भाजपा विधायक और पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा का निधन, सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

Anil Sharma Death News: बुलंदशहर की शिकारपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा का दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। 63 वर्षीय अनिल शर्मा लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे।
BJP MLA and Former UP Minister Anil Sharma Dies After Long Battle with Cancer
पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Anil Sharma Shikarpur MLA Anil Sharma: पूर्व राज्यमंत्री और भाजपा विधायक अनिल शर्मा का निधन हो गया है। 63 वर्षीय शिकारपुर विधायक ने बुधवार दोपहर बीएल कपूर हॉस्पिटल दिल्ली में अंतिम सांस ली। उनके निधन से जिले में शोक की लहर है।बुलंदशहर के ग्राम सुरजावली निवासी अनिल शर्मा ने ग्राम प्रधानी से राजनीतिक सफर शुरू किया था। वह दो बार खुर्जा व दो बार शिकारपुर से विधायक रहे। पिछली भाजपा सरकार में वन राज्यमंत्री थे।

निर्विरोध चुने गए थे ग्राम प्रधान, 4 बार रहे विधायक

वर्ष 1989 में अनिल शर्मा पहली बार अपने गांव सुरजावली से निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने गए थे। वह लगातार दो बार ग्राम प्रधान रहे। अनिल शर्मा ने वर्ष 2002 में पहली बार पहली बार बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर खुर्जा विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा और विजयी हुए। 2007 में भी उन्हें इसी सीट से सफलता मिली। 2012 में उन्होंने शिकारपुर विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन समाजवादी पार्टी के मुकेश शर्मा से हार गए। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए। वर्ष 2017 और 2022 में इसी सीट से भारतीय जनता पार्टी विधायक चुने गए।

पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा
पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा (सोर्स- सोशल मीडिया)
BJP MLA and Former UP Minister Anil Sharma Dies After Long Battle with Cancer
आरक्षण से लेकर मदरसों पर कार्रवाई तक, ओपी राजभर ने आखिर क्यों लिया मांझी का पक्ष और चिराग पर कसा तंज?

पिछले 3 सालों से कैंसर से जूझ रहे थे अनिल शर्मा

अनिल शर्मा साल 2023 से कैंसर से जूझ रहे थे। इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की खबर के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। सीएम योगी ने एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री और बुलंदशहर के शिकारपुर विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक अनिल शर्मा जी का निधन अत्यंत दु:खद है। विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

BJP MLA and Former UP Minister Anil Sharma Dies After Long Battle with Cancer
इस्तीफा देने से पहले राहुल गांधी से मिली थी दिव्या मित्तल, भाजपा प्रवक्ता ने बताई IAS की सच्चाई, मचा बवाल

विधायकों के निधन से छह सीटें खाली

अनिल शर्मा के निधन के बाद अब प्रदेश में 6 विधानसभा सीटें खाली हो गई हैं। इनमें तीन सीटें सपा, दो भाजपा और एक बसपा विधायक के निधन से खाली हुई है। पिछले महीने ही 5 अगस्त को बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन हो गया था। इससे पहले 23 जुलाई को आजमगढ़ की निजामाबाद सीट से सपा विधायक आलमबदी आजमी का निधन हुआ था। 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद यह 11वें विधायक हैं जिनका निधन हुआ है

भाजपा विधायक के निधन पर पंकज चौधरी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा- उनके निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। मेरी गहन संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा- अनिल शर्मा का निधन प्रदेश की राजनीति एवं सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण एवं अपने क्षेत्र के विकास में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लिखा कि अनिल शर्मा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com