मेरठ

युवा संवाद कार्यक्रम की खास तस्वीरें, युवाओं से संवाद करते नजर आए CM योगी और BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया और युवाओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 के विकसित भारत के संकल्प से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेेश भाजपा अध्यक्ष व केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने युवाओं से संवाद करते हुए विकसित भारत निर्माण के लिए युवा शक्ति का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर युवा का भाव राष्ट्र प्रथम होना चाहिए। डबल इंजन सरकार युवा ऊर्जा को प्लेटफॉर्म दे रही है। हर क्षेत्र में युवा शक्ति समेत सभी वर्गों के लिए कार्य हुए हैं। उन्होंने आह्वान किया कि पिछली सरकारों से तुलना कीजिए और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ाइए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज में फैल रहीं नशे की प्रवृत्ति पर गहरी चिंता व्यक्त की और यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 15 अगस्त को शुरू किए गए नशा मुक्ति अभियान से जुड़ने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ने कहा कि हमने सत्ता संभालते ही युवाओं के लिए सरकारी भर्तियों को लेकर पारदर्शी व्यवस्था बनाई। अब तक 9.50 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी है। परसों से फिर मिशन रोजगार शुरू हुआ है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ की क्रांतिधरा पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का 'युवा संवाद' कार्यक्रम में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमने सत्ता संभालते ही युवाओं के लिए सरकारी भर्तियों को लेकर पारदर्शी व्यवस्था बनाई।

सीएम ने युवाओं से कहा कि तकनीक से भागिए नहीं। उसके अनुरूप खुद को न ढालिए, बल्कि अपने अनुरूप उसे ढालिए। क्वांटम कंप्यूटिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, रोबोटिक्स, एआई समेत हर फील्ड को टटोलिए, क्योंकि आपके पास संभावनाएं हैं।

इस दौरान सीएम योगी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जनता ने जमकर समर्थन देते हुए उत्साहवर्धन किया।

Meerut: अवैध निर्माणों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेरठ में 44 सील भवनों को ध्वस्त करने के निर्देश
Meerut Illegal Construction Action: सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश के बाद मेरठ विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद ने मेरठ में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माणों और आवासीय जमीनों पर चल रहे व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। एमडीए द्वारा कराए गए सर्वे के आधार पर जोन-ए (कोर सिटी क्षेत्र) में 16,726 अवैध निर्माणों और नियमों के विरुद्ध चल रहे उपयोगों को चिह्नित किया गया है, जिन्हें सील करने व ढहाने के निर्देश दिए गए हैं।

बता दें कि पूर्व के आदेशों के तहत सेंट्रल मार्केट और शास्त्री नगर क्षेत्र में आवासीय भूखंडों पर व्यावसायिक गतिविधियां चलाने वाले कई परिसरों व बैंक्वेट हॉलों पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई। सुप्रीम कोर्ट ने उल्देपुर क्षेत्र में बनी अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों को भी हर हाल में ढहाने के कड़े निर्देश दिए हैं।

अगली सुनवाई की समय-सीमा की बात करें तो अदालत ने इस मामले में आगामी 9 दिसंबर तक की कार्रवाई की स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के समक्ष पेश करने को कहा है। शेष जोनों की रिपोर्ट भी निर्धारित चरणों में पेश की जानी है। वहीं बाकी तीन जोन बी, सी और डी की रिपोर्ट दाखिल नहीं किए जाने पर अदालत ने मेडा सचिव अर्पित गुप्ता पर नाराजगी जताई।

फुटवियर बाजार में स्पोर्ट्स शू का बढ़ता दबदबा, आगरा में रोजाना 15 से 20 हजार जोड़ी तैयार होने का दावा

सभी 44 भवनों को करें सील

कोर्ट को बताया गया कि 44 आवासीय भवनों में व्यावसायिक निर्माण के मामले में छह भवन ऐसे थे, जो बिना नक्शे के बनाए गए थे। इन्हें पूरी तरह ध्वस्त किया जा चुका है। वहीं 38 संपत्तियों के पास आवासीय स्वीकृति है, लेकिन इनमें अतिरिक्त निर्माण कर व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। इन 44 संपत्तियों में से 24 के अवैध निर्माण को आवंटियों की ओर से पूरी तरह ध्वस्त किया जा चुका है, जबकि बाकी 20 में ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया चल रही है। कोर्ट ने सभी 44 सील भवनों को ध्वस्त कर नए सिरे रिपोर्ट पेश करने को कहा।

201 संपत्ति के सेटबैक में अवैध निर्माण

परिषद की ओर से दाखिल की गई रिपोर्ट में बताया गया कि 201 संपत्तियां ऐसी पाई गई थीं, जिनमें सेटबैक में अवैध निर्माण था। इनमें से 63 संपत्तियों के अवैध निर्माण पूरी तरह हटा दिए गए हैं जबकि शेष 138 पर कार्रवाई की जा रही है। खंडपीठ ने प्रमुख सचिव आवास एवं शहर नियोजन, चेयरमैन आवास एवं विकास परिषद तथा प्रमुख सचिव नगर विकास पी. गुरु प्रसाद को स्पष्ट निर्देश दिए और कहा कि वे कार्रवाई की निगरानी करें। मामले में 9 दिसंबर की तारीख तय करते हुए नए सिरे से अनुपालन आख्या दाखिल करने के आदेश दिए गए।

KGMU में नर्सिंग छात्रा की मौत पर बवाल: कैंपस में जोरदार प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

सुरक्षा का खतरा है तो शहर छोड़ दें

आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश खुराना के अधिवक्ता तुषार जैन ने कोर्ट को बताया कि याचिकाकर्ता को लगातार धमकियां मिल रही हैं और उसे जान का खतरा है। इस पर कोर्ट ने उन्हें पुलिस स्टेशन जाने को कहा।  कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि सुरक्षा का खतरा है तो वे शहर छोड़ दें। इस पर छोटे व्यवसाय की दलील दी गई। इसके बाद कोर्ट ने प्रदेश सरकार को लोकेश खुराना की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

14 जुलाई के आदेश का करें पालन

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता की ओर से बताया गया कि सील किए गए अवैध निर्माणों पर पूरी तरह से कार्रवाई नहीं हुई है। इस पर खंडपीठ ने स्पष्ट कहा कि 44 सील भवनों को ध्वस्त किया जाए। साथ ही पूर्व में 14 जुलाई को दिए गए आदेश का अनुपालन कराने के निर्देश दिए। ईडब्ल्यूएस और एलआईजी मकानों के संबंध में भी सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सरकार इनके लिए पुनर्वास की नीति बनाए। इसी बीच व्यापारियों के अधिवक्ता सूरत सिंह की ओर से भी पक्ष रखने की गुहार लगाई गई, जिसे कोर्ट ने सुनने से इनकार कर दिया। सुनवाई के दौरान रविंद्र गुर्जर, एडवोकेट अंजनेय सिंह, एडवोकेट राहुल मलिक, नितेश पंवार आदि भी मौजूद रहे। उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह का कहना है कि अदालत के आदेश का अनुपालन कराया जाएगा।

देश की सबसे शक्तिशाली ताकत हैं युवा...मेरठ युवा संवाद में नितिन नबीन ने दिया लक्ष्य, अनुभव और धैर्य का मंत्र
Nitin Nabin Meerut Youth Dialogue: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया और युवाओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 के विकसित भारत के संकल्प से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेेश भाजपा अध्यक्ष व केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने युवाओं से संवाद करते हुए विकसित भारत निर्माण के लिए युवा शक्ति का आह्वान किया। नितिन नवीन ने लक्ष्य, संकल्प अध्ययन, अनुभव और धैर्य को सफलता का आधार बताते हुए नशा मुक्ति, राष्ट्रप्रेम, योग, मेडिटेशन और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया।

इस दौरान नितिन नवीन ने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए और कहा कि देश के भविष्य का निर्माण करने वाली सबसे शक्तिशाली ताकत युवा है। नितिन नवीन ने कहा कि युवाओं में अपार ऊर्जा, प्रतिभा और विचार-क्षमता है। यदि इस शक्ति को सहीं दिशा दी जाए, तो युवा देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने का लक्ष्य

नवीन ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए चल पड़ा है। आजादी के बाद देश को अक्सर क्षेत्रीय या व्यक्तिगत नजरिए से देखा गया, लेकिन अब सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ 140 करोड़ देशवासियों को एकजुट होकर आगे बढ़ना है। भारत आज दुनिया में सबसे अधिक युवा आबादी वाला देश है, इसलिए युवाओं का दायित्व सबसे बड़ा है। आज की पीढ़ी को जीवन में शॉर्टकट से बचने की आवश्यकता है।

आज का युवा भले ही रील्स देखता है, लेकिन उसे पसंद वहीं आता है जो रियल पानी यथार्थ होता है। बनावटी चीजों की पहुंच सीमित होती है. इसलिए जीवन में लक्ष्य तप करके और एक संकल्प के साथ सही रोडमैप बनाकर आगे बढ़ना चाहिए। छात्र चाहे डॉक्टर बनें, इंजीनियर बनें या उद्यमी, उनका अंतिम लक्ष्य केवल स्वयं या परिवार का विकास नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि, हमारा मानना है कि, कोई भी काम छोटा नहीं होता। बड़े मन से किया गया छोटा काम भी बड़ा हो जाता है और छोटे मन से किया गया बड़ा काम भी छोटा रह जाता है।

नशे की प्रवृत्ति पर गहरी चिंता व्यक्त की

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज में फैल रहीं नशे की प्रवृत्ति पर गहरी चिंता व्यक्त की और यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 15 अगस्त को शुरू किए गए नशा मुक्ति अभियान से जुड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि, हमारा सुझाव है कि युवाओं में राष्ट्रप्रेम और समर्पण की भावना को गहराई तक उत्तारने के लिए उत्तर प्रदेश में भी बॉर्डर दर्शन कार्यक्रम शुरू किया जाना चाहिए। जब युवा सीमा पर जाकर खुले आसमान के नीचे देश की रक्षा कर रहे सैनिकों को देखते हैं, तो उनके भीतर भी देश के प्रति असीम समर्पण का भाव जागृत होता है, जो उन्हें जीवन में कभी भटकने नहीं देता।

उन्होंने कहा कि लीडरशिप केवल राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि हर क्षेत्र में इसकी आवश्यकता होती है। जिस तरह क्रिकेट में एक बल्लेबाज को अच्छी बेटिंग करने के लिए पहले पिच पर जमना पड़ता है, उसी तरह युवाओं को अपने क्षेत्र की जड़ों तक जाना चाहिए। क्योंकि, लीडरशिप के तीन मुख्य स्तंभ हैं, अध्ययन, अनुभव और धैर्य। इन्हें जीवन में उतारने से किसी भी क्षेत्र में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उसी प्रकार 100 मीटर की दौड़ में इंसान की गति की परख होती है, लेकिन लंबी दौड़ में स्टैमिना यानी धैर्य और सहनशक्ति का परीक्षण होता है। जीवन एक लंबी दौड़ है। यदि युवा अपनी सहनशक्ति और निरंतरता बनाए रखेंगे, तो वे लंबी दूरी तय करके अपनी मंजिल तक अवश्य पहुंचेंगे।

एक जैसे फिंगरप्रिंट-रेटिना वाली जुड़वा बहनों को मिली पहचान, सालों से अटका था आधार; रंग लाई रामपुर DM की कोशिश

नवीन ने 2013 के इंडो-यूएस कल्चर एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत अपनी अमेरिका यात्रा का संस्मरण साझा करते हुए बताया कि वहां वह 48 घंटे एक अमेरिकी परिवार के साथ रहे। उस परिवार ने भारतीय संयुक्त परिवार व्यवस्था की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए दुख जताया था कि, अमेरिका में बच्चे अलग हो जाते हैं और त्योहारों पर भी परिवार साथ नहीं जुड़ता। लेकिन हमारे देश का युवा अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़ा रहता है और हमारे युवाओं को ऐसे ही रहना है। हम सभी युवाओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वैश्विक स्तर पर स्थापित किए गए योग और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान करते हैं, ताकि युवा एकाग्रता और समर्पण के साथ काम कर सकें।

इस समय बिहार बाढ़ की समस्या से जूझ रहा है। बिहार में बाढ़ का मुख्य कारण नेपाल की तराई से आने वाला पानी है। पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के नदियों की जोड़ने के विजन दिया था। जिसे अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। कोसी क्षेत्र में 20 हजार करोड़ रुपये की योजना से नेपाल की तराई में नदियों को जोड़ने का काम शुरू हो चुका है, जिससे इस विभीषिका से निजात मिलेगी। हिमालयी क्षेत्रों में ग्लोबल वार्मिंग के कारण कई आपदाएं उत्पन्न होती हैं। इससे बचने के लिए हम युवाओं से एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़कर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आग्रह करते हैं।

10-12 वर्षों में देश में बड़े बदलाव हुए

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 10-12 वर्षों में देश में बड़े बदलाव हुए हैं। 10 साल पहले देश में मात्र 60 हजार मेडिकल सीटें थीं, जो आज 1.5 लाख से अधिक हो गई है। देश में विश्वविद्यालयों की संख्या 400 से बढ़कर 1100 के पार जा चुकी है। कभी हर तकनीक के लिए आयात पर निर्भर रहने वाला भारत आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता देश है। रक्षा क्षेत्र में भारत आज ब्रह्मोस और मेक इन इंडिया के तहत 38 हजार करोड रुपये से अधिक के रक्षा उपकरणों का निर्यात कर रहा है।

UP International Trade Show के चौथे संस्करण में जापान समेत 6 देश होंगे भागीदार, 600 विदेशी खरीदार पहुंचेंगे

कोरोना काल में भारत ने विदेशी टीकों का इंतजार करने के बजाय अपने वैज्ञानिकों पर भरोसा किया और स्वदेशी वैक्सीन बनाकर दुनिया को भी दी। मोदी सरकार ने केवल इंफ्रास्ट्रक्चर स्ट्रक्चर नहीं बदला, बल्कि देश की सोच बदली है। कल तक जिन सीमावर्ती गांवों को भारत का अंतिम गांव मानकर उनके विकास की उपेक्षा की जाती थी आज उन्हें भारत का प्रथम गांव मानकर उनकी सुरक्षा और प्रगति सुनिश्चित की जा रही है। एक समय जिन सैनिकों को अपमान का घूंट पीना पड़ता था, आज सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर के जरिए उनका शौर्य पूरी दुनिया देख रही है। वोकल फॉर लोकल और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट जैसी योजनाओं ने स्थानीय अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित किया है। जैसे मेरठ, जिसे कभी माफियाओं का केंद्र माना जाता था, आज क्रिकेट बेट और हॉकी स्टिक के निर्माण के लिए जाना जा रहा है।

युवा अब नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला

नवीन ने कहा कि आज का भारतीय युवा अब नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बन गया है। देश में 2 लाख से अधिक स्टार्टअप्स और वैश्विक स्तर पर नेतृत्व कर रहे यूनिकॉर्न्स इस बात का प्रमाण हैं। भाजपा सरकार अंत्योदय के तहत आखिरी व्यक्ति तक लाभ और विकास पहुंचाने का कार्य कर रही है। आज 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 12 करोड़ माताओं-बहनों को सम्मानजनक जीवन देने के लिए शौचालय और 3 करोड़ लखपति दीदी को स्वावलंबी बनाने का अभूतपूर्व कार्य हो रहा है। श्री नवीन ने सभी छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वे भारत के स्पेस, इनोवेशन और विकास की इस ऐतिहासिक यात्रा से स्वयं को जोड़ें और अपनी ऊर्जा से देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्रांतिधरा पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का ‘युवा संवाद‘ कार्यक्रम में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमने सत्ता संभालते ही युवाओं के लिए सरकारी भर्तियों को लेकर पारदर्शी व्यवस्था बनाई। अब तक 9.50 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी है। परसों से फिर मिशन रोजगार शुरू हुआ है। मंगलवार सुबह फिर ढाई हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलेंगे। छह महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी देंगे। यह क्रम अनवरत चलेगा।

मेरठ सेंट्रल मार्केट मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, सभी 16,726 अवैध व्यावसायिक इमारतें होंगी सील
Supreme Court Order On Meerut Central Market: सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट मामले में एमडीए द्वारा चिन्हित जोन ए की 16,726 अवैध व्यावसायिक इमारतों को सील करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ सेंट्रल मार्केट मामले में सुनवाई की। जोन ए की 16,726 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील होंगी। जबकि, अन्य जोनों में भी अवैध संपत्तियों की पहचान के आदेश दिए गए हैं।

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट की सुनवाई हुई। कोर्ट ने मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा जोन ए में चिन्हित की गई 16,726 अवैध इमारतों को सील करने का आदेश दिया है। इन सब में व्यावसायिक गतिविधियां चल रही हैं। यही नहीं जोन बी, सी और डी में भी इस तरह की संपत्तियों को चिन्हित करने का आदेश दिया है। सोमवार को न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और के विश्वनाथन ने मामले की सुनवाई की।

मामले की अगली सुनवाई नौ दिसंबर निर्धारित की है। अभी कोर्ट का आदेश अपलोड नहीं हुआ है। आवास एवं विकास परिषद की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता नवीन पहवा ने पक्ष रखा। प्रदेश सरकार की ओर से सालीसीटर जनरल तुषार मेहता ने पक्ष रखा। कहा ईडब्ल्यूएस और एलईजी वर्ग की 486 आवासों के लिए पुनर्वास नीति लाई जा रही है। परिषद की ओर से 14 जुलाई को दिए गए आदेश की अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जिसमें बताया गया है कि, 44 में से केवल 20 संपत्तियों में पूरी तरह अवैध निर्माण हटाय गया है।

बुलंदशहर को मिलीं 17 नई अदालतें, 9 सिविल जज सीनियर और 2 जूनियर डिवीजन; लंबित मुकदमों के निपटारे में आएगी तेजी

शेष 24 संपत्तियों में भी इसी प्रकार अवैध निर्माण हटाने के आदेश

कोर्ट ने शेष 24 संपत्तियों में भी इसी प्रकार अवैध निर्माण हटाने के आदेश दिए। उल्देपुर में अवैध कालोनियों को विकसित किए जाने को लेकर कोर्ट ने प्रमुख सचिव पी गुरुप्रसाद से सवाल किया यह कैसे अस्तित्व में आई। पीस गुरु प्रसाद सुनवाई के समय ऑनलाइन उपस्थित रहे। कहा कि प्रत्येक काॅलोनी ध्वस्त की जाए। व्यापारियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता डा. सूरत सिंह ने पैरवी की, लेकिन कोर्ट ने कहा कि आवास एवं विकास परिषद इसको देखेगा। उन्होंने ध्वस्तीकरण के पहले पुनर्वास और तब तक यथास्थिति बनाए रखने की मांग की थी।

आगरा में लगेगा जूता उद्योग का ‘महाकुंभ’, एक छत के नीचे आएगी दुनिया की तकनीक; चीन की आठ कंपनियां लेंगी हिस्सा

16 सितंबर को हुई थी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

मेरठ के शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई थी। इस पर 44 सील भवनों में से छह भवनों पर कार्रवाई की गई थी। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा और बाजार की सीमाओं पर बैरिकेडिंग कर आवाजाही रोकी गई। सेंट्रल मार्केट में छह भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुबह करीब सात बजे शुरू हुई, जो दोपहर करीब 1:45 बजे तक चली।

इस दौरान छहों भवनों पर अलग-अलग बुलडोजर से कार्रवाई की गई। जिसके बाद अब आवास विकास परिषद 21 सितंबर को यानी आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई के दौरान छह भवनों के ध्वस्तीकरण की रिपोर्ट सौंपी गई। आवास विकास परिषद के उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह के अनुसार, ये छह भवन पूरी तरह अवैध बने हुए थे और इनका नक्शा पास नहीं था, इसलिए इन पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

मेरठ में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बोले- रोजगार का मिशन जारी रहेगा
Yogi Adityanath Meerut Youth Dialogue: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ की क्रांतिधरा पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का 'युवा संवाद' कार्यक्रम में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमने सत्ता संभालते ही युवाओं के लिए सरकारी भर्तियों को लेकर पारदर्शी व्यवस्था बनाई। अब तक 9.50 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी है। परसों से फिर मिशन रोजगार शुरू हुआ है। मंगलवार सुबह फिर ढाई हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलेंगे। छह महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी देंगे। यह क्रम अनवरत चलेगा।

सीएम योगी ने तंज कसा कि मुझसे प्रश्न वो लोग पूछ रहे हैं, जिनके शासन में एक भी भर्ती साफ-सुथरी नहीं थी। विज्ञापन निकलते ही महाभारत के रिश्ते (चाचा-भतीजे, भाई, मामा) वसूली करने निकल पड़ते थे। थाने-तहसीलें बिक जाती थीं। सपा शासन के समय जिसने परीक्षा भी नहीं दी, ऐसे लोगों को भी नियुक्ति पत्र दे दिया गया। यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन की एक परीक्षा ऐसी हुई, उसमें 86 में से 56 एक ही जाति के थे। उसका टॉपर वह हुआ, जो हाईस्कूल-इंटर, स्नातक में तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुआ। बाकी की शिक्षा भगवान भरोसे हुई। अयोग्य व्यक्ति को चेयरमैन बना दिया गया।

Varanasi News: शिवाला चौराहा सीवर मामले में गरमाई सियासत, अजय राय ने CCTV फुटेज से जांच की उठाई मांग

डबल इंजन सरकार युवा ऊर्जा को प्लेटफॉर्म दे रही

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर युवा का भाव राष्ट्र प्रथम होना चाहिए। डबल इंजन सरकार युवा ऊर्जा को प्लेटफॉर्म दे रही है। हर क्षेत्र में युवा शक्ति समेत सभी वर्गों के लिए कार्य हुए हैं। उन्होंने आह्वान किया कि पिछली सरकारों से तुलना कीजिए और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ाइए। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि यह महत्वपूर्ण नहीं कि आपकी शिक्षा कितना धनार्जन कराती है, बल्कि यह महत्वपूर्ण है कि शिक्षा राष्ट्र के प्रति कितना समर्पण का भाव पैदा करती है। सीएम ने छात्रों, युवाओं से कहा कि हर क्षेत्र में आपके लिए संभावनाएं हैं। उसके अनुरूप करियर को बढ़ाइए।

सीएम ने महाभारत, हस्तिनापुर, आजादी के दौर में मेरठ का जिक्र किया, कहा कि मेरठ ने कई दौर को अपने आंखों से देखा है। जब भारत की आजादी का आह्वान हुआ तो उप्र की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। मंगल पांडेय ने बैरकपुर में जो चिंगारी जलाई, मेरठ में कोतवाल धन सिंह गुर्जर के नेतृत्व में उस चिंगारी ने दिल्ली के सिंहासन को हिला दिया था। झांसी में रानी लक्ष्मीबाई, बिठूर में नाना साहेब, तात्या टोपे ने इस आंदोलन को बढ़ाया। उत्तर प्रदेश का कोई भी ऐसा कस्बा और जनपद नहीं था, जहां भारत की आजादी के लिए ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ गूंज न उठी हो। हमारी एकता ने ब्रिटिश ताकत की चूलें हिला दी थीं।

इलाहाबाद HC का बड़ा आदेश: UP पुलिस और सरकारी वकीलों को मिलेगी फॉरेंसिक साइंस की ट्रेनिंग

प्रदेश से लूटे व चोरी किए गए वाहनों को स्क्रैप किए जाने का किया जिक्र

सीएम ने कहा कि आजाद भारत में मेरठ ने वह दौर भी देखा है, जब दंगे यहां की नियति बन गए थे। सीएम ने प्रदेश भर से लूटे व चोरी किए गए वाहनों को स्क्रैप किए जाने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2017 में हमारे सामने वाहन चोरी के मामले आए तो हमने कहा कि वाहन कहां जा रहे हैं, पता चला कि मेरठ मे कट रहे हैं। हमने प्रशासन से कहा कि बुलडोजर का स्टेयरिंग ऐसे घुमाओ कि यह कारोबार बंद हो, फिर यहां चोरी के वाहन कटने बंद हुए। मेरठ अब 12 लेन के एक्सप्रेसवे, नमो भारत रैपिड रेल के साथ जुड़ गया।

