा दिया जाए। बीड पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए दोनों रोते हुए बच्चों को बीड जिला बाल कल्याण समिति (CWC) को सौंप दिया, जहाँ उन्हें खाना और आश्रय दिया गया।

पोतों की हालत से ज्यादा दादा को थी पैसों की फिक्र

चिट्ठी पर लिखे नंबर के आधार पर जब बाल कल्याण समिति ने यवतमाल में बच्चों के दादा से संपर्क किया, तो वे अगले दिन बीड पहुंचे। लेकिन यहाँ आकर दादा ने जो बर्ताव किया, उसने अधिकारियों को भी हैरान कर दिया। दादा ने संकट में फंसे अपने पोतों की मानसिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में पूछने के बजाय समिति के सदस्यों से कड़क लहजे में सवाल किया कि, "वह औरत घर से जो नकदी (पैसे) और हमारी स्कूटी लेकर भागी है, वह कहाँ है? पुलिस ने उसे जब्त किया या नहीं?" दादा के इस लालची और संवेदनहीन रवैये को देखकर वहां मौजूद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।

ये भी पढ़ें- नासिक के प्याज पर मोदी-मेलोनी की तस्वीर, व्यंगचित्रकार ने पीएम को दिया अनूठा संदेश

फरार जोड़े की तलाश में जुटी बीड पुलिस

इस गंभीर और बच्चों को लावारिस छोड़ने (Child Abandonment) के मामले का संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस स्टेशन ने अज्ञात मां और उसके प्रेमी के खिलाफ बाल न्याय अधिनियम (Juvenile Justice Act) और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बस स्टैंड और शहर के एग्जिट पॉइंट्स पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि उस स्कूटी के नंबर और फरार जोड़े की शिनाख्त कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

बाल कल्याण समिति की जनता से भावुक अपील

बीड बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष और सदस्यों ने इस घटना के बाद महाराष्ट्र के अभिभावकों से एक भावुक अपील जारी की है। समिति ने कहा है कि कोई भी माता-पिता गरीबी, पारिवारिक कलह या किसी अन्य व्यक्तिगत संकट के चलते अपने मासूम बच्चों को इस तरह सड़कों या बसों में बेसहारा न छोड़ें। यदि कोई परिवार बच्चों का पालन-पोषण करने में पूरी तरह असमर्थ है, तो वे कानूनी तौर पर बच्चों को बाल कल्याण समिति को सौंप सकते हैं, जहाँ सरकार उनकी सुरक्षा, शिक्षा और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी उठाएगी।

NEET पेपर लीक का बीड-पुणे कनेक्शन; 700 से ज्यादा नंबर पाने वाले छात्रों का CBI ने खंगाला डेटा
NEET Paper Leak CBI Raid Latur Beed: नीट परीक्षा पेपर लीक मामले की परतें हर दिन के साथ और डरावनी होती जा रही हैं। लातूर में रविवार से डेरा डाले हुए सीबीआई के अधिकारियों ने मंगलवार को एक नामचीन बाल रोग विशेषज्ञ (Pediactrician) से करीब साढ़े चार घंटे तक कड़ी पूछताछ की थी। इसके बाद, बुधवार सुबह से ही सीबीआई ने अपना पूरा ध्यान संदिग्ध छात्रों, बिचौलियों और कोचिंग स्टाफ के नेटवर्क पर केंद्रित कर दिया है। सीबीआई को पुख्ता अंदेशा है कि प्रश्नपत्र की आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain) बेहद व्यवस्थित तरीके से लातूर, बीड और पुणे के केंद्रों पर चलाई जा रही थी।

इस जांच में सबसे बड़ा मोड़ बीड शहर से आया है। गिरफ्तार आरोपी शिवराज मोटेगांवकर और पी.वी. कुलकर्णी के मोबाइल कॉल डिटेल्स (CDR) और वित्तीय लेन-देन की कड़ियों को जोड़ते हुए सीबीआई की टीम बीड के उमाकिरण इलाके में पहुंची। यहाँ कई नामचीन कोचिंग सेंटरों के डिजिटल डेटा, फीस ट्रांजैक्शन और बाहरी जिलों से आकर पढ़ने वाले छात्रों की सूचियों को खंगाला गया। विशेष रूप से उन क्लासों के शिक्षकों और संचालकों के मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जो पिछले कुछ महीनों में मुख्य आरोपियों के लगातार संपर्क में थे।

