उज्जैन

उज्जैन में सिंहस्थ के लिए 730 मीटर सड़क का चौड़ीकरण, CM मोहन यादव का पैतृक मकान भी जद में
Road Widening For Simhastha 2028 in Ujjain: उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा, जीवाजीगंज थाना होते हुए गणेश चौक तक जाने वाली करीब 730 मीटर लंबी सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जाना है। इस सड़क चौड़ीकरण की जद में कुल 272 इमारतें आ रही हैं। नगर निगम की टीम ने प्रभावित मकानों और निर्माणों की नपती कर कई स्थानों पर लाल निशान लगाए हैं। खास बात यह है कि प्रभावित इमारतों में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पैतृक मकान और उनकी बड़ी बहन एवं उज्जैन नगर निगम सभापति कलावती यादव का घर भी शामिल है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दादा रामचंद्र यादव ने वर्ष 1974 में इस मकान का निर्माण कराया था। इसी घर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत उनके परिवार के सदस्यों का बचपन बीता है। पूनमचंद्र यादव के पांच बच्चों में नंदलाल यादव, नारायण यादव, डॉ. मोहन यादव, ग्यारसी बाई और कलावती यादव शामिल हैं। सड़क चौड़ीकरण में मकान का प्रभावित हिस्सा आने के बावजूद परिवार की ओर से शहर के विकास के लिए इसे हटाने की सहमति जताई गई है। परिवार का कहना है कि सिंहस्थ जैसे बड़े आयोजन के लिए शहर में बेहतर सड़क और यातायात व्यवस्था जरूरी है।

कलावती यादव बोलीं- सभी नागरिक हमारे परिवार जैसे

नगर निगम सभापति कलावती यादव ने कहा कि खजूर वाली मस्जिद से गणेश चौक तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण में उनका पैतृक मकान भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस इलाके में रहने वाले सभी लोग उनके परिवार जैसे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्य में किसी नागरिक के साथ भाजपा-कांग्रेस या हिंदू-मुस्लिम के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए। प्रभावित नागरिकों की समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखकर उन्हें दूर कराने का प्रयास किया जाएगा। उनका कहना है कि शहर के विकास के लिए आवश्यक कार्यों में सभी को सहयोग करना चाहिए।

62 प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण, 29 किमी घाट भी विकसित होंगे

सिंहस्थ 2028 को लेकर उज्जैन में करीब 62 प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण की योजना पर काम किया जा रहा है। इसके साथ ही शिप्रा नदी के दोनों किनारों पर करीब 29 किलोमीटर लंबे घाटों को विकसित किया जाना है। सिलारखेड़ी-सेवरखेड़ी डैम, खान डायवर्सन सहित कई बड़े प्रोजेक्ट भी सिंहस्थ की तैयारियों में शामिल हैं। शहर के कंठाल, तेलीवाड़ा और सर्राफा जैसे कुछ क्षेत्रों में सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा हो चुका है। प्रशासन का उद्देश्य सिंहस्थ 2028 के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाना है।

सागर के होटल में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

भाजपा नगर महामंत्री का मकान भी जद में

भाजपा नगर महामंत्री जगदीश पांचाल ने भी बताया कि सड़क चौड़ीकरण की जद में उनका मकान आ रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है, क्योंकि उज्जैन की परंपरा में यहां आने वाले श्रद्धालुओं को अतिथि देवो भव की भावना से देखा जाता है। सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया में अब प्रभावित भवनों की स्थिति और निर्धारित हिस्से को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस प्रोजेक्ट के चलते शहर के पुराने इलाकों में कई भवन प्रभावित होंगे, जिनमें मुख्यमंत्री के परिवार का पैतृक मकान भी शामिल है।

उज्जैन में टोल टैक्स मांगने पर गुंडागर्दी, कार सवार युवक ने टोलकर्मी को जड़े थप्पड़; चेंबर में की मारपीट
Toll Worker Slapped Over Toll Tax Ujjain: उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्र में गरोठ हाईवे स्थित खेड़ा खजुरिया टोल प्लाजा पर टोल टैक्स को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि टोल टैक्स नहीं देने की बात पर एक युवक ने टोलकर्मी के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक टोलकर्मी को थप्पड़ मारता हुआ नजर आ रहा है। मामले में राघवी पुलिस ने शिकायत और जांच के बाद देर रात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