सीएम ने कहा कि यूपी में साढ़े 9 साल में दंगा नहीं हुआ। मैंने पुलिस वालों से कहा कि मॉकड्रिल का प्रदर्शन ही कर दो ताकि दंगाई भूल न जाएं कि कार्रवाई कैसी होती है। अब डबल इंजन की सरकार है, इसलिए माता-पिता चिंतित नहीं होते हैं। 2017 के पहले हर मां-पिता को चिंता होती थी कि पश्चिमी उप्र में बच्चों को कैसे पढ़ाएं। 2017 के चुनावी अभियान का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि मेरा पहला कार्यक्रम बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद में था। पहली सभा में बोलने खड़ा हुआ तो कुछ लोग मेरे पास आए और बोले कि कुछ ऐसा-वैसा मत कह दीजिएगा। हमने कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो दंगे बंद होंगे, बेटी सुरक्षित होगी। अच्छी शिक्षा मिलेगी। लोग देखते थे कि कोई देख तो नहीं रहा है, तब ताली बजाते थे। मैंने कहा कि कम से कम ताली तो खुलकर बजा दो। उस समय ताली बजाने में भी लोगों को डर लगता था।

यूपी में पलायन, दंगा, कर्फ्यू, चोरी के वाहन की बिक्री बंद

सीएम ने कहा कि 2017 के पहले यूपी को बीमारू कहा जाता था। यहां कोई आना नहीं चाहता था। यहां से पलायन होता था। अब यहां पलायन, दंगा, कर्फ्यू, चोरी के वाहन की बिक्री बंद हो गई। अब हर व्यक्ति पसंद के अनुरूप संस्थान व रोजगार का चयन कर सकता है। हमने मेरठ में प्रदेश का पहला खेल विश्वविद्यालय बनाया। ओडीओपी में खेल उत्पाद की ब्रांडिंग करके उसे पहचान दी। अब किसान खुशहाल है, उसे चिंता नहीं है कि बेटी की शादी के लिए गन्ना मूल्य का भुगतान होगा कि नहीं होगा। सरकार अब गन्ना मूल्य भुगतान की गारंटी दे रही है। सरकार ने 2017 से 2026 के बीच 3.30 लाख करोड़ रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान किया।

सीएम ने कहा कि अब बिचौलिए समाप्त हो गए। अब 100 में से 15 पैसा नीचे नहीं जाता, बल्कि मोदी जी ने जनधन, मोबाइल व डिजिटल ट्रांजेक्शन के माध्यम से ऐसी व्यवस्था कर दी है कि पूरे 100 रुपये लाभार्थी के खाते में जाते हैं। एक भी पैसा इधर-उधर नहीं हो सकता। पीएम मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने तकनीक की ताकत का अहसास कराया है।

सीएम ने कहा कि जब हम लोग सांसद थे तो कनेक्शन के 10-10 कूपन मिलते थे। कुछ लोग कूपन बेचने के लिए बदनाम हो गए थे। कांग्रेस की बेचने की प्रवृत्ति थी। उन लोगों की मानसिकता गलत थी तो उन्होंने चोरी करना सिखाया, लेकिन अटल जी प्रधानमंत्री बने तो टेलीकॉम क्षेत्र में रिफॉर्म किया। भारत इस क्षेत्र में बढ़ चुका है। स्मार्टफोन का श्रेय अटल जी व डिजिटल क्रांति का श्रेय मोदी जी को जाता है। दोनों के कार्य करने की नीयत और निर्णय लेने की क्षमता ही उनकी सबसे बड़ी पहचान बनी।

प्रयागराज में TGT-PGT आंदोलन तेज: साथी की मौत पर कफन ओढ़कर लेटे छात्र, JNU छात्रों ने भी खोला मोर्चा

युवा शक्ति ने चुनौती को समस्या नहीं माना बल्कि समाधान का रास्ता निकाला

सीएम ने परोक्ष रूप से राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि हर कार्य को नकारात्मक भाव से देखने वाला युवा नहीं हो सकता। युवा का भाव सकारात्मक होता है। उसका दृष्टिकोण स्पष्ट होना चाहिए। भारत की युवा शक्ति ने पलायन नहीं किया, चुनौती को समस्या नहीं माना बल्कि समाधान का रास्ता निकाला। सीएम ने श्रीराम, श्रीकृष्ण, बुद्ध, स्वामी विवेकानंद, सुभाष चंद्र बोस, महाराणा प्रताप, गुरु गोविंद सिंह का भी जिक्र किया। राक्षसों को नेस्तनाबूद करने के राम के संकल्प को बताया और कहा कि श्रीकृष्ण ने कंस के अत्याचार से त्रस्त मथुरा को मुक्ति दिलाई। श्रीकृष्ण ने कहा कि मुरली वृंदावन में बजेगी, मथुरा में सुदर्शन से काम चलाना पड़ेगा।

सीएम ने कहा कि 2017 के पहले यूपी में महीनों कर्फ्यू लगा रहता था। दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई की बजाय उन्हें मुख्यमंत्री आवास पर सम्मानित किया जाता था, लेकिन अब यूपी में ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है, जिससे पाकिस्तान के आका भी कांप उठते हैं। यूपी के पास सर्वाधिक युवा वर्कफोर्स है। सभी ने बदलते भारत के साथ बदलते यूपी को देखा है। अब इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही विकास और विरासत का सम्मान है। मेरठ से 40-45 मिनट में दिल्ली की दूरी तय की जा सकती है। हमारे जनप्रतिनिधि अब गंगा एक्सप्रेसवे से साढ़े तीन घंटे में लखनऊ पहुंचते हैं। यह गति प्रगति का आधार है।

पिछली सरकारों ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को किया नष्ट

सीएम योगी ने कैराना के पलायन का जिक्र कर वहां के व्यापारी का दर्द भी सुनाया। फिर कहा कि 2021 में मैं कैराना गया था। अब वहां लोग वापस आ चुके हैं। मैं खुद जाकर लोगों से मिला और उनकी समस्या सुनी। उस परिवार की बेटी ने अपना दर्द बताया। यूपी में अब कैराना, सहारनपुर से सोनभद्र, बिजनौर से बलिया तक हर जगह सुरक्षा है। पिछली सरकारों ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया। हमने ओडीओपी व एमएसएमई सेक्टर को संजोया। इससे 3.25 करोड़ लोगों को इसके माध्यम से रोजगार मिला। सुरक्षा का बेहतरीन वातावरण मिला तो 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए। 15 लाख करोड़ की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी हुई। हर क्षेत्र में यूपी में निवेश आए। पिछली सरकारों ने एक जिला-एक माफिया दिया। हमने एक जिला-एक मेडिकल कॉलेज दिया।

सीएम ने युवाओं से कहा कि तकनीक से भागिए नहीं। उसके अनुरूप खुद को न ढालिए, बल्कि अपने अनुरूप उसे ढालिए। क्वांटम कंप्यूटिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, रोबोटिक्स, एआई समेत हर फील्ड को टटोलिए, क्योंकि आपके पास संभावनाएं हैं। अच्छी पुस्तकों का अध्ययन कजिए। विरासत, मातृभूमि, पूर्वजों, राष्ट्रनायकों, तीर्थों, बड़ों-गुरुजनों के प्रति श्रद्धा का भाव रखें, यह आपको ज्ञानवान और चुनौतियों से जूझने का जज्बा देगा। सपनों को साकार करने की तैयारी कीजिए, डबल इंजन सरकार आपके लिए पलक पांवड़े बिछाकर इंतजार कर रही है।

इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, सुभारती विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण आदि मौजूद रहे।

मेरठ के आसमान में पहली बार गरजा सूर्य किरण का शौर्य, 9 हॉक विमानों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
Meerut Air Show Surya Kiran Team: क्रांति धरा के इतिहास में पहली बार अपने मेरठ शहर का आसमान भारतीय वायुसेना के शौर्य और पराक्रम का गवाह बना। परतापुर क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर स्थित न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप में भारतीय वायुसेना की विश्व प्रसिद्ध ‘सूर्य किरण एरोबैटिक टीम’ (एसकेएटी)) ने अपने साहसिक करतब दिखाया।मेरठ वालों के लिए आज का दिन बेहद खास है। शहर के आसमान में पहली बार भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने ऐसा रोमांच पैदा किया कि, हर किसी की नजरें आसमान पर टिक गई।

सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम (SKAT) के 9 हॉक MK-132 विमानों ने एक साथ उड़ान भरकर हैरतअंगेज करतब दिखाए. विमानों की गड़गड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप में सुबह करीब 10:30 बजे शुरू हुए इस एयर शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। खासतौर पर स्कूली बच्चों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। 10 से ज्यादा स्कूलों के छात्र, एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स समेत करीब 7 से 8 हजार लोग इस नजारे के गवाह बने।

सूर्य किरण

आसमान में दिखा गजब का तालमेल

9 विमानों ने गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से उड़ान भरी और एक फॉर्मेशन में मेरठ के आसमान में पहुंचे। कुछ ही पलों में विमानों का फॉर्मेशन बदला और कभी वे एक-दूसरे से अलग होते दिखे तो कभी वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल फॉर्मेशन में एक साथ उड़ते नजर आए।

हवा में लूप, बैरल रोल, उल्टी उड़ान और डीएनए मैन्यूवर जैसे करतब देखकर दर्शक अपने आपको तालियां बजाने से नहीं रोक सकें। करीब दो घंटे तक चलने वाले इस प्रदर्शन के बाद विमान वापस लौट गए। इसके अलावा हेलीकॉप्टर से एयर वॉरियर ड्रिल टीम और आकाशगंगा स्काई डाइविंग टीम ने भी अपना प्रदर्शन किया।

मेरठ के तीन जांबाजों ने बढ़ाया शहर का गौरव

इस एयर शो की एक खास बात मेरठ से भी जुड़ी है। सूर्य किरण टीम में शहर के तीन स्क्वाड्रन लीडर शामिल हुए। स्क्वाड्रन लीडर अमन गोयल और स्क्वाड्रन लीडर राहुल सिंह ने आसमान में विमान उड़ाकर करतब दिखाए, जबकि स्क्वाड्रन लीडर शरद गोयल ने जमीन से शो का प्रबंधन संभाला। यानी मेरठ के लोग सिर्फ दर्शक बनकर इस शो को नहीं देख रहे, बल्कि शहर के अपने तीन अधिकारी भी इस ऐतिहासिक एयर शो का हिस्सा हैं।

सूर्य किरण

Noida Traffic Advisory: 20 सितंबर को सुबह 7 से रात 10 बजे तक डायवर्जन, एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों की नो-एंट्री

क्या है सूर्य किरण टीम

सूर्य किरण भारतीय वायुसेना की एयरोबैटिक्स प्रदर्शन टीम है और 52वें स्क्वाड्रन का हिस्सा है। इसकी स्थापना 1996 में हुई थी। टीम में कुल 13 पायलट होते हैं, लेकिन एक प्रदर्शन के दौरान 9 पायलट एक साथ उड़ान भरते है। इस टीम में लड़ाकू विमान उड़ाने का अनुभव रखने वाले पायलटों को चुना जाता है। पायलटों के अलावा टीम में फ्लाइट कमांडर, प्रशासक और क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर भी शामिल होते हैं। सूर्य किरण टीम देश के अलग-अलग हिस्सों में एयर शो के जरिए अपने शानदार हवाई करतब दिखा चुकी है। मेरठ में पहली बार हुए इस शो ने शहर के लोगों, खासकर स्कूली बच्चों के लिए आसमान को ही एक बड़े रोमांचक मंच में बदल दिया।

बता दें कि, इससे पहले राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने जानकारी दी थी कि 13 मई को मेरठ में इस एयर शो के आयोजन का प्रस्ताव भेजा था, जिसे आठ सितंबर को आधिकारिक मंजूरी मिली। दरअसल, मेरठ में इस तरह एयर शो का यह पहला आयोजन है। उन्होंने बताया था कि, 20 सितंबर एयर शो का आयोजन होगा, जिसमें रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि होंगे।

सूर्य किरण

UP में लंपी स्किन डिजीज पर बड़ा अभियान! 606 टीमें कर रहीं निगरानी, रिंग वैक्सीनेशन पर जोर

नो फ्लाइंग जोन घोषित

सूर्य किरण के एयर शो को लेकर डीएम ने 21 सितंबर तक मोहिउद्दीनपुर के 10 नॉटिकल मील अर्थात साढ़े 18 किमी क्षेत्र को रेड जोन और नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है। इस अधिसूचित अस्थाई रेड जोन के भीतर किसी भी निजी या अनधिकृत व्यक्ति/संस्था द्वारा ड्रोन, रिमोट संचालित विमान, हॉट एयर बैलून या किसी अन्य प्रकार के मानवरहित हवाई जहाज (यूएवी) को उड़ाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

एयर शो में हॉक एमके-132 विमान लूप, बैरल रोल, उल्टी उड़ान और डीएनए मैनूवर समेत कई एरोबैटिक फॉर्मेशन का प्रदर्शन किया। बेहद कम अंतर पर विमानों की सटीक टाइमिंग और एक-दूसरे के साथ सामंजस्यपूर्ण उड़ान दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहा। आसमान में केसरिया, सफेद और हरे रंग की धुएं की लकीरें भी नजर आई।हॉक विमानों में नासिक स्थित वायुसेना के बेस रिपेयर डिपो में विकसित स्वदेशी स्मोक पॉड्स का इस्तेमाल किया गया।

इनके जरिए विमानों के पीछे तिरंगे के रंगों की छटा दिखाई दी। एयर शो में स्क्वाड्रन लीडर अमन गोयल, राहुल सिंह और शरद गोयल की मौजूदगी मेरठ के लिए खास रही। तीनों सूर्य किरण एरोबैटिक टीम का हिस्सा हैं। इससे मेरठ में होने वाले प्रदर्शन का स्थानीय जुड़ाव भी खास हो गया है।

UP International Trade Show में चमकेगा मेरठ का स्थानीय कारोबार, जिले के 50 से अधिक उद्यमी दिखाएंगे उत्पाद
UP International Trade Show Meerut: जिले की खेती, खाद्य प्रसंस्करण और लघु उद्योगों में तैयार हो रहे उत्पाद अब देश-विदेश के खरीदारों के सामने अपनी पहचान बनाने को तैयार हैं। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक होने वाले चौथे उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) में जिले के 50 से अधिक उद्यमी हिस्सा लेंगे। ओडीओपी, एमएसएमई और ओडीओसी उत्पादों के साथ महिला और युवा उद्यमियों को भी कारोबार विस्तार के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा। यहां उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ संभावित खरीदारों से सीधे संपर्क और नए बाजार तलाशने के अवसर भी मिलेंगे।

पॉली हाउस की खेती से शहद कारोबार तक दिखेगी नई तस्वीर

उद्यान विभाग की ओर से खेड़ा गांव के पॉली हाउस में आधुनिक तकनीक से खेती करने वाले रविंद्र कुमार भी अपने उत्पादों के साथ ट्रेड शो में शामिल होंगे। उनके पॉली हाउस में शिमला मिर्च और तोरई जैसी सब्जियों के साथ गुलाब और जरबेरा के फूल तैयार किए जा रहे हैं। इसके जरिए कम क्षेत्र में आधुनिक तकनीक से विविध और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन की संभावनाओं को सामने रखा जाएगा।

आगरा के रोहता में सजा खुशियों का मंच, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 248 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

वहीं युवा उद्यमी भारत अघेरा की रेनट्रोव नेचुरल्स शहद उत्पादन और कारोबार की अपनी उपलब्धियां प्रदर्शित करेगी। कंपनी को पिछले वर्ष 46 टन शहद का विदेशी ऑर्डर मिला था और वर्तमान में इसका वार्षिक कारोबार तीन करोड़ रुपये से अधिक है। अनुभी एंटरप्राइजेज की मधु अग्रवाल अचार, सत्तू और खाद्य जैम समेत कई उत्पादों के साथ महिला उद्यमिता की मिसाल पेश करेंगी।

अलग-अलग श्रेणियों में 50 से अधिक स्टॉलों पर मेरठ

उद्यान विभाग के अलावा जिला उद्योग केंद्र से जुडे़ उद्यमी भी यूपीआईटीएस का हिस्सा होंगे। जिला उद्योग केंद्र की तरफ से ट्रेड शो के हॉल-14 में जिले के सात नवीन निर्यातकों को नौ स्टॉल आवंटित किए गए हैं। इनमें प्रिंसेस स्पोर्ट्स और तुलसी इंटरनेशनल एंड स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के दो-दो तथा सनी स्पोर्ट्स, एमएस इंटरनेशनल, यूनिक डेकोर, श्री एंटरप्राइजेज और मार्शल एक्सपोर्ट्स के एक-एक स्टॉल शामिल हैं।

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत, Trade Show में दिखेगी जिले की कारोबारी ताकत

ओडीओपी श्रेणी के हॉल-9 में एक्टिव स्पोर्ट्स के दो तथा इरशाद मैजिक क्राफ्ट्स, जीए स्पोर्ट्स, क्राफ्ट मेकर्स आर्ट्स, रैनेशा स्पोर्ट्सवियर, सोल फॉर अर्थ और क्लासिक हैंडलूम के एक-एक स्टॉल होंगे। निर्यातक श्रेणी के हॉल-15 में मेरठ के छह और एमएसएमई श्रेणी के हॉल-10 में नौ उद्यमियों के लिए 10 स्टॉल लगाए जाएंगे।

रेवडी, गजक और नानखटाई से बढे़गा जायका

यूपीआईटीएस आगंतुकों को मेरठ की रेवड़ी, गजक और नानखटाई का भी स्वाद चखने का अवसर प्रदान किया जाएगा। दरअसल सभी जिलो के व्यंजन उत्पादों को प्रमोट करने के लिए प्रदेश सरकार ने एक व्यंजन एक उत्पाद यानि ओडीओसी योजना शुरू की है। इस योजना के तहत शहर में रेवड़ी, नानखटाई और गजक का उत्पादन करने वाले तीन उद्यमियों को निशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए गए हैं

उपायुक्त उद्योग अमरेश कुमार पांडेय ने बताया कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो मेरठ के उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के साथ सीधे संवाद का अवसर देगा। इससे स्थानीय उत्पादों के लिए नए बाजार विकसित होंगे और निर्यात बढ़ाने की संभावनाएं मजबूत होंगी।

मेरठ में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; UPI से खरीदा 2 हजार रुपए से ज्यादा का सामान, पीएम मोदी को भेजा गिफ्ट
Congress Protest Against UPI MDR: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मेरठ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक अमित अग्रवाल को यूपीआई से खरीदा हुआ 2 हजार रुपए से ज्यादा का सामान गिफ्ट किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह तोहफा प्रधानमंत्री तक पहुंचाया जाए। साथ ही यूपीआई लेन-देन पर प्रस्तावित एमडीआर के विरोध में विधायक को ज्ञापन भी दिया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष गौरव भाटी और महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल के आवास पहुंचे थे। विधायक घर पर मौजूद नहीं थे, इसलिए कार्यकर्ताओं ने उपहार उनके प्रतिनिधि को सौंपा और फोन पर विधायक से बात कर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार से यूपीआई के जरिए सामान खरीदा था। उनका कहना है कि 2 हजार रुपए से अधिक के चुनिंदा मर्चेंट यूपीआई लेन-देन पर एमडीआर लगाए जाने से व्यापारियों पर अतिरिक्त लागत का असर पड़ सकता है। नई व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होनी है।

कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष गौरव भाटी एवं महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा द्वारा यूपीआई भुगतान पर ₹2000 से अधिक के निर्धारित मर्चेंट लेन-देन पर एमडीआर लागू किए जाने के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार से यूपीआई पेमेंट से सामान खरीदकर मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अमित अग्रवाल के आवास पहुंचकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर गिफ्ट के रूप में भेंट करना चाहा। लेकिन विधायक द्वारा कहा गया कि मैं घर पर मौजूद नहीं हूं।

कैंट विधायक अमित अग्रवाल से की फ़ोन पर बात

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा वो उपहार उनके प्रतिनिधि को सौंपा गया और और विधायक अमित अग्रवाल से फोन पर बात कर अपना विरोध दर्ज कराया गया।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि UPI देश में डिजिटल भुगतान का एक प्रमुख माध्यम बन चुका है और करोड़ों लोग रोजमर्रा के लेन-देन के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में बड़े मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर एमडीआर की व्यवस्था को लेकर व्यापारियों और आम जनता के बीच चिंता है।

PM मोदी के जन्मदिन पर दालमंडी में ‘ब्लैक सेलिब्रेशन’, काले गुब्बारे और ब्लैक केक से चौड़ीकरण का किया विरोध

डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सरल और सुगम बनाए रखना आवश्यक

कांग्रेस का कहना है कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सरल, सुगम और कम लागत वाला बनाए रखना आवश्यक है। इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव भाटी ने कहा कि, कांग्रेस का यह कार्यक्रम सरकार का ध्यान इस महत्वपूर्ण मुद्दे की ओर आकर्षित करने के लिए आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि UPI को देश के आम नागरिकों और छोटे-बड़े व्यापारियों ने अपनाया है। किसी भी प्रकार की अतिरिक्त लागत का असर व्यापारिक व्यवस्था पर पड़ सकता है, इसलिए सरकार को इस विषय पर पुनर्विचार करना चाहिए और व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

व्यापारियों के हितों से जुड़े मुद्दे उठाती रहेगी कांग्रेस

महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता और व्यापारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाती रही है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा विधायक को UPI से खरीदकर पूजा की सामग्री का सामान गिफ्ट कर सरकार तक यह संदेश पहुंचाया गया है कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था पर किसी भी ऐसे शुल्क या व्यवस्था का विरोध किया जाएगा, जिससे व्यापारियों के सामने अतिरिक्त आर्थिक चुनौती खड़ी हो सकती है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार को UPI व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि इसका आर्थिक भार व्यापारियों और अंततः बाजार व्यवस्था पर अनावश्यक रूप से न पड़े।

राधारानी के जन्मोत्सव को लेकर भव्य तैयारियां; दुल्हन की तरह सजी बरसाना, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

कांग्रेस ने कहा- डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त बोझ न पड़े

जिलाध्यक्ष गौरव भाटी ने कहा कि UPI का इस्तेमाल आम नागरिकों और छोटे-बड़े व्यापारियों ने बड़े स्तर पर अपनाया है। ऐसे में डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त लागत का असर व्यापारियों और बाजार व्यवस्था पर पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से इस व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की मांग की।

यूपीआई से खरीदी गई पूजा सामग्री गिफ्ट कर सरकार तक अपना संदेश पहुंचाया

महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा विधायक को यूपीआई से खरीदी गई पूजा सामग्री गिफ्ट कर सरकार तक अपना संदेश पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि ऐसी किसी भी व्यवस्था का विरोध किया जाएगा, जिससे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़े।

यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सय्यद आमिर रज़ा, राजू यादव, अरुण कौशिक, महेंद्र गुर्जर, सय्यद रेहानुद्दीन, सलीम खान, डॉ प्रभात गौतम, योगी जाटव, अनिल अरोड़ा, राकेश कुशवाह, मोनिंदर सूद बाल्मीकी, के•डी शर्मा, मासूम असगर, रोबिन नाथ गोलू,पीतांबर सिंह प्रजापति, सुनीता मंडल, रीना शर्मा, अफसा, सुशीला कोहली, संजय कटारिया, मतलूब, रविंदर सिंह, उवैस अंसारी, सय्यद तनवीर, उमरदराज़, सोनू शर्मा, तेजपाल डाबका, राज केसरी आदि मौजूद रहे।

