Agra: बुलडोजर की आरती; सहारनपुर कार्रवाई के समर्थन में हिंदू महासभा का प्रदर्शन, ओवैसी के पोस्टर पर पोती कालिख

Agra Hindu Mahasabha: प्रशासन की कार्रवाई के समर्थन में आगरा में अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पूजन किया। कार्यकर्ताओं ने आरती उतारी और जरूरत पड़ने पर 101 बुलडोजर देने की बात कही।
Agra Hindu Mahasabha Performs Bulldozer Pujaa Support of Saharanpur Action
अखिल भारत हिंदू महासभा(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Saharanpur Mosque Action: सहारनपुर में प्रशासन की ओर से मस्जिद पर की गई कार्रवाई के बाद हिंदू संगठनों की ओर से इसका समर्थन किया जा रहा है। इसी क्रम में आगरा में अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने रामबाग स्थित भाटिया पेट्रोल पंप के पास बुलडोजर का पूजन किया। कार्यकर्ताओं ने नारियल फोड़ा और बुलडोजर की आरती उतारकर प्रसाद के रूप में लड्डू बांटे।

हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने सहारनपुर की कार्रवाई को अवैध धार्मिक स्थलों के खिलाफ जरूरी कदम बताया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यदि प्रशासन को अवैध निर्माण हटाने के लिए बुलडोजर की जरूरत पड़े तो संगठन सहयोग के लिए तैयार है।

हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता अवतार सिंह गिल ने कहा कि योगी सरकार में जहां भी अतिक्रमण है, वहां कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि कई स्थानों पर कथित तौर पर पुराने हिंदू धार्मिक स्थलों को तोड़कर मस्जिदों का निर्माण किए जाने के आरोप सामने आते रहे हैं। उनके अनुसार सहारनपुर की कार्रवाई से ऐसे मामलों को लेकर बहस और तेज हुई है।

अखिल भारत हिंदू महासभा
अखिल भारत हिंदू महासभा(सोर्स- फोटो नवभारत)
Agra Hindu Mahasabha Performs Bulldozer Pujaa Support of Saharanpur Action
स्कूल चलो अभियान पर फिरा पानी! आगरा में 700 बच्चों का भविष्य फंसा दलदल में, ग्रामीणों में आक्रोश- VIDEO

बुलडोजर कार्रवाई का समर्थन करता है हिंदू महासभा

अवतार सिंह गिल ने कहा कि संगठन बुलडोजर कार्रवाई का समर्थन करता है और जरूरत पड़ने पर सरकार को 101 बुलडोजर उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। हिंदू महासभा नेताओं ने कहा कि कथित तौर पर आक्रांताओं और मुगलकाल से जुड़ी निशानियों को हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहनी चाहिए।

इस दौरान संगठन के नेताओं ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी सहित विपक्षी नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि किसी को इस कार्रवाई पर आपत्ति है तो वह उत्तर प्रदेश में आकर अपनी बात रखे।

Agra Hindu Mahasabha Performs Bulldozer Pujaa Support of Saharanpur Action
UP Election 2027: BJP का CM चेहरा कौन? पंकज चौधरी ने दिए संकेत, चुनावी रणनीति का किया खुलासा

अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी..

हिंदू महासभा कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनेगी और अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

इस दौरान हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने असदुद्दीन ओवैसी सहित अन्य नेताओं के पोस्टरों पर कालिख पोतकर अपना आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने इन नेताओं पर सनातन विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सनातन धर्म और हिंदू समाज के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक बयान देने वालों का विरोध आगे भी जारी रहेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com