मेरठ में सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन, 140 दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण

Meerut News: मेरठ में सेवा संकल्प अभियान के तहत सामाजिक अधिकारिता शिविर में 140 दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। दो रक्तदान शिविरों में 169 यूनिट रक्तदान किया गया।
Seva Sankalp Campaign Meerut: Assistive Devices Distributed
सामाजिक अधिकारिता शिविर(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on
Updated on

Seva Sankalp Campaign Meerut: सेवा संकल्प अभियान के दौरान भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की राष्ट्रव्यापी पहल के अंतर्गत आज देशभर में एक साथ 76 “सामाजिक अधिकारिता शिविर” आयोजित किए गए। मेरठ स्थित एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थापित प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र में एक भव्य वितरण शिविर में जनप्रतिनिधियो की उपस्थिति में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

जिला प्रशासन- LLRM मेडिकल कॉलेज के संयुक्त सहयोग से आयोजित कार्यक्रम

यह कार्यक्रम जिला प्रशासन और एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें एएलआईएमसीओ कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में शामिल रहा। शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को उच्च-गुणवत्ता वाले सहायक उपकरण एवं सहायता-साधन निःशुल्क उपलब्ध कराकर उन्हें सशक्त बनाना था, ताकि उनकी गतिशीलता, आत्मनिर्भरता और दैनिक जीवन के स्तर में सुधार हो सके।

सामाजिक अधिकारिता शिविर
सामाजिक अधिकारिता शिविर(सोर्स- नवभारत लाइव)
Seva Sankalp Campaign Meerut: Assistive Devices Distributed
UP Weather: गुलाबी ठंड की शुरुआत से पहले यूपी के कई जिलों में हो सकती है बारिश, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

इस दौरान भाजपा जनप्रतिनिधियो ने अपने संबोधन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, जिला प्रशासन, एएलआईएमसीओ और पीएमडी-वीके मेरठ के संयुक्त प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों तक सरकारी कल्याणकारी योजनाओं को सीधे पहुंचाया जा रहा है तथा एक समावेशी और बाधारहित समाज सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

कुल 140 लाभार्थियों को कार्यक्रम के दौरान विशेष उपकरण उपलब्ध

मेरठ और आसपास के क्षेत्रों के कुल 140 लाभार्थियों को कार्यक्रम के दौरान विशेष उपकरण उपलब्ध कराए गए। एडीआईपी योजनान्तर्गत (दिव्यांगजनों को सहायता) 40 लाभार्थियों (दिव्यांगजनों) को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप गतिशीलता एवं सहायक उपकरण प्रदान किए गए। राष्ट्रीय वयोश्री योजनान्तर्गत 100 वरिष्ठ नागरिकों को आयु-संबंधी सहायक उपकरण प्रदान किए गए। जनप्रतिनिधियो द्वारा लाभार्थियो को उपकरणों में मोटर चालित ट्राइसाइकिल, हाथ से संचालित ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, वॉकर और छड़ी, लुंबोसैक्रल बेल्ट और घुटने के ब्रेस, उच्च-प्रदर्शन वाले डिजिटल श्रवण यंत्र आदि का वितरण किया गया।

इस अवसर पर महापौर हरिकान्त अहलूवालिया, विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, जिलाधिकारी डा वीके सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल, प्रधानाचार्य, एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, मेरठ डॉ. आर.सी. गुप्ता, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शैलेश राय, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सिद्धांत शर्मा, प्रभारी, पीएमडी-वीके मेरठ यशवीर सहित अन्य संबंधित अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति, दिव्यांगजन आदि उपस्थित रहे।

Seva Sankalp Campaign Meerut: Assistive Devices Distributed
मुजफ्फरनगर में चीनी के बढ़े दाम के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, 45 रुपये किलो में बेची गई 5 क्विंटल चीनी

स्वैच्छिक रक्त दान शिविर का आयोजन

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के पावन उपलक्ष्य पर देश व्यापी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसके क्रम में लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज मेरठ के रक्त कोष विभाग ने सफलतापूर्वक दो कैम्प का आयोजन किया। एक शिविर एन.ए.एस कॉलेज मेरठ मे आयोजित किया गया जिसमे कुल 120 लोगों ने पंजीकरण कराया तथा 118 यूनिट रक्त दान हुआ। दूसरा शिविर सेंट्रल लाइब्रेरी एल.एल.आर.एम मेडिकल कालेज मे आयोजित हुआ जिसमे 51 लोगो ने पंजीकरण करवाया और 51 यूनिट डोनेशन हुआ।

लाला लाजपतराय मेडिकल कालेज मे महापौर हरिकान्त अहलूवालिया, विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, जिलाधिकारी डा0 वीके सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल द्वारा फीता काटकर कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया। प्रधानाचार्य डा आर सी गुप्ता ने कहा कि रक्त दान महादान है मेडिकल कालेज प्रशासन सभी रक्त दाताओं का सदा आभारी रहेगा। रक्त कोष काउंसलर रश्मि बिष्ट, करुणा निगम, संध्या डॉ सांची, डा कृतिका, लैब टेक्नीशियन दीपक, अंशुमान, देवेंद्र एवं स्टाफ नर्स मनोज, अनुराधा, पंकज तथा डीएमएलटी के छात्रों का सराहनीय सहयोग रहा।

Seva Sankalp Campaign Meerut: Assistive Devices Distributed
आगरा में ताज रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल टीम ने खंगाला पूरा होटल

एन.ए.एस कॉलेज मे आयोजित रक्तदान शिविर मे मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई, नवाब सिंह नागर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर सी.एम.ओ. डा राम प्रसाद, एल.एल.आर.एम मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य आर. सी. गुप्ता एंव रक्त कोष प्रभारी डॉ प्रिया गुप्ता, मेडिकल के प्रमुख अधीक्षक डॉ धीरज बलियान ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ नेहा सिंह, रक्त कोष के चिकित्सा अधिकारी डॉ सिद्धार्थ गर्ग आदि उपस्थित रहे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com