टोल प्लाजा के डिप्टी मैनेजर दीपक कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि घटना 19 सितंबर की रात करीब 1 बजे की है। शिकायत के मुताबिक, राहुल सिंह कार क्रमांक MP-09-ZU-7776 से खेड़ा खजुरिया टोल प्लाजा पहुंचा था। आरोप है कि उसने अपनी कार सड़क के बीच में खड़ी कर दी और इसके बाद टोल प्लाजा के केबिन में पहुंच गया। यहां टोल टैक्स को लेकर कर्मचारी और युवक के बीच विवाद शुरू हो गया।

गाली देने से मना किया तो मारपीट का आरोप

डिप्टी मैनेजर के अनुसार, टोल टैक्स नहीं देने की बात को लेकर राहुल सिंह ने गाली-गलौज शुरू कर दी। दीपक कुमार का आरोप है कि जब उन्होंने युवक को गाली देने से मना किया तो उसने लाठी उठा ली और मारपीट शुरू कर दी। शिकायत में बताया गया है कि युवक ने डंडे, थप्पड़ और मुक्कों से टोलकर्मी के साथ मारपीट की। इस दौरान विवाद टोल प्लाजा के चेंबर तक भी पहुंच गया। घटना के बाद टोल प्लाजा पर मौजूद लोगों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मारपीट का वीडियो आया सामने

घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक टोलकर्मी के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में युवक टोलकर्मी को थप्पड़ मारते हुए नजर आता है। हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रहे पूरे घटनाक्रम और विवाद के अन्य पहलुओं की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद टोल प्लाजा प्रबंधन की ओर से राघवी थाने में शिकायत दी गई और पुलिस ने मामले को जांच में लिया।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रदेश प्रभारी अमीनुल खान सूरी का बयान; बोले- इसाई समुदाय को नही मिल रही जमीन

राघवी पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी

डिप्टी मैनेजर दीपक कुमार के आवेदन के आधार पर राघवी पुलिस ने राहुल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस घटना से जुड़े वीडियो, शिकायत और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। उज्जैन शहर की पुलिस यह भी पता लगा रही है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और मारपीट की घटना में कौन-कौन लोग मौजूद थे। फिलहाल टोल टैक्स को लेकर हुए इस विवाद और टोलकर्मी से मारपीट के मामले में पुलिस की जांच जारी है।

उज्जैन के चिंतामन मंदिर में गणेश उत्सव का उत्साह, हरी पगड़ी और रत्नजड़ित आभूषणों से सजे भगवान
Ujjain Chintaman Ganesh Temple : उज्जैन से करीब 8 किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध चिंतामन गणेश मंदिर में गणेश उत्सव के 12वें दिन भगवान इच्छामन, चिंतामन और सिद्धि विनायक गणेश जी का विशेष शृंगार किया गया। भगवान को सिंदूर अर्पित कर हरे रंग की पगड़ी धारण कराई गई। इसके साथ ही रत्न जड़ित आभूषणों से भगवान का आकर्षक शृंगार किया गया। विशेष स्वरूप में दर्शन के लिए सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

गणेश उत्सव के चलते मंदिर में इन दिनों विशेष धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। प्रतिदिन सुबह करीब 4 बजे भगवान का पंचामृत अभिषेक किया जाता है। इसके बाद भगवान को नए वस्त्र धारण कराकर अलग-अलग स्वरूपों में शृंगार किया जाता है। बुधवार को भगवान गणेश का प्रिय दिन माना जाता है, इसलिए मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ जाती है।

पुजारी परिवार ने लगाया छप्पन भोग

गणेश उत्सव के 12वें दिन शाम को इच्छामन, चिंतामन और सिद्धि विनायक गणेश जी को पुजारी परिवार की ओर से छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके बाद महाआरती हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के दौरान मंदिर परिसर गणपति के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