आरसीसी (RCC) के 'गेस पेपर' और फेसबुक लाइव का सच

जांच एजेंसियों को शुरुआती तकनीकी विश्लेषण में पता चला है कि नीट परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद कुछ कोचिंग सेंटरों के छात्रों ने सोशल मीडिया और फेसबुक लाइव पर आकर दावा किया था कि मुख्य परीक्षा का प्रश्नपत्र बेहद आसान था और आरसीसी कोचिंग द्वारा दिए गए 'अनुमानित प्रश्नपत्र' (Guess Paper) के प्रश्न हूबहू असली पेपर से मेल खा रहे थे। सीबीआई अब उन छात्रों और परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहे आरसीसी के कर्मचारियों की भूमिका की बारीकी से जांच कर रही है ताकि यह साबित किया जा सके कि परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र लीक कर उसे कोचिंग के आंतरिक टेस्ट के नाम पर छात्रों को रटवाया गया था।

ये भी पढ़ें- बांद्रा गरीब नगर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, उग्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज

मास्टरमाइंड कुलकर्णी के अवैध साम्राज्य पर चलेगा हथौड़ा

एक तरफ जहां सीबीआई कागजी और डिजिटल सबूत जुटा रही है, वहीं दूसरी तरफ बीड जिला प्रशासन ने नीट घोटाले के मास्टरमाइंड पी.वी. कुलकर्णी के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बीड नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) शैलेश फडसे ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि कुलकर्णी द्वारा बीड के शाहूनगर इलाके में अपनी पुश्तैनी जमीन पर जो आलीशान बिल्डिंग बनवाई जा रही है, वह पूरी तरह अवैध है। नगर नियोजन (Town Planning) और संपत्ति कर विभाग के निरीक्षण में सामने आया है कि इस निर्माण के लिए नगर पालिका से कोई भी आधिकारिक अनुमति या ले-आउट पास नहीं कराया गया था।

बिल्डर को नोटिस, दर्ज होगा मुकदमा

यह अवैध निर्माण 'शिवशक्ति बिल्डर्स एंड डेवलपर्स' द्वारा नियमों को ताक पर रखकर किया जा रहा था, जिसका खुलासा कुलकर्णी की गिरफ्तारी के बाद हुआ। सीईओ शैलेश फडसे के मुताबिक, नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में संबंधित बिल्डर और पी.वी. कुलकर्णी को अंतिम कारण बताओ नोटिस भेजा जा रहा है। यदि तय समय सीमा के भीतर मालिकाना हक और अनुमति के वैध दस्तावेज पेश नहीं किए गए, तो इस अनधिकृत निर्माण को पूरी तरह से जमींदोज कर दिया जाएगा और टाउन प्लानिंग एक्ट के तहत एफआईआर (FIR) भी दर्ज की जाएगी।

Beed Land Scam: पूर्व जिलाधिकारी अविनाश पाठक पर शिकंजा, 241 करोड़ मुआवजा घोटाले का आरोप
Beed Land Scam Ex Collector Avinash Pathak Arrested: प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर पहले से ही विवादों में रहे बीड के पूर्व जिलाधिकारी अविनाश पाठक को बीड पुलिस ने गुरुवार को जायकवाड़ी के भूमि घोटाला मामले में लातूर से गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई से प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। अविनाश पाठक पर आरोप है कि बीड में उनके जिलाधिकारी रहते हुए भू-अधिग्रहण मुआवजा वितरण में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की गईं।

इस मामले में बीड के शिवाजीनगर पुलिस थाने में कुल 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें तत्कालीन जिलाधिकारी पाठक का नाम भी शामिल है।

जांच के दौरान गठित समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, तत्कालीन जिलाधिकारी के नाम, पदनाम और हस्ताक्षर का दुरुपयोग करते हुए 1 मार्च 2025 से 17 अप्रैल 2025 के बीच 154 मामलों में फर्जी आदेश जारी किए गए। इन आदेशों के आधार पर लगभग 241 करोड़ 62 लाख रुपये का बढ़ा हुआ मुआवजा मंजूर किया गया।

73 करोड़ रुपये के गबन की आशंका

जांच में यह भी सामने आया कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 211 (छत्रपति संभाजीनगर क्षेत्र) से लगभग 73 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त कर उसका वितरण किया गया, जिससे प्रारंभिक रूप से 73 करोड़ रुपये के गबन की आशंका जताई गई है।