मेरठ में पहली बार सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम का एयर शो, 19-20 सितंबर को आसमान में दिखेंगे हैरतअंगेज करतब
Surya Kiran Air Show Meerut: भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम का एयर शो मेरठ में 19 और 20 सितंबर को पहली बार मेरठ के आसमान पर आयोजित किया जाएगा। शो में लाल-सफेद रंग के नौ विमान आसमान में आकर्षक संरचनाएं बनाते हुए हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। परतापुर क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर स्थित न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप स्थल पर प्रस्तावित एयर शो को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

19 और 20 सितंबर को आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय एयर शो में भारतीय वायुसेना के विमान आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। आयोजन को लेकर सूर्य किरण टीम के साथ ही दर्शकों के लिए जमीन पर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।

दो दिनों में 10 हजार लोगों के बैठने की हुई व्यवस्था

मोहिउद्दीनपुर में इंटीग्रेटेड न्यू टाउनशिप के स्थान पर पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। दो दिनों में 10 हजार लोग बैठकर यह आयोजन देख सकेंगे। इसके अलावा आस-पास खड़े होकर देखने की भी छूट होगी।

मथुरा में बोरिंग के दौरान बड़ा हादसा; हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 3 की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

शहर में पहली बार सूर्य किरण एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम के एयर शो के आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मेरठ के परतापुर क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर स्थित न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप में प्रस्तावित दो दिवसीय एयर शो को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 19 और 20 सितंबर को होने वाले इस आयोजन में भारतीय वायुसेना के विमान आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। मेरठ में पहली बार सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम के प्रदर्शन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।

एयर शो के आयोजन को लेकर मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। आयोजन स्थल पर मंच, दर्शक दीर्घा, पार्किंग, प्रवेश और सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं पर काम तेजी से चल रहा है।

करीब 100 बीघा भूमि में एयर शो के लिए तैयारियां की जा रही

मेडा के जेई शाकिब ने बताया कि करीब 100 बीघा भूमि में एयर शो के लिए तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन स्थल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के लिए तैयार किए गए स्थल की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं को व्यापक स्तर पर तैयार किया जा रहा है। दर्शकों की सुविधा के लिए एयर शो स्थल तक पहुंचने के तीन अलग-अलग रास्ते तैयार किए जाएंगे।

आगरा में डॉ. वेद भारद्वाज की दूसरी पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि, मंत्री एसपी सिंह बघेल भी रहे मौजूद

इससे कार्यक्रम के दौरान वाहनों और लोगों की आवाजाही को सुचारू रखने में मदद मिलेगी। हजारों दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंच के साथ एक बड़ा खुला पंडाल भी बनाया जाएगा। यहां लोगों के बैठने और एयर शो देखने की व्यवस्था रहेगी। आयोजन स्थल पर दर्शकों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था भी मेडा की ओर से की जाएगी। मंच के आसपास वीवीआईपी और वीआईपी के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं रहेंगी।

एयर शो को लेकर शहरवासियों में दिखी उत्सुकता

इसके अलावा पार्किंग स्थलों को चिह्नित करने, प्रवेश और निकास व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम तथा भीड़ नियंत्रण को लेकर भी काम किया जा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाओं को पहले से व्यवस्थित किया जा रहा है। एयर शो को लेकर शहरवासियों में उत्सुकता है और बड़ी संख्या में लोगों के आयोजन स्थल पर पहुंचने की उम्मीद है।

आयोजन को लेकर मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के अधिकारी और कर्मचारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। मेडा के जेई शाकिब ने बताया कि एयर शो स्थल पर विभिन्न प्रकार की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।

8.31 लाख दीपों से रोशन हुआ मेरठ; छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उकेरी भारतीय संस्कृति की झलक
Seva Sankalp Campaign In Meerut: सेवा को जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हुए मेरठ में गुरुवार को एक माह के सेवा संकल्प अभियान का आगाज हुआ। जिलेभर में अभियान के तहत 8 लाख 31 हजार से अधिक दीप जलाए गए। वहीं, सूरजकुंड पार्क में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर सेवा और जनकल्याण का संकल्प लिया गया। यहां 51 हजार दीपों से पूरा परिसर जगमगा उठा। स्कूली छात्र-छात्राओं ने दीपों को विभिन्न सांस्कृतिक प्रतीकों और आकृतियों में सजाकर भारतीय संस्कृति की मनोहारी छटा बिखेरी। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान में स्कूलों, पंचायतों, स्वास्थ्य केंद्रों और जनसेवा केंद्रों समेत जिलेभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

‘आशीर्वाद का दीया’ से मिला सेवा का संदेश

मुख्य कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन के साथ सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत हुई। राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजना का लाभ पहुंचाना जनसेवा का महत्वपूर्ण पक्ष है। अभियान के दौरान लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनके लाभ के लिए जागरूक किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनकल्याण से जुड़े कार्यों का भी कार्यक्रम में उल्लेख किया गया।

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

UP Weather: गुलाबी ठंड की शुरुआत से पहले यूपी के कई जिलों में हो सकती है बारिश, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

‘आशीर्वाद का दीया’ को सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के संकल्प के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया गया। कमिश्नर, डीएम और एसएसपी समेत जनप्रतिनिधियों ने जनभागीदारी को अभियान की सफलता का आधार बताया। इस दौरान महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र भारद्वाज, भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल और महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी समेत अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी तथा जिले के सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहे।

सूरजकुंड में 51 हजार दीपों ने रची रोशनी की तस्वीर

सूरजकुंड पार्क में मुख्य आयोजन के दौरान 51 हजार दीपक जलाए गए। स्कूली छात्र-छात्राओं ने इन्हें अलग-अलग सांस्कृतिक प्रतीकों और आकृतियों में सजाया। दीपों से तैयार आकृतियों में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और भारतीय संस्कृति के प्रति जुड़ाव दिखाई दिया। रोशनी से सजे पार्क का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने विद्यार्थियों की कला की सराहना करते हुए तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

मेरठ में सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन, 140 दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से छात्राओं ने बांधा समां

आयोजन में स्कूली छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की झलक प्रस्तुत की। छात्राओं की प्रस्तुतियों में भारतीय संस्कार और संस्कृति के विविध रंग दिखाई दिए। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ समारोह को जीवंत बना दिया।

शहीद स्मारक से ग्राम पंचायतों तक पहुंचेगा संदेश

एक माह तक चलने वाले अभियान का विस्तार जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों तक किया गया है। शहीद स्मारक, गंगा एक्सप्रेसवे, आरआरटीएस, विद्यालयों, जनसेवा केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, मेडिकल कालेजों, तहसीलों, ब्लाकों और ग्राम पंचायतों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। विद्यालयों में सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ जागरूकता कार्यक्रम भी होंगे।

स्वास्थ्य संस्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी जनसेवा व जनकल्याण से जुड़ी गतिविधियां कराई जाएंगी। अभियान में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी और आमजन भागीदारी करेंगे। इसका उद्देश्य सेवा की भावना को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाने के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाना है।

मेरठ में सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन, 140 दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण
Seva Sankalp Campaign Meerut: सेवा संकल्प अभियान के दौरान भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की राष्ट्रव्यापी पहल के अंतर्गत आज देशभर में एक साथ 76 “सामाजिक अधिकारिता शिविर” आयोजित किए गए। मेरठ स्थित एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थापित प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र में एक भव्य वितरण शिविर में जनप्रतिनिधियो की उपस्थिति में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

जिला प्रशासन- LLRM मेडिकल कॉलेज के संयुक्त सहयोग से आयोजित कार्यक्रम

यह कार्यक्रम जिला प्रशासन और एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें एएलआईएमसीओ कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में शामिल रहा। शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को उच्च-गुणवत्ता वाले सहायक उपकरण एवं सहायता-साधन निःशुल्क उपलब्ध कराकर उन्हें सशक्त बनाना था, ताकि उनकी गतिशीलता, आत्मनिर्भरता और दैनिक जीवन के स्तर में सुधार हो सके।

सामाजिक अधिकारिता शिविर

UP Weather: गुलाबी ठंड की शुरुआत से पहले यूपी के कई जिलों में हो सकती है बारिश, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

इस दौरान भाजपा जनप्रतिनिधियो ने अपने संबोधन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, जिला प्रशासन, एएलआईएमसीओ और पीएमडी-वीके मेरठ के संयुक्त प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों तक सरकारी कल्याणकारी योजनाओं को सीधे पहुंचाया जा रहा है तथा एक समावेशी और बाधारहित समाज सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

कुल 140 लाभार्थियों को कार्यक्रम के दौरान विशेष उपकरण उपलब्ध

मेरठ और आसपास के क्षेत्रों के कुल 140 लाभार्थियों को कार्यक्रम के दौरान विशेष उपकरण उपलब्ध कराए गए। एडीआईपी योजनान्तर्गत (दिव्यांगजनों को सहायता) 40 लाभार्थियों (दिव्यांगजनों) को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप गतिशीलता एवं सहायक उपकरण प्रदान किए गए। राष्ट्रीय वयोश्री योजनान्तर्गत 100 वरिष्ठ नागरिकों को आयु-संबंधी सहायक उपकरण प्रदान किए गए। जनप्रतिनिधियो द्वारा लाभार्थियो को उपकरणों में मोटर चालित ट्राइसाइकिल, हाथ से संचालित ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, वॉकर और छड़ी, लुंबोसैक्रल बेल्ट और घुटने के ब्रेस, उच्च-प्रदर्शन वाले डिजिटल श्रवण यंत्र आदि का वितरण किया गया।

इस अवसर पर महापौर हरिकान्त अहलूवालिया, विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, जिलाधिकारी डा वीके सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल, प्रधानाचार्य, एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, मेरठ डॉ. आर.सी. गुप्ता, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शैलेश राय, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सिद्धांत शर्मा, प्रभारी, पीएमडी-वीके मेरठ यशवीर सहित अन्य संबंधित अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति, दिव्यांगजन आदि उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर में चीनी के बढ़े दाम के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, 45 रुपये किलो में बेची गई 5 क्विंटल चीनी

स्वैच्छिक रक्त दान शिविर का आयोजन

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के पावन उपलक्ष्य पर देश व्यापी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसके क्रम में लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज मेरठ के रक्त कोष विभाग ने सफलतापूर्वक दो कैम्प का आयोजन किया। एक शिविर एन.ए.एस कॉलेज मेरठ मे आयोजित किया गया जिसमे कुल 120 लोगों ने पंजीकरण कराया तथा 118 यूनिट रक्त दान हुआ। दूसरा शिविर सेंट्रल लाइब्रेरी एल.एल.आर.एम मेडिकल कालेज मे आयोजित हुआ जिसमे 51 लोगो ने पंजीकरण करवाया और 51 यूनिट डोनेशन हुआ।

लाला लाजपतराय मेडिकल कालेज मे महापौर हरिकान्त अहलूवालिया, विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, जिलाधिकारी डा0 वीके सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल द्वारा फीता काटकर कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया। प्रधानाचार्य डा आर सी गुप्ता ने कहा कि रक्त दान महादान है मेडिकल कालेज प्रशासन सभी रक्त दाताओं का सदा आभारी रहेगा। रक्त कोष काउंसलर रश्मि बिष्ट, करुणा निगम, संध्या डॉ सांची, डा कृतिका, लैब टेक्नीशियन दीपक, अंशुमान, देवेंद्र एवं स्टाफ नर्स मनोज, अनुराधा, पंकज तथा डीएमएलटी के छात्रों का सराहनीय सहयोग रहा।

आगरा में ताज रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल टीम ने खंगाला पूरा होटल

एन.ए.एस कॉलेज मे आयोजित रक्तदान शिविर मे मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई, नवाब सिंह नागर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर सी.एम.ओ. डा राम प्रसाद, एल.एल.आर.एम मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य आर. सी. गुप्ता एंव रक्त कोष प्रभारी डॉ प्रिया गुप्ता, मेडिकल के प्रमुख अधीक्षक डॉ धीरज बलियान ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ नेहा सिंह, रक्त कोष के चिकित्सा अधिकारी डॉ सिद्धार्थ गर्ग आदि उपस्थित रहे।

मेरठ और नोएडा के बीच शुरू हुई AC डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस, 124 रुपये में होगा 78 किमी का सफर
Meerut Noida Double Decker Electric Bus: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने मेरठ और नोएडा के बीच सफर करने वाले यात्रियों को एक बड़ी और शानदार सौगात दी है। अब मेरठ के लोगों को डबल डेकर बस में वातानुकूलित यात्रा का आनंद लेने के लिए दिल्ली या मुंबई जैसे महानगरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मेरठ और नोएडा रूट पर पूरी तरह से वातानुकूलित (एसी) डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस सेवा का सफलतापूर्वक संचालन शुरू कर दिया गया है। इन आधुनिक और प्रदूषण मुक्त बसों में यात्रियों की सुविधा और आराम का पूरा ध्यान रखा गया है, जिससे उनका एनसीआर का सफर बेहद आरामदायक और सुहाना होने वाला है।

65 सीटों वाली बस में हर सीट पर चार्जिंग पॉइंट की सुविधा

यात्रियों को प्रीमियम अनुभव देने वाली इस नई एसी डबल डेकर बस में कुल 65 सीटों की व्यवस्था की गई है, जो ऊपर और नीचे दोनों हिस्सों में बहुत ही व्यवस्थित तरीके से बंटी हुई हैं। आधुनिक दौर और डिजिटल युग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बस की प्रत्येक सीट पर यात्रियों के लिए खास तौर पर मोबाइल फोन चार्जिंग प्वाइंट दिए गए हैं।

वहीं, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने इस बेहद व्यस्त और अहम रूट पर अभी शुरुआती चरण में दो डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें उतारी हैं। हालांकि, फिलहाल इन बसों का ट्रायल रन चल रहा है, ताकि रास्ते की चुनौतियों और समय का सही आकलन किया जा सके। परिवहन निगम का स्पष्ट कहना है कि, आने वाले समय में बैटरी की क्षमता, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और यात्रियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के आधार पर इन बसों की संख्या और फेरे भी बढ़ाए जा सकते हैं।

बाबा विश्वनाथ के दरबार में PM मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना, सीएम योगी ने स्वच्छता प्रहरियों को किया सम्मानित

यह रहेगा इलेक्ट्रिक बस का रूट और टाइमिंग

इन दोनों शानदार इलेक्ट्रिक बसों का सुचारू संचालन नोएडा के सिटी सेंटर मोरना बस इलेक्ट्रिक डिपो से किया जा रहा है। तय समय सारिणी के अनुसार पहली बस सुबह ठीक छह बजे नोएडा के सिटी सेंटर डिपो से मेरठ के लिए अपनी यात्रा शुरू करती है। वहीं, अगर रूट की बात करें तो यह अत्याधुनिक बस दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) से होते हुए गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार, दुहाई, और मोदीनगर कस्बों से गुजरती है।

इसके बाद यह बस मेरठ सीमा में प्रवेश कर परतापुर, रिठानी, शॉप्रिक्स मॉल के सामने से होते हुए शहर के मुख्य भैंसाली बस अड्डा पहुंचती है। वहां से बेगम पुल होते हुए यह बस अपने अंतिम स्टॉप मोदीपुरम तक जाती है। वहीं, दूसरी बस को भी सिटी सेंटर नोएडा से मोदीनगर रूट के लिए चलाया जा रहा है।

नोएडा से मोदीपुरम तक का कितना होगा किराया

किराये को लेकर आम यात्रियों और रोजाना सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है, क्योंकि वातानुकूलित सुविधाओं के बावजूद इसका किराया काफी किफायती रखा गया है। नोएडा के सिटी सेंटर मोरना बस डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेश कुमार त्यागी ने बताया कि यह बस पूरी तरह वातानुकूलित है और सुरक्षा व आराम से लैस है।

सिटी सेंटर नोएडा से लेकर मोदीपुरम (मेरठ) तक की कुल 78 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए यात्रियों को सिर्फ 124 रुपये का मामूली किराया चुकाना होगा। इस रूट पर निजी टैक्सियों या साधारण बसों की तुलना में यह किराया बेहद कम है।

मथुरा में परिवार संग सनातन प्रेमियों ने देखी फिल्म हनुमान अंश, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा सिनेमा हॉल

मेरठ बस अड्डे पर लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी डबल डेकर

लंबे समय से मेरठ के लोग एक सुगम यातायात विकल्प की मांग कर रहे थे। अब यह नई डबल डेकर बस मेरठ के लोगों के बीच भारी चर्चा का विषय बन गई है। भैंसाली डिपो की प्रभारी रुकमेश ने बताया कि यह डबल डेकर बस सेवा सोमवार से शुरू हो गई है।

जब यह विशाल और शानदार बस भैंसाली बस अड्डे पर पहुंची, तो वहां मौजूद आम यात्रियों के लिए यह मुख्य आकर्षण का केंद्र बन गई। इस ई-बस सेवा के शुरू होने से अब मेरठ और नोएडा के बीच रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों, कॉलेज के छात्रों और आम नागरिकों को ट्रैफिक और प्रदूषण के बीच एक सुरक्षित, आरामदायक और सस्ता विकल्प मिल गया है। जो राहगीरों को खासा पसंद आ रहा है।

मेरठ के सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर; 6 भवनों के अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, पुलिस फोर्स तैनात
Meerut Central Market Demolition: यूपी में मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देशों के अनुपालन में बुधवार की सुबह अवैध निर्माणों और व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ आवास विकास परिषद और पुलिस, प्रशासन का बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है। बुधवार सुबह-सुबह ही भारी मात्रा में पुलिस बल, पीएसी और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई आरंभ की गई।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच नई सड़क से लेकर सेक्टर-6 तक पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया और चप्पे-चप्पे पर बैरिकेडिंग कर घेराबंदी कर दी गई। जिन 44 चिन्हित और सील किए गए ऐसे भवनों व व्यावसायिक परिसरों में कोर्ट के आदेशों का अनुपालन नहीं किया गया है और तय समय सीमा में अवैध हिस्से नहीं हटाए गए, वहां आवास विकास परिषद द्वारा ध्वस्तीकरण की यह कार्रवाई की जा रही है।

सुबह 9.30 बजे शुरू हुआ बुलडोजर एक्शन

सुबह 9.30 बजे मेरठ शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में सुबह ही अवैध निर्माणों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन शुरू किया गया। आवास एवं विकास परिषद की टीम पुलिस-प्रशासन के साथ मौके पर पहुंची है। हालांकि व्यापारियों का समूह लगातार इस ध्वस्तीकरण का विरोध करता आ रहा है। धरना अभी तक जारी है।

सेंट्रल मार्केट मैं कॉम्प्लेक्स बने खंडहर

मेरठ के पल्लवपुरम में एसटीपी से क्लोरीन गैस का रिसाव; सांस लेना हुआ दूभर, 15 लोग अस्पताल में भर्ती

आरोप है कि कई जगह लैंड यूज़ नियमों का उल्लंघन करते हुए आवासीय भूखंडों पर व्यावसायिक गतिविधियां शुरू कर दी गईं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत 44 से अधिक व्यावसायिक इमारतों को हटाने की कार्रवाई का उल्लेख किया गया है। वहीं आवासीय भवनों को स्वीकृत नक्शे के मुताबिक आवश्यक सेटबैक के साथ व्यवस्थित किए जाने की प्रक्रिया भी बताई गई है।

अधिकारियों ने बताया कि शास्त्री नगर के सेक्टर 3 में 4 भवनों पर कार्रवाई चल रही है। इसके अलावा सेक्टर 2 और सेक्टर 6 के एक एक भवन पर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है।

सेक्टर-6 को छावनी में तब्दील कर इलाके में की गई बैरिकेडिंग

नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर सेक्टर-6 और सेंट्रल मार्केट में अवैध मार्केट और मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई जारी है। कार्रवाई के मद्देनजर सेक्टर-6 को छावनी में तब्दील करते हुए इलाके में बैरिकेडिंग की गई है। प्रशासन को 21 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल करना है। सेंट्रल मार्केट मामले में 21 सितंबर को सुनवाई होनी है। परिषद को 44 सील भवनों के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट दाखिल करनी है। इसके चलते परिषद ने आदेश के अनुपालन में कार्रवाई शुरू की है।

सेंट्रल मार्केट मैं कॉम्प्लेक्स बने खंडहर

आगरा में अंजनी हॉस्पिटल सील; आवासीय भूखंड पर बिना नक्शा पास कराए चल रहा था अस्पताल, CMO कार्यालय रहा मौजूद

44 सील भवनों में से उन 6 भवनों के अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण के लिए बुलडोजर कार्रवाई की जा रही जिन भवनों में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं हुआ है। कार्रवाई से पहले ही पुलिस प्रशासन ने इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है।

21 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में होगा जवाब दाखिल

आवास विकास परिषद को 21 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल करना है, जिसमें पिछली सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर हुई कार्रवाई की स्थिति बतानी है। साल 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ के सेंट्रल मार्केट में मौजूद अवैध निर्माणों को हटाने के आदेश दिए थे। शास्त्री नगर आवासीय योजना की इस कॉलोनी में पिछले करीब दो दशकों में कई रेजिडेंशियल प्लॉट्स पर बड़े-बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, शोरूम और व्यावसायिक प्रतिष्ठान खड़े हो गए।

दुकानदारों व व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल

सुबह-सुबह अचानक शुरू हुई इस भारी प्रशासनिक कार्रवाई और बुलडोजर एक्शन से सेंट्रल मार्केट और आसपास के दुकानदारों व व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल है। हालांकि कुछ स्थानों पर भवन स्वामी खुद भी नियमों के तहत अपना अवैध हिस्सा हटाते नजर आए हैं।

प्रशासन का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है और अवैध निर्माणों के खिलाफ यह अभियान नियमों के तहत लगातार जारी रहेगा। अब 21 सितंबर को कार्रवाई रिपोर्ट दी जानी है।

सेंट्रल मार्केट मैं कॉम्प्लेक्स बने खंडहर

BHU में हिंदी दिवस पर अभिनेता संजय मिश्रा ने बांधा समां, बोले- आगे बढ़िए लेकिन अपनी जमीन मत छोड़िए...

अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के उस कड़े आदेश के बाद तेज हुई है, जिसमें आवासीय भूखंडों पर व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन करने और नियमों को ताक पर रखकर किए गए अवैध निर्माणों को ढहाने के निर्देश दिए गए हैं।

व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष को नहीं मिली बाहर जाने की अनुमति

मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा ने कहा कि शास्त्री नगर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज हो रही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के विरोध में मैं व्यापारियों और प्रभावित परिवारों के साथ खड़े होने के लिए सेंट्रल मार्केट जाने के लिये घर से निकला था। लेकिन पुलिस प्रशासन ने मुझे मेरे आवास से निकलते समय ही रोक दिया और बाहर जाने की अनुमति नहीं दी। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरा उद्देश्य किसी कानून-व्यवस्था को बिगाड़ना नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र के व्यापारियों और आम नागरिकों की आवाज़ उठाना है। इस प्रकार हम नेताओ को घर पर रोक देना कोई समाधान नही बल्कि तानाशाही है।

मेरठ के पल्लवपुरम में एसटीपी से क्लोरीन गैस का रिसाव; सांस लेना हुआ दूभर, 15 लोग अस्पताल में भर्ती
Meerut Chlorine Gas Leak Case: यूपी के जनपद मेरठ के पल्लवपुरम फेस-2 के एन पॉकेट स्थित आकांक्षा एंबिएंस कॉलोनी के पास सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से मंगलवार को क्लोरीन गैस के रिसाव ने लोगों की सांसें थाम सी दीं। अचानक गैस की तेज बदबू आस-पास के घरों में पहुंची तो लोगों को कुछ समझ ही नहीं आया। देखते ही देखते लोग बच्चों और बुजुर्गों को लेकर घरों से बाहर निकलकर इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने माइक से लोगों को मास्क अथवा रुमाल से मुंह ढककर रखने और घरों में रहने की अपील की।

आकांक्षा एंबिएंस कॉलोनी के पास गैस रिसाव होने से मची अफरा-तफरी

दरअसल, पल्लवपुरम स्थित आकांक्षा एंबिएंस कॉलोनी के पास मंगलवार शाम करीब सवा सात बजे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से गैस रिसाव होने पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर लीं। बाहर मौजूद परिजनों को भी तत्काल फोन कर सुरक्षित स्थान पर जाने या घर लौटने के लिए कहा गया। कुछ परिवार बच्चों को लेकर क्षेत्र से दूर चले गए। इस दौरान लोगों में गैस के प्रभाव को लेकर डर बना रहा। गैस रिसाव के बाद तबीयत बिगड़ने पर विशाल, दीपांशु, वंशी, आदित्य, अनिका, विक्रांत ढाका, वाणी और वान्या को एसडीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, राधे श्याम को फ्यूचर प्लस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम

नोएडा में Fintech कंपनी का सर्वर हैक, 28 बैंकों के 58 खातों में ट्रांसफर हुए ₹2.42 करोड़

बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

इसके अलावा सीबी अस्पताल में भी दो लोगों को भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचे लोगों में गैस के संपर्क में आने के बाद परेशानी होने की बात सामने आई। पार्षद विक्रांत ढाका को आईसीयू में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आसपास के परिवारों में बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। कृषि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. एचएल सिंह ने बताया कि, वह अपने परिवार के साथ फेस दो में ही रहते हैं। शाम करीब सवा सात बजे गैस रिसाव हुआ। गैस की बदबू घरों तक पहुंचते ही लोग घबरा गए और सुरक्षित स्थान की ओर जाने लगे। उन्होंने बताया कि अचानक फैली बदबू के कारण लोगों में भय की स्थिति पैदा हो गई थी। उनकी बेटी वान्या भी अस्पताल में भर्ती है।

वॉल्व लीक से फैली क्लोरीन गैस, जान पर बनी आफत

पल्लवपुरम फेस-2 के एन पॉकेट स्थित एसटीपी में मंगलवार शाम क्लोरीन गैस रिसाव की घटना ने प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। बताया जा रहा है कि क्लोरीन गैस के वॉल्व में लीकेज होने के कारण गैस का रिसाव हुआ। छोटी सी तकनीकी खामी देखते ही देखते आसपास की आबादी के लिए परेशानी का सबब बन गई। गैस फैलने से लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हुई और लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

मेरठ अस्पताल

UP Weather: कहीं बादल रहेंगे मेहरबान तो कहीं उमस करेगी परेशान, जानिए कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश में आज का मौसम

पुलिस ने माइक से की घरों में रहने की अपील

पुलिस ने माइक से लोगों को सावधानी बरतने की अपील की। कहा गया कि घरों में रहें और बाहर निकलने की जरूरत होने पर मास्क या रुमाल से मुंह ढककर रखें। साथ ही रिसाव वाले स्थान के आसपास नहीं जाने की हिदायत दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही।

कोई लोगों को कराया गया अस्पताल में भर्ती

पुलिस के अनुसार, राधेश्याम पुत्र महिपाल सिंह निवासी मोहम्मदपुर अमरोहा को फ्यूचर प्लस अस्पताल भर्ती कराया गया। आदित्य पुत्र परविंदर कुमार, वेदांशी व अनीका पुत्री अक्षत, नीलम सिंह पत्नी डॉ. एचएल सिंह, वान्या पुत्री डॉ. एचएल सिंह, विशाल पुत्र सेन्सर पाल, दीपांशु पुत्र पवन कुमार निवासी गांव खनोदा थाना पल्लवपुरम, शोभना पत्नी अक्षत एवं प्रांजल पुत्र अनुज चौधरी, वाणी, विक्रांत ढाका निवासीगण पल्लवपुरम फेज 2 थाना क्षेत्र पल्लवपुरम को एसडीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके समेत कुल 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रील के लिए हाथ में पकड़ा दुर्लभ दोमुंहा सांप, डायलॉगबाजी पड़ी भारी; युवक की तलाश में जुटी मेरठ पुलिस- VIDEO
Red Sand Boa Viral Video Investigation: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक युवक की रील तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह हाथ में एक दुर्लभ प्रजाति का सांप लेकर फिल्मी अंदाज में वीडियो बनाता नजर आ रहा है। वीडियो में युवक बैकग्राउंड में गाना बजाते हुए डायलॉग बोल रहा है- “आस्तीन के सांप पालने से अच्छा है कि असली सांप पालो।” रील वायरल होने के बाद मामला पुलिस और वन विभाग तक पहुंच गया है।

सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल

बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा सांप संभवतः दोमुंहा सांप यानी रेड सैंड बोआ हो सकता है। हालांकि सांप की प्रजाति की आधिकारिक पुष्टि अभी संबंधित विभाग की जांच के बाद ही हो सकेगी। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग युवक के इस अंदाज को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

दुर्लभ वन्यजीव को पकड़कर उसके साथ वीडियो बनाना अब युवक के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। वन्यजीवों को पकड़ने, उन्हें बंधक बनाने अथवा उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करने से संबंधित मामलों में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई का प्रावधान है।

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एरा गार्डन कॉलोनी से एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में यह शख्स एक दुर्लभ और खतरनाक सर्प के साथ नजर आ रहा है.#Meerut #viral #upnews pic.twitter.com/xnAHe75QF9
— NavBharat Live (@TheNavbharatliv) September 12, 2026

पुलिस ने शुरू की जांच

रेड सैंड बोआ जैसे सांपों की तस्करी को लेकर भी समय-समय पर मामले सामने आते रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे सांप की प्रजाति और युवक द्वारा उसे कहां से प्राप्त किया गया, इसकी अभी जांच की जानी बाकी है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने मामले को गंभीरता से लिया है। बताया जा रहा है कि वीडियो की जांच कर युवक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

साइबर सेल की मदद से वीडियो से जुड़े डिजिटल इनपुट के आधार पर युवक तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम तहत हो सकती है कार्रवाई

वन विभाग भी वीडियो में दिखाई दे रहे सांप की प्रजाति की पुष्टि करने और यह पता लगाने में जुटा है कि युवक के पास वह सांप कहां से आया। यदि जांच में वन्यजीव को अवैध रूप से पकड़ने, रखने या उसका प्रदर्शन करने की पुष्टि होती है तो संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा सकती है।

मेरठ में थमी शहर की लाइफलाइन! परिचालकों की हड़ताल से बसों का संचालन बंद, प्राइवेट वाहनों से जाने को मजबूर लोग

फिलहाल वायरल वीडियो ने वन्यजीवों को लेकर सोशल मीडिया पर बनाए जा रहे इस तरह के कंटेंट पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई स्पष्ट होगी।

मेरठ में अपराधियों का तांडव; मवाना में स्कूल संचालक पर जानलेवा हमला, हस्तिनापुर में भी युवक को मारी गोली
Murder In Mawana And Hastinapur: यूपी के मवाना के राफन स्थित ऋषभ एकेडमी की प्रधानाचार्य रीना त्यागी के पति और प्ले स्कूल संचालक राहुल त्यागी पर जानलेवा हमले के बाद पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि शानु त्यागी उर्फ शानु चौहान ने अपने दो साथियों के साथ प्रीत नगर में राहुल त्यागी पर जानलेवा हमला किया और मौके से फरार हो गया। घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी शानु चौहान कहीं भी जाकर छिप जाए उसे गिरफ्तार कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। इस घटना के बाद कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि शानु चौहान की नजर ऋषभ एकेडमी पर है और वह कथित तौर पर स्कूल पर अवैध कब्जा करना चाहता है। लोगों का कहना है कि जब स्कूल संचालक ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिकों की सुरक्षा कैसे संभव है।

जानिएं क्या है मामला?

दरअसल कस्बा मवाना के प्रीत नगर में राहुल त्यागी पुत्र सतपाल त्यागी निवासी गंगानगर प्ले स्कूल में शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर आरोपी शानु चौहान अपने दो साथियों के साथ पहुंचा और जाते ही धारदार हथियारों से राहुल त्यागी पर जानलेवा हमला कर दिया। राहुल त्यागी ने बताया कि एक साल पहले भी उनकी पत्नी के साथ ऋषभ ने स्कूल में घुसकर मारपीट की थी। वहां के स्टाफ से भी शानु चौहान और उसके अपराधी साथियों ने मारपीट की।

अमित गुप्ता मर्डर केस में पुलिस की नाकामी? हिस्ट्रीशीटर सोशल मीडिया पर एक्टिव, कानपुर कमिश्नरेट पर उठे सवाल

बाद में अपने कृत्य के लिए शानु चौहान ने माफी मांग ली थी, लेकिन माफी मांगने के बाद भी उसने अपने मंसूबे नहीं छोड़े। वह लगातार डराने धमकाने की कार्रवाई करता रहा। वहीं दूसरी ओर शानु चौहान की हरकत सीसीटीवी में कैद हो गयी है। सीसीटीवी पुलिस को मुहैय्या कर दी गयी है, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि अपराधियों को पीतल का मजा चखाने वाली उत्तर प्रदेश के सीएम योगी की पुलिस शानु चौहान जैसे अपराधी को कब पीतल का मजा चखाएगी।

कस्बे के तमाम लोग चाहते हैं कि ऐसा शख्स कस्बे में नहीं रहना चाहिए उसका असली ठिकाना जेल की सलाखें हैं। पुलिस ने शानु चौहान और उसके अपराधी साथियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हस्तिनापुर कस्बे का है दूसरा मामला

दूसरा मामला हस्तिनापुर कस्बे का है जहां शुक्रवार देर शाम बदमाशों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। यहां गंग नहर के किनारे दो युवकों पर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। इस हमले में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। जिस वक्त हमला हुआ, उस समय दोनों युवक रोज की तरह रनिंग पूरी करके बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

माखननगर का रहने वाला था नितिन

यह मामला राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास का है. बहसूमा थाना क्षेत्र के माखननगर गांव का रहने वाला नितिन अपने दोस्त प्रिंस के साथ बाइक से घर जा रहा था। नितिन दिल्ली पुलिस में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा था और हर दिन दौड़ लगाने हस्तिनापुर आता था। जब दोनों दोस्त कॉलेज के पास पहुंचे, तभी पीछे से दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

मेरठ में अब मेट्रो कनेक्टिविटी होगी बेहतर, फेज-2 में श्रद्धापुरी से जागृति विहार तक कॉरिडोर प्रस्तावित

इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हमलावरों ने बाइक रोकते ही नितिन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। नितिन ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नितिन को पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इकलौता बेटा था नितिन, आरोपियों की तलाश तेज

सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस नितिन हत्याकांड की वजह तलाशने में जुटी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस की मदद से जांच आगे बढ़ाई जा रही है। नितिन अपने परिवार का इकलौता बेटा था और कुछ महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। इस घटनाक्रम के बाद पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और सघन चेकिंग अभियान चलाकर हमलावरों की तलाश की जा रही है।

क्या बोले एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति

हत्याकांड को लेकर एसएसपी मेरठ बीबीजीटीएस मूर्ति ने कहा कि टीमें इस हत्याकांड के खुलासे के लिए लगी हैं। कई टीमों का गठन किया गया है। हत्यारे जो भी हैं उन्हें अतिशीघ्र पकड़ने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। एसएसपी ने कहा जो भी तथ्य सामने आएंगे उनको जांच के दायरे में लेकर पुलिस कार्रवाई करेगी। हत्यारे किसी भी हालत में बख्शे नहीं जाएंगे।

मेरठ में अब मेट्रो कनेक्टिविटी होगी बेहतर, फेज-2 में श्रद्धापुरी से जागृति विहार तक कॉरिडोर प्रस्तावित
Meerut Metro Expansion Phase 2: मेरठ की जनता के लिए आवागमन के मद्देनजर जल्द ही सुविधाओं का पिटारा खुलने जा रहा है। इसके तहत मेरठ मेट्रो का विस्तार प्रस्तावित है। यह विस्तार मेरठ मेट्रो फेज-2 के अंतर्गत ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के रूप में होगा। इसके अलावा  सीसीएस यूनिवर्सिटी से बेगम पुल तक फेज-3 कॉरिडोर की भी तैयारी है। एनसीआरटीसी से जुड़े सूत्रों के अनुसार मेरठ फेज-2 के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर में श्रद्धापुरी से जागृति विहार तक मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे।

इससे प्रोजेक्ट के चलते मेरठ के भीड़भाड़ वाले इलाकों तक भी मेट्रो पहुंचेगी। उधर फेज-3 में छह स्टेशन प्रस्तावित हैं। बता दें कि अभी मेरठ मेट्रो मोदीपुरम से मेरठ साउथ तक चल रही है, लेकिन मेरठ मेट्रो फेज-2 में शहर के पश्चिमी छोर को पूर्वी इलाके के आवासीय और मेडिकल हब से जोड़ा जाएगा। इसमें श्रद्धापुरी फेज-2, कंकरखेड़ा, मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन, रजबन बाजार, बेगमपुल, बच्चा पार्क, शाहपीर गेट, हापुड़ अड्डा चौराहा, गांधी आश्रम, मंगल पांडे नगर, तेजगढ़ी चौराहा, मेडिकल कॉलेज और जागृति विहार स्टेशन प्रस्तावित हैं।

मेरठ मेट्रो का रूट कहां से कहां तक

मेरठ फेज-1 की लंबाई 23.60 किमी है, इसमें 14.8 किमी का रूट एलिवेटेड और 8.8 किमी का रूट अंडरग्राउंड है। इसमें कुल 13 स्टेशन हैं। सूत्रों के अनुसार एनसीआरटीसी 3 कोच वाली हल्के वजन की स्टेनलेस स्टील मेट्रो ट्रेनें भी ला रही है। दरअसल दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर के साथ मेट्रो का एक्सटेंशन भी तेजी से हो रहा है। मेरठ मेट्रो का नया प्रस्तावित कॉरिडोर (फेज-2) लगभग 15 किमी का है। इसमें 10.7 किमी एलिवेटेड और 4.3 किमी अंडरग्राउंड रूट रहेगा। इसमें 12 स्टेशन बनाए जाने प्रस्तावित हैं।

इसके अलावा मेरठ मेट्रो के  फेज-3 में होने वाले  एक्सटेंशन के तहत सीसीएस यूनिवर्सिटी से बेगम पुल वाया गंगानगर तक रूट शामिल किया जाएगा। इसकी लंबाई लगभग 9 किमी होगी और इसमें 6 स्टेशन प्रस्तावित हैं। यह विस्तार गंगानगर, डिफेंस एन्क्लेव और यूनिवर्सिटी कैंपस के छात्रों और आम जनता को सीधे सेंट्रल मेरठ और आरआरटीएस नेटवर्क से जोड़ेगा।

मेरठ मेट्रो नेटवर्क का एक और बड़ा विस्तार होने जा रहा है, जिसके तहत दो प्रस्तावित चरणों में 19 नए स्टेशन बनाए जाएंगे। इस विस्तार से मेट्रो कनेक्टिविटी पुराने मोहल्लों, व्यस्त बाजारों, शिक्षा केंद्रों और चिकित्सा क्षेत्रों तक और भी बेहतर तरीके से पहुंचेगी। घर खरीदने वालों के लिए, इससे कई इलाके, खासकर कंकर खेड़ा, जागृति विहार और मंगल पांडे नगर जैसे क्षेत्र, समय के साथ और भी आकर्षक बन सकते हैं।

विस्तारित होगा प्रस्तावित नेटवर्क शहर के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों तक

प्रस्तावित नेटवर्क शहर के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों तक विस्तारित होगा और मौजूदा नमो भारत कॉरिडोर से बेहतर संपर्क स्थापित करेगा । इस प्रस्ताव में चरण 2 के तहत पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर और चरण 3 के तहत एक अलग विस्तार शामिल है। मेरठ मेट्रो का 19 नए स्टेशनों के साथ व्यापक विस्तार होने जा रहा है। सबसे बड़ा बदलाव प्रस्तावित फेज 2 कॉरिडोर से आएगा।

मेरठ में थमी शहर की लाइफलाइन! परिचालकों की हड़ताल से बसों का संचालन बंद, प्राइवेट वाहनों से जाने को मजबूर लोग

इसे श्रद्धापुरी फेज 2 से जागृति विहार एक्सटेंशन की ओर चलाने की योजना है और यह मेरठ के कई महत्वपूर्ण हिस्सों से होकर गुजरेगा। प्रस्तावित स्टेशनों में श्रद्धापुरी फेज 2, कंकरखेड़ा, मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन, रजबन मार्केट, बेगम पुल, बच्चा पार्क, शाहपीर गेट, हापुड अड्डा, गांधी आश्रम, मंगल पांडे नगर, तेज गढ़ी, मेडिकल कॉलेज और जागृति विहार एक्सटेंशन शामिल हैं।

व्यवस्था होगी महत्वपूर्ण

यह व्यवस्था इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे सार्वजनिक परिवहन उन क्षेत्रों के करीब आ जाएगा जहां पहले से ही दैनिक आवागमन काफी अधिक रहता है। बाज़ार, अस्पताल, कॉलेज और पुराने आवासीय क्षेत्रों को सार्वजनिक परिवहन का एक अधिक सुविधाजनक विकल्प मिल सकता है। लगभग 15 किलोमीटर लंबे फेज 2 कॉरिडोर में एलिवेटेड और अंडरग्राउंड दोनों सेक्शन होंगे। लगभग 10.7 किलोमीटर एलिवेटेड होगा, जबकि 4.3 किलोमीटर अंडरग्राउंड होगा।

सीसीएस यूनिवर्सिटी, गंगा नगर और बेगम पुल को जोड़ने के लिए चरण 3

विस्तार का दूसरा भाग तीसरे चरण के अंतर्गत नियोजित है। यह मार्ग गंगा नगर होते हुए सीसीएस विश्वविद्यालय को बेगम पुल से जोड़ेगा। प्रस्तावित कॉरिडोर लगभग 9 किलोमीटर लंबा है और इसमें छह स्टेशन होने की उम्मीद है। यह गंगा नगर और डिफेंस एन्क्लेव सहित कई क्षेत्रों को सेवा प्रदान करेगा, साथ ही छात्रों और निवासियों को मध्य मेरठ और व्यापक रैपिड-ट्रांजिट नेटवर्क से सीधा संपर्क प्रदान करेगा।

मायावती की सियासी वारिस बनेंगी भतीजी दीपिका? आकाश आनंद को झटका, BSP में महिला नेतृत्व का नया दौर!

छात्रों और कामकाजी पेशेवरों के लिए इसका लाभ विशेष रूप से स्पष्ट हो सकता है। मेट्रो का सीधा संपर्क केंद्रीय वाणिज्यिक और संस्थागत क्षेत्रों की नियमित यात्राओं के लिए सड़क परिवहन पर निर्भरता को कम कर सकता है।

विस्तार के बाद इन चीजों में होगा सुधार

मेडिकल कॉलेज और अन्य प्रमुख संस्थानों तक बेहतर पहुंच।

मेरठ के केंद्र की ओर यात्रा करना आसान हो गया है।

पुराने आवासीय और बाज़ार क्षेत्रों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी

नमो भारत के साथ बेहतर आदान-प्रदान के अवसर

मेरठ कैंट में रेलवे सेवाओं तक अधिक सुविधाजनक पहुंच।

गंगा नगर और आसपास के क्षेत्रों के लिए बेहतर सार्वजनिक परिवहन विकल्प

नमो भारत कनेक्टिविटी एक बड़ा लाभ साबित होगी

यह विस्तार इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि मेरठ का स्थानीय मेट्रो नेटवर्क दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर से जुड़ा हुआ है। मौजूदा इंटरचेंज पॉइंट्स में बेगम पुल जैसे स्थान शामिल हैं, जबकि प्रस्तावित विस्तार से अधिक निवासियों के लिए तीव्र रेल प्रणाली तक पहुंच आसान हो जाएगी। मेरठ मेट्रो वर्तमान में दिल्ली-मेरठ के साझा कॉरिडोर पर चलती है। मौजूदा नेटवर्क में 13 स्टेशन हैं, और मेरठ साउथ और मोदीपुरम के बीच सेवाएं उपलब्ध हैं। इस परियोजना की एक प्रमुख विशेषता इसका एकीकृत दृष्टिकोण है।

यात्री शहर के भीतर छोटी यात्राओं के लिए मेट्रो का उपयोग कर सकते हैं, जबकि नमो भारत योजना दिल्ली और कॉरिडोर के अन्य हिस्सों की ओर तेज़ क्षेत्रीय कनेक्टिविटी प्रदान करती है। मेरठ मेट्रो के विस्तार से प्रॉपर्टी मार्केट को बढ़ावा मिल सकता है। परिवहन परियोजनाएं अक्सर किसी इलाके के प्रति लोगों के दृष्टिकोण को बदल देती हैं। बेहतर कनेक्टिविटी से पड़ोस निवासियों के लिए अधिक सुविधाजनक हो जाता है और खरीदारों और निवेशकों की रुचि बढ़ सकती है।

हालांकि, इसका प्रभाव आमतौर पर धीरे-धीरे होता है और यह अंतिम स्टेशन के स्थान, निर्माण की प्रगति और वास्तविक सेवा प्रारंभ पर निर्भर करता है। उदाहरण के लिए वर्तमान लिस्टिंग डेटा कंकर खेड़ा और जागृति विहार में संपत्तियों की उल्लेखनीय गतिविधि को दर्शाता है । मैजिकब्रिक्स वर्तमान में इन दोनों क्षेत्रों में विभिन्न मूल्य श्रेणियों की संपत्तियों को सूचीबद्ध करता है।

मेरठ में थमी शहर की लाइफलाइन! परिचालकों की हड़ताल से बसों का संचालन बंद, प्राइवेट वाहनों से जाने को मजबूर लोग
Electric Bus Conductors Salary Protest: वेतन नहीं मिलने के विरोध में इलेक्ट्रिक बसों के परिचालकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। शनिवार को भी शहर की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसें नहीं दौड़ीं। बसों का संचालन ठप रहने से रोजाना इन बसों से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को दूसरे सार्वजनिक वाहनों का सहारा लेना पड़ा। परिचालक लोहिया नगर स्थित बस डिपो में धरना देकर बैठे रहे। उन्होंने वेतन भुगतान की मांग को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई।

परिचालकों का कहना है कि, वे लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन समय से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कई बार समस्या से अवगत कराने के बावजूद समाधान नहीं हुआ, जिसके बाद परिचालकों ने हड़ताल शुरू कर दी। परिचालकों ने साफ कर दिया है कि, जब तक उनका वेतन नहीं मिलेगा, तब तक वह बसों का संचालन नहीं करेंगे। उनका कहना है कि सिर्फ आश्वासन से काम नहीं चलेगा। वेतन का भुगतान होने के बाद ही वह काम पर लौटेंगे।

शहर की लाइफ लाइन का संचालन ठप

शहर की 'लाइफलाइन' मानी जाने वाली 50 इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन शुक्रवार सुबह 6 बजे पूरी तरह से ठप हो गया। वेतन भुगतान में धांधली और 3 महीने से बकाया सैलरी न मिलने से नाराज 200 बस परिचालकों ने हड़ताल का ऐलान करते हुए बसों को डिपो में ही खड़ा कर दिया। वेतन भुगतान में धांधली और पिछले 3 महीने से बकाया सैलरी न मिलने से नाराज लगभग 200 बस परिचालकों ने हड़ताल का ऐलान करते हुए बसों को डिपो में ही खड़ा कर दिया।