तीनों स्वरूपों को लेकर विशेष मान्यता

मंदिर के पुजारी महेंद्र शर्मा के अनुसार मंदिर में विराजित इच्छामन चिंतामन और सिद्धि विनायक गणेश जी की प्रतिमाएं स्वयंभू मानी जाती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार चिंतामन गणेश चिंता दूर करते हैं, इच्छामन गणेश मनोकामनाएं पूरी करते हैं और सिद्धि विनायक सभी कार्यों में सिद्धि प्रदान करते हैं।

भगवान श्रीराम से जुड़ी है मंदिर की मान्यता

चिंतामन गणेश मंदिर से भगवान श्रीराम, माता सीता और भगवान लक्ष्मण से जुड़ी धार्मिक मान्यता भी है। मान्यता के अनुसार वनवास के दौरान तीनों यहां पहुंचे थे। इस दौरान माता सीता को प्यास लगी। भगवान श्रीराम के कहने पर लक्ष्मण जी ने बाण चलाकर जलधारा निकाली, जिससे माता सीता ने अपनी प्यास बुझाई। इसके बाद तीनों ने यहां पूजन-अर्चन किया।

MP : चुनाव आयोग के खिलाफ हल्ला बोल, 34 लाख नाम कटने पर मांगा जवाब, सोमवार को निर्वाचन सदन घेरेगी कांग्रेस

मनोकामना पूरी होने पर रोज दर्शन कर रही श्रद्धालु

गणेश उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मनोकामना लेकर चिंतामन गणेश मंदिर पहुंच रहे हैं। एक महिला श्रद्धालु ने बताया कि उनकी कई मनोकामनाएं भगवान चिंतामन गणेश के आशीर्वाद से पूरी हुई हैं। गणेश चतुर्थी के दौरान वह प्रतिदिन मंदिर आकर दर्शन करती हैं और भगवान को लड्डुओं का भोग लगाकर प्रसाद वितरित करती हैं।

सुबह से रात तक भक्तों की आवाजाही

गणेश उत्सव के चलते चिंतामन गणेश मंदिर में सुबह से रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। विशेष शृंगार, धार्मिक आयोजन, छप्पन भोग और महाआरती के चलते मंदिर में लगातार भक्ति का माहौल बना हुआ है। भगवान के विशेष स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंच रहे हैं।

उज्जैन में 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, 297 शाखाओं पर असर; 26 से 30 तक लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक
Five Day Bank Closure In Ujjain: उज्जैन जिले में बैंकिंग सेवाओं पर अगले सप्ताह बड़ा असर पड़ सकता है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर बैंक कर्मचारी 28, 29 और 30 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। इससे पहले 26 सितंबर को शनिवार और 27 सितंबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इस तरह शाखा स्तर की बैंकिंग सेवाएं लगातार पांच दिनों तक प्रभावित रहने की संभावना है। इसके बाद 1 अक्टूबर को बैंक खुलेंगे, जबकि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के कारण फिर अवकाश रहेगा। ऐसे में बैंक से जुड़े जरूरी काम करने वाले लोगों को पहले से तैयारी करने की सलाह दी गई है।

बैंक यूनियनों की प्रमुख मांग पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की है। NCBE मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष और अखिल भारतीय ओवरसीज बैंक संघ के प्रदेश महासचिव विपिन सिंह सतोरिया के अनुसार बैंकिंग क्षेत्र को भी पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की व्यवस्था में शामिल किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि RBI, LIC सहित कई सरकारी संस्थानों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है, जबकि बैंक कर्मचारियों को अभी इसका लाभ नहीं मिला है। यूनियन के अनुसार 8 मार्च 2024 को केंद्र सरकार और बैंक यूनियनों के बीच इस व्यवस्था को लागू करने पर सैद्धांतिक सहमति बनी थी, लेकिन आधिकारिक अधिसूचना अब तक जारी नहीं हुई है।

