कृष्ण जन्मभूमि आंदोलन को मिली नई दिशा; रविंद्र पुरी बने राष्ट्रीय संरक्षक, संतों ने लिया एकजुटता का संकल्प

Prayagraj News: पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में कृष्ण जन्मभूमि आंदोलन को नई दिशा देने की घोषणा हुई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष स्वामी महंत रविंद्र पुरी महाराज को राष्ट्रीय संरक्षक बनाया गया।
Krishna Janmabhoomi Movement Ravindra Puri Named National Patron in Prayagraj
रविंद्र पुरी बने राष्ट्रीय संरक्षक(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Krishna Janmabhoomi Movement: कृष्ण जन्मभूमि आंदोलन को नई दिशा और गति देने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रयागराज स्थित पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष स्वामी महंत रविंद्र पुरी जी महाराज को कृष्ण जन्मभूमि का राष्ट्रीय संरक्षक बनाए जाने की घोषणा की गई। इस मौके पर संत-महात्माओं ने आंदोलन को मजबूती देने और सनातन समाज से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

विधि-विधान से हुआ शिला पूजन, यात्रा को किया रवाना

कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक विधि-विधान और शिला पूजन के साथ हुई। स्वामी महंत रविंद्र पुरी जी महाराज ने पूजा-अर्चना करने के बाद यात्रा को रवाना किया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के सचिव महंत राम रतन जी महाराज समेत विभिन्न अखाड़ों से जुड़े महामंडलेश्वर, संत और महात्मा मौजूद रहे।

संतों ने कहा कि कृष्ण जन्मभूमि से जुड़ा विषय आस्था और धार्मिक भावनाओं से संबंधित है। इसे लेकर संत समाज लंबे समय से अपनी बात रखता रहा है। कार्यक्रम में इस मुद्दे को व्यापक स्तर पर उठाने तथा संत समाज के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Krishna Janmabhoomi Movement Ravindra Puri Named National Patron in Prayagraj
गोरखपुर पुलिस है, इतनी फोर्स बुलाऊंगा कि ठंडा हो जाओगे...दारोगा की खुली धमकी का VIDEO वायरल

राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन को गति देने पर जोर

रविंद्र पुरी को राष्ट्रीय संरक्षक बनाए जाने की घोषणा के साथ ही संत समाज ने कृष्ण जन्मभूमि आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर संगठित तरीके से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। संतों ने कहा कि आंदोलन से जुड़े विभिन्न पक्षों को एक मंच पर लाने और शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को रखने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम में मौजूद संतों ने कहा कि कृष्ण जन्मभूमि करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। ऐसे में इससे जुड़े विषयों को लेकर संत समाज की भूमिका महत्वपूर्ण है।

इस दौरान संतों ने धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर समाज को जागरूक करने तथा भविष्य की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया। रविंद्र पुरी को राष्ट्रीय संरक्षक बनाए जाने की घोषणा को इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा जा रहा है

Navbharat Live
navbharatlive.com