चक्का जाम से सुबह-सुबह दफ्तर, स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों के लिए निकले हजारों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा शहर में ई-बसों के संचालन के लिए परिचालकों की व्यवस्था का ठेका रायबरेली की एजेंसी एसएस एंटरप्राइजेज को दिया गया है। कंपनी और ठेकेदार के बीच परिचालकों को ₹4.26 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान करने की बात तय हुई थी।

नाराज कर्मचारियों ने काम रोका

ठेकेदार एसएस एंटरप्राइजेज ने 3 महीने तक वेतन लटकाने के बाद जब भुगतान किया, तो महज ₹3.16 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से पैसे खाते में ट्रांसफर किए. कर्मचारियों के मुताबिक, प्रति किलोमीटर ₹1.10 पैसे की सीधी कटौती की गई है। 3 महीने से सैलरी न मिलने और अब उसमें भी कटौती किए जाने से नाराज होकर कर्मचारियों ने सुबह 6:00 बजे से बसों के पहिए रोक दिए।

हड़ताल की खबर मिलते ही विभाग के अधिकारी एआरएम दुष्यंत और बस संचालन प्रभारी सचिन सक्सेना तुरंत मौके पर पहुंचे और उग्र कर्मचारियों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, परिचालकों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि, जब तक पूरी रकम का भुगतान नहीं होता, एक भी बस डिपो से बाहर नहीं जाएगी।

परिचालकों ने लगाया वादाखिलाफी का आरोप

परिचालक शाखा के मंत्री कविंद्र का कहना है कि हमसे कंपनी ने ₹4.26 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान का वादा किया था। पहले तो 3 महीने तक हमें एक भी पैसा नहीं दिया गया, जिससे हमारे परिवारों के सामने भुखमरी की नौबत आ गई। जब 3 महीने बाद पैसे दिए भी गए, तो ₹3.16 पैसे प्रति किमी के हिसाब से काटकर भेजे गए। यह सीधे तौर पर कर्मचारियों का शोषण है। जब तक हमें पूरा ₹4.26 प्रति किमी का हिसाब और बकाया 2 महीने की सैलरी नहीं मिल जाती, तब तक सिटी बसों का चक्का जाम रहेगा।

वहीं, बस संचालन प्रभारी सचिन सक्सेना का कहना है कि, आउटसोर्सिंग एजेंसी एसएस एंटरप्राइजेज और परिचालकों के बीच दर और बकाया वेतन भुगतान को लेकर कुछ विवाद हुआ है, जिसके कारण संचालन बाधित चल रहा है। उन्होंने कहा कि, हमने परिचालकों की मांगों को सुना है और ठेका एजेंसी के प्रतिनिधियों से तुरंत संपर्क कर समाधान निकालने के निर्देश दिए हैं।

दूसरे दिन भी बंद से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

इलेक्ट्रिक बसों का संचालन लगातार दूसरे दिन बंद रहने का सीधा असर यात्रियों पर पड़ा। शहर के विभिन्न रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को बसों के इंतजार में परेशान होना पड़ा। कई यात्रियों ने ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य सार्वजनिक वाहनों का सहारा लिया। इससे यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ा।

सहारनपुर के बाद अब मेरठ में नया विवाद! शाही जामा मस्जिद के नीचे बौद्ध मठ होने का दावा, ASI जांच की मांग

डिपो में धरना, संचालन बहाल कराने की चुनौती

लोहिया नगर डिपो में परिचालकों के धरने के चलते इलेक्ट्रिक बसों का संचालन बहाल नहीं हो सका। अब सबसे बड़ी चुनौती परिचालकों और संबंधित जिम्मेदारों के बीच गतिरोध खत्म कर बसों को दोबारा सड़कों पर उतारने की है। परिचालकों ने भी अपनी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का संकेत दिया है।

हाईस्कूल से ग्रेजुएट और ITI युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मेरठ में 10 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
Meerut Job Fair 2026: जो युवा नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए अच्छी खबर है। मेरठ में रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। इस रोजगार मेले को लेकर दावा किया जा रहा है कि इस मेले में लगभग 50 से अधिक कम्पनियां 10 हजार से ज्यादा रिक्त पदों के लिए युवाओं का चयन करेंगी। युवाओं को अधिकतम 35 हजार रूपये वेतन प्रतिमाह तक की नौकरियां मिल सकती हैं।

बता दें कि मेरठ जिले के सरधना विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग के प्रयासों से निजी क्षेत्र की कम्पनियों में हजारों युवाओं को नौकरी मिल सकती है। इसको लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी भी की गई है। क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग के सहायक निदेशक शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि सरधना विधानसभा क्षेत्र में स्थित विनायक विद्यापीठ डिग्री कालेज में बड़ा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

10 हजार खाली पदों पर होगी भर्ती

मेले में लगभग 10 हजार खाली पदों पर भर्ती होगी। विशेष रूप से अलग-अलग सेक्टर में जॉब करने का अवसर युवाओं को मिल सकता है। युवाओं को अपने अपडेटेड रेज्यूमे के साथ आना होगा। युवा एक से अधिक कम्पनियों में भी इंटरव्यू दे सकते है। उन्होंने बताया कि युवाओं के स्किल और योग्यता के आधार पर विभिन्न प्रकार की नौकरियां यहां पा सकते है।

मेरठ के अविका होटल में लगी भीषण आग; कई वाहन जलकर खाक, बैंक तक पहुंचीं लपटें

उन्होंने बताया कि न्यूनतम योग्यता हाईस्कूल है, वहीं अधिकतम योग्यता बारहवीं से लेकर ग्रेजुएट, बीबीए, बीसीए, एमबीए समेत आईटीआई और अन्य तकनीकी दक्षता प्राप्त युवाओं के लिए भी नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। मेडिकल और फार्मा क्षेत्र, रिटेल सेक्टर, मार्केटिंग से संबंधित, बैंकिंग एवं बीमा सेक्टर की कम्पनी के अलावा एफ एमसीजी समेत, आईटी सेक्टर की अलग अलग क्षेत्र की कम्पनियों में भी नौकरी का अवसर युवाओं को मिलने जा रहा है।

पद के आधार पर मिलेगी नौकरी

अलग-अलग फील्ड के शैक्षिक योग्यताओं के आधार पर पद इस जॉब फेयर में रहेंगे। जो भी युवा इस रोजगार मेले में आकर अपने लिए नौकरी का चयन करके इंटरव्यू देना चाहते हैं, उनका रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.In पर पंजीकरण होना आवश्यक है। वहीं, रोजगार मेले में आकर भी ऐसे युवा जिनका अभी तक रोजगार संगम पर पंजीकरण नहीं है, वे अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण पूरी तरह से निशुल्क है। इस मेले में किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

मेरठ के अविका होटल में लगी भीषण आग; कई वाहन जलकर खाक, बैंक तक पहुंचीं लपटें
Fire In Meerut Avika Hotel: जनपद मेरठ के दिल्ली रोड पर शनिवार सुबह उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब परतापुर क्षेत्र स्थित अविका होटल अचानक आग की लपटों से घिर गया। कुछ ही देर में आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि होटल से उठता काला धुआं और ऊंची लपटें काफी दूर से दिखाई देने लगीं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।

होटल परिसर में खड़े कई वाहन जलकर खाक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग होटल के अंदर से शुरू हुई और तेजी से अलग-अलग हिस्सों में फैलती चली गई। कुछ ही समय में होटल परिसर में रखा सामान आग की चपेट में आ गया। आग की तपिश इतनी ज्यादा थी कि परिसर के बाहर खड़े वाहनों तक भी लपटें पहुंच गईं। ब्रेजा और सेंट्रो समेत कई वाहन बुरी तरह जल गए।

Vrindavan Ashram: मीटर खराब होने के बाद भी बिजली सप्लाई जारी, विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

आग बुझने के बाद वाहनों की स्थिति देखकर नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकता है। होटल के ठीक बगल में इंडियन बैंक की शाखा होने के कारण स्थिति और गंभीर हो गई। आग की लपटें बैंक की ओर भी पहुंचने लगीं।

दमकल विभाग ने शुरू किया आग बुझाने का अभियान

इससे मौके पर मौजूद लोगों में बेचैनी बढ़ गई। हालांकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बैंक के अंदर किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। दमकल कर्मियों ने आग को बैंक की इमारत तक फैलने से रोकने के लिए भी लगातार पानी की बौछार की। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

Firozabad: नायब तहसीलदार नवीन कुमार पर आय से अधिक खर्च का मामला; 55 लाख का अंतर मिला, विजिलेंस ने दर्ज की FIR

पुलिस टीम ने भी घटनास्थल को घेरकर लोगों को दूर किया। सीओ ब्रह्मपुरी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। आग के कारण दिल्ली रोड पर यातायात प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिसकर्मी जाम खुलवाने के साथ मौके पर सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे।

फिलहाल आग लगने के सही कारण की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। आग पर पूरी तरह नियंत्रण के बाद होटल और वाहनों को हुए नुकसान का विस्तृत आकलन किया जाएगा। राहत की बात है कि फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

VBYLD-2027: क्विज से यूथ पार्लियामेंट तक, मेरठ के युवाओं के लिए खुले कई अवसर
VBYLD 2027 Meerut: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाने के उद्देश्य से विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद2027 का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल युवाओं को अपनी प्रतिभा, विचार, नवाचार एवं नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने तथा विकसित भारत @2047 के संकल्प में अपना योगदान देने का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मंच प्रदान करती है।

राष्ट्रीय स्तर पर 2027 का आयोजन 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में किया जाएगा। इसका मूल उद्देश्य देश के युवाओं को केवल कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी के रूप में नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदार और भावी युवा नेतृत्वकर्ता के रूप में विकसित करना है।

इस पहल के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने, भारत के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में सक्रिय योगदान देने, अपनी नेतृत्व क्षमता एवं प्रतिभा का प्रदर्शन करने, स्थानीय एवं राष्ट्रीय चुनौतियों के लिए नवीन समाधान प्रस्तुत करने तथा विकसित भारत@2047 के लिए युवा-केंद्रित विचार एवं दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त होगा।

आईआईटी कानपुर में DRDO के साथ HMI डिजाइन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, रक्षा वैज्ञानिकों ने लिया हिस्सा

मेरठ एवं उत्तर प्रदेश के लिए विशेष महत्व

वीबीवाएएलडी-2027 में उत्तर प्रदेश को "गंगा ग्रोथ बेल्ट" के अंतर्गत रखा गया है, जिसका प्रमुख विषय डेमोग्राफिक डिविडेंड एवं हुमन कैपिटल डेवलपमेंट है।

इस क्षेत्र के लिए प्रमुख मार्गदर्शक प्रश्न है

"भारत की अमृत पीढ़ी वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण की प्रमुख शक्ति कैसे बन सकती है। मेरठ शिक्षा, खेल, उद्योग, उद्यमिता, नवाचार एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण जनपद है। ऐसे में वीबीवाएएलडी-2027 मेरठ के युवाओं को अपनी स्थानीय प्रतिभा एवं विचारों को राष्ट्रीय विकास के विमर्श से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।

मेरठ एवं उत्तर प्रदेश के लिए विशेष महत्व

वीबीवाएएलडी-2027 में उत्तर प्रदेश को "गंगा ग्रोथ बेल्ट" के अंतर्गत रखा गया है, जिसका प्रमुख विषय डेमोग्राफिक डिविडेंड एवं हुमन कैपिटल डेवलपमेंट है।

इस क्षेत्र के लिए प्रमुख मार्गदर्शक प्रश्न है

"भारत की अमृत पीढ़ी वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण की प्रमुख शक्ति कैसे बन सकती है। मेरठ शिक्षा, खेल, उद्योग, उद्यमिता, नवाचार एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण जनपद है। ऐसे में

वीबीवाएएलडी-2027 मेरठ के युवाओं को अपनी स्थानीय प्रतिभा एवं विचारों को राष्ट्रीय विकास के विमर्श से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।

यूपी में बाढ़ राहत अभियान तेज; 21,350 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, 9.31 लाख से अधिक लंच पैकेट वितरित

वीबीवाएएलडी-2027 के प्रमुख अवसर

वीबीवाएएलडी-2027 के अंतर्गत युवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभागिता के अवसर उपलब्ध हैं। प्रमुख ट्रैक निम्नलिखित है।

विकसित भारत चैलेंज ट्रैक क्विज, निबंध एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विकसित भारत के लिए विचार एवं समाधान प्रस्तुत करना।

सांस्कृतिक ट्रैक लोक नृत्य, लोक गीत, चित्रकला, भाषण एवं कविता लेखन के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं प्रतिभा का प्रदर्शन।

डिजाइन फॉर भारत विकास संबंधी वास्तविक चुनौतियों के लिए नवाचारी एवं उपयोगी डिजाइन समाधान ।

हैक फॉर सोशल कॉज तकनीक एवं नवाचार के माध्यम से सामाजिक एवं विकास संबंधी समस्याओं के समाधान विकसित करना।

यूथ एंटरप्रेन्योर्स चौलेंज युवा उद्यमियों को स्टार्टअप आइडिया एवं बिजनेस प्लान प्रस्तुत करने का अवसर ।

यूथ पार्लियामेंट- युवाओं को लोकतंत्र, नीति निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का मंच।

विकसित भारत चैलेंज ट्रैक

विकसित भारत चैलेंज ट्रैक वीबीवाएएलडी का प्रमुख घटक है। इसमें युवाओं की यात्रा क्विज निबंध जिला स्तरीय प्रस्तुतीकरण राज्य स्तर राष्ट्रीय स्तर तक होगी।

पहले चरण में विकसित भारत क्विज का आयोजन डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। इसके बाद चयनित प्रतिभागी 500 शब्दों का निबंध प्रस्तुत करेंगे। प्रत्येक जनपद से शीर्ष 50 निबंधों का चयन जिला स्तरीय प्रस्तुतीकरण के लिए किया जाएगा तथा जिला स्तर पर शीर्ष दो प्रतिभागी राज्य स्तरीय वीबीवाएएलडी के लिए चयनित होंगे।

मेरठ में सरकारी आश्वासनों की समीक्षा: मॉडल स्कूल की प्रस्तुति पर समिति ने की बेसिक शिक्षा में बदलाव की सराहना
UP Government Assurance Committee Meerut: विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश विधान सभा की सरकारी आश्वासन संबंधी समिति के सभापति मौहम्मद फहीम इरफान की अध्यक्षता में जनपद के विभिन्न विभागों के लंबित आश्वासनों के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में सभापति ने समिति के कार्य एवं उद्देश्य के बारे में अवगत कराया। समिति द्वारा नगर विकास, कारागार, खाद्य एवं रसद, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा, जल जीवन मिशन, नमामि गंगे, प्रदूषण, वन विभाग, राजस्व, लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज, खनन, ऊर्जा, समाज कल्याण आदि विभागों के लंबित आश्वासनों संबंधी प्रकरणों की बिंदुवार समीक्षा की गई।

सभापति और सदस्यों को शॉल एवं पौधा भेंट कर स्वागत

विकास भवन सभागार आगमन पर जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों ने सभापति और सदस्यों को शॉल एवं पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया तथा मोमेंटो भेंट किया। इस दौरान सभापति ने कहा कि, हम सभी का उद्देश्य विभिन्न समस्याओं पर सकारात्मक चर्चा करते हुए योजनाओं का सही क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है तथा आमजन को सरकार के विकास कार्यों एवं योजनाओं का ठीक से लाभ उपलब्ध कराना है।

योगी सरकार का बड़ा फैसला; कक्षा 1 से 5 तक बच्चों को मिलेगा सीखने का नया साधन, 31 अक्टूबर तक तैयार होगा टीएलएम

समिति के समक्ष प्रत्येक विभाग द्वारा लंबित आश्वासनों के सापेक्ष की गई विभागीय कार्यवाही एवं आख्या प्रस्तुत की गई। बिंदुवार समीक्षा एवं निस्तारण की कार्यवाही का अवलोकन करते हुए सभापति द्वारा निर्देशित किया गया कि समिति द्वारा जिन बिंदुओं पर अपेक्षित जांच/निस्तारण आख्या हेतु निर्देशित किया गया है, उसे समय से समिति को उपलब्ध करा दें तथा समिति द्वारा विभिन्न विकास कार्यों में जो अपेक्षा सुनिश्चित की गई है। उस पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

मॉडल स्कूल की प्रेजेन्टेशन प्रस्तुत

समिति के समक्ष जनपद में तैयार किए गए मॉडल स्कूल की प्रेजेन्टेशन प्रस्तुत की गई। समिति द्वारा बेसिक शिक्षा के स्कूलों में लाए जा रहे आमूल-चूल परिवर्तन एवं सकारात्मक प्रयासों की प्रशंसा की गई। वहीं, जिलाधिकारी डा वीके सिंह ने सभापति को आश्वस्त करते हुए कहा कि समिति ने जो भी सुझाव/निर्देश दिए हैं, उनका प्राथमिकता पर अनुपालन तथा लंबित आश्वासनों का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित कराया जायेगा।

इस अवसर पर सदस्य मनोज कुमार प्रजापति, सदस्य राजेन्द्र कुमार, सीडीओ नूपुर गोयल, उपाध्यक्ष मेडा संजय कुमार मीणा, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग वंदना फोगाट, सीएमओ डा राम प्रसाद, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय वर्धन तोमर, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, डीपीआरओ वीरेन्द्र सिंह, बीएसए आशा चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

पतंग लेने खेत में गया था साद; जमीन पर पड़े तार ने बुझाया इकलौता चिराग, बिजली विभाग पर लगा लापरवाही का आरोप
Meerut Electricity Accident: मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र के गगोल गांव में बुधवार शाम को 9 साल के मासूम मोहम्मद साद की खेत में पड़े बिजली के तार की चपेट में आने (करंट लगने) से दर्दनाक मौत हो गई। मासूम मोहम्मद साद बुधवार शाम को घर से निकला था। वह खेत में गिरी एक पतंग को उठाने गया था, जहां, जमीन पर बिजली का चालू तार पड़ा हुआ था। पतंग लेते समय वह उस तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।जब बच्चा देर रात तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी पूरी रात तलाश की। गुरुवार सुबह जब उसकी मां शबनम खेतों की तरफ ढूंढते हुए पहुंची, तो उन्होंने बेटे का शव तार में फंसा हुआ देखा।

मां और ममेरा भाई भी करंट से झुलसे

बेटे को तार से लिपटा देख मां शबनम ने उसे बचाने की कोशिश की, जिससे उन्हें भी करंट का तेज झटका लगा। मां की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे ममेरे भाई अयान ने भी मदद करनी चाही, तो वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। बच्चों की मौत का कारण स्पष्ट रूप से विद्युत विभाग की लापरवाही समझ में आती है, क्योंकि अगर बिजली के तार जमीन पर ना पड़े होते तो आज मासूम साद जिंदा होता।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि कार सेवा के आह्वान पर संत को जान से मारने की धमकी, पाकिस्तानी नंबर से आया धमकी भरा कॉल

दरअसल, मेरठ के गगोल में बिजली विभाग की लापरवाही ने 9 साल के मासूम साद की जान ले ली। कल शाम से लापता साद का शव आज खेतों में लटकते बिजली के तारों में लिपटा मिला। बेटे को ढूंढने पहुंची मां शबनम और बचाने दौड़े ममेरे भाई अयान को भी जोरदार करंट लगा।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बंद कराया बिजली सप्लाई

वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पहले बिजली सप्लाई बंद कराई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साद अपने मजदूर पिता अकरम का इकलौता बेटा था। वहीं, इस घटनाक्रम के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे सीधे तौर पर बिजली विभाग की लापरवाही को इस दर्दनाक हादसे का जिम्मेदार ठहरा रहे है। मेहनत-मजदूरी करने वाले अकरम का इकलौता चिराग अब बुझ चुका है।

रात भर तलाश के बाद सुबह खेतों में दूर दिखी पतंग की नोक से साद का सुराग मिला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मौके पर पुलिस के पहुंचने तक इन तारों में मौत का करंट दौड़ रहा था। इस हादसे ने परिवार की खुशियां छीन ली हैं और पूरे इलाके में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है।

मेरठ में अवैध पटाखा कारोबार का खुलासा; घनी आबादी में 400 किलो विस्फोटक बरामद, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Meerut Illegal Firecracker Trade: यूपी के जनपद मेरठ में दीपावाली से करीब दो महीने पहले मेरठ में अवैध पटाखा कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने शहर की घनी आबादी में चल रहे गोदामों पर छापा मारकर लगभग 400 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद की है। अगर इसमें जरा भी चूक होती तो, बड़ा हादसा हो सकता था। बुधवार देर रात हुई इस कार्रवाई से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

वहीं इस पूरे मामले में एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर में अवैध रूप से पटाखे बनाने के लिए भारी मात्रा में बारूद लाया गया है। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाई और सभी सामान जब्त करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।इसके बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि, इस आखिर इतनी भारी मात्रा में यह माल कहां से आया।

पुलिस ने विस्फोटक सामग्री मंगाने वाले को हिरासत में लिया

देहली गेट पुलिस ने लाला का बाजार रेलवे रोड पुलिस ने केसरगंज में और रोहटा थाना पुलिस ने मेरठ-बड़ौत मुख्य मार्ग पर छापा मारा। शहर में घनी आबादी में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली जो कि बड़े हादसे का सबब बन सकती थी। पुलिस ने विस्फोटक सामग्री मंगाने वाले गौरव मोहन निवासी 56 केसरगंज मंडी गेट को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

देर आए दुरुस्त आए, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोली मायावती, आकाश आनंद को पार्टी से किया आजाद, बताई वजह

पुलिस के मुताबिक यदि यह विस्फोटक किसी हादसे की चपेट में आता तो आसपास के इलाके के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता था। पूछताछ में गौरव ने बताया कि पटाखा बनाने के लिए यह सामग्री मंगाई गई थी।

मुखबिर से मिली सूचना के बाद हुई कार्रवाई

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर में पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाला विस्फोटक बड़ी मात्रा में पहुंचाया गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीमों को अलग-अलग लोकेशन पर लगाया गया। जांच के दौरान दो ठिकाने सामने आए। एक लोकेशन देहली गेट के लाला का बाजार की थी, जबकि दूसरी रेलवे रोड क्षेत्र की। बुधवार को सीओ सदर देहात सुधीर सिंह के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने लाला का बाजार स्थित कॉम्प्लेक्स को घेर लिया।

तीन थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी

दिल्ली गेट थाना पुलिस ने लाला का बाजार स्थित एक कॉम्प्लेक्स में छापा मारा। यहां एक राखी की दुकान की आड़ में कई कट्टों में विस्फोटक छुपाकर रखा गया था। दूसरी टीम ने रेलवे रोड थाना क्षेत्र के केसरगंज मंडी गेट इलाके में दबिश दी।

अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति

यहां से भी पटाखा बनाने वाला केमिकल मिश्रण मिला। तीसरी कार्रवाई मेरठ-बड़ौत मुख्य मार्ग पर रोहटा में हुई। यहां दहिया धर्मकांटे के सामने स्थित एक पटाखा फैक्ट्री के गोदाम को सील किया गया. इस दौरान लाखों का माल मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सील हुआ।

एक हिरासत में हादसे का टला खतरा

पुलिस ने केसरगंज से गौरव मोहन नाम के एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उसने बताया कि यह सारा बारूद दिवाली के लिए पटाखे बनाने को मंगाया गया था। पुलिस का कहना है कि रिहायशी इलाके में इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक रखना बेहद खतरनाक था। किसी भी हादसे की सूरत में पूरे मोहल्ले को नुकसान पहुंच सकता था।

UP Board: हाईस्कूल में बदला प्रायोगिक परीक्षा का नियम, विज्ञान और गृह विज्ञान में होंगे 30 अंकों के प्रैक्टिकल
UP Board High School Practical Exam: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने हाईस्कूल स्तर पर अब विभिन्न विषयों की प्रायोगिक परीक्षा के नियमों में बदलाव किया है। अब से विज्ञान और गृह विज्ञान को छोड़कर अन्य विषयों में प्रायोगिक कार्य का पांच अंकों का आंतरिक मूल्यांकन प्रोजेक्ट कार्य के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा विज्ञान एवं गृह विज्ञान विषय में 30 अंकों की प्रायोगिक परीक्षा भी आयोजित कराई जाएगी।

