NEET UG 2026 Re-Exam Final Answer Key Released: नीट यूजी री-एग्जाम की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

NTA NEET UG 2026: नीट री-एग्जाम की फाइनल आंसर-की NTA ने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। परीक्षार्थी पोर्टल से पीडीएफ डाउनलोड कर स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।
NEET UG 2026 Re-Exam Final Answer Key Released: NEET UG re-exam final answer key released, here's how to download
नीट यूजी री-एग्जाम की फाइनल आंसर-की जारी (सोर्स- एआई नीर्मीत)
Updated on

NTA NEET UG Re-Exam 2026 Final Answer Key Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 री-एग्जाम की आधिकारिक फाइनल आंसर-की जारी कर दी है, जिसका लंबे समय से परीक्षार्थी इंतजार कर रहे थे। इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आसानी से अपनी उत्तर कुंजी की पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं और उसके जरिए अपने संभावित स्कोर का सही अनुमान लगा सकते हैं। आंसर-की जारी होने से छात्रों को अपने प्रदर्शन का सटीक आकलन करने में बड़ी मदद मिलेगी, जिससे वे आगामी काउंसलिंग प्रक्रिया और अपने करियर को लेकर आगे की योजना बना सकेंगे।

NTA द्वारा यह कदम पारदर्शिता सुनिश्चित करने और परिणाम जारी करने की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए उठाया गया है। जिन छात्रों ने यह री-एग्जाम दिया था, वे बिना किसी देरी के अपनी लॉगइन डिटेल्स का उपयोग करके पोर्टल से उत्तर कुंजी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, NTA जल्द ही इस परीक्षा के फाइनल परिणाम भी घोषित करने की तैयारी कर रहा है, जिससे मेडिकल कोर्सेस में प्रवेश पाने के इच्छुक योग्य विद्यार्थियों का भविष्य तय होगा और वे देश भर के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों में दाखिला लेने की प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

NTA ने हटाए 4 प्रश्न

इस बार की फाइनल आंसर-की में NTA ने कुल 4 प्रश्न ड्रॉप किए हैं, जिससे छात्रों के स्कोर पर सीधा असर पड़ सकता है। 21 जून को आयोजित इस री-एग्जाम में 20 लाख से अधिक मेडिकल अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जो अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अंको का अनुमान कैसै लगाएं?

उम्मीदवार की फाइनल उत्तर -कुंजी सामने आने के बाद छात्र आधिकारिक मार्किंग स्कीम (प्रत्येक सही उत्तर पर +4 अंक और गलत उत्तर पर -1 अंक) के आधार पर अपने संभावित स्कोर का आसानी से अनुमान लगा सकते हैं।

  • प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक मिलेंगे।
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती की जाएगी।
  • जिन प्रश्नो का जवाब नहीं दिया गया है, उन प्रश्नो पर कोई अंक नहीं दिया जाएगा।

NEET UG की फाइनल आंसर-की डाउनलोड कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • लिंक पर क्लिक करें: होमपेज पर दिए गए NEET UG 2026 Final Answer Key के लिंक पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ खोलें: क्लिक करते ही स्क्रीन पर उत्तर कुंजी की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
  • डाउनलोड और मिलान करें: इसे अपने डिवाइस में डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का सही मिलान करके संभावित स्कोर का अनुमान लगाएं।
  • सुरक्षित रखें: भविष्य की जरूरत के लिए इसकी एक कॉपी प्रिंट करके या सेव करके सुरक्षित रख लें।
Navbharat Live
navbharatlive.com