Mathur: दो घंटे की तेज बारिश से जलभराव; छाता लेकर पहुंचे नगर आयुक्त ओजस्वी राज, फिर चलीं 50 और 80 HP की मोटरें

Mathura Waterlogging: करीब दो घंटे की तेज बारिश के बाद भूतेश्वर तिराहे समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। नगर आयुक्त ओजस्वी राज बारिश के बीच मौके पर पहुंचे और पंपों से जल निकासी का काम शुरू कराया।
Mathura Waterlogging Heavy Rain, Municipal Commissioner Ojashwi Raj Takes Immediate Action
नगर आयुक्त ओजस्वी राज(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Mathura Heavy Rain: मथुरा शहर में बुधवार को करीब दो घंटे हुई तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। भूतेश्वर तिराहे पर भी भारी मात्रा में पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव की सूचना मिलते ही नगर आईएएस अधिकारी और नगर आयुक्त मथुरा ओजस्वी राज तत्काल एक्शन मोड में नजर आए और अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया एवम खुद छता लेकर खडे हो गये और बरसात के पानी की निकासी कराई l

भूतेश्वर तिराहे पर नगर आयुक्त के पहुंचते ही हुई जल निकासी की व्यवस्था

नगर आयुक्त के भूतेश्वर तिराहे पर पहुंचते ही जल निकासी की व्यवस्था को लेकर मौके पर मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान नगर आयुक्त स्वयं बारिश के बीच मौके पर खड़े रहे और जलभराव की निकासी का कार्य तत्काल शुरू कराया। उन्होंने अधिकारियों से जल निकासी की स्थिति और अब तक किए गए इंतजामों की जानकारी ली तथा जल्द से जल्द पानी निकालने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त
नगर आयुक्त

नगर आयुक्त के मौके पर पहुंचने की सूचना मिलते ही नगर निगम के अधीनस्थ अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद जल निकासी की प्रक्रिया को तेज किया गया। पानी को जल्द बाहर निकालने के लिए नगर निगम की ओर से 50 हॉर्स पावर और 80 हॉर्स पावर क्षमता वाली दो मोटरों को लगातार संचालित किया जा रहा है। नगर निगम की टीम जलभराव वाले क्षेत्र से पानी की निकासी में जुटी रही।

नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने अधिकारियों को दिए निर्देश

नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल निकासी का कार्य तब तक लगातार जारी रखा जाए, जब तक क्षेत्र से पूरी तरह पानी की निकासी नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान जलभराव वाले स्थानों पर नगर निगम की टीमें सक्रिय रहें और किसी भी तरह की समस्या सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

भूतेश्वर तिराहे पर जलभराव के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा होने से यातायात प्रभावित होने की स्थिति बनी। नगर निगम की टीमों द्वारा पंपों के जरिए पानी की निकासी का कार्य लगातार किए जाने से स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया गया।

नगर आयुक्त ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जल निकासी सहित अन्य व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या को लेकर अधिकारी लापरवाही न बरतें और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए।

Mathura Waterlogging Heavy Rain, Municipal Commissioner Ojashwi Raj Takes Immediate Action
कानपुर पुलिस का ऑपरेशन अलर्ट; महिला सुरक्षा को लेकर बढ़ी सख्ती, ड्राइवर और कंडक्टर का होगा सत्यापन

जलभराव की सूचना मिलने पर टीम को तत्काल मौके पर भेजने के निर्देश

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, तेज बारिश के दौरान शहर के जिन स्थानों पर जलभराव की संभावना रहती है, वहां व्यवस्थाओं पर नजर रखी जा रही है। पंपिंग सेट और अन्य संसाधनों को जरूरत के अनुसार सक्रिय किया जा रहा है। नगर आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि बारिश के दौरान किसी भी क्षेत्र से जलभराव की सूचना मिलने पर टीम को तत्काल मौके पर भेजा जाए।

भूतेश्वर तिराहे पर नगर आयुक्त का बारिश के बीच स्वयं मौके पर पहुंचना और जल निकासी व्यवस्था की कमान संभालना चर्चा का विषय रहा। अधिकारियों और कर्मचारियों को भी मौके पर सक्रिय किया गया। नगर निगम की टीमों द्वारा लगातार पानी निकालने का काम किया जा रहा है, ताकि बारिश के बाद शहरवासियों को जलभराव से जल्द राहत मिल सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com