अब से यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा से पूर्व विज्ञान और गृह विज्ञान के अलावा अन्य विषयों में प्रायोगिक कार्य का आंतरिक मूल्यांकन प्रोजेक्ट के आधार पर करने को लेकर रणनीति बनाई है। अब उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बदलाव करते हुए निर्णय लिया है कि, हाईस्कूल के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान और गृह विज्ञान विषय में मूल्यांकन व्यवस्था में बदलाव का निर्णय लिया गया है।

30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित कराने का निर्णय

दोनों विषयों में अब तक आंतरिक मूल्यांकन होता था। अब इस नियम को बदलकर इसके स्थान पर परिषद की ओर से 30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है।बदली गई व्यवस्था के अनुसार अब हाईस्कूल स्तर पर विज्ञान और गृह विज्ञान को छोड़कर अन्य विषयों में प्रयोगात्मक कार्यों का आंतरिक मूल्यांकन हालांकि पूर्व की भांति पांच प्वाइंट स्केल ग्रेडिंग के आधार पर किया जाएगा।

अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति

जबकि, विज्ञान और गृह विज्ञान विषय में 30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित हुआ करेगी। इस बारे में माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से प्रदेश भर में विभाग के अधिकारियों को पत्र जारी करके जानकारी दी गई है।अब से परिषद ने जो निर्णय लिया है उसके मुताबिक प्रयोगात्मक परीक्षा में प्राप्त अंक और अन्य विषयों में दिए गए ग्रेड को प्रमाण पत्र सह अंकपत्र में प्रदर्शित किया जाएगा।

विज्ञान-गृह विज्ञान के स्टूडेंट्स को प्रायोगिक ज्ञान का अलग से मूल्यांकन

जबकि, हाईस्कूल स्तर पर विज्ञान और गृह विज्ञान के स्टूडेंट्स को प्रायोगिक ज्ञान का अलग से मूल्यांकन होगा। इस बारे में माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के सचिव भगवती सिंह की ओर से विज्ञप्ति जारी की गई है। इसमें सभी मंडलीय अधिकारियों समेत जिला विद्यालय निरीक्षकों के अलावा संबंधित अधिकारियों को संशोधित व्यवस्था के बारे में जानकारी दी जा चुकी है। 29 जनवरी 2026 के पत्र के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।

देर आए दुरुस्त आए, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोली मायावती, आकाश आनंद को पार्टी से किया आजाद, बताई वजह

वहीं, क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ के अपर सचिव (क्षेत्रीय अधिकारी) ज्योति प्रसाद ने बताया कि अब विज्ञान की 30 नंबर की बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा होगी, वहीं गृह विज्ञान विषय में भी 30 नंबर की बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा होगी. वहीं 5 प्वाइंट स्केल पर आंतरिक मूल्यांकन के जारी होंगे। इसी के साथ अब भविष्य में गृह विज्ञान और विज्ञान के प्रैक्टिकल के अंक भी दर्ज होंगे।

ये निर्देश हाईस्कूल की नई मूल्यांकन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लागू किये गए है। सभी को इस विषय में विग्यप्ति के माध्यम से जानकारी भी दे दी गई है, जिससे कि सभी स्टूडेंट्स को इस बारे में जानकारी मिल सके।बता दें कि, उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा परिषद के कुल 5 क्षेत्रीय कार्यालय है, जिनमें से मेरठ में 4 मंडल के 17 जिले आते हैं।

Meerut: आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को बड़ी सौगात, 12 हजार मानदेय के साथ साल में तीन साड़ियां और कैशलेस इलाज
UP Anganwadi Honorarium Hike: मेरठ में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के लिए मंगलवार का दिन नई उम्मीद और उत्साह लेकर आया। आरजी (पीजी) कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में अयोध्या से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ तो कार्यकर्त्रियों को एक साथ कई सौगातें मिलीं।

मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय आठ हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये और सहायिकाओं का चार हजार से बढ़ाकर छह हजार रुपये करने की घोषणा की। साथ ही वर्ष में तीन साड़ियां और पूरे परिवार के लिए पांच लाख रुपये वार्षिक कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने का एलान किया। कार्यक्रम में नव नियुक्त कार्यकर्त्रियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए।

मुख्यमंत्री की घोषणाओं से आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों में उत्साह

मुख्यमंत्री की घोषणाओं से आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों में खासा उत्साह दिखा। सरकार के फैसले को उनके काम और जिम्मेदारियों को मजबूती देने वाला कदम माना गया। वहीं नियुक्ति पत्र पाने वाली कार्यकर्त्रियों के लिए समारोह दोहरी खुशी लेकर आया।

देवरिया में 4 लोगों को अवैध हिरासत में रखने पर इलाहाबाद HC सख्त, SP को फटकार; SHO को देना होगा 65 हजार हर्जाना

सजीव प्रसारण के उपरांत कैंट विधायक अमित अग्रवाल और जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने जानी ब्लॉक की शमा और खुशी, रोहटा की बेबी रानी और राबिया, खरखौदा की सोनी, संजना और लवी, दौराला की तनु एवं विनीता कुमारी, सरधना की नीलम शर्मा, रुबीना और मंशा तथा रजपुरा की कविता कुमारी को आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पद पर नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओ की गोद भराई तथा बच्चो का अन्नप्राशन किया गया।

मेधावी छात्रों को भी किया गया सम्मानित

इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से दत्तक ग्रहण की अधीक्षिका मीना सिसौदिया, महिला शरणालय की अधीक्षिका रीमा राठी, पाश्चात्यवृत्ति देखरेख संस्थान से अनीता और शिशु गृह की अधीक्षिका प्रमिला सिंह को मोमेंटो, प्रमाणपत्र और शाल देकर सम्मानित किया गया। डीएम डॉ. वीके सिंह और सीडीओ नूपुर गोयल ने नीलम शर्मा, मधु, पुष्पा, प्रमोद, अर्चना, मंजू शर्मा, मीनाक्षी, राजेश, सुदेश और कुसुमलता को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

कार्यक्रम के अंत में कई मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक माताओं को पौष्टिक आहार किट भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में नगर मजिस्ट्रेट पंकज दीक्षित, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव, बीएसए आशा चौधरी, आरजी पीजी कालेज की प्रधानाचार्या, आंगनबाडी कार्यकर्त्री, छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

यूपी में 450 मास्टर ट्रेनर्स होंगे तैयार; बालिकाओं के आत्मसम्मान और सुरक्षित माहौल पर योगी सरकार का फोकस

’राखी, नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री

“नियुक्ति मिलना मेरे लिए बेहद खुशी का पल है। इसके साथ योगी सरकार ने मानदेय बढ़ाकर और परिवार के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा देकर बड़ी राहत दी है। इससे जिम्मेदारी निभाने का उत्साह और बढ़ा है। अब पूरी लगन से बच्चों और परिवारों की सेवा करूंगी।”

’गीता, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री

“मानदेय में बढ़ोतरी हम सभी के लिए बड़ी खुशी की बात है। परिवार के लिए पांच लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलना भी बहुत बड़ी राहत है। सरकार ने हमारी मेहनत और जिम्मेदारियों को समझा है। इससे काम के प्रति उत्साह और बढ़ेगा।”

’बबीता, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री

“सरकार ने मानदेय बढ़ाने के साथ हमारे परिवार की स्वास्थ्य सुरक्षा की भी चिंता की है। तीन साड़ियां मिलने से भी सुविधा होगी। इन फैसलों से हमें सम्मान और भरोसा दोनों मिला है। अब पहले से ज्यादा उत्साह के साथ काम करेंगे।”

’मनोरमा, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री

“आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां बच्चों और परिवारों से सीधे जुड़कर काम करती हैं। ऐसे में मानदेय बढ़ना हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। परिवार के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा ने चिंता कम की है। सरकार की इस सौगात से हम बेहद खुश हैं।”

’राजकली, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री

“योगी सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की मेहनत को सम्मान दिया है। मानदेय बढ़ने से आर्थिक सहारा मिलेगा और परिवार की चिकित्सा सुविधा से बड़ी चिंता दूर होगी। सरकार के फैसले से हम सभी का मनोबल बढ़ा है। अब और जिम्मेदारी के साथ काम करने की प्रेरणा मिली है।”

Meerut: पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे भूरा को पुलिस ने किया गिरफ्तारी, पिस्टल लेकर घर पहुंचने का आरोप
Firoz Bhoora Arrested: यूपी के पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा की गुंडई का मामला सामने आया है। पिस्टल लेकर साथियों के साथ सराय बहलीम में फिरोज उर्फ भूरा देर रात असलम पहलवान के घर पहुंचा और धमकी दी। इस घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत और वीडियो फुटेज पुलिस को दी गई, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने शाम के समय भूरा को गिरफ्तार भी कर लिया। वहीं, बाकी दो आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

बसपा नेता और पूर्व मंत्री हैं याकूब कुरैशी

मेरठ के कोतवाली के सराय बहलीम निवासी याकूब कुरैशी बसपा नेता और पूर्व मंत्री हैं। याकूब कुरैशी का छोटा बेटा फिरोज उर्फ भूरा अदनान सोमवार रात करीब 1.15 बजे अपने साथी इस्लामाबाद निवासी अदनान और एक अन्य के साथ सराय बहलीम में ही असलम पहलवान के घर पहुंचा। फिरोज के हाथ में इस दौरान पिस्टल थी।

कृष्ण जन्मभूमि आंदोलन को मिली नई दिशा; रविंद्र पुरी बने राष्ट्रीय संरक्षक, संतों ने लिया एकजुटता का संकल्प

आरोप है कि फिरोज और अदनान ने इस दौरान धमकी दी और घर पर हमला किया। बताया कि इस दौरान परिवार की महिलाओं में खौफ का माहौल बन गया। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन इस दौरान फिरोज और उसके साथी फरार हो गए। अगले दिन मंगलवार सुबह असलम पहलवान के परिवार के हाजी सिराज ने पुलिस को तहरीर दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर फिरोज उर्फ भूरा, अदनान और एक अज्ञात के खिलाफ दंगा-बलवा, घर में घुसकर हमला करना और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया। बता दें कि, फिरोज उर्फ भूरा गिरफ्तार याकूब के बेटे फिरोज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमों को लगाया गया। पुलिस ने याकूब के घर पर इसी मामले में दबिश दी। शाम करीब चार बजे पुलिस ने ­फिरोज उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, अभी तक पिस्टल बरामद नहीं हो सकी। पुलिस पूछताछ में भूरा ने बताया कि उसकी कुछ रकम असलम पहलवान और सिराज पर बकाया है। इसी रकम को वापस मांगने पर सोमवार दोपहर दूसरे पक्ष ने गाली गलौज की थी। इसलिए ही रात को घर पर पहुंच गया था। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लिया गया है और बुधवार को कोर्ट के सामने पेश किया गया।

यूपी में 450 मास्टर ट्रेनर्स होंगे तैयार; बालिकाओं के आत्मसम्मान और सुरक्षित माहौल पर योगी सरकार का फोकस

फर्जी पासपोर्ट रिपोर्ट लगाने में भी बना था आरोपी

फिरोज ने 4 अगस्त 2024 को दुबई जाने का प्रयास किया था और दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गया था। चूंकि उस समय भूरा और उसके परिवार का रेड कार्नर नोटिस जारी था, इसलिए उसे एयरपोर्ट पर रोक लिया गया और मेरठ पुलिस को सूचना दी गई। उसी दौरान जांच में खुलासा हुआ कि भूरा ने पासपोर्ट नवीनीकरण की प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा कराया।

कोतवाली में आवास होने पर भी पासपोर्ट सत्यापन के लिए मेडिकल थाने रिपोर्ट भेजी गई थी, जिस पर रिपोर्ट भी लगवा ली गई थी। इसी को लेकर मेडिकल थाने में तैनात दरोगा रतिराम और मुंशी को सस्पेंड किया गया था। साथ ही फिरोज पर मेडिकल थाने में ही मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसकी जांच क्राइम ब्रांच को दी गई थी।

सहारनपुर के बाद अब मेरठ में नया विवाद! शाही जामा मस्जिद के नीचे बौद्ध मठ होने का दावा, ASI जांच की मांग
Buddhist Monastery Claim Meerut Mosque: सहारनपुर की मस्जिद के बाद अब अगला नंबर खरखौदा की मस्जिद के आने की संभावनाएं जताई जा रही है। जनपद मेरठ में अधिवक्ता राम कुमार शर्मा ने भी शाही जामा मस्जिद परिसर के नीचे प्राचीन बौद्ध मठ होने के दावे की वैज्ञानिक जांच की मांग की है। उन्होंने कमिश्नर और डीएम को प्रार्थना पत्र देकर विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग की।

मेरठ कोतवाली स्थित शाही जामा मस्जिद परिसर के नीचे प्राचीन बौद्ध मठ होने के दावे की जांच की मांग उठी है। अधिवक्ता राम कुमार शर्मा ने कमिश्नर और जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की वैज्ञानिक जांच कराने की मांग की है। प्रार्थना पत्र की प्रतिलिपि मेरठ जनपद के प्रभारी मंत्री असीम अरुण को भी भेजी गई है।

प्राचीन बौद्ध मठ होने का दावा

दरअसल, राम कुमार शर्मा ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा है कि मेरठ प्राचीन ऐतिहासिक महत्व वाला शहर है। यहां महाभारतकालीन परंपराओं के अलावा मौर्य, बौद्ध, कुषाण और मध्यकालीन इतिहास से जुड़े साक्ष्य और परंपराएं मिलती है। उन्होंने कहा कि शाही जामा मस्जिद परिसर से जुड़े पुरातात्विक दावों की पुष्टि या खंडन वैज्ञानिक तरीके से किया जाना जरूरी है।

अधिवक्ता ने अपने प्रार्थना पत्र में चीनी बौद्ध यात्री ह्वेनसांग के यात्रा वृतांत और मेरठ जिला गजेटियर, 1904 समेत विभिन्न ऐतिहासिक स्रोतों का उल्लेख किया है। प्रार्थना पत्र में वरिष्ठ इतिहासकार और शोधकर्ता प्रोफेसर केडी शर्मा के दावे का भी जिक्र किया गया है।

इससे पहले सचिन सिरोही कर चुके दावा

मेरठ में मस्जिदों के नीचे किसी धार्मिक स्थल या अवैध निर्माण को लेकर अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हिंदूवादी नेता लगातार अपनी मांगें उठाते रहे है। हिंदूवादी नेताओं ने मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र में स्थित करीब 200 साल पुरानी जामा मस्जिद को हटाने के लिए प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। उनका दावा था कि, यह मस्जिद पुलिस थाने की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनी हुई है। इस मामले पर मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा था कि, राजस्व रिकॉर्ड और वक्फ बोर्ड के दस्तावेजों की पूरी जांच के बाद ही कोई कानूनी कदम उठाया जाएगा।

प्राचीन स्थापत्य के दावे का उल्लेख

राम कुमार शर्मा के अनुसार, प्रोफेसर केडी शर्मा ने शाही जामा मस्जिद की संरचना में ऐसे प्रस्तर स्तंभों का दावा किया है, जो प्राचीन मौर्य अथवा बौद्ध कालीन स्थापत्य से मिलते-जुलते दिखाई देते हैं। अधिवक्ता ने कहा है कि इन दावों की वास्तविकता सामने लाने के लिए विशेषज्ञों की मदद से वैज्ञानिक जांच कराई जानी चाहिए।

उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समिति बनाने की मांग

प्रार्थना पत्र में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, राज्य पुरातत्व विभाग, इतिहासकारों, बौद्ध अध्ययन विशेषज्ञों, पुरातत्वविदों, भू-विज्ञानियों और जिला प्रशासन की संयुक्त उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग की गई है।

अधिवक्ता का कहना है कि विशेषज्ञ समिति वैज्ञानिक और पुरातात्विक जांच के जरिए यह स्पष्ट कर सकती है कि शाही जामा मस्जिद परिसर से जुड़े प्राचीन स्थापत्य और बौद्ध मठ संबंधी दावों में कितनी तथ्यात्मकता है।

प्रशासन से जांच कराने की मांग

राम कुमार शर्मा ने कमिश्नर और डीएम से मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए वैज्ञानिक तरीके से जांच कराने की मांग की है, ताकि ऐतिहासिक और पुरातात्विक दावों की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

सहारनपुर के बाद मुरादाबाद का नंबर...मस्जिद को MDA का अल्टीमेटम, 15 दिन बाद होगा बुलडोजर एक्शन!

सहारनपुर मस्जिद के कुएं की हुई जांच

सहारनपुर में मस्जिद के मलबे के नीचे मिले कुएं की एएसआई टीम ने जांच की। टीम कुएं में उतरी। करीब 15 मिनट तक कुएं के अंदर स्थित संरचना, ईंट आदि की जांच-पड़ताल करने के बाद वह बाहर आए। एएसआई ने बताया कि कुआं 250 साल पुराना हो सकता है। प्रथम दृष्टया कुएं की संरचना उत्तर मध्यकालीन लग रही है। आगे की जांच प्रशासन के ऊपर निर्भर है। यदि खोदाई आदि का निर्णय लिया जाता है तो जांच की जाएगी।

तुम्हारे आतंकी से संबंध हैं...किसान को NIA अधिकारी बनकर किया डिजिटल अरेस्ट, व्हाट्सएप हैक कर उड़ाए 1.80 करोड़
Meerut Digital Arrest Scam: पल्लवपुरम के गांव दुल्हेडा निवासी एक किसान को आतंकवादियों से संबंध बताकर साइबर ठगों ने डराया। उसे तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा गया। इसके बाद साइबर ठगों ने उसके खाते से 30.80 लाख रुपये उसके खाते से ट्रांसफर करा लिए। थाना साइबर क्राइम पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कहा बचना चाहते हो तो उसे रुपया दो। आनंद पाल ने बताया कि वह बीमार था।

अजय मेहता ने उसे डिजिटल अरेस्ट कर लिया। वाट्स वीडियो काल पर रहने को कहा। किसी ओर को बताने व जानकारी देने पर तत्काल वारंट जारी करने व उसे गिरफ्तार करने की धमकी दी। तीन दिन तक उसे आरोपित ने डिजिटल अरेस्ट रखा। डरे आनंद पाल ने 19 अगस्त को अपने एसबीआई अकाउंट से 30.80 लाख रुपये आरटीजीएस से साइबर ठगों के बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए।

दोबारा फोन कर ठगों ने मांगे 15 लाख रुपये

इसके बाद भी 20 अगस्त को साइबर ठगों ने दोबारा फोन कर 15 लाख रुपये मांगे। उसने इन्कार किया तो उसे डराया धमकाया गया। उसने स्वजन व दोस्तों को बताया तो उन्होंने साइबर ठगी होने की बात कही। आनंद पाल ने थाना साइबर क्राइम जाकर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ऐसा ही एक मामला और भी है।

PNB नकली नोट कांड: 17.29 करोड़ मामले में NIA की जांच तेज, मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी

यहां साइबर ठगों ने गंगोत्री पेपर मिल्स के खाता संचालक के मोबाइल में सेंध लगाकर साइबर ठगों ने कंपनी को 1.80 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। ठगों ने मोबाइल और व्हाट्सऐप का एक्सेस हासिल करने के बाद कंपनी के शेयरधारक के नाम से फर्जी व्हाट्सऐप प्रोफाइल तैयार की और अकाउंटेंट को अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करने के निर्देश भेज दिए।

ठगी का पता चलने के बाद साइबर क्राइम पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और न्यायालय में पैरवी कर करीब एक करोड़ 56 लाख रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की। मवाना रोड स्थित डिफेंस कालोनी निवासी कंपनी निदेशक प्रज्ज्वल अग्रवाल के मुताबिक कंपनी का बैंक खाता पीएनबी की न्यू मंडी शाखा, मुजफ्फरनगर में संचालित है।

फाइल डाउनलोड करते ही ठग हो गए एक्टीव

आरोप है कि 17 जुलाई को खाते के संचालक संदीप गोयल के मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए एक एपीके फाइल भेजी गई। फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल और व्हाट्सऐप का एक्सेस साइबर ठगों के हाथ लग गया। इसके बाद ठगों ने कंपनी के शेयरधारक नीरज अग्रवाल के नाम से फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाया।

प्रयागराज पुलिस ने गाय चोरी के बाद कटान का किया खुलासा; एक पुरुष समेत दो महिलाएं गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

इसी प्रोफाइल से अकाउंटेंट को तत्काल भुगतान के निर्देश भेजे गए। निर्देश वास्तविक समझकर अकाउंटेंट ने 17 जुलाई को 99.99 लाख रुपये और 1,000 रुपये, जबकि 20 जुलाई को 79.99 लाख रुपये और 1,000 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। इस तरह कुल 1.80 करोड़ रुपये ठगों के खातों में पहुंच गए।

मामले की शिकायत मिलने पर साइबर क्राइम पुलिस ने रकम को ट्रेस करने और फ्रीज कराने की कार्रवाई शुरू की। साइबर क्राइम थाना प्रभारी महावीर सिंह के मुताबिक पुलिस की पैरवी के बाद न्यायालय के आदेश पर 1,55,98,300 रुपये पीड़ित को वापस करा दिए। करीब 24 लाख रुपये की रकम की वापसी की कार्रवाई भी जांच के दायरे में है।

सहारनपुर मस्जिद मामले में कलेक्ट्रेट पर सपा का विरोध प्रदर्शन, कहा- हिंदू मुस्लिम को लड़वाना चाहती है भाजपा
Saharanpur Mosque Demolition Protest Meerut: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद के ध्वस्तीकरण और ध्वस्तीकरण पश्चात् सपा के 22 सदस्य प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों को मंडलायुक्त सहारनपुर से मिलने के ऐलान के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा सपा नेताओं को अलोकतांत्रिक तरीके से उनके गृह जनपदों में हाऊस अरेस्ट करने के विरोध में मंगलवार को दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि सहारनपुर में जिस तरह धार्मिक स्थल पर कार्रवाई की गई, उससे भाजपा सरकार का चेहरा बेनकाब हो गया है।

सरकारी महकमों के अधिकारी भी भाजपा के इशारे पर काम कर रहे

115 साल पुरानी मस्जिद को गिराया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। आरोप लगाया कि सरकारी महकमों के अधिकारी भी भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट के डीएम की ओर से मस्जिद को सील किए जाने की बात कही गई थी, लेकिन सुबह ही बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया गया।

सपा विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का ताना-बाना खत्म करने की कोशिश कर रही है। समाजवादी पार्टी ऐसी राजनीति का हमेशा विरोध करती रही है और आगे भी करती रहेगी। जब भाजपा सरकार के कार्यकाल में हिंदू धार्मिक स्थलों को गिराने की कार्रवाई हुई, तब भी सपा ने उसका विरोध किया था।

UGC रोलबैक आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार: जंतर-मंतर से आगरा तक गूंजा सामान्य वर्ग का विरोध, अनिश्चितकालीन धरना जारी

अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा गिराए जाने पर भी किया विरोध

उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा गिराए जाने के मामले में भी पार्टी विरोध में खड़ी रही थी। अब सहारनपुर की मस्जिद गिराए जाने का भी पुरजोर विरोध किया जाएगा। अतुल प्रधान ने कहा कि हिंदुस्तान की सभ्यता और संस्कृति हिंदू-मुस्लिम भाईचारे पर आधारित रही है। जब कोई मुसलमान मुश्किल में होता है तो हिंदू उसकी मदद के लिए खड़ा होता है और जब कोई हिंदू मुश्किल में होता है तो मुसलमान मदद के लिए हाथ बढ़ाता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की गंदी सोच वाली राजनीति इस सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचा रही है। सपा विधायक ने कहा कि भाजपा की हिंदू-मुस्लिम राजनीति अब ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक एकता के लिए संघर्ष करती रहेगी और भाजपा को अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होने देगी।

