ताजमहल विवाद में बढ़ा तनाव; हिंदू महासभा ने ASI कार्यालय पर किया प्रदर्शन, पुरातत्व अधीक्षक का पुतला फूंका

Taj Mahal Controversy Agra: ताजमहल में शिव चालीसा पाठ और भगवा ध्वज मामले को लेकर विवाद बढ़ गया है। हिंदू महासभा ने जोरदार प्रदर्शन कर पुरातत्व अधीक्षक का पुतला फूंका और दर्ज FIR वापस लेने की मांग की।
Taj Mahal Controversy Escalates Agra as Hindu Mahasabha Protests Against ASI Over Sawan Ritual
पुरातत्व अधीक्षक का पुतला फूंका (सोर्स- फोटो नवभारत)
Updated on

Hindu Mahasabha Agra Protest: सावन के महीने में ताजमहल को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर गरमा गया है। मेहताब बाग से ताजमहल की ओर शिव चालीसा का पाठ, आरती और भगवा ध्वज लहराने के मामले में हिंदू महासभा ने पुरातत्व विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुरातत्व विभाग के कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और पुरातत्व अधीक्षक का पुतला फूंका।

अखिल भारत हिंदू महासभा किया शिव चालीसा का पाठ

दरअसल, सावन के तीसरे सोमवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अज्जू चौहान और उनके साथियों ने मेहताब बाग की ओर से ताजमहल की तरफ मुंह कर शिव चालीसा का पाठ किया था।

संगठन ने इसे ‘तेजोमहालय’ में आरती और जलाभिषेक का प्रयास बताते हुए कार्यक्रम की जिम्मेदारी भी ली थी। मामले में पुरातत्व विभाग की ओर से थाना एत्माद्दोला में अज्जू चौहान और उनके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

प्रदर्शन के दौरान अज्जू चौहान ने सवाल उठाया कि जब सोशल मीडिया पर उन्होंने स्वयं कार्यक्रम की जिम्मेदारी ली थी तो मुकदमे में उनका नाम क्यों नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंदू महासभा ऐसे मुकदमों से डरने वाली नहीं है। “अभी तो यह शुरुआत है। यदि प्राथमिकी वापस नहीं ली गई तो आंदोलन को और धार दी जाएगी।”

Taj Mahal Controversy Escalates Agra as Hindu Mahasabha Protests Against ASI Over Sawan Ritual
फिल्म ‘बटवारा 1947’ के खिलाफ आगरा में प्रदर्शन, योगी यूथ ब्रिगेड बोली- इतिहास को एकतरफा न दिखाएं

ताजमहल नहीं तेजोमहालय..

हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने पुरातत्व विभाग पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। संगठन का दावा है कि ताजमहल वास्तव में भगवान शिव का मंदिर यानी तेजोमहालय है और पूजा-अर्चना के अधिकार को लेकर वह अदालत से लेकर सड़क तक संघर्ष जारी रखेगा।

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि मुकदमे के बावजूद उनका आंदोलन समाप्त नहीं होगा। वहीं, ताजमहल की सुरक्षा और स्मारक परिसर में किसी भी प्रकार की धार्मिक गतिविधि को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता भी बढ़ गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com