उज्जैन की 297 शाखाओं के 4 हजार से ज्यादा कर्मचारी होंगे शामिल

उज्जैन जिले में प्रस्तावित हड़ताल का असर बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारियों पर पड़ेगा। बैंक यूनियन के अनुसार जिले की करीब 297 बैंक शाखाओं में कार्यरत 4 हजार से अधिक अधिकारी और कर्मचारी आंदोलन में शामिल होंगे। हड़ताल के दौरान कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन भी करेंगे। इसके तहत उज्जैन शहर में टॉवर चौक से विरोध रैली निकालने की तैयारी है। कर्मचारी रैली के माध्यम से पांच दिवसीय कार्य सप्ताह सहित अपनी अन्य मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराएंगे।

शाखाओं पर कई जरूरी सेवाएं रहेंगी प्रभावित

हड़ताल के दौरान बैंक शाखाओं में होने वाले कई सामान्य काम प्रभावित रहेंगे। इनमें चेक क्लीयरेंस, नकद जमा, पासबुक प्रिंटिंग और काउंटर से जुड़ी अन्य सेवाएं शामिल हैं। बैंक शाखाएं बंद रहने से इन सेवाओं के लिए ग्राहकों को परेशानी हो सकती है। खासकर व्यापारी, संस्थान और वे लोग जिनके जरूरी भुगतान या बैंक संबंधी कार्य शाखा जाकर ही होते हैं, उन्हें पहले से अपने काम निपटाने की सलाह दी गई है।

उज्जैन में गणेश पंडाल में भीषण आग, 11 फीट की गणेश प्रतिमा खंडित; दो दमकल ने पाया काबू

यूपीआई, एटीएम और इंटरनेट बैंकिंग से मिलेगी राहत

बैंक हड़ताल के बावजूद सभी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह बंद नहीं रहेंगी। बैंक यूनियन प्रतिनिधियों के अनुसार इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहने की संभावना है। हालांकि शाखा स्तर की सेवाओं पर हड़ताल का असर रहेगा। बैंक प्रतिनिधियों ने आम नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे 28 सितंबर से शुरू होने वाली हड़ताल से पहले अपने जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे कर लें, ताकि लगातार छुट्टियों और हड़ताल के दौरान किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उज्जैन में गणेश पंडाल में भीषण आग, 11 फीट की गणेश प्रतिमा खंडित; दो दमकल ने पाया काबू
Ganesh Idol Damaged In Ujjain Pandal Fire: उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र की संत राम सिंधी कॉलोनी में बुधवार शाम गणेश उत्सव के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब श्री सम्राट नवयुवक मित्र मंडल के गणेश पंडाल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पंडाल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। पंडाल में स्थापित करीब 11 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा भी आग की चपेट में आकर खंडित हो गई। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

बताया गया कि गणेश उत्सव के लिए पंडाल को माता वैष्णो देवी की थीम पर आकर्षक तरीके से सजाया गया था। यहां गजानन गणपति के साथ उनकी बहन अशोक सुंदरी की प्रतिमा भी स्थापित की गई थी। बुधवार शाम अचानक पंडाल से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को घटना की सूचना दी।

दो दमकल वाहनों ने पहुंचकर बुझाई आग

सूचना मिलते ही नीलगंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां भी घटनास्थल पर भेजी गईं। दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। कुछ देर की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। आग तेजी से फैलने के कारण पंडाल का अधिकांश हिस्सा, सजावटी सामान और अन्य सामग्री जल गई। वहीं गणेश प्रतिमा को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

बिजली लाइन और उपकरण भी आग से प्रभावित

आग बुझने के बाद बिजली कर्मचारियों की टीम भी मौके पर पहुंची। पंडाल के आसपास आग से प्रभावित बिजली लाइन और उपकरणों को दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी आग लगने के वास्तविक कारण की पुष्टि नहीं हुई है। उज्जैन पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है, जिसके बाद स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

उज्जैन के खड़े हनुमान पहुंचे संत बम-बम भोला, बोले- AI और ड्रोन के दौर में भी हनुमान सबसे ऊपर, प्रतिमा न हटे

