Varanasi: हंसी-मजाक करने पर छात्र को पीटा; घसीटकर स्कूल से भी निकाला, शिक्षक और प्रधानाचार्य पर मुकदमा दर्ज

Chaubepur Student Beating Case: निजी विद्यालय में छात्र से कथित मारपीट और घसीटकर स्कूल से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। शिक्षक और प्रधानाचार्य पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Choubepur School Assault   Teacher and Principal Booked Over Alleged Student Beating
पीड़ित छात्र(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Student Assault In Chaubepur School: वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में छात्र के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। चंद्रावती निवासी छात्र रोशन जायसवाल ने विद्यालय के शिक्षक और प्रधानाचार्य पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए चौबेपुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने छात्र को चिकित्सकीय परीक्षण एवं उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर भेजने के साथ ही प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

सहपाठियों के साथ हंसी-मजाक करने पर नाराज हुए शिक्षक

छात्र के मुताबिक, वह सुबह विद्यालय में गणित की कक्षा में पढ़ रहा था। इसी दौरान कुछ सहपाठियों के साथ हंसी-मजाक करने पर कक्षा शिक्षक अवधेश यादव नाराज हो गए। छात्र का आरोप है कि शिक्षक ने उसकी पिटाई की और उसे कक्षा से बाहर निकाल दिया।

Choubepur School Assault   Teacher and Principal Booked Over Alleged Student Beating
Meerut: लालपुर गांव में चला नशामुक्ति अभियान, ग्रामीणों ने नशे से दूर रहने की ली शपथ

आरोप है कि इसके बाद प्रधानाचार्य मनीष मौर्य ने छात्र को कार्यालय में बुलाया, जहां शिक्षक और प्रधानाचार्य ने कथित रूप से उसके साथ मारपीट की। छात्र ने यह भी आरोप लगाया कि उसे घसीटते हुए नीचे लाया गया और विद्यालय से बाहर निकाल दिया गया। साथ ही पिता को लेकर विद्यालय आने के लिए कहा गया।

छात्र के परिजनों के साथ भी गाली-गलौज का आरोप

छात्र का कहना है कि बाद में जब वह अपने चाचा के साथ विद्यालय पहुंचा तो वहां भी उनके साथ कथित तौर पर अभद्रता और गाली-गलौज की गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्र के परिजनों में नाराजगी है।

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि छात्र की ओर से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। छात्र को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर भेजा गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Choubepur School Assault   Teacher and Principal Booked Over Alleged Student Beating
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर CM योगी की पाती, बोले- डिजिटल ज्ञान के साथ AI साक्षरता भी समय की आवश्यकता है

विद्यालय की मान्यता और संचालन को लेकर भी उठे सवाल

इधर, स्थानीय लोगों ने विद्यालय की मान्यता और संचालन को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि विद्यालय की मान्यता पानापुर ग्राम पंचायत के नाम से है, जबकि संचालन चौबेपुर में किया जा रहा है। हालांकि, इस दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने विद्यालय में पूर्व में भी मारपीट की शिकायतें होने का आरोप लगाया है। इन दावों की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद अब मामले की जांच, चिकित्सकीय रिपोर्ट और शिक्षा विभाग की ओर से संभावित कार्रवाई पर नजर है।

Navbharat Live
navbharatlive.com