

Prayagraj Cow Slaughter Case: प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में गाय चोरी कर उसके कटान किए जाने के मामले में पुलिस ने एक ही परिवार के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सागर शुक्ला, रचना शुक्ला और अनीता शुक्ला के रूप में हुई है। इनके कब्जे से तीन चापड़, दो लकड़ी के टीहा, गोवंश की खाल, मांस की बिक्री से प्राप्त कुछ रुपये और अन्य सामान बरामद किया गया है। मामले में रज्जन शुक्ला और अंकित शुक्ला फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
हंडिया के चौरा बडेरा क्षेत्र निवासी नागेश कुमार ने अपनी गाय चोरी होने की शिकायत पुलिस से की थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान संदिग्धों के संबंध में जानकारी मिलने पर पुलिस ने दबिश दी। मौके से गोवंश के अवशेष मिलने के बाद पुलिस ने बरामद साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
प्रयागराज पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से तीन चापड़, दो लकड़ी के टीहा, गोवंश की खाल और मांस बेचने से संबंधित रुपये बरामद किए गए हैं। बरामदगी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी आपस में एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने मामले में रज्जन शुक्ला और अंकित शुक्ला को भी आरोपी बनाया है। दोनों गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हैं। उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि गाय को कहां से चोरी किया गया और उसके गाय कटान व मांस की बिक्री में और कौन-कौन लोग शामिल थे।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही बरामद सामान को जांच के लिए सुरक्षित किया गया है।