मेरठ के पल्लवपुरम में एसटीपी से क्लोरीन गैस का रिसाव; सांस लेना हुआ दूभर, 15 लोग अस्पताल में भर्ती

Meerut Chlorine Gas Leak: मेरठ के पल्लवपुरम फेस 2 में एसटीपी से क्लोरीन गैस का रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई। गैस के संपर्क में आने से 15 लोगों की हालत बिगड़ गई जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Meerut Chlorine Gas Leak Case: 15 People Hospitalized After STP Leakage
अस्पताल में भर्ती पीड़ित(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on
Updated on

Meerut Chlorine Gas Leak Case: यूपी के जनपद मेरठ के पल्लवपुरम फेस-2 के एन पॉकेट स्थित आकांक्षा एंबिएंस कॉलोनी के पास सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से मंगलवार को क्लोरीन गैस के रिसाव ने लोगों की सांसें थाम सी दीं। अचानक गैस की तेज बदबू आस-पास के घरों में पहुंची तो लोगों को कुछ समझ ही नहीं आया। देखते ही देखते लोग बच्चों और बुजुर्गों को लेकर घरों से बाहर निकलकर इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने माइक से लोगों को मास्क अथवा रुमाल से मुंह ढककर रखने और घरों में रहने की अपील की।

आकांक्षा एंबिएंस कॉलोनी के पास गैस रिसाव होने से मची अफरा-तफरी

दरअसल, पल्लवपुरम स्थित आकांक्षा एंबिएंस कॉलोनी के पास मंगलवार शाम करीब सवा सात बजे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से गैस रिसाव होने पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर लीं। बाहर मौजूद परिजनों को भी तत्काल फोन कर सुरक्षित स्थान पर जाने या घर लौटने के लिए कहा गया। कुछ परिवार बच्चों को लेकर क्षेत्र से दूर चले गए। इस दौरान लोगों में गैस के प्रभाव को लेकर डर बना रहा। गैस रिसाव के बाद तबीयत बिगड़ने पर विशाल, दीपांशु, वंशी, आदित्य, अनिका, विक्रांत ढाका, वाणी और वान्या को एसडीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, राधे श्याम को फ्यूचर प्लस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम
मौके पर पहुंची पुलिस टीम(सोर्स- नवभारत लाइव)
Meerut Chlorine Gas Leak Case: 15 People Hospitalized After STP Leakage
नोएडा में Fintech कंपनी का सर्वर हैक, 28 बैंकों के 58 खातों में ट्रांसफर हुए ₹2.42 करोड़

बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

इसके अलावा सीबी अस्पताल में भी दो लोगों को भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचे लोगों में गैस के संपर्क में आने के बाद परेशानी होने की बात सामने आई। पार्षद विक्रांत ढाका को आईसीयू में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आसपास के परिवारों में बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। कृषि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. एचएल सिंह ने बताया कि, वह अपने परिवार के साथ फेस दो में ही रहते हैं। शाम करीब सवा सात बजे गैस रिसाव हुआ। गैस की बदबू घरों तक पहुंचते ही लोग घबरा गए और सुरक्षित स्थान की ओर जाने लगे। उन्होंने बताया कि अचानक फैली बदबू के कारण लोगों में भय की स्थिति पैदा हो गई थी। उनकी बेटी वान्या भी अस्पताल में भर्ती है।

वॉल्व लीक से फैली क्लोरीन गैस, जान पर बनी आफत

पल्लवपुरम फेस-2 के एन पॉकेट स्थित एसटीपी में मंगलवार शाम क्लोरीन गैस रिसाव की घटना ने प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। बताया जा रहा है कि क्लोरीन गैस के वॉल्व में लीकेज होने के कारण गैस का रिसाव हुआ। छोटी सी तकनीकी खामी देखते ही देखते आसपास की आबादी के लिए परेशानी का सबब बन गई। गैस फैलने से लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हुई और लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

मेरठ अस्पताल
मेरठ अस्पताल(सोर्स- नवभारत लाइव)
Meerut Chlorine Gas Leak Case: 15 People Hospitalized After STP Leakage
UP Weather: कहीं बादल रहेंगे मेहरबान तो कहीं उमस करेगी परेशान, जानिए कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश में आज का मौसम

पुलिस ने माइक से की घरों में रहने की अपील

पुलिस ने माइक से लोगों को सावधानी बरतने की अपील की। कहा गया कि घरों में रहें और बाहर निकलने की जरूरत होने पर मास्क या रुमाल से मुंह ढककर रखें। साथ ही रिसाव वाले स्थान के आसपास नहीं जाने की हिदायत दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही।

कोई लोगों को कराया गया अस्पताल में भर्ती

पुलिस के अनुसार, राधेश्याम पुत्र महिपाल सिंह निवासी मोहम्मदपुर अमरोहा को फ्यूचर प्लस अस्पताल भर्ती कराया गया। आदित्य पुत्र परविंदर कुमार, वेदांशी व अनीका पुत्री अक्षत, नीलम सिंह पत्नी डॉ. एचएल सिंह, वान्या पुत्री डॉ. एचएल सिंह, विशाल पुत्र सेन्सर पाल, दीपांशु पुत्र पवन कुमार निवासी गांव खनोदा थाना पल्लवपुरम, शोभना पत्नी अक्षत एवं प्रांजल पुत्र अनुज चौधरी, वाणी, विक्रांत ढाका निवासीगण पल्लवपुरम फेज 2 थाना क्षेत्र पल्लवपुरम को एसडीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके समेत कुल 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com