नासिक से राहुल गांधी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश, कहा- जनता के बीच जाओ और संघर्ष करो

Rahul Gandhi Nashik Visit: राहुल गांधी ने नासिक में महाराष्ट्र कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों से मुलाकात कर संगठन मजबूत करने और जनता के न्याय के लिए संघर्ष का आह्वान किया।
Rahul Gandhi Message To Congress Workers
नासिक में कांग्रेस नेताओं से चर्चा करते राहुल गांधीसोर्स: एक्स/@INCMaharashtra
Published on
Updated on

Rahul Gandhi Message To Congress Workers: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को महाराष्ट्र के नासिक का दौरा कर राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी। उन्होंने नासिक में महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों और नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों के साथ एक अहम रणनीतिक बैठक की। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि वे कांग्रेस की मूल विचारधारा के साथ मजबूती से खड़े रहें और आम जनता को न्याय दिलाने के लिए लगातार संघर्ष करते रहें।

राहुल गांधी बुधवार सुबह नासिक पहुंचे। एयरपोर्ट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हषर्वधन सपकाल, विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की और पार्टी संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

8-10 दिनों से चल रहे प्रशिक्षण शिविर का समापन

कांग्रेस कार्य समिति (CWC) के सदस्य आरिफ नसीम खान ने जानकारी दी कि महाराष्ट्र कांग्रेस के सभी नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष पिछले 8 से 10 दिनों से नासिक में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। बुधवार को इस प्रशिक्षण शिविर का औपचारिक समापन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में खुद राहुल गांधी पहुंचे। राहुल गांधी ने न केवल जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की, बल्कि उनके परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया।

आरिफ नसीम खान ने बताया कि राहुल गांधी ने सभी नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों और उनके परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा पर मजबूती से कायम रहें और जनता के अधिकारों एवं न्याय के लिए संघर्ष करते रहें।

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं क्या संदेश दिया?

नासिक में कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को संदेश स्पष्ट दिया कि संगठन के पदाधिकारी केवल पार्टी तक सीमित न रहें। बल्कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए संघर्ष करें। उन्होंने जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया।

Rahul Gandhi Message To Congress Workers
मुंबई में 14-15 सितंबर को हिंदी दिवस और छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन, अमित शाह रहेंगे मौजूद

राहुल के दौरे के विरोध में भाजपा महिला नेताओं का मार्च

इस बीच, राहुल गांधी के नासिक दौरे के विरोध में नासिक की महापौर हिमगौरी आहेर-अडके, भाजपा की अन्य महिला नेताओं और समर्थकों ने मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस पर संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व का विरोध करने का आरोप लगाया।

इस आरोप को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। वहीं। राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक में संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा के साथ मजबूती से खड़े रहने का संदेश दिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com