राधारानी के जन्मोत्सव को लेकर भव्य तैयारियां; दुल्हन की तरह सजी बरसाना, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

Radha Ashtami Mahotsav: राधाष्टमी महोत्सव को लेकर बरसाना को दुल्हन की तरह सजाया गया है। लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं।
Barsana Gears Up Radhashtami Mahotsav Grand Decoration and Tight Security
बरसाना राधाष्टमी महोत्सवसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Barsana Radha Ashtami Mahotsav: राधारानी के जन्मोत्सव राधाष्टमी महोत्सव को लेकर ब्रज की प्रसिद्ध तीर्थनगरी बरसाना दुल्हन की तरह सजकर तैयार हो गई है। राधारानी के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के बरसाना पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पूरे मेला क्षेत्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। जगह-जगह भव्य स्वागत द्वार बनाए गए हैं, जबकि रंग-बिरंगी रोशनी से बरसाना के प्रमुख मार्ग, बाजार और धार्मिक स्थल जगमगा रहे हैं।

राधाष्टमी से पहले ही बरसाना में भक्ति और उत्सव का माहौल नजर आने लगा है। जगह-जगह रासलीला और धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। गोस्वामी समाज के लोग पारंपरिक समाज गायन, भजन, छंद और चौपाइयों के माध्यम से राधारानी के जन्मोत्सव की खुशियां मना रहे हैं। मंदिरों और प्रमुख स्थानों पर होने वाले धार्मिक आयोजनों से पूरा बरसाना राधारानी की भक्ति में डूबा हुआ नजर आ रहा है।

लाखों श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने किए इंतजाम

राधाष्टमी महोत्सव में भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। राधारानी मंदिर परिसर से लेकर मेला क्षेत्र और प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रवेश और निकास के अलग-अलग रास्तों को व्यवस्थित किया गया है।

Barsana Gears Up Radhashtami Mahotsav Grand Decoration and Tight Security
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें क्यों रुष्ट हो सकती हैं राधा रानी

जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह के मुताबिक प्रशासन का मुख्य उद्देश्य राधाष्टमी पर बरसाना आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम वातावरण उपलब्ध कराना है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीमें लगातार मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रही हैं।

चंद्रप्रकाश सिंह, जिलाधिकारी, मथुरा

मेला क्षेत्र को अलग-अलग जोन और सेक्टर में बांटकर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं को भी सक्रिय रखा गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की गई है।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया है की राधाष्टमी महोत्सव को लेकर बरसाना में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मंदिर परिसर, मेला क्षेत्र, प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों के साथ ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। सादा कपड़ों में पुलिसकर्मियों की भी तैनाती रहेगी।

Barsana Gears Up Radhashtami Mahotsav Grand Decoration and Tight Security
PM मोदी के जन्मदिन पर दालमंडी में ‘ब्लैक सेलिब्रेशन’, काले गुब्बारे और ब्लैक केक से चौड़ीकरण का किया विरोध

जयकारों से गूंजेगा बरसाना

राधाष्टमी के अवसर पर बरसाना में देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। राधारानी मंदिर में दर्शन और जन्मोत्सव के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बाजारों से लेकर मंदिरों तक हर तरफ राधारानी की भक्ति दिखाई दे रही है।

राधाष्टमी से पहले बरसाना की सजी हुई गलियां, भव्य सजावट, आकर्षक रोशनी और धार्मिक आयोजनों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया है। आने वाले दिनों में बरसाना राधारानी के जयकारों और भक्ति रस में सराबोर नजर आएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com