एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर हमला, PM मोदी आरोपों पर ध्यान नहीं देते, उनका लक्ष्य देश का विकास

Maharashtra Politics News: गुजरात के वडनगर में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि पीएम मोदी विपक्ष के आरोपों की परवाह किए बिना देश के विकास में लगे हैं। शिंदे के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आई।
Eknath Shinde's attack on Uddhav Thackeray: PM Modi pays no heed to allegations; his goal is the country's development
एकनाथ शिंदेसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Eknath Shinde on Uddhav Thackeray: वडनगर, नवभारत न्यूज नेटवर्क। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष के आरोपों पर ध्यान नहीं देते और देश को आगे ले जाने के अपने काम पर केंद्रित रहते हैं।

शिंदे ने यह बात प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर मेहसाणा जिले के वडनगर में आयोजित 'सेवा संकल्प अभियान' कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कही।

उद्धव ठाकरे द्वारा प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा और महाराष्ट्र की महायुति सरकार पर किए जा रहे हमलों से जुड़े सवाल पर शिंदे ने कहा कि विपक्ष चाहे जितने आरोप लगाए, प्रधानमंत्री उन पर ध्यान नहीं देते। उन्होंने कहा कि मोदी का पूरा ध्यान देश के विकास और उसे आगे ले जाने पर है।

बुलेट ट्रेन से पूरे महाराष्ट्र को लाभ

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का जिक्र करते हुए शिंदे ने कहा कि इससे गुजरात और मुंबई के साथ-साथ पूरे महाराष्ट्र को लाभ होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि उद्धव के नेतृत्व वाली महाविकास आघाडी सरकार के कार्यकाल में प्रकल्प का काम रोक दिया गया था। 2022 में महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने परियोजना से जुड़ी रुकावटें दूर की।

Eknath Shinde's attack on Uddhav Thackeray: PM Modi pays no heed to allegations; his goal is the country's development
शिवसेना विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, शिंदे गुट की दलीलों के बीच EC के विवेक की होगी जांच

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुजरात दौरे के दौरान उनके हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी सामने आने के बाद उड़ान रद्द करनी पड़ी।

वडनगर से अहमदाबाद रवाना होने से पहले हेलिकॉप्टर की जांच के दौरान तकनीकी गड़बड़ी का पता चला। इसके बाद पायलट ने उड़ान न भरने का फैसला किया।

शिंदे बाद में सड़क मार्ग से कार से अहमदाबाद के लिए रवाना हुए। एकनाथ शिंदे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुजरात पहुंचे थे।

वडनगर से अहमदाबाद जाने के लिए उनका हेलिकॉप्टर से यात्रा करने का कार्यक्रम था। हालांकि, उड़ान से पहले हेलिकॉप्टर की जांच के दौरान तकनीकी खराबी सामने आने पर यात्रा का माध्यम बदलना पड़ा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com