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित आदेशों के लिए कोई रजिस्टर या रिकॉर्ड विधिवत रूप से संधारित नहीं किया गया था। कई आदेश एक ही दिन यानी 17 अप्रैल 2025 को पारित किए गए, जिनमें किसी भी पक्षकार की उपस्थिति या हस्ताक्षर दर्ज नहीं पाए गए, जो गंभीर संदेह उत्पन्न करता है।

ये भी पढ़ें :- Nashik TCS Case: नासिक पुलिस ने निदा खान को पकड़ा, 25 दिन से फरार आखिर पुलिस की गिरफ्त में

राज्य सरकार ने किया था निलंबित

बीड से स्थानांतरण के बाद अविनाश पाठक को मुंबई में मत्स्य आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया था, लेकिन आरोपों के चलते राज्य सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था। इससे पहले वे लातूर में निवासी उपजिलाधिकारी और अतिरिक्त जिलाधिकारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

गुरुवार सुबह बीड पुलिस की विशेष टीम लातूर पहुंची और गांधी चौक क्षेत्र स्थित उनके निवास से उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, इसके बाद विधिवत गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। आगे की जांच जारी है।

1 दुल्हन और 9 दूल्हे! शादी के नाम पर ठगी, बीड में एक युवती ने 9 बार रचाया ब्याह, जाने कैसे हुआ खुलासा?
One Bride Nine Grooms: महाराष्ट्र के बीड जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने समाज और पुलिस प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। जिले में एक ऐसी बोगस मैरिज गैंग सक्रिय हुई है, जो ग्रामीण इलाकों के सीधे-साधे युवाओं को अपना शिकार बना रही है। इस गैंग की मुख्य मोहरा एक ऐसी युवती है, जिसने कथित तौर पर एक या दो नहीं, बल्कि 9 बार शादियां रचाकर अलग-अलग दूल्हों को लाखों रुपये का चूना लगाया है।

उमापुर गांव से खुला राज

ठगी का यह ताजा मामला बीड के उमापुर गांव से प्रकाश में आया है। यहाँ के एक युवक की शादी एक एजेंट के माध्यम से तय कराई गई थी। शादी के कुछ समय बाद जब युवक को अपनी पत्नी की असलियत पता चली, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जाँच के दौरान यह सामने आया कि यह युवती इस गिरोह की सक्रिय सदस्य है और उमापुर का यह युवक उसका 9वां शिकार था। इससे पहले वह आठ अन्य लोगों से शादी कर उन्हें लूट चुकी थी।

नियोजनबद्ध तरीके से वारदात

यह गैंग अत्यंत पेशेवर तरीके से काम करता है। सबसे पहले एजेंट ग्रामीण इलाकों में ऐसे युवकों की तलाश करते हैं जिनकी शादी होने में कठिनाई आ रही हो। इसके बाद युवती को एक संस्कारी वधू के रूप में पेश किया जाता है। शादी पक्की होने के नाम पर दूल्हे के परिवार से लाखों रुपये ऐंठे जाते हैं। शादी के कुछ दिन बाद दुल्हन घर से कीमती सामान और नकदी लेकर फरार हो जाती है या फिर कानूनी पेच फंसाकर परिवार को प्रताड़ित करती है।

पीड़ित की व्यथा

इस धोखाधड़ी का शिकार हुए उमापुर के युवक की मानसिक स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई है। उसने चकलांबा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के बाद सीधे पुलिस अधीक्षक (SP) से मुलाकात की। पीड़ित ने एक भावुक पत्र सौंपते हुए कहा कि इस गैंग ने न केवल उसके लाखों रुपये लूटे हैं, बल्कि उसके सम्मान को भी मिट्टी में मिला दिया है। युवक ने चेतावनी दी है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला और इस लुटेरी गैंग पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो उसके पास आत्महत्या करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।

यह भी पढ़ें:  बीड में हैवानियत की हदें पार! पत्नी से हुआ झगड़ा तो पिता ने मासूम बेटियों पर डाला डीजल, जानें पूरा मामला