हाउस अरेस्ट किए जाने का भी विरोध

अतुल प्रधान ने खुद को हाउस अरेस्ट किए जाने का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने और विरोध दर्ज कराने से रोकना उचित नहीं है। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने मस्जिद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के खिलाफ आवाज बुलंद की। अंत में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की गई। उन्होंने बताया कि सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर मस्जिद के ध्वस्तीकरण के संबंध में कोर्ट द्वारा तय अवधि और एक दिन पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ हुई वार्ता के अनुसार कानूनी प्रकिया का पालन करने और ध्वस्तीकरण न कर सील करने का आश्वासन देने के पश्चात् भी रात के अंधेरे में अलोकतांत्रिक तरीके से विधि कार्य न करते हुए उक्त मस्जिद को बुल्डोजर के बल पर जमींदोज कर दिया गया।

65 नहीं अब 70 साल तक ड्यूटी करेंगे सरकारी डॉक्टर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा ऐलान

सम्प्रदायिक रास्ते पर ले जाने का अवैधानिक कृत्य

उन्होंने कहा कि सरकार ने सोची समझी रणनीति ओर साजिश करके अधिकारियों के माध्यम से प्रदेश को सम्प्रदायिक रास्ते पर ले जाने का एक अवैधानिक कृत्य किया है, जब कोर्ट में न्याय मिल सकता था तो मस्जिद क्यों गिराई गई‌। उन्होंने कहा कि सपा के प्रतिनिधि मण्डल के सदस्य विधायक अतुल प्रधान कल जब सहारनपुर कलेक्ट्रेट में गिराई गई मस्जिद को देखने और मस्जिद कमेटी व उससे जुडे लोगों से वार्ता कर प्रतिनिधि मण्डल के साथ मंडलायुक्त से मिलने के लिये अपने आवास से निकले तो पुलिस ने अपनी गाडी उनके आवास के बाहर लगाकर रास्ता रोक दिया। जब विधायक अतुल प्रधान ने रोके जाने का कारण पूछा तो कोई कारण न बता पाए।इस दौरान सीओ सिविल लाईन एवं नौचंदी थाना प्रभारी की विधायक अतुल प्रधान के समर्थकों से नोंक-झोंक भी हुई।

पुलिस के दम पर प्रदेश में अघोषित इमरजेंसी

उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार में पुलिस के दम पर प्रदेश में अघोषित इमरजेंसी लगा रखी है। इसलिये जनप्रतिनिधियों को उच्च अधिकारियों से मिलकर वैधानिक संवाद से भी रोका जा रहा है जो अवैधानिक व अलोकतांत्रिक है। यह कैसा लोकतंत्र है, जहां हम अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज नहीं उठा सकते और न ही उचित माध्यम से अपनी बात रख सकते। उन्होंने कहा कि, हमारे घरों पर पुलिस का पहरा लगाकर आने जाने से रोका जा रहा है, जो लोकतंत्र पर अघात है। उन्होंने कहा कि इस ज्ञापन के माध्यम से हम सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आग्रह करते है कि एक न्यायिक आयोग का गठन कर सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वस्त की गई मस्जिद की निष्पक्ष जांच की और साथ ही पूरे प्रकरण में दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

मेरठ में नशामुक्त गाँव अभियान: दलमपुर, मीरपुर और भदौरा में ग्रामीणों के लिए खुला मंच आयोजित
Drug Free Village Campaign: उन्नत भारत अभियान सेल, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा गोद लिए गए गाँवों में “नशा मुक्त गाँव अभियान” के अंतर्गत आयोजित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों की कड़ी में दलमपुर, मीरपुर एवं भदौरा गाँवों के ग्रामीणों के लिए खुले मंच (ओपन फोरम) का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों के साथ सीधे संवाद स्थापित कर नशामुक्त गांव बनाने की दिशा में आने वाली समस्याओं, उनके समाधान तथा ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका पर विचार-विमर्श करना था।विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए केवल प्रशासनिक प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता और सामूहिक संकल्प भी आवश्यक है।

नशामुक्ति की दिशा में निरंतर प्रयास जारी

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता के माध्यम से नशामुक्ति की दिशा में निरंतर प्रयास कर रहा है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं संकायाध्यक्ष, इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी ने कहा कि नशे की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ परिवार और समाज को मिलकर निरंतर प्रयास करना होगा।

नोएडा में सड़कों पर उतरी RTO की 5 टीम, 21 बसें सीज; 34 पर भारी जुर्माना, बस संचालको में मचा हाहाकार

संस्थान के निदेशक प्रो. नीरज सिंघल ने कहा कि नशा मुक्त गांव अभियान की सफलता के लिए ग्रामीणों, शिक्षण संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय और निरंतर सहयोग आवश्यक है। कार्यक्रम के संबंध में उन्नत भारत अभियान सेल के समन्वयक इंजीनियर आशुतोष मिश्रा ने बताया कि खुले मंच के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं, अनुभव एवं सुझाव साझा करने का अवसर प्रदान किया गया। ग्रामीणों के साथ संवाद के माध्यम से नशामुक्त गांव बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर प्रभावी एवं व्यावहारिक रणनीति तैयार करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

मनोवैज्ञानिक सहयोग और परामर्श के महत्व पर प्रकाश डाला

कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य मिशन इंडिया की ओर से मुख्य वक्ता के रूप में प्रिया पाल एवं शिवानी शर्मा उपस्थित रहीं। उन्होंने ग्रामीणों को नशे के मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी तथा नशे की लत से बचाव एवं उससे बाहर निकलने में मनोवैज्ञानिक सहयोग और परामर्श के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. निधि चौहान, इंजीनियर प्रत्युष उपाध्याय, डॉ. प्रवीण कुमार एवं आयुष धुन सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ग्रामीणों की ओर से गुड्डी देवी, ग्राम प्रधान, मंगल सेन, कपिल कुमार, अनिल मलिक, ओमवीर, राजेंद्र एवं मुनि देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों ने नशे से दूर रहने तथा अपने गाँव को नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग करने का सामूहिक संकल्प लिया।

बदर अली के विवादित बयान का मामला गरमाया; सचिन सिरोही ने दंगा भड़काने का लगाया आरोप, रासुका लगाने की मांग
Meerut Sachin Sirohi Statement: कभी लव-जेहाद, कभी जेहाद लैंड तो कभी अवैध मस्जिद और मदरसों को ध्वस्त करने की मांग करने वाले अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही लगातार हिंदुत्व की आवाज उठाते रहे हैं। फिर चाहे उन्हें जान से ही करने की धमकी ही क्यों न मिल जाए। फिर चाहे उन पर दर्जनों मुकदमे ही क्यों न दर्ज हो जाए। लेकिन सचिन सिरोही तो हिंदुत्व का झंडा बुलंद करते हुए लगातार आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन इस बार उन्होंने योगी सरकार से सहारनपुर की तरह मेरठ में भी बनी अवैध मस्जिदों और मदरसों को ध्वज करने की मांग की है।

बदर अली पर रासुका लगाने की मांग

इसके अलावा उन्होंने योगी सरकार से विभिन्न थानों में 22 से ज्यादा मुकदमे दर्ज होने वाले व्यक्ति बदर अली पर रासुका लगाने की मांग की है। क्योंकि, हाल ही में आजाद समाज पार्टी के नेता बदर अली ने बीजेपी आरएसएस और बजरंग दल को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद सचिन सिरोही मैदान में उतर आए और पुलिस प्रशासन से आसपा नेता बदर अली पर रासुका लगाने की मांग की है। बता दें कि इस विवादित टिप्पणी के बाद सचिन सिरोही ने थाने पहुंचकर बदर अली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

Agra: हनुमान मंदिर को चोरों ने फिर बनाया निशाना, दानपात्र की रकम सहित पेटी ले उड़े बदमाश

लेकिन मंच से आपत्तिजनक बयान मामले में पुलिस ने आजाद समाज पार्टी के विधानसभा प्रभारी बदर अल के खिलाफ भले ही मुकदमा लिख लिया हो, लेकिन हिन्दू संगठन के सचिन सिरोही इस मुकदमे से संतुष्ट नहीं। उनका कहना है कि यह मामला शहर में दंगा भड़काने की श्रेणी में आता है, इसलिए रासुका लगायी जानी चाहिए।

यहां यह भी याद रहे कि छह दिन पुराने इस मामले में मुकदमा तब लिखा गया, जब सचिन सिरोही ने भूख हड़ताल व धरने की धमकी अफसरों को दे दी थी। यह मामला लखनऊ तक पहुंच गया। हिन्दू संगठन के नेता ने सीएम योगी तक को पत्र लिखा था। बदर अली पर आरोप है कि, उन्होंने अनुमति के सभा आयोजित कर उन्होंने भाजपा, आरएसएस और बजरंगदल पर टिप्पणी की थी।

यह है पूरा मामला

देहलीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला बुरुस निवासी आसपा नेता बदर अली ने गत 30 अगस्त को बिना अनुमति के मुस्लिम समुदाय के लोगों को एकत्र कर सभा की थी। सभा में दिए बयानों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हिंदू संगठन के सचिन सिरोही ने पुलिस को आठ दिन पहले दी तहरीर में बताया था कि वायरल वीडियो में बदर अली शहर में दंगा फैलाने की नीयत से भड़काऊ भाषण देते दिख रहे थे।

दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी, दिशा की बैठक समेत; बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा

भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि आरएसएस, भाजपा एवं बजरंग दल वाले एक बार नहीं दस बार सोचेंगे कि किसी टोपी वाले को नहीं मारना है। यदि तुम इस बार मुझे चुनाव जिता दोगे तो कोई तुम्हें मेरे सामने मार नहीं पाएगा। वीडियो के आधार पर बदर अली के खिलाफ देहली गेट थाने में मुकदमा दर्ज किया।

पहले से दर्ज हैं बदर पर मुकदमे

बता दें कि बदर अली पर थाना देहली गेट, ब्रह्मपुरी, सदर बाजार, रेलवे रोड, नौचंदी, लिसाड़ी गेट, सिविल लाइन, टीपी नगर, साइबर क्राइम, लोहिया नगर और शहर कोतवाली समेत गाजियाबाद के कई थानों में 22 मुकदमे दर्ज हैं। मार्च 2021 में गैंग्सटर कार्रवाई भी हो चुकी है।

हंसते-खेलते स्कूल गया था कुणाल...अचानक थम गई सांसें, बच्चों में कार्डियक अरेस्ट पर डॉक्टर ने कही ये बात
Student Dies In School Bathroom: जनपद मेरठ के मवाना थानाक्षेत्र से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। स्कूल की छुट्टी हो चुकी थी। सभी बच्चे बाहर आ गए थे। लेकिन, एक बच्चा स्कूल से बाहर नहीं आया। जिसका वेट उसका भाई और रिक्शावाला कर रहा था। लेकिन, जब काफी देर बाद भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं आया तो सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे का भाई उसे ढूंढने अंदर गया।

लेकिन जब उसने वॉशरूम चेक किया तो उसकी आंखें फटी की फटी रह गई। वॉशरूम के अंदर उसका भाई बेसूध होकर पड़ा हुआ था। इस बात की जानकारी मिलते ही स्कूल के शिक्षक उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया जा रहा है। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि आखिर मात्र 13 साल की उम्र में हृदय गति रुकने से मासूम कुणाल की मौत कैसे हो सकती है। इस बात पर डॉक्टर भी मौन है। उनका कहना है कि बेहद कम केसेस में यह देखा जाता है कि किसी छोटे बच्चों की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मवाना स्थित बसंत वैली पब्लिक स्कूल में पढ़ता था छात्र

दरअसल, यह पूरा मामला मवाना स्थित बसंत वैली पब्लिक स्कूल का है। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र कुणाल शर्मा की स्कूल के बाथरूम में अचानक मौत हो गई। दोपहर में छुट्टी के बाद जब बच्चा बाहर नहीं आया, तब खोजबीन के दौरान वह वॉशरूम के फर्श पर बेसुध पड़ा मिला। मवाना के मोहल्ला काबिली गेट निवासी धर्मेंद्र शर्मा का 13 वर्षीय बेटा कुणाल शर्मा बसंत वैली पब्लिक स्कूल में कक्षा 7 का छात्र था।

ऑनलाइन हाजिरी में लापरवाही पर गिरी गाज; 33 जिलों के DIOS पर कार्रवाई के आदेश, 6 दिन में सुधार के निर्देश

वह तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। रोज की तरह सोमवार को भी वह ई-रिक्शा से स्कूल गया था। दोपहर करीब 2:15 बजे स्कूल की छुट्टी होने पर बाकी बच्चे बाहर आकर ई-रिक्शा में बैठ गए, लेकिन कुणाल नहीं पहुंचा। लगभग 15 मिनट इंतजार करने के बाद कुणाल का भाई खुद स्कूल के भीतर गया। क्लासरूम में कुणाल के न मिलने पर एक छात्र ने बताया कि वह वॉशरूम गया था। जब उसका भाई वॉशरूम के पास पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने और खटखटाने पर भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। ऊपर से देखने पर कुणाल जमीन पर बेसुध पड़ा मिला।

इसके बाद किसी तरह दरवाजा खोलकर उसे बाहर निकाला गया, उस समय उसकी सांसें थम चुकी थी। बताया जा रहा है कि कक्षा 7 का छात्र कुणाल काफी एक्टिव था। उसने दोपहर में प्रॉपर लंच किया था और उसे कोई शारीरिक दिक्कत नहीं दिख रही थी। छुट्टी से ठीक पहले वह वॉशरूम गया था। जब वह बाहर नहीं आया और अंदर से कुंडी लगी थी, तो हमने दरवाजा खुलवाया। उसे तुरंत डॉक्टरों के पास ले जाया गया और उसके माता-पिता को सूचित किया गया।

साइलेंट हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट की आशंका

मौत की वजह क्या-डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में मौत की वजह साइलेंट हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट की आशंका जताई है। घटना की जानकारी मिलते ही पिता धर्मेंद्र शर्मा स्कूल पहुंचे। परिजन बच्चे को तुरंत मवाना के दो स्थानीय निजी डॉक्टरों (डॉ. एमडी शर्मा और डॉ. अनिल खन्ना) के पास ले गए, जिन्होंने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने कहा कि मेरा बेटा रोजाना की तरह सुबह हंसते-खेलते स्कूल गया था। उसे पहले कभी दिल या स्वास्थ्य से जुड़ी कोई बीमारी नहीं रही। स्कूल से फोन आया कि बच्चा गिर गया है। जब हम डॉक्टर के पास पहुंचे, तो उन्होंने मृत घोषित कर दिया। समझ नहीं आ रहा कि अचानक टॉयलेट में टॉयलेट करते समय ऐसा क्या हुआ जो उसका हार्ट फेल हो गया

Mathura: संगम विहार कॉलोनी में बदहाल सड़कें; नाला-स्ट्रीट लाइट को तरसे लोग, शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं

डॉक्टर क्या कहते हैं-

हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ विनीत का कहना है कि बच्चों में कार्डियक अरेस्ट की घटना काफी दुर्लभ होती है। हालांकि, कई बार बच्चों के दिल में जन्मजात सूक्ष्म छेद या कोई छिपी हुई बीमारी होती है, जिसका सामान्य स्थिति में पता नहीं चल पाता। ऐसे में अगर बच्चा दौड़ता है या कोई शारीरिक मेहनत करता है, तो दिल तेजी से पंप करने लगता है जो अचानक कार्डियक अरेस्ट का कारण बन सकता है। बच्चों का समय-समय पर रूटीन चेकअप कराना चाहिए।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर और बच्चे के घर पहुंची। थाना पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करनी चाही। हालांकि, परिजनों ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने और किसी भी प्रकार की पुलिसिया या कानूनी कार्रवाई कराने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा व अन्य कागजी औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। 13 साल के कुणाल की अचानक हुई इस मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मां अनीता और पिता धर्मेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी बहन साक्षी और छोटे भाई संचित भी इस सदमे से उबर नहीं पा रहे है। पूरे इलाके में इस घटना को लेकर गहरा शोक है।

शिक्षक दिवस पर मेरठ में 50 शिक्षकों को किया गया सम्मानित, वक्ताओं ने कहा- शिक्षक भविष्य के सच्चे मार्गदर्शक
Meerut Teachers Day Celebration: राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर एमपी फाउंडेशन एवं अवधूत शिक्षा एवं समाजसेवा ट्रस्ट की ओर से पंडित दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज (डीडीयूएमसी) के सभागार में संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह ‘गुरुवर तुम्हें प्रणाम’ का आयोजन किया गया।

समारोह में करीब 50 शिक्षकों को सम्मानित कर शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि विद्यार्थी के व्यक्तित्व और भविष्य को दिशा देने वाला सच्चा मार्गदर्शक होता है। समाज में शिक्षकों के सम्मान के साथ शिक्षा के गिरते नैतिक मूल्यों पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।

शिक्षकों का सम्मान निश्चित रूप से गौरव की बात

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उमेश चंद त्यागी ने शिक्षा के बढ़ते बाजारीकरण पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान निश्चित रूप से गौरव की बात है, लेकिन इसके साथ शिक्षा व्यवस्था की वर्तमान स्थिति और उसमें आ रहे नैतिक पतन पर भी मंथन होना चाहिए। शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री और रोजगार तक सीमित नहीं रह सकता।

सहारनपुर जा रहे UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय गिरफ्तार, रिहाई के बाद अनिश्चितकालीन धरने में हुए शामिल

विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन, जिम्मेदारी और मानवीय मूल्यों का विकास भी शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि लगातार गिरते नैतिक मूल्यों पर ध्यान दिए बिना शिक्षा व्यवस्था में अपेक्षित सुधार संभव नहीं है। वहीं, विशिष्ट अतिथि कर्नल ओंकार शर्मा ने कहा कि शिक्षक का प्रभाव समाज और राष्ट्र के भविष्य पर पड़ता है।

यदि शिक्षक को सही ढंग से अपनी भूमिका निभाने का अवसर और सम्मान मिले तो समाज में अनुशासन और संस्कार स्वतः मजबूत होंगे। उन्होंने कहा, “यदि शिक्षक को डंडी दे दी जाए तो पुलिस को डंडे की जरूरत नहीं पड़ेगी।” गुरु का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि शिष्य के जीवन में गुरु का स्थान सर्वोपरि है।

शिक्षक विद्यार्थियों के सच्चे मार्गदर्शक...

गुरु ही उसे सही और गलत का अंतर समझाकर जीवन जीने की सही राह दिखाता है। पूर्व प्राचार्य डॉ. सतीश शर्मा ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं। उनके व्यक्तित्व और विचारों का प्रभाव विद्यार्थी के पूरे जीवन पर पड़ता है। उन्होंने शिक्षक दिवस के अवसर पर ऐसे आयोजन को शिक्षकों के प्रति समाज की कृतज्ञता व्यक्त करने का सार्थक माध्यम बताया और आयोजकों को बधाई दी।

डीएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीएस यादव ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षकों का सम्मान वास्तव में ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की परंपरा का सम्मान है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए एमपी फाउंडेशन एवं अवधूत शिक्षा एवं समाजसेवा ट्रस्ट को बधाई दी। समारोह की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कवि एवं इतिहासकार डॉ. किरण सिंह ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

उन्होंने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन, उनके शैक्षिक चिंतन और शिक्षक के रूप में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही विश्वभर में मनाए जाने वाले शिक्षा दिवस के बारे में भी जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार त्यागी ने किया। अवधूत शिक्षा एवं समाजसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. गंगादास सिंह एवं नरेश उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

वरिष्ठ कवि डॉ. ईश्वर चंद गंभीर, गोपाल जानम, कमलेश चंद शर्मा, सतीश अरोरा, डोरीलाल भास्कर, मंगल सिंह मंगल आदि ने काव्यपाठ कर कार्यक्रम को साहित्यिक रंग दिया। इससे पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंचासीन अतिथियों का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया।

ऑनलाइन हाजिरी में लापरवाही पर गिरी गाज; 33 जिलों के DIOS पर कार्रवाई के आदेश, 6 दिन में सुधार के निर्देश

‘गुरुवर तुम्हें प्रणाम’ सहित चार पुस्तकों का विमोचन

समारोह के दौरान आदर्श शिक्षकों के जीवन परिचय पर आधारित पुस्तक ‘गुरुवर तुम्हें प्रणाम’ सहित चार पुस्तकों का विमोचन किया गया। मंचासीन अतिथियों ने प्रधानाचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार त्यागी, शिक्षाविद् डॉ. गंगादास सिंह एवं सुशीला जैनर द्वारा लिखित पुस्तकों का भी विमोचन किया। पुस्तकों को शिक्षा, साहित्य और समाज के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रयास बताया गया।

इन शिक्षकों का हुआ सम्मान

शिक्षाविद् जगतवीर सिंह जगन्नाथ, डॉ. सतीश शर्मा, संजीवेश्वर प्रकाश त्यागी, डॉ. गंगादास सिंह, कमलेश चंद शर्मा, महेंद्र शर्मा, पूनम त्यागी, विश्वास राणा, सुशीला जैनर, डॉ. विजय उमराव, राजीव कुमार शर्मा ‘गंभीर’, निर्देश त्यागी, अर्चना गौड़, मुकेश त्यागी, कुंजन शर्मा, ज्योति शर्मा, विशेष शर्मा आदि को सम्मानित किया गया।

गुरु का सम्मान, संस्कारों का सम्मान

शिक्षक का सम्मान केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार और समाज निर्माण की उस परंपरा का सम्मान है, जो पीढ़ियों को दिशा देती है। शिक्षक विद्यार्थियों के भीतर आत्मविश्वास, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। ऐसे में शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोहों के साथ शिक्षा के उद्देश्य और उसकी गुणवत्ता पर भी संवाद जरूरी है।

साहित्य से सजी सम्मान की शाम

‘गुरुवर तुम्हें प्रणाम’ समारोह में शिक्षकों के सम्मान के साथ साहित्य की भी विशेष उपस्थिति रही। वरिष्ठ कवियों ने काव्यपाठ कर गुरु-शिष्य परंपरा, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक सरोकारों को स्वर दिया। पुस्तकों के विमोचन ने कार्यक्रम को साहित्यिक और वैचारिक गरिमा प्रदान की।

Meerut: लालपुर गांव में चला नशामुक्ति अभियान, ग्रामीणों ने नशे से दूर रहने की ली शपथ
Nasha Mukt Gaon Campaign: उन्नत भारत अभियान सेल चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा गोद लिए गए ग्राम लालपुर, ब्लॉक माछरा, मेरठ में नशा मुक्त गांव अभियान के अंतर्गत ग्रामवासियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को नशा छोड़ने एवं नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

इस दौरान चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने अपने आशीर्वचन में कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के विकास में बाधक है। क्योंकि, स्वस्थ एवं सशक्त समाज के लिए नशामुक्ति अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि, हमें सदैव ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए, जो नशा करने के लिए हमें प्रेरित करते हैं। क्योंकि यही दोस्त एक दिन हमारी बर्बादी का तमाशा देखते है।

उन्होंने कहा कि नशे में न केवल इंसान बुरी आदतों में पड़ जाता है। जबकि नशा नहीं मिलने पर वह अपने घर-बार को छोड़ने के लिए भी तैयार हो जाता है। डीन, इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी ने कहा कि युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा एवं प्रतिभा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करें। संस्थान के निदेशक प्रो. नीरज सिंघल ने कहा कि नशा मुक्ति के लिए जन-जागरूकता के साथ सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट की जांच में CDR से मिले अहम सुराग, प्रयागराज-प्रतापगढ़ के कई कारोबारी रडार पर

विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए सभी पांचों गांवों में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम के समन्वयक इंजीनियर आशुतोष मिश्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए सभी पांचों गांवों में नशा मुक्ति एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सके। इस दौरान विशेषज्ञ वक्ता प्रिया पाल, काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट एवं शिवानी शर्मा, साइकोलॉजिस्ट, हेल्थ मिशन इंडिया से जुड़ीं ने ग्रामीणों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान की जानकारी देते हुए नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि नशा छोड़ना संभव है और परिवार एवं समाज के सहयोग से व्यक्ति स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन की ओर लौट सकता है। क्योंकि, मानव जीवन में नशे के नुकसान शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक, आर्थिक और सामाजिक स्तर पर बेहद गंभीर और विनाशकारी होते हैं। उन्होंने बताया कि नशा एक ऐसी लत है, जो धीरे-धीरे कब हमारे शरीर को खोखला कर देता है, पर पता ही नहीं चलता। जबकि, हम सब कुछ जानते हुए भी उसे नशे के पीछे भागते रहते हैं।

Agra: बुलडोजर की आरती; सहारनपुर कार्रवाई के समर्थन में हिंदू महासभा का प्रदर्शन, ओवैसी के पोस्टर पर पोती कालिख

व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ पूरे परिवार को गर्त में धकेल देता है नशा

नशा न केवल एक व्यक्ति के स्वास्थ्य को बर्बाद करता है बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज को गर्त में धकेल देता है। नशा वह स्थिति है जिसमें व्यक्ति शराब-ड्रग्स या किसी अन्य मादक पदार्थ के सेवन से मानसिक और शारीरिक संतुलन खो बैठता है और बार-बार उसकी लत का शिकार हो जाता है। कार्यक्रम में डॉ. विजय कुमार, डॉ. निधि चौहान, इंजीनियर पारुल, इंजीनियर प्रवीण पंवार, सोनू महरोल हरिनाथ तथा छात्र प्रशांत करण का सहयोग रहा। ग्रामवासियों की ओर से श्री बृजपाल सिंह, दीपक कुमार.कैलाश चंद, धर्मवीर, चेतन सिंह, जगदीश एवं उषा शर्मा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

पहली बार मेरठ पहुंचे कांग्रेस के सह-प्रभारी संजीव आर्य, बोले- 2027 में बदलाव की मजबूत नींव रखेंगे कार्यकर्ता
Congress Workers Dialogue Meerut: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं उत्तर प्रदेश पश्चिमी जोन के सह-प्रभारी और पूर्व विधायक संजीव आर्य पहली बार मेरठ पहुंचे। जिसके चलते सोमवार को बच्चा पार्क स्थित अपार चैंबर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव भाटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने किया। वहीं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संजीव आर्य ने कहा कि आज देश बदलाव के दौर से गुजर रहा है। जबकि, पिछले 12 वर्षों से देश की जनता केवल ‘मन की बात’ सुन रही है, लेकिन अब देश की जनता अपने मन की बात कहना चाहती है। जनता के सवालों, युवाओं के भविष्य, किसानों की समस्याओं, महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक न्याय के मुद्दों को मजबूती से उठाने का काम कांग्रेस करेगी।

लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की दिशा तय करने वाला उप्र विधानसभा चुनाव

संजीव आर्य ने कहा कि 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का चुनाव नहीं होगा, बल्कि यह प्रदेश के भविष्य, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की दिशा तय करने वाला चुनाव होगा। बदलाव की शुरुआत उत्तर प्रदेश से होने जा रही है और इस बदलाव की मजबूत नींव कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने संघर्ष और मेहनत से रखेंगे। आर्य ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। हमें गांव-गांव, बूथ-बूथ और घर-घर जाकर आम जनता से संवाद करना होगा।

अब रेलवे में विभागीय पदोन्नति परीक्षा होगी डिजिटल, सितंबर में नोटिफिकेशन और नवंबर में LDCE परीक्षा

जनता की समस्याओं को सुनना होगा और उनके संघर्ष में उनके साथ खड़ा होना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल चुनाव लड़ने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि देश की आजादी से लेकर संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और देश की एकता-अखंडता की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाली पार्टी है। आज देश को ऐसी राजनीति की जरूरत है जो नफरत नहीं, भाईचारा पैदा करे और लोगों को बांटे नहीं बल्कि जोड़े।

उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हमें निराश होने की जरूरत नहीं है। इतिहास गवाह है कि जब कांग्रेस का कार्यकर्ता पूरी ताकत से मैदान में उतरता है तो बड़े से बड़ा राजनीतिक बदलाव संभव होता है। 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से संगठन को मजबूत करना है और हर कांग्रेस कार्यकर्ता को परिवर्तन का सिपाही बनकर जनता के बीच जाना है। संजीव आर्य ने अलग अलग मिलकर सभी कार्यकर्ताओ से संगठन, चुनाव सहित अन्य अनेक सभी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संजीव आर्य का मेरठ आगमन पर जोरदार स्वागत करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

सहारनपुर जाने से पहले ही सपा विधायक अतुल प्रधान हाउस अरेस्ट, AIMIM नेताओं को भी पुलिस ने किया नजरबंद

इस अवसर पर डॉ. यूसुफ कुरैशी, आदित्य शर्मा, अवनीश काजल, जाहिद अंसारी, नसीम कुरैशी, धूम सिंह गुर्जर, चौधरी यशपाल सिंह, योगी जाटव, मनजीत सिंह कोछड़, हेमचंद ठेकेदार, अभिमन्यु त्यागी, हेमंत प्रधान, मनिंदर सूद वाल्मीकि, कामेश रतन, बदर महमूद, डॉ. जफरुल्लाह, विक्रांत वशिष्ठ, अरुण त्यागी, शक्ति सिंह, राहुल जड़ोदिया, रॉबिन नाथ गोलू, संजय कटारिया, रविंद्र सिंह, तेजपाल डाबका, रोहित जाखड़, अरुण कौशिक, विजय चिकारा, मुगिस जिलानी, पूनम पंडित, सपना सोम, बबली देवी, रीना शर्मा, बबीता गुर्जर, सुनीता मंडल, अविनाश पवार, अमित नगर, प्रवीण कुमार, हरिओम त्यागी, गजे सिंह जाटव, जोगिंदर सिंह, रवि कुमार सागर, पंडित सत्य प्रकाश शर्मा, चौधरी शमसुद्दीन, सैयद रियादुद्दीन, सलीमुद्दीन शाह, ठाकुर तेजवीर सिंह, सलीम पठान, शहजाद यूसुफ, शाहरुख प्रधान, नवीन गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सहारनपुर जाने से पहले ही सपा विधायक अतुल प्रधान हाउस अरेस्ट, AIMIM नेताओं को भी पुलिस ने किया नजरबंद
Atul Pradhan Saharanpur Visit: सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल का आज सहारनपुर दौरा प्रस्तावित था। प्रतिनिधिमंडल में मेरठ से सपा विधायक अतुल प्रधान भी शामिल होने वाले थे। लेकिन सहारनपुर रवाना होने से पहले ही मेरठ पुलिस ने अतुल प्रधान को शास्त्री नगर स्थित उनके घर पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया।

सुबह से ही उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया, जिसके बाद पूरा इलाका छावनी में तब्दील नजर आया। जैसे ही अतुल प्रधान जाने के लिए घर के बाहर निकले तो पुलिस से धक्का मुक्की भी हुई।

बिना किसी कारण के जबरन रोकने का आरोप

अतुल प्रधान का आरोप है कि पुलिस उन्हें बिना किसी कारण के जबरन रोक रही है। उन्होंने इसे सरकार की तानाशाही बताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि होने के बावजूद उन्हें अपने लोगों के बीच जाने और मामले की जानकारी लेने से रोका जा रहा है। बता दें कि, अतुल प्रधान के अलावा पुलिस ने एआईएमआईएम के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ मेहताब चौहान और जिला अध्यक्ष फहीम चौधरी को भी हाउस अरेस्ट किया गया है।

अब रेलवे में विभागीय पदोन्नति परीक्षा होगी डिजिटल, सितंबर में नोटिफिकेशन और नवंबर में LDCE परीक्षा

दरअसल सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी और एआईएमआईएम का प्रतिनिधिमंडल मौके पर जाकर पूरे मामले की जानकारी लेने और प्रभावित लोगों से बातचीत करने वाला था। लेकिन उससे पहले ही इस प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया। फिलहाल अतुल प्रधान के आवास के बाहर पुलिस की तैनाती है और उन्हें सहारनपुर जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

मस्जिद ध्वस्तीकरण के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी प्रस्तावित दौरा

बता दें कि सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल का प्रस्तावित दौरा सोमवार को राजनीतिक हलचल का कारण बन गया। प्रतिनिधिमंडल में मेरठ के सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान भी शामिल होने वाले थे। हालांकि, सहारनपुर रवाना होने से पहले ही मेरठ पुलिस ने उन्हें उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया।

सुबह से ही अतुल प्रधान के आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस की तैनाती के बाद उनके आवास के आसपास का इलाका छावनी में तब्दील नजर आया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने विधायक के आवास से बाहर निकलने पर निगरानी रखी। जब अतुल प्रधान सहारनपुर जाने के लिए घर से बाहर निकलने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान विधायक और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।

श्रेया उपाध्याय हत्याकांड का मुख्य आरोपी विवेक चौबे मुठभेड़ में गिरफ्तार; पैर में लगी गोली, तमंचा-कारतूस बरामद

मौके पर पहुंचे विधायक के समर्थक

विधायक के समर्थक भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस की कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई। समर्थकों का कहना था कि एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि को इस तरह घर से बाहर निकलने से रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। वहीं, सपा विधायक अतुल प्रधान ने पुलिस की कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि उन्हें बिना किसी उचित कारण के जबरन रोका जा रहा है। विधायक ने इसे सरकार की तानाशाही बताते हुए कहा कि वह किसी विवाद को बढ़ाने नहीं, बल्कि सहारनपुर जाकर पूरे मामले की वास्तविक स्थिति जानने और प्रभावित लोगों से बातचीत करने जा रहे थे।

उनका कहना है कि जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता की समस्याओं को जानना और संबंधित अधिकारियों के सामने उनकी बात रखना उनका अधिकार है। दरअसल, सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मौके पर जाने वाला था। प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेना, प्रभावित लोगों से बातचीत करना और मामले से जुड़े तथ्यों को समझना बताया गया है।

अतुल प्रधान को सहारनपुर जाने की नहीं मिली अनुमति

इसके बाद प्रतिनिधि मंडल द्वारा संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी बात रखने की भी योजना थी। इसी बीच अतुल प्रधान को मेरठ में ही रोक दिए जाने से सियासी विवाद बढ़ गया है। विधायक के समर्थकों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

वहीं, पुलिस की ओर से विधायक को हाउस अरेस्ट किए जाने के संबंध में फिलहाल विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल अतुल प्रधान के आवास के बाहर पुलिस बल तैनात है और उन्हें सहारनपुर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। घटना के बाद सपा कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी है। आने वाले समय में यह कार्रवाई राजनीतिक मुद्दा बनने के आसार नजर आ रहे हैं।

Meerut: भारी बारिश से सड़कें बनीं तालाब; घरों-दुकानों में घुसा पानी, लोग बोले- जिनको चुना उन्हें फुर्सत नहीं
Meerut Orange Alert: दो दिन से हो रही बारिश ने शहर से लेकर देहात तक हालत खराब कर दी है। शनिवार की झमाझम बारिश ने तो और भी बुरा हाल कर दिया। तमाम जगह भारी जलभराव हो गया। लोगों ने खुद को मजबूरन घर में कैद कर लिया। बाहर से घर में आने जाने के लिए बारिश के गंदे पानी में होकर जाना पड़ रहा था। शहर के तमाम इलाकों में घरों और दुकानों में पानी भर गया। कुछ लोगों तो ऐसे थे जिन्हें आज सुबह दुकान के लिए निकलना था, लेकिन अचानक बारिश आ गयी।

बारिश थमने के बाद भी घर से निकलने से पहले लोग कॉल कर पहले पूछ रहे थे कि दुकान के आसपास कितना पानी भरा है। व्यापारियों ने बताया कि बारिश में जलभराव होने के बाद फिर कोई ग्राहक बाजार की ओर नहीं आता। इससे बेहतर यही होता है कि जब दुकान के आसपास बाजार में पानी भर जाता है तो फिर बाजार में जाने के बजाए घर पर ही रहते हैं। यदि किसी ग्राहक की कॉल आती है ऐसे में तभी दुकान पर जाते हैं।

बारिश से जलभराव घरों में कैद रहने की मजबूरी

शनिवार को सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। बीते दिन भी रुक-रुककर बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश ने लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर दी हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई इलाकों व पॉश कालाेनियों में और सड़कों तथा गली माेहल्लों व कालोनियों में पानी भर गया। तमाम ऐसे इलाके हैं जहां दुकानों व घरों में बारिश का पानी भर जाने से हालात खराब हो गयी।

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बोले- सरकार हर कदम पर जनता के साथ है

मौसम विभाग ने मेरठ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है, जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों और नालों का फर्क मिट जाने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। बरसात के बाद सड़कें और नाले का फर्क मिट गया। हालात ऐसे बने कि कई पाश कालोनियों में भी पानी घरों के अंदर तक पहुंच गया। सड़कों पर कई फीट तक पानी ठहरने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। वाहन निकालने में भी समस्या हुई, इससे लोग कई घंटे तक कालोनी में कैद रहने को मजबूर रहे।

लोग बोले अब तो सहने की आदत

बारिश में जलभराव की वजह से होने वाली परेशानियों को लेकर शहर के लोग अब कहने लगे कि अब तो उन्होंने सहने की आदत बना ली है। उनका कहना है कि जिन्हें चुनकर भेजा उनको हमारी समस्याओं और परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। वहीं दूसरी ओर शहर में जलभराव कोई नई समस्या नहीं है। हर साल की तरह इस बार भी बरसात से पहले नालों की सफाई, जलनिकासी की तैयारियों और जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित करने के दावे किए गए थे।

दिल्ली राेड, बच्चा पार्क-बेगमपुल रोड, बच्चा पार्क-खैरनगर रोड, थापर नगर रोड, लालकुर्ती, दिल्ली रोड, टीपीनगर, मलियाना, माधवपुरम, गढ़ रोड शास्त्रीनगर के कई इलाके, हापुड़ रोड की कालोनियों समेत विभिन्न सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। नाले उफनने से उसका पानी सड़कों से होता हुआ घरों में पहुंच गया।

इस बार पाश कालोनियां भी इस संकट से अछूती नहीं रहीं। डिफेंस कालोनी, रक्षापुरम, थापर नगर, दिल्ली रोड पर विश्व एन्क्लेव, शास्त्रीनगर में पानी भरा रहा। लिसाड़ी रोड, श्याम नगर, विकासपुरी, लुहारपुरा, तारापुरी सरीखे तमाम ऐसे इलाके जहां लोगों की हालत बहुत खराब हो गयी।

सड़क ऐसी कि एंबुलेंस ने भी खड़े किए हाथ, आगरा में प्रसव पीड़ा से कराहती महिला को चारपाई पर उठाकर ले गए परिजन

मेडिकल में मरीजों की मुसीबत

बारिश की वजह से हमेशा की तरह आज फिर मेडिकल में पानी भर गया। सबसे ज्यादा मुसीबत तो उन तिमारदारों को उठानी पड़ी जो मरीजों के साथ रह रहे हैं। इमरजेंसी वार्ड के बाहर घुटनों घुटनों तक पानी भर गया। विशेष रूप से टीबी ओपीडी के बाहर और भीतर घुटनों तक पानी भर जाता है।

इसके चलते मरीजों, तीमारदारों और डॉक्टरों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जलभराव के बावजूद जैसे-तैसे ओपीडी में मरीजों का इलाज जारी रखा जाता है। मेडिकल के जाग्रति विहार इलाके में सड़कों पर भी घुटनों तक पानी भर गया। नाले ओवरफ्लो होने के कारण पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे कई दोपहिया वाहन बीच रास्ते में ही बंद हो गए और वहां जाम लग गया। जाम यदि बात करें तो शहर के तमाम ऐसे इलाके हैं जहां बारिश में जलभराव की वजह से जाम लग गया।

इदस मामले में शहर घंटाघर से छतरी वाली पीर की ओर जाने वाले रास्ता सबसे ज्यादा बदनाम है। इसके अलावा बच्चापार्क चौराहे से खैरनगर की ओर जाने वाले रास्ते की भी दशा बद से बत्तर रही। नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि नालों की समुचित सफाई करायी गयी है। इसी वजह से बारिश का पानी देर तक नहीं रूक रहा है। जहां से शिकायत आ रही है वहां सफाई दल को भेजा जा रहा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी अमर सिंह स्वयं हालात पर नजर रखे हुए हैं।

भूकंप आपदा से निपटने की तैयारी तेज: 18 सितम्बर को 34 जनपदों की 157 तहसीलों में होगी राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज
UP Disaster Management: उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा भूकंप आपदा के प्रति संवेदनशील प्रदेश के 34 जनपदों की 157 तहसीलों में आगामी 18 सितम्बर को भूकंप, औद्योगिक (रासायनिक) एवं अग्नि सुरक्षा विषयक राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया जाएगा। उक्त मॉक एक्सरसाइज के सफल संचालन एवं तैयारियों के संबंध में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा ओरिएंटेशन एवं कोऑर्डिनेशन कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। जनपद मेरठ के समस्त संबंधित अधिकारियों एवं हितधारकों द्वारा एनआईसी, कलेक्ट्रेट मेरठ में उपस्थित होकर कॉन्फ्रेंस में प्रतिभाग किया गया।

मॉक एक्सरसाइज को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आगामी मॉक एक्सरसाइज के संबंध में विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। अधिकारियों को आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी समन्वय स्थापित करने, बचाव एवं राहत कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने तथा संबंधित विभागों की जिम्मेदारियों के अनुरूप तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मथुरा में 500 ड्रोन से आसमान में सजी कृष्ण की लीलाएं; जन्म से कंस वध तक दिखा अद्भुत नजारा, देखें तस्वीरें

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), नगर मजिस्ट्रेट मेरठ, अपर नगर आयुक्त मेरठ, उपजिलाधिकारी मेरठ, आपदा विशेषज्ञ, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं हितधारक उपस्थित रहे।

बायो डीजल की खुदरा बिक्री के लिए लाइसेंस/अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य-परियोजना प्रभारी, यूपी नेडा

मेरठ परियोजना प्रभारी, यूपी नेडा ने जन-सामान्य को अवगत कराते हुए बताया कि, अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी निर्देशों एवं उत्तर प्रदेश बायो डीजल की बिक्री नियमावली के अंतर्गत बायो डीजल की खुदरा बिक्री के लिए लाइसेंस/अनुमति प्राप्त किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि बायो डीजल की खुदरा बिक्री हेतु लाइसेंस/अनुमति प्राप्त करने के लिए कार्यालय परियोजना अधिकारी, यूपीनेडा मेरठ के माध्यम से जिलाधिकारी महोदय की अनुमति एवं वैध पंजीयन आवश्यक है। इस संबंध में नोडल विभाग यूपीनेडा मुख्यालय, लखनऊ द्वारा ऑनलाइन आवेदन एवं पंजीयन के लिए बायो एनर्जी पोर्टल विकसित किया गया है।

RRB NTPC Recruitment 2026: रेलवे में 5,165 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 12वीं पास और ग्रेजुएट युवाओं को मौका

इच्छुक आवेदक BIO-DIESEL SITE- https://www.upneda.in/bio/diesel/पर ऑनलाइन आवेदन कर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए वैध लाइसेंस/अनुमति प्राप्त कर सकते हैं।

परियोजना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि बिना वैध लाइसेंस/अनुमति के बायो डीजल की खुदरा बिक्री करते हुए पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति/प्रतिष्ठान के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई निदेशक, यूपीनेडा, लखनऊ के निर्देशानुसार जिलाधिकारी, मेरठ की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा शासनादेश में निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप की जाएगी। इसलिए जन-सामान्य एवं बायो डीजल के विक्रेताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया का अनुपालन सुनिश्चित करें तथा बिना वैध अनुमति के बायो डीजल की खुदरा बिक्री न करें।

कमिश्नरी पार्क में अनिश्चितकालीन धरने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे रवि, बोले- इंसाफ नहीं मिला तो जान दें दूंगा...
Meerut Ravi Gautam Hunger Strike: कमिश्नरी पार्क (चौधरी चरण सिंह पार्क) में पिछले कई दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रवि गौतम ने आज गुरुवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। रवि गौतम ने 3 सितंबर से भूख हड़ताल का ऐलान पहले ही किया था। मांगें पूरी न होने पर आज सुबह से वह भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

वहीं, धरना स्थल पर समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। जिसके चलते पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। बता दें कि, ललिता गौतम हत्याकांड के बाद 8 जुलाई को हुए कलेक्ट्रेट बवाल और थप्पड़ कांड को लेकर रवि गौतम आंदोलन कर रहे हैं।

एसएसपी-पुलिस अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर बर्खास्त करने की मांग

रवि गौतम ने मांग की है कि तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडे समेत अन्य पुलिस अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर बर्खास्त किया जाए। साथ ही 8 जुलाई के बवाल में दर्ज मुकदमे को वापस लेने और जेल गए 8 कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग भी शामिल है। रविवार को हुई दलित महापंचायत में प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया था। समय सीमा खत्म होने के बाद आज भूख हड़ताल शुरू कर दी गई है।

राधारानी के परम भक्त रितेश्वर महाराज से मिले ब्रजेश पाठक, संत के सानिध्य में भक्ति में लीन दिखे डिप्टी सीएम

जब तक न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा

रवि गौतम ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा। चाहे जान ही क्यों न चली जाए। धरने को शोषित क्रांति दल समेत कई सामाजिक संगठनों ने समर्थन दिया है। वहीं पुलिस ने धरना स्थल के आस-पास बैरिकेडिंग बढ़ा दी है।

आपको बता दें कि कमिश्नरी पार्क में बहुजन समाज की महापंचायत का आयोजन किया गया। मेरठ के तत्कालीन एसएसपी आईपीएस अविनाश पांडेय समेत अन्य अधिकारियों पर कार्रवाई की गई। अविनाश पांडेय पर रवि गौतम और आंदोलनकारियों को थप्पड़ मारने का आरोप है, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसके बाद शहर के कमिश्नरी पार्क में बहुजन समाज की ओर से महापंचायत का आयोजन किया गया।

'युवा शक्ति दल' के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम के आह्वान पर आयोजित इस महापंचायत में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। प्रदर्शनकारी 15 मई को अनुसूचित जाति की छात्रा के अपहरण व हत्या के मामले में न्याय और पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ विरोध जताया और आज से एडवोकेट रवि गौतम ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

BSP में बड़ा सियासी उलटफेर, मायावती ने आकाश आनंद को चुनावी तैयारियों से रखा दूर, कहा- वे अभी मैच्योर नहीं

8 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने किया था लाठी चार्ज

गौरतलब है कि गत 8 जुलाई को घटना के विरोध में बहुजन समाज के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग अवरुद्ध कर प्रदर्शन किया था। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठी चलाकर मार्ग खाली कराया था।

आरोप है कि इस कार्रवाई के दौरान तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अविनाश पांडे ने बंदी वाहन में घुसकर संगठन अध्यक्ष रवि गौतम को थप्पड़ जड़े थे। इसका वीडियो खूब वायरल हुआ था।

रविवार को आयोजित महापंचायत को संबोधित करते हुए रवि गौतम ने पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि संवैधानिक अधिकारों का हनन करने वाले अधिकारियों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।