पुलिस बोली- जांच के बाद सामने आएगा कारण

नीलगंगा थाना प्रभारी तरुण कुरील ने बताया कि गणेश पंडाल में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। दमकल की दो गाड़ियों की सहायता से आग पर तत्काल काबू पा लिया गया। घटना में किसी व्यक्ति के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। थाना प्रभारी के अनुसार आग किस कारण से लगी, इसकी पुष्टि पंडाल का विस्तृत निरीक्षण और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस फिलहाल घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

उज्जैन के खड़े हनुमान पहुंचे संत बम-बम भोला, बोले- AI और ड्रोन के दौर में भी हनुमान सबसे ऊपर, प्रतिमा न हटे
Sant Bam Bam Bhola Visits Khade Hanuman: उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर में बुधवार को भी भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर में स्थापित प्रतिमा को हटाए जाने को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। इसी बीच स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों से संत, महंत और साधु-संत भी लगातार खड़े हनुमान के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। लोग हनुमान जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और प्रतिमा के यथास्थान रहने की प्रार्थना कर रहे हैं।

बुधवार को प्रसिद्ध संत ‘बम-बम भोला’ भी खड़े हनुमान मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में दर्शन कर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान वे भक्ति में लीन नजर आए। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी संत के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा में संत ने कहा कि सनातन धर्म और धार्मिक परंपराओं को बचाए रखने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास जरूरी है, लेकिन विकास के साथ धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक परंपराओं का संरक्षण भी होना चाहिए।

‘विज्ञान और धर्म की लड़ाई नहीं’

संत बम-बम भोला ने कहा कि विज्ञान और धर्म के बीच किसी तरह की लड़ाई नहीं है। आज एआई और ड्रोन का समय है, लेकिन हनुमान जी इन आधुनिक तकनीकों से ऊपर सनातन आस्था और परंपरा के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक विकास मॉडल में इतिहास और संस्कारों की जड़ों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उनके मुताबिक, धर्म समाज की नींव है और इसके साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। उन्होंने खड़े हनुमान की प्रतिमा को यथास्थान रखने की बात कही और कहा कि विकास कार्यों के दौरान धार्मिक भावनाओं का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

‘खड़े हनुमान यहीं रहें’

संत ने कहा कि खड़े हनुमान केवल एक प्रतिमा नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था और सनातन परंपरा से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि शहर को आधुनिक और स्मार्ट बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इसके साथ अपनी मूल धार्मिक और सांस्कृतिक जड़ों को सुरक्षित रखना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि विकास और धर्म को आमने-सामने खड़ा करने के बजाय दोनों के बीच संतुलन बनाया जाना चाहिए। संत ने स्पष्ट रूप से कहा कि खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को हटाया नहीं जाना चाहिए।

10 करोड़ के टेंडर में फर्जीवाड़ा: FIR के बाद गिरफ्तारी और कुर्की कब? एमपी के मंत्री ने कहा- दोषी बचेगा नहीं

शाही मस्जिद को लेकर भी दिया बयान

मीडिया से चर्चा के दौरान संत बम-बम भोला ने खड़े हनुमान मंदिर के सामने स्थित शाही मस्जिद का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने मस्जिद को अतिक्रमण बताते हुए मुस्लिम समाज से भाईचारे का परिचय देने और इसे हटाने की अपील की। संत के इस बयान के बाद खड़े हनुमान मंदिर का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। फिलहाल प्रतिमा को लेकर उज्जैन शहर प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई और तकनीकी प्रक्रिया के संबंध में स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है। इस बीच मंदिर में श्रद्धालुओं और संतों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।

उज्जैन: बड़नगर में 21 लाख से अधिक नोटों से सजे गणपति, 40 साल पुरानी परंपरा में इस बार दिखा अनोखा शृंगार
Ganesh Festival Ujjain Badnagar: उज्जैन जिले के बड़नगर में मेवाड़ा माली समाज द्वारा पिछले करीब 40 वर्षों से गणेश चतुर्थी का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। हर वर्ष समाज की ओर से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस वर्ष गणेश उत्सव को खास बनाने के लिए गणपति प्रतिमा का अनोखा शृंगार किया गया है। भगवान गणेश को 21 लाख 21 हजार 121 रुपए के नोटों से सजाया गया है। नोटों से किए गए इस विशेष शृंगार ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया है।

