विधायक मुफ्ती की सुनेत्रा पवार और हसन मुश्रीफ से मुंबई में मुलाकात, मालेगांव के विकास कार्यों का दिया हवाला

MLA Mufti Ismail In Mumbai: मालेगांव शहर के विकास और नागरिक समस्याओं को लेकर विधायक मुफ्ती इस्माइल कासमी ने मुंबई में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार व अन्य मंत्रियों से मुलाकात की।
mla mufti ismail malegaon development fund
विधायक मुफ्ती इस्माइल (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Sunetra Pawar Mumbai Meeting: मालेगांव शहर के विकास एवं विभिन्न नागरिक समस्याओं को लेकर विधायक मुफ्ती इस्माइल कासमी ने मुंबई में उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री सुनेत्रा पवार, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ तथा वस्त्रोद्योग मंत्री संजय सावकारे से मुलाकात की।

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से मुलाकात के दौरान मालेगांव के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं अब्दुल अजीज कालू स्टेडियम के लिए केंद्र सरकार की योजना के तहत प्रस्तावित 102 करोड़ रुपये के फंड के लिए राज्य सरकार की सिफारिश जारी करने की मांग की गई।

mla mufti ismail malegaon development fund
विधायक मुफ्ती इस्माइल (सोर्सः सोशल मीडिया)
mla mufti ismail malegaon development fund
मुंबई आतंकवादी हमले की बरसी पर बोले गृहमंत्री शाह - दुनिया ने सराही मोदी सरकार की जीरो टॉलेरेंस की नीति

क्रिडा संकुल के लिए 102 करोड फंड की मांग

इस पर पवार ने सिफारिशी पत्र जारी करने का आश्वासन दिया। साथ ही मालेगांव में वक्फ बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय शुरू करने तथा वक्फ और ट्रस्ट के मामलों को अलग-अलग करने संबंधी मांग भी रखी गई। वहीं वस्त्रोद्योग मंत्री संजय सावकारे से मुलाकात कर पावरलूम व बुनकरों के लिए बिजली सब्सिडी हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की गई।

मंत्री ने वस्त्रोद्योग विभाग से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। स्वास्थ्य मंत्री हसन मुश्रीफ से भी मुलाकात कर मालेगांव की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान एड। मुमिन मुजीब भी उपस्थित थे।

mla mufti ismail malegaon development fund
विधायक मुफ्ती इस्माइल (सोर्सः सोशल मीडिया)