ग्रामीण क्षेत्रों में अलर्ट

बीड पुलिस अब इस गिरोह की जड़ों तक पहुँचने की कोशिश कर रही है। पुलिस को संदेह है कि इस गैंग के तार राज्य के अन्य जिलों से भी जुड़े हो सकते हैं। पुलिस प्रशासन ने युवाओं और उनके परिवारों से अपील की है कि शादी तय करते समय बिचौलियों और एजेंटों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। लड़की और उसके परिवार की पूरी जांच-पड़ताल करने के बाद ही कोई आर्थिक लेनदेन करें। एक दुल्हन और अनेक दूल्हे की यह घटना जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

बीड में हैवानियत की हदें पार! पत्नी से हुआ झगड़ा तो पिता ने मासूम बेटियों पर डाला डीजल, जानें पूरा मामला
Father Attempts To Burn Daughters In Beed: महाराष्ट्र के बीड जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने पारिवारिक विवाद का बदला अपनी ही मासूम बेटियों से लेने की कोशिश की। आरोपी ने अपनी दो नाबालिग बेटियों पर डीजल डालकर उन्हें जिंदा जलाने का प्रयास किया, लेकिन गनीमत रही कि समय रहते एक रिश्तेदार के हस्तक्षेप ने अनहोनी को टाल दिया।

क्या है मामला?

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना दो मई को महाराष्ट्र के बीड जिले माजलगांव तहसील के लहामेवाड़ी गांव में हुई। पारिवारिक विवाद के कारण एक व्यक्ति ने अपनी दो नाबालिग बेटियों पर कथित तौर पर डीजल डालकर उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी महेश विष्णु सोमासे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पत्नी ने ससुराल लौटने से किया इनकार

बीड पुलिस के अनुसार, आरोपी महेश की पत्नी अश्विनी घरेलू विवाद के बाद लहामेवाड़ी में अपने मायके में रह रही थी। आरोपी महेश शनिवार शाम अपनी 4 और 5 साल की दोनों बेटियों के साथ वहां पहुंचा और अपनी पत्नी से तुरंत घर लौटने को कहा। हालांकि, महिला ने वापस जाने से इनकार कर दिया। साथ ही इस घरेलु विवाद को सुलझाने के लिए समुदाय के बुजुर्गों को मध्यस्थ बनाने का सुझाव दिया।

आरोपी ने गुस्से में बेटियों पर छिड़का पेट्रोल

पत्नी के इनकार से आरोपी इतना क्रोधित हो गया कि उसने अपनी पत्नी और उसके रिश्तेदारों को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने गुस्से में अपनी मोटरसाइकिल पर रखे एक बैग से डीजल से भरा एक डिब्बा निकाला और अपनी बेटियों पर ईंधन डालकर उन्हें आग लगाने के लिए जेब से माचिस निकाल ली।

यह भी पढ़ें:-  नवेगांव-नागझिरा में बाघों का महा-दर्शन! मुरदोली गेट खुलते ही दिखे 4 टाइगर, पर्यटकों के उड़े होश

गनीमत रही कि आरोपी द्वारा इस खौफनाक घटना को अंजाम दिए जाने से पहले ही एक रिश्तेदार ने उससे माचिस छीन ली। जिससे दाेनों बच्चियों को जान बच गई। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि पत्नी-पति के बाद क्या विवाद है और आरोपी ने ऐसा खौफनाक कदम उठाने का क्यों सोचा।

पुणे के बाद बीड में मानवता शर्मसार! कलयुगी नाना ने 3 साल की नातिन से किया घिनौना काम, आरोपी गिरफ्तार
Beed Child Abuse Case: पुणे के नसरापुर गांव में 65 वर्षीय द्वारा साढ़े तीन वर्ष की बच्ची पर दुष्कर्म कर हत्या करने की ताजा घटना अभी शांत नहीं हुई थी कि अब बीड के केज तहसील में एक और ऐसी ही मानवता को शर्मसार करने वाली घटना ने पूरे महाराष्ट्र को हिला कर रख दिया है। बीड में खून के रिश्ते को कलंकित करते हुए 50 वर्षीय दादा ने अपनी ही 3 वर्षीय नातिन के साथ दुष्कर्म किया. केज तहसील के यूसुफ वडगांव पुलिस थाने की सीमा में एक गांव में यह शर्मसार घटना घटी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