मेवाड़ा माली समाज के कार्यकर्ता रवि हिंडोलिया ने बताया कि गणपति के विशेष शृंगार में 500, 200, 100 और 50 रुपए के नोटों का इस्तेमाल किया गया है। शृंगार में लगाए गए नोट फ्रेश बताए गए हैं। समाज के कार्यकर्ताओं ने इन नोटों को एकत्रित किया और इसके बाद उन्हें गणेश प्रतिमा के आसपास व्यवस्थित तरीके से सजाया गया। नोटों से सजे गणपति का स्वरूप पंडाल में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बना हुआ है।

कई दिनों तक कार्यकर्ताओं ने की मेहनत

इस विशेष शृंगार को तैयार करने के लिए मेवाड़ा माली समाज के करीब चार से पांच कार्यकर्ता लगातार जुटे रहे। कार्यकर्ताओं ने करीब दो से चार दिनों तक मेहनत कर नोटों को व्यवस्थित तरीके से लगाने का काम किया। शृंगार के दौरान सुरक्षा और निगरानी को ध्यान में रखते हुए गणेश पंडाल में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरे आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

दशमी और ग्यारस के लिए तैयार किया गया शृंगार

समाज के अनुसार, नोटों से किया गया यह विशेष शृंगार मुख्य रूप से दशमी और ग्यारस के अवसर के लिए तैयार किया गया है। गणपति बप्पा के इस विशेष स्वरूप को देखने के लिए श्रद्धालु पंडाल पहुंच रहे हैं। धार्मिक आस्था के साथ-साथ नोटों से की गई सजावट आयोजन का खास आकर्षण बनी हुई है। समाज के कार्यकर्ताओं का कहना है कि हर वर्ष गणेश उत्सव में कुछ विशेष करने का प्रयास किया जाता है।

सागर में 200 साल पुराने मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद का प्लास्टर झड़ा; फर्शियां टूटीं

गणेश उत्सव से लेकर नवरात्रि तक धार्मिक आयोजनों में भागीदारी

रवि हिंडोलिया ने बताया कि मेवाड़ा माली समाज पिछले करीब 40 वर्षों से गणेश चतुर्थी का आयोजन करता आ रहा है। समाज की धार्मिक गतिविधियां केवल गणेश उत्सव तक सीमित नहीं हैं। नवरात्रि सहित अन्य धार्मिक आयोजनों में भी समाज के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस बार भी समाज के अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिलकर आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। उज्जैन शहर के बड़नगर में नोटों से सजे गणपति का यह अनोखा शृंगार फिलहाल श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

खाकी वर्दी में चैंपियन का जज्बा; उज्जैन EOW इंस्पेक्टर सोनल सिसोदिया ने खेल और सेवा से पेश की अनोखी मिसाल
Sonal Sisodia Sports Achievement: उज्जैन ईओडब्ल्यू कार्यालय में पदस्थ इंस्पेक्टर सोनल सिसोदिया ने पुलिस सेवा के साथ खेल के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। वर्ष 2012 बैच में सीधी भर्ती से सब-इंस्पेक्टर के रूप में पुलिस सेवा में शामिल हुईं सोनल हाल ही में प्रमोट होकर इंस्पेक्टर बनी हैं। खाकी वर्दी में जिम्मेदारियां निभाने के साथ वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी के रूप में भी सक्रिय हैं। उनका सफर अनुशासन, मेहनत और समय प्रबंधन के जरिए अलग-अलग भूमिकाओं को संतुलित करने की मिसाल पेश करता है।

सोनल सिसोदिया को खेल और अनुशासन की प्रेरणा अपने पिता से मिली, जो स्वयं पुलिस विभाग में सेवाएं दे चुके हैं। बचपन से ही पिता की प्रेरणा और गुरु रमेश व्यास के मार्गदर्शन में उन्होंने डाइविंग का प्रशिक्षण शुरू किया। खेल के प्रति उनका जुनून ऐसा रहा कि बचपन से ही सुबह चार