-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Career »
- Central Agricultural University Recruitment 2025 For Various Posts Without Exam
केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में 179 पदों पर बिना एग्जाम होगी भर्ती, जानें कैसे
- Written By: प्रीति शर्मा
CAU Imphal Vacancy 2025: केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय ने विभिन्न पदों पर 179 भर्ती निकाली है जिसके लिए आवेदन 6 दिसंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। कृषि क्षेत्र में नौकरी करने के लिए सुनहरा अवसर है।

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (सौ. सोशल मीडिया)
Central Agriculture Recruitment 2025: केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (CAU) में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह सुनहरा अवसर है। दरअसल यहां पर प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और चेयरमैन सहित कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। इस भर्ती के तहत कुल 179 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। अगर आप कृषि क्षेत्र में काम करना चाहते हैं तो आपके लिए यह बेहतरीन मौका है। इस भर्ती की खास बात यह है कि यहां पर उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के आधार पर नहीं बल्कि शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
इन विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 दिसंबर 2025 है। अगर आप ऑफलाइन आवेदन करते हैं तो इसके लिए अंतिम तारीख 15 दिसंबर 2025 है। यह अवसर उन उम्मीदवारों के लिए है जो केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में उच्च शैक्षिक पदों पर नौकरी करना चाहते हैं।
पद के लिए योग्यता
इस भर्ती के तहत डायरेक्टर ऑफ इंस्ट्रक्शन, डीन, चेयरमैन, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास अलग-अलग शैक्षिक योग्यता व अनुभव होना चाहिए। हर पद के लिए शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है। अगर आप डायरेक्टर ऑफ इंस्ट्रक्शन के लिए आवेदन करते हैं तो कृषि विज्ञान, बागवानी, गृह विज्ञान, कृषि अभियांत्रिकी, मत्स्य पालन या पशु चिकित्सा विज्ञान में डॉक्टरेट डिग्री होनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Odisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
JC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
इसके अलावा डीन, प्रोफेसर, चेयरमैन और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन के लिए संबंधित विषय में डॉक्टरेट डिग्री होनी अनिवार्य है। असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए संबंधित विषय में मास्टर डिग्री के साथ पीएचडी और वैज्ञानिक पत्रिकाओं में शोध पत्र प्रकाशित होना चाहिए।
यह भी पढ़ें:- केंद्रीय विद्यालय और नवोदय में हजारों भर्ती का ऐलान, जानें पूरी डिटेल्स
कितनी मिलेगी सैलरी
केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में पदों पर भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को अच्छा वेतन और अन्य फायदे मिलेंगे। जिसमें डायरेक्टर, डीन, चेयरमैन, प्रोफेसर के लिए प्रतिमाह 144200 रुपए वेतन होगा। वहीं, एसोसिएट प्रोफेसर को 131400 रुपए सैलरी मिलेगी। इसके साथ ही अन्य वेतन भत्ते भी मिलेंगे।
कैसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट https://cau.ac.in/ पर जाएं।
- अब होमपेज पर जाकर आवेदन लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉगिन करने के बाद सभी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और इसकी प्रति सुरक्षित रखें।
अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो द रजिस्ट्रार, केंद्रीय कृषि विश्विविद्यालय, लोम्फेलपट, इम्फाल, मणिपुर 795004 पर अपना आवेदन भेजना होगा। इसके लिए आपको 15 दिसंबर का समय मिलेगा
Central agricultural university recruitment 2025 for various posts without exam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे: सीसीटीवी प्रोजेक्ट के लिए खोदी गईं 60% सड़कें अब तक जर्जर, मानसून में बढ़ा खतरा; PMC ने दिए सख्त निर्देश
Jul 03, 2026 | 08:27 AMरणबीर की रामायण से पहले बड़े पर्दे पर भौकाल मचाएंगे सुपरस्टार रजनीकांत, सामने आ गई जेलर 2 की रिलीज डेट
Jul 03, 2026 | 08:26 AMअदालत के बाहर कैफे बना श्मशान! दमिश्क धमाके से सहमा सीरिया, 9 लोगों की मौत
Jul 03, 2026 | 08:11 AMराम मंदिर में सिर्फ चढ़ावे का खेल नहीं, भर्ती में भी बड़ा हेरफेरी; 125 नियुक्तियों के खिलाफ जांच शुरू
Jul 03, 2026 | 08:07 AMपाकिस्तान के प्रमुख कोच का बड़ा बयान: भारत सिर्फ सर्वश्रेष्ठ टीम ही नहीं, बल्कि…
Jul 03, 2026 | 07:57 AMIran Ali Khamenei Funeral: पिता अली खामेनेई के आखिरी सफर में भी नहीं होंगे शामिल मोजतबा, जानें वजह
Jul 03, 2026 | 07:55 AMRam Mandir: SIT ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से की ताबड़तोड़ पूछताछ, पूछे ये तीखे सवाल
Jul 03, 2026 | 07:49 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














