

UP Weather Today Rain Alert: मानसून की रफ्तार लगातार थम रही है। मानसून की वापसी भी शुरू हो चुकी है लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मानसून की विदाई के पहले बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 22 सितंबर से उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की का अनुमान जताया है यानी 22 सितंबर से मौसम की विदाई मानी जा रही है लेकिन इसके पहले 18 सितंबर को कई जिलों में बारिश की आशंका जताई है।मौसम विभाग के अनुसार मानसून की विदाई के बाद उत्तर प्रदेश में लोगों को सुबह-शाम गुलाबी ठंड का एहसास होने लगेगा।पूर्वी यूपी में अभी से हल्की ठंडी का एहसास होने लगा है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को बीते दिन की तरह उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। आज कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 सितंबर से बारिश की रफ्तार थमने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार 22 सितंबर से पूरे उत्तर प्रदेश का मौसम शुष्क हो जाएगा।
इटावा में आपदा प्रबंधन विभाग की रेड अलर्ट की चेतावनी है। इटावा में तेज हवा के साथ भारी बरसात होने के आसार हैं शाम 7:00 बजे तक इटावा और उसके आसपास के जिलों में भारी बरसात हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को 66 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है जिसमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर ,बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, बदायूं, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया, कन्नौज, हरदोई, शाहजहांपुर, उन्नाव, कानपुर देहात ,कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, बलरामपुर, प्रयागराज, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, महाराजगंज, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, बलिया, वाराणसी, गाजीपुर, भदोही, मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र समेत 66 जिलों में भारी बारिश हो सकती है।