यूसुफ वडगांव पुलिस थाने के अंतर्गत एक गांव में एक विवाहित युवती अपनी 3 वर्षीय बेटी के साथ मायके आई हुई थी। 16 से 25 अप्रैल के बीच मौका पाकर इस युवती के पिता यानी बच्ची के नाना ने अपनी ही 3 वर्षीय नातिन के साथ घृणित दुष्कर्म किया। इस कृत्य के बाद बच्ची को तकलीफ होने लगी, तो तो उसने अपनी मां को पूरा मामला बता दिया। अपने ही पिता द्वारा अपनी बेटी के साथ ऐसे जघन्य कार्य की बात सुनकर मां को गहरा सदमा लगा।
पीड़ित बच्चों की मां ने तुरंत युसुफ वडगांव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस ने तुरंत आरोपी नाना को गिरफ्तार कर लिया।

POCSO के तहत मामला दर्ज

यूसुफ वडगांव पुलिस ने शुक्रवार को केज तहसील के एक गांव में हुई घटना के संबंध में आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:-  सेल्फी लेने वाले हो जाएं सावधान! मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के Missing Link पर फोटो खिंचवाई तो हो जाएगी जेल!

बच्ची की मां और नानी ने दर्ज कराई शिकायत

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर 16 से 25 अप्रैल के बीच कई बार अपनी नातिन का यौन उत्पीड़न किया। बच्ची की मां और नानी को जब इसके बारे में पता चला, तो वे एक गैर सरकारी संगठन (NGO) के पास पहुंचे और उसकी मदद से शिकायत दर्ज कराई।

बीड पुलिस के अनुसार अपने पति की शराब की लत के कारण उपजे वैवाहिक कलह के चलते, बच्ची की मां पिछले तीन वर्षों से अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया और उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

माजलगांव में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर धर्मांतरण का दबाव
Beed Majalgaon Minor Rape Case Conversion Pressure: बीड जिले के माजलगांव में 16 वर्षीय एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

आरोपी युवक ने कथित तौर पर पहले उसे प्रेम के जाल में फंसाया, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में अश्लील वीडियो बनाकर धर्मांतरण के लिए दबाव डाला।

इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। माजलगांव की 11वीं कक्षा की छात्रा 20 अप्रैल को अपनी सहेली द्वारा बुलाए जाने पर बेकर्स लॉज कैफे के पास गई थी। वहां सहेली की बजाय उसके कॉलेज का अब्दुल नामक छात्र पहले से मौजूद था।

प्रेम का बहाना बनाकर किया दुष्कर्म

आरोपी ने उस समय लड़की का हाथ पकड़कर गलत व्यवहार किया जिसके विरुद्ध पीड़िता ने विनयभंग की शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में पीड़िता ने न्यायालय में अपना बयान दर्ज कराते हुए खुलासा किया कि आरोपी अब्दुल ने प्रेम का बहाना बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर साइबर सेल की मदद से उसकी जांच की। जांच में पीड़िता के अश्लील वीडियो तथा वाट्सएप चैटिंग सामने आई जिसमें आरोपी द्वारा उसे जबरन धर्मांतरण के लिए दबाव डालने की बात स्पष्ट रूप से दर्ज है।

ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र की नई AI नीति को मंजूरी, 10 हजार करोड़ निवेश और 1.5 लाख नौकरियों का लक्ष्य

मामले में बढ़ सकती है पीड़िताओं की संख्या

सूत्रों का कहना है कि आरोपी के जाल में 5 से 6 अन्य किशोरियां भी फंसी हो सकती है। इस मामले में शुरू में विनयभंग की धारा लगाई गई थी, लेकिन पीड़िता के कोर्ट बयान के आधार पर अब दुष्कर्म की धारा भी बढ़ा दी गई है। माजलगांव पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक प्रल्हाद मुंडे ने बताया कि पीड़िता के बयान के अनुसार अत्याचार की धारा जोड़ी गई है। वीडियो और चैटिंग की पूरी जानकारी जांच अधिकारी के पास है। मामले की गहन जांच की जा रही है। यह घटना अमरावती में हुई इसी तरह की पिछली घटनाओं की याद दिलाती है जिससे स्थानीय स्तर पर काफी आक्रोश व्याप्त है।

संतोष देशमुख हत्याकांड के बाद मस्साजोग उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, सहानुभूति भी नहीं दिला पाई पत्नी को जीत
Swaroopananand Deshmukh Wins Massajog Sarpanch By-Election: महाराष्ट्र के बीड जिले के कैज तालुका के अंतर्गत आने वाला मस्साजोग गांव एक बार फिर सुर्खियों में है। बहुचर्चित संतोष देशमुख हत्याकांड के बाद खाली हुई सरपंच की सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस चुनाव में वह सहानुभूति कार्ड काम नहीं आया जिसकी उम्मीद राजनीतिक पंडित लगा रहे थे। दिवंगत सरपंच संतोष देशमुख की पत्नी अश्विनी संतोष देशमुख को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी स्वरूपानंद देशमुख ने 92 मतों के अंतर से एक बड़ी जीत हासिल की है।

