- Hindi News »
- Business »
- Budget »
- India Pharma Sector Research And Development Need To Increase Spending On Biopharmaceuticals
भारत का फार्मा क्षेत्र शोध एवं विकास में पीछे, बायोफार्मास्युटिकल्स पर और खर्च बढ़ाने की जरूरत
आर्थिक समीक्षा में भारत का फार्मा सेक्टर की तारीफ की गयी लेकिन क्षेत्र में होने वाला खर्च दुनिया के अन्य अग्रणी देशों से काफी कम है। इसीलिए आगामी बजट में इस सेक्टर को काफी उम्मीदें हैं।
- Written By: विजय कुमार तिवारी

भारत का फार्मा क्षेत्र (डिजाइन फोटो-सौ. से सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश की गयी आर्थिक समीक्षा में भारत का फार्मा सेक्टर की तारीफ की गयी है और इस क्षेत्र में शोध एवं विकास की संभावनाओं के बारे में कहा गया है कि इस सेक्टर पर और ध्यान देने की जरूरत है। इस क्षेत्र में होने वाला खर्च दुनिया के अन्य अग्रणी देशों से काफी कम है। इसीलिए आगामी बजट में इस सेक्टर को काफी उम्मीदें हैं।
संसद में पेश आर्थिक समीक्षा 2024-25 में कहा गया है कि नवाचार, नई दवा विकास और बायोफार्मास्युटिकल्स पर ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि भारत में अनुसंधान और विकास (आरएंडडी) पर खर्च अब भी दुनिया के अन्य अग्रणी देशों से कम है। पिछले वित्त वर्ष (2023-24) में फार्मास्यूटिकल्स का कुल वार्षिक कारोबार 4.17 लाख करोड़ रुपये रहा। यह पिछले पांच वर्षों में औसतन 10.1 प्रतिशत की दर से बढ़ा है।
कुल कारोबार में निर्यात का हिस्सा 50 प्रतिशत रहा, जिसका मूल्य वित्त वर्ष 2023-24 में 2.19 लाख करोड़ रुपये रहा। फार्मास्युटिकल्स का कुल आयात 58,440.4 करोड़ रुपये का रहा। समीक्षा में कहा गया, “भारत का कुल फार्मा परिदृश्य नवाचार, नई दवा विकास और बायोफार्मास्युटिकल्स पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता की ओर इशारा करता है, क्योंकि आरएंडडी खर्च के मामले में भारत अब भी वैश्विक अगुवाओं से पीछे है।”
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल चुनाव: TMC ने निर्मला सीतारमण के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, भ्रष्ट आचरण के आरोप से मची खलबली
Donald Trump ने फोड़ा टैरिफ बम…फार्मा इंडस्ट्री पर लगा दिया 100 प्रतिशत टैरिफ, भारत की बढ़ी टेंशन
संभाजीनगर: बैंक ऑफ महाराष्ट्र लीज मामले की जांच की मांग, सांसद कल्याण काले ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र
Fiscal Deficit: सरकारी खजाने पर कितना दबाव? फरवरी तक बजट लक्ष्य का 80% रहा घाटा; CGA ने जारी किए आंकड़े
बजट से जुड़ी और अधिक खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इसमें कहा गया है कि सरकार ने इस क्षेत्र को समर्थन देने के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना और ‘फार्मास्युटिकल्स उद्योग को मजबूत बनाने’ (एसपीआई) जैसे विभिन्न उपाय किए हैं। सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में विस्तार से बताते हुए समीक्षा में कहा गया है कि अक्टूबर, 2023 में केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने भारत की पहली स्वदेशी रूप से विकसित सीएआर-टी सेल थेरेपी को मंजूरी दी है।
आपको बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया है। कल सुबह शनिवार 1 फरवरी को साल 2025-26 का बजट पेश करेंगी।
India pharma sector research and development need to increase spending on biopharmaceuticals
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर में सचखंड एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से पहुंची, भीषण गर्मी में यात्रियों को हुई भारी परेशानी
May 24, 2026 | 03:24 PMAkola: 3 करोड़ के राजस्व वाला ठेका 1.40 करोड़ में देने की तैयारी? स्थायी समिति ने रोकी निविदा
May 24, 2026 | 03:23 PMभोपाल की सड़कों पर PWD के SDO का महा-संकल्प, PM Modi की अपील पर छोड़ी सरकारी कार; अब साइकिल का कर रहे इस्तेमाल
May 24, 2026 | 03:23 PMChand Mera Dil Collection: लक्ष्य-अनन्या की चांद मेरा दिल पड़ी कमजोर, कम कमाई से बढ़ी मेकर्स की टेंशन
May 24, 2026 | 03:18 PMनगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, यवतमाल में अतिक्रमण पर बुलडोजर, गोधनी मार्ग से 45 कब्जे हटाए
May 24, 2026 | 03:09 PMछत्रपति संभाजीनगर: जालना से इलाज के लिए आई महिला का सिडको बस स्टैंड से अपहरण, ऑटो चालक पर केस दर्ज
May 24, 2026 | 03:08 PMयवतमाल: पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
May 24, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














