मुंबई में लालबागचा राजा के दर पर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन, CM फडणवीस संग किए सिद्धिविनायक के दर्शन

Nitin Nabin Mumbai Visit: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मुंबई पहुंचकर लालबागचा राजा और सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बाप्पा का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया।
Nitin Nabin Lalbaugcha Raja Darshan
लालबागचा राजा के दर्शन करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, CM देवेंद्र फडणवीस व अन्यसोर्स: एक्स@BJP4Maharashtra
Published on
Updated on

Nitin Nabin Lalbaugcha Raja Darshan: गणेशोत्सव के पावन पर्व पर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भक्ति और राजनीति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने मुंबई प्रवास के दौरान आस्था के रंग में रंगे नजर आए। अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार महाराष्ट्र पहुंचे नितिन नबीन ने करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र लालबागचा राजा और प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की।

सिद्धिविनायक और लालबागचा राजा के किए दर्शन

मुंबई पहुंचते ही नितिन नबीन का स्वागत गणेशोत्सव के जयकारों के साथ हुआ। सबसे पहले वे प्रभादेवी स्थित प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विघ्नहर्ता भगवान गणेश का विधिवत पूजन-अभिषेक किया और देशवासियों की समृद्धि की कामना की।

इसके तुरंत बाद वे लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे। राजा के चरणों में लीन होकर उन्होंने देश की अखंडता, प्रगति, लोककल्याण और जन-सामान्य की उन्नति के लिए बाप्पा से प्रार्थना की।

नितिन नबीन का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

महाराष्ट्र दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का बेहद गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनकी अगवानी की और स्नेहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान भाजपा मुंबई अध्यक्ष व विधायक अमित साटम, कैबिनेट मंत्री एड. आशीष शेलार, मंत्री जयकुमार रावल, मुंबई की महापौर रितु तावडे समेत पार्टी के कई वरिष्ठ विधायक और पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं के उत्साह और 'गणपति बाप्पा मोरया' के जयघोष से पूरा माहौल धर्ममय हो उठा।

पुणे में नितिन नबीन के कार्यक्रम

मुंबई में दर्शन के बाद नितिन नबीन पुणे के लिए रवाना होंगे। यहां भी वे गणेश मंदिरों व पंडालों में भगवान गणेश के दर्शन करेंगे।

श्री गणेश के दर्शन

  • कस्बा पेठ मंडल, पुणे- शाम 4:30 बजे

  • श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंडल, पुणे- शाम 5:00 बजे

  • साने गुरुजी तरूण मित्र मंडल, सदाशिव पेठ- शाम 5:30 बजे

  • साईं मित्र मंडल, कोथरुड- शाम 6:05 बजे

मुंबई पहुंचने पर क्या बोले नितिन नबीन?

मुंबई में कार्यकर्ताओं और मीडिया को संबोधित करते हुए नितिन नबीन ने कहा कि भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद महाराष्ट्र की इस पवित्र भूमि पर यह मेरा पहला आगमन है। आज का दिन अत्यंत शुभ है। आज का दिन वाकई बहुत शुभ है। न सिर्फ महाराष्ट्र, बल्कि पूरा देश भगवान गणेश की पूजा का उत्सव मना रहा है। ऐसे समय में महाराष्ट्र में होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। पूजा के इस उत्सवपूर्ण माहौल में यहां मौजूद रहने के लिए मैं आप सभी की खासकर हमारी पूरी मुंबई टीम की सराहना करता हूं।

नितिन नबीन ने गणेश चतुर्थी और भगवान गणेश की पूजा के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पावन भूमि शिवाजी महाराज की भूमि है और हम सभी उनके आशीर्वाद से आगे बढ़ रहे हैं। जब आप 'जय भवानी... जय शिवाजी!' का उद्घोष करते हैं, तो यह पूरी भारतीय संस्कृति और उसकी परंपराओं के लिए एक शानदार सम्मान के रूप में गूंजता है।

Nitin Nabin Lalbaugcha Raja Darshan
कौन हैं गोल्ड मेडलिस्ट ऑफिसर सीमा पाहुजा? जो अब संभालेंगी दिशा सालियान मौत मामले के जांच की कमान

भारत के विकास में महाराष्ट्र का अहम योगदान: नितिन नबीन

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश के हर समुदाय, सामाजिक वर्ग और धर्म में जो नव-जागरण देखने को मिला है, उसने भारत को प्रगति के सही रास्ते पर मजबूती से आगे बढ़ाया है। राज्य सरकार के साथ-साथ महाराष्ट्र की जनता भी भारत के विकास में अहम योगदान दे रही है। भले ही मैं भविष्य में संगठनात्मक बैठकों के लिए जरूर आऊंगा, लेकिन आज मैं सिर्फ इस जश्न में शामिल होने आया हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' की बात करते हैं। इसीलिए 140 करोड़ देशवासी एकजुट होकर 'विकसित भारत' की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। नितिन नबीन ने कहा कि इस यात्रा में महाराष्ट्र के योगदान के लिए, मैं मुख्यमंत्री के माध्यम से पूरे राज्य की जनता को हार्दिक बधाई और धन्यवाद देता हूं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com