मेरठ के अविका होटल में लगी भीषण आग; कई वाहन जलकर खाक, बैंक तक पहुंचीं लपटें

Fire Breaks Out Meerut: मेरठ के दिल्ली रोड स्थित अविका होटल में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की चपेट में कई वाहन आए और लपटें पास के बैंक तक पहुंच गईं। हादसे में फिलहाल जनहानि की सूचना नहीं है।
Massive Fire Breaks Out at Avika Hotel on Delhi Road In Meerut
अविका होटल में भीषण आग की लपटें(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Fire In Meerut Avika Hotel: जनपद मेरठ के दिल्ली रोड पर शनिवार सुबह उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब परतापुर क्षेत्र स्थित अविका होटल अचानक आग की लपटों से घिर गया। कुछ ही देर में आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि होटल से उठता काला धुआं और ऊंची लपटें काफी दूर से दिखाई देने लगीं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।

होटल परिसर में खड़े कई वाहन जलकर खाक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग होटल के अंदर से शुरू हुई और तेजी से अलग-अलग हिस्सों में फैलती चली गई। कुछ ही समय में होटल परिसर में रखा सामान आग की चपेट में आ गया। आग की तपिश इतनी ज्यादा थी कि परिसर के बाहर खड़े वाहनों तक भी लपटें पहुंच गईं। ब्रेजा और सेंट्रो समेत कई वाहन बुरी तरह जल गए।

Massive Fire Breaks Out at Avika Hotel on Delhi Road In Meerut
Vrindavan Ashram: मीटर खराब होने के बाद भी बिजली सप्लाई जारी, विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

आग बुझने के बाद वाहनों की स्थिति देखकर नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकता है। होटल के ठीक बगल में इंडियन बैंक की शाखा होने के कारण स्थिति और गंभीर हो गई। आग की लपटें बैंक की ओर भी पहुंचने लगीं।

दमकल विभाग ने शुरू किया आग बुझाने का अभियान

इससे मौके पर मौजूद लोगों में बेचैनी बढ़ गई। हालांकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बैंक के अंदर किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। दमकल कर्मियों ने आग को बैंक की इमारत तक फैलने से रोकने के लिए भी लगातार पानी की बौछार की। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

Massive Fire Breaks Out at Avika Hotel on Delhi Road In Meerut
Firozabad: नायब तहसीलदार नवीन कुमार पर आय से अधिक खर्च का मामला; 55 लाख का अंतर मिला, विजिलेंस ने दर्ज की FIR

पुलिस टीम ने भी घटनास्थल को घेरकर लोगों को दूर किया। सीओ ब्रह्मपुरी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। आग के कारण दिल्ली रोड पर यातायात प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिसकर्मी जाम खुलवाने के साथ मौके पर सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे।

फिलहाल आग लगने के सही कारण की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। आग पर पूरी तरह नियंत्रण के बाद होटल और वाहनों को हुए नुकसान का विस्तृत आकलन किया जाएगा। राहत की बात है कि फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

Navbharat Live
navbharatlive.com