मस्साजोग में कैसे बदले राजनीतिक समीकरण

बता दें कि मस्साजोग के तत्कालीन लोकप्रिय सरपंच संतोष देशमुख की 9 दिसंबर 2024 को बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने न केवल गांव बल्कि पूरे महाराष्ट्र को हिलाकर रख दिया था। संतोष देशमुख के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए ग्रामीणों के एक वर्ग ने मांग की थी कि यह चुनाव निर्विरोध हो और उनकी पत्नी को ही पद सौंपा जाए। हालांकि, स्वरूपानंद देशमुख ने चुनाव लड़ने का फैसला किया और नामांकन वापस नहीं लिया, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो गया।

अश्विनी देशमुख को नहीं मिले पाए सहानुभूति के वोट

शुरुआती रुझानों में माना जा रहा था कि अश्विनी देशमुख को अपने पति के निधन के कारण बड़े पैमाने पर सहानुभूति वोट मिलेंगे। लेकिन नतीजों ने स्पष्ट कर दिया कि मतदाताओं ने सहानुभूति के बजाय अन्य स्थानीय मुद्दों और नेतृत्व की क्षमता को प्राथमिकता दी। स्वरूपानंद देशमुख ने जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत की और मतदाताओं का भरोसा जीतने में सफल रहे।

संतोष देशमुख व अश्विनी देशमुख (सोर्स: साेशल मीडिया)

यह भी पढ़ें:-  ऐन वक्त पर पुणे से फ्लाइट पकड़कर वाराणसी पहुंची प्रेमिका, मंडप से दूल्हे को उठा ले गई पुलिस, जानें ऐसा क्या हुआ

रिकॉर्ड मतदान और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, मस्साजोग गांव में इस बार रिकॉर्ड मतदान हुआ। कुल 2,284 पंजीकृत मतदाताओं में से 84 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह पिछले चुनाव की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है। चुनाव आयोग और पुलिस प्रशासन ने संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में भारी सुरक्षा बल तैनात किया था। मामूली नोकझोंक को छोड़कर मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण रही।

जीत की घोषणा के बाद स्वरूपानंद देशमुख के समर्थकों ने गुलाल उड़ाकर और नारेबाजी कर जीत का जश्न मनाया। यह जीत बीड की स्थानीय राजनीति में एक नया मोड़ मानी जा रही है।

बीड के सांसद बजरंग सोनवणे की कार का एक्सीडेंट, बाइक सवार गंभीर; मस्साजोग में चुनाव तनाव के बीच हुआ हादसा
Beed MP Bajrang Sonwane Car Accident: महाराष्ट्र के बीड जिले से सांसद बजरंग सोनवणे की कार मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे का शिकार हो गई। केज तहसील के मस्साजोग बस स्टैंड के पास यह दुर्घटना उस समय हुई जब सांसद की खड़ी कार को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया है, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, सांसद बजरंग सोनवणे बीड से केज की ओर जा रहे थे। जब वे मस्साजोग बस स्टैंड के पास पहुंचे, तो उनकी गाड़ी सड़क किनारे रुकी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार बाइक सीधे सांसद की कार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कांच टूट गए। गनीमत यह रही कि सांसद सोनवणे सुरक्षित हैं, लेकिन बाइक सवार जमीन पर गिरने के कारण चोटिल हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और सांसद के समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई।

मस्साजोग में चुनावी तनाव

बता दें कि केज तहसील के मस्साजोग में संतोष देखमुख की हत्या के बाद खाली हुए सरपंच पद के चुनाव को लेकर माहौल काफी गरमाया हुआ था। सांसद बजरंग सोनवणे इस चुनाव को निर्विरोध कराने की कोशिश कर रहे थे और उन्होंने दावा भी किया था कि चुनाव निर्विरोध होगा। हालांकि, स्वरूपानंद देशमुख द्वारा अपनी उम्मीदवारी वापस न लेने के कारण यहां संतोष देखमुख की पत्नी अश्विनी देशमुख बनाम स्वरूपानंद देशमुख के बीच सीधी टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें:-  मुंबई में पहलगाम जैसा आतंकी हमला! गार्ड्स से पूछा धर्म, कलमा नहीं पढ़ा तो मारा चाकू, क्या बोले CM फडणवीस?

पुलिस बल तैनात, समर्थकों में झड़प

मतदान केंद्र के बाहर भीड़ जुटने को लेकर स्वरूपानंद देशमुख और धनंजय देशमुख के समर्थकों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की भी हुई। स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और भीड़ को तितर-बितर किया। गांव में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसी तनावपूर्ण स्थिति का जायजा लेने और समर्थकों से मिलने के लिए सांसद सोनवणे मस्साजोग पहुंचे थे, जहां उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अचानक जेल से बाहर आया संतोष देशमुख हत्याकांड का आरोपी, जंजीरों में बंधे वाल्मिक कराड की हालत देख लोग दंग
Santosh Deshmukh Murder Case Accused Walmik Karad News: महाराष्ट्र के बीड जिले में कभी अपनी दहशत और रसूख के दम पर 'अधिराज्य' चलाने वाला और मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड का मुख्य आरोपी वाल्मिक कराड आज बेबस नजर आ रहा है। कभी मंत्रियों के साथ उठने-बैठने वाले और सत्ता के गलियारों में पकड़ रखने वाले कराड की जेल की सलाखों के पीछे हालत काफी खराब हो चुकी है। शुक्रवार को जब अचानक उसे कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच बीड जिला अस्पताल लाया गया, तो उसकी बदली हुई सूरत देख हर कोई हैरान रह गया।

Walmik Karad की बदला हुलिया

अस्पताल लाए जाते समय वाल्मिक कराड गुलाबी शर्ट में था, उसकी दाढ़ी बढ़ी हुई थी और सिर के बाल पूरी तरह सफेद हो चुके थे। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह थी कि पुलिस ने उसे हाथों में रस्सी से बांध रखा था। जैसे ही कराड को अस्पताल लाने की खबर उसके समर्थकों को मिली, अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

Walmik Karad की जमानत के सारे रास्ते बंद

वाल्मिक कराड और उसके साथियों पर बीड की विशेष अदालत में मुकदमा चल रहा है। उसने अब तक जमानत के लिए कई याचिकाएं दायर कीं, लेकिन कानून का शिकंजा उस पर कसता ही जा रहा है। बॉम्बे हाई कोर्ट की औरंगाबाद (छत्रपति संभाजीनगर) बेंच से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक, हर जगह से उसकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। रिहाई का कोई रास्ता न मिलने के कारण वह लंबे समय से बीड जेल में बंद है।

जेल में विवादों से पुराना नाता

वाल्मिक कराड का जेल प्रवास भी विवादों से अछूता नहीं रहा है। उस पर जेल के भीतर मोबाइल इस्तेमाल करने और घर का खाना मंगवाने जैसे कई गंभीर आरोप लगते रहे हैं। जेल के अंदर कराड समर्थकों और विरोधी गुटों के बीच कई बार हिंसक झड़पें भी हुई हैं, जिसके बाद उसे किसी दूसरी जेल में शिफ्ट करने की मांग भी उठी थी।

यह भी पढ़ें:-  धमकी मत दो, हिम्मत है तो…, संजय राउत ने किस बात पर पीएम मोदी को ललकारा? जानें पूरा वाकया

तबीयत बिगड़ने की शिकायत

जेल अधिकारियों के अनुसार, कराड ने बेचैनी और अस्वस्थ महसूस होने की शिकायत की थी। इसके तुरंत बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी प्राथमिक जांच की है और कुछ मेडिकल टेस्ट भी करवाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

क्या है संतोष देशमुख हत्याकांड ?

बता दें कि बीड जिले के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की 9 दिसंबर 2024 को बेरहमी से हत्या कर दी गई। एक एनर्जी कंपनी से पैसे ऐंठने की कोशिशों को नाकाम करने के बाद, उन्हें अगवा कर लिया गया, उन्हें तब तक प्रताड़ित किया गया जब तक उनकी मौत नहीं हो गई, और बाद में उनके शव को फेंक दिया गया। इस मामले में छह लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, जिनमें पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड भी शामिल हैं। इस हत्या के बाद, धनंजय मुंडे को अपने मंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के लिए मजबूर होना पड़ा।