विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत 2047; अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने नवाचारी शिक्षकों को किया सम्मानित

Teacher Felicitation Ceremony: विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत 2047 शिक्षक संगोष्ठी, एडुलिडर्स सम्मान समारोह आयोजित हुआ। अजगरा विधायक त्रिभुवन ने नवाचारी शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
Varanasi Teacher Felicitation Ceremony 2026 Innovative Teachers Honoured EduLeaders Event
विकसित भारत 2047 शिक्षक संगोष्ठी(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on
Updated on

Varanasi Teacher Felicitation Ceremony 2026: वाराणसी के सर्किट हाउस में ‘विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत 2047’ शिक्षक संगोष्ठी एवं ‘एडुलिडर्स सम्मान समारोह 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अजगरा विधायक त्रिभुवन राम बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारी कार्य करने वाले शिक्षकों को विधायक त्रिभुवन राम ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने में प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। देश और प्रदेश के सर्वांगीण विकास की नींव कक्षाओं से ही रखी जाती है।

विकसित भारत 2047 शिक्षक संगोष्ठी
विकसित भारत 2047 शिक्षक संगोष्ठी(सोर्स- नवभारत लाइव)
Varanasi Teacher Felicitation Ceremony 2026 Innovative Teachers Honoured EduLeaders Event
मथुरा में आग की भेंट चढ़ा टेंट का गोदाम; लाखों का माल जलकर खाक, आग बुझाने में जुटीं दमकल की 5-6 गाड़ियां

शिक्षकों का दायित्व है कि वे विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक एवं सामाजिक मूल्यों से भी सशक्त बनाएं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि चोलापुर के खण्ड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को बच्चों को पूरे मनोयोग से निपुण बनाने के लिए प्रेरित किया।

शिक्षिका डॉ. सुमन कुमारी को विशेष योगदान के लिए किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती की शिक्षिका डॉ. सुमन कुमारी को शिक्षा के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा बड़ागांव के शिक्षक प्रतीक रघुवंशी और ज्योति प्रकाश को भी उनके सराहनीय एवं नवाचारी प्रयासों के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

विकसित भारत 2047 शिक्षक संगोष्ठी
विकसित भारत 2047 शिक्षक संगोष्ठी(सोर्स- नवभारत लाइव)
Varanasi Teacher Felicitation Ceremony 2026 Innovative Teachers Honoured EduLeaders Event
भांडई-कीथम बाईपास से आगरा में रेल परिचालन को मिलेगी नई रफ्तार, नानपुर में बनेगा नया क्रॉसिंग स्टेशन

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, एसआरजी कुंवर भगत, राजीव सिंह सहित जनपद के बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में सम्मानित शिक्षकों ने आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा समाज निर्माण में अपना शत-प्रतिशत योगदान देने का संकल्प लिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com