-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Karuna Sharma Questions Jay Pawar Over Dhananjay Munde In Gungi Gudiya Controversy
गूंगी गुड़िया विवाद में कूदी करुणा शर्मा, जय पवार से पूछा क्या धनंजय मुंडे को पार्टी से निष्कासित करेंगे?
- Written By: अनिल सिंह
Karuna Sharma Slams Jay Pawar On Gungi Gudiya Row: सुनेत्रा पवार को 'गूंगी गुड़िया' कहे जाने पर बवाल। करुणा शर्मा ने जय पवार से पूछा- क्या धनंजय मुंडे को NCP से बाहर करेंगे?

करुणा शर्मा, धनंजय मुंडे और जय पवार (सोर्स-सोशल मीडिया)
Karuna Sharma Slams Jay Pawar: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा इस्तेमाल किए गए ‘गूंगी गुड़िया’ शब्द को लेकर उठा राजनीतिक तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां एक ओर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रदेश भर में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रही है, वहीं दूसरी ओर सामाजिक कार्यकर्ता करुणा शर्मा-मुंडे भी इस विवाद में कूद पड़ी हैं।
सुनेत्रा पर टिप्पणी से जय पवार आहत हुए और अपनी नाराजगी कांग्रेस के खिलाफ जाहिर की। कांग्रेस की टिप्पणी को जय पावर और एनसीपी ने महिला का अपमान बताया। करुणा शर्मा ने अजित पवार के बेटे जय पवार के ‘महिला सम्मान’ से जुड़े बयान पर सीधा सवाल खड़ा करते हुए पूछा है कि क्या एनसीपी महिला उत्पीड़न के आरोपों से घिरे मंत्री धनंजय मुंडे को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएगी?
जय पवार के ‘महिला सम्मान’ वाले बयान पर करुणा शर्मा का पलटवार
विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए जय पवार ने कहा था कि सुनेत्रा पवार पर की गई टिप्पणी केवल एक व्यक्ति की आलोचना नहीं है, बल्कि अपनी मेहनत और जनसेवा से पहचान बनाने वाली हर महिला की गरिमा पर हमला है।
सम्बंधित ख़बरें
तब चुप क्यों थे शिंदे? सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल ने दागे ये तीखे सवाल, एकनाथ से छिन जाएगा धनुष-बाण?
हाथी जैसी ताकत होती है नारी में… सुधा मूर्ति ने सुनेत्रा पवार को दी ऐसी दुआ कि भर आएंगी आंखें, VIDEO वायरल
‘पहले 2.4 करोड़, अब 2.9 करोड़ और!’, मुंबई मेयर रितु तावड़े के बंगले के नए टेंडर पर भड़का विपक्ष
नाकाडोंगरी हाईस्कूल में छात्रों ने ली नशामुक्त समाज निर्माण की शपथ, गोबरवाही पुलिस की पहल
जय पवार के इस बयान पर हमला बोलते हुए करुणा शर्मा ने कहा, “जय पवार कहते हैं कि वे हर महिला के सम्मान के साथ खड़े हैं। यदि वे सच में महिलाओं के प्रति समर्पित हैं, तो क्या वे धनंजय मुंडे को अपनी पार्टी से निष्कासित करेंगे? जब धनंजय मुंडे ने अपनी पत्नी को प्रताड़ित किया, मानसिक परेशानी दी और जेल भेजने की कोशिश की, तब यह पूरी पार्टी और सुनेत्रा ताई मौन क्यों थीं?”
ये भी पढ़ें- ‘पहले 2.4 करोड़, अब 2.9 करोड़ और!’, मुंबई मेयर रितु तावड़े के बंगले के नए टेंडर पर भड़का विपक्ष
बीड में वीडियो वायरल होने के बाद गरमाया माहौल
करुणा शर्मा ने बीड में आयोजित मंत्री धनंजय मुंडे की प्रेस कॉन्फ्रेंस के वायरल वीडियो का भी जिक्र किया, जिसमें मुंडे एक पत्रकार को कानून-व्यवस्था पर सवाल पूछने से रोकते दिख रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे नेता दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने ही नेताओं के गैर-जिम्मेदाराना रवैये और महिलाओं के प्रति उनके व्यवहार पर चुप्पी साध लेते हैं।
बीड और लातूर में कांग्रेस के खिलाफ NCP का उग्र प्रदर्शन
दूसरी ओर, कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल, पृथ्वीराज चव्हाण और विजय वडेट्टीवार द्वारा इस टिप्पणी का बचाव किए जाने के विरोध में एनसीपी कार्यकर्ता उग्र हो गए हैं। बीड जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने ‘पार्थ-जय फाउंडेशन’ और समर्थकों ने कांग्रेस नेताओं का पुतला फूंकते हुए विरोध प्रदर्शन किया। वहीं लातूर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर भी एनसीपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि महिलाओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Karuna sharma questions jay pawar over dhananjay munde in gungi gudiya controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गूंगी गुड़िया विवाद में कूदी करुणा शर्मा, जय पवार से पूछा क्या धनंजय मुंडे को पार्टी से निष्कासित करेंगे?
Aug 05, 2026 | 05:20 PMतब चुप क्यों थे शिंदे? सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल ने दागे ये तीखे सवाल, एकनाथ से छिन जाएगा धनुष-बाण?
Aug 05, 2026 | 05:16 PMअवैध शराब पर सख्ती, हजारों मुकदमे और लाखों लीटर शराब जब्त; फिर भी यूपी की जनता ने पिए ₹20,862 करोड़ की शराब
Aug 05, 2026 | 05:13 PMदतिया को जल्द मिल सकता है नया जिला अध्यक्ष; घनश्याम पिनोरिया और आशुतोष तिवारी का नाम रेस में आगे
Aug 05, 2026 | 05:09 PMLakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
Aug 05, 2026 | 05:03 PMदिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 11 विदेशी नागरिक, वीजा खत्म होने के बाद अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी गिरफ्तार
Aug 05, 2026 | 05:01 PMPM मोदी के वीडियो विवाद पर मार्क जकरबर्ग ने माफी मांगी, सरकार ने दिया था 3 दिन का अल्टीमेटम
Aug 05, 2026 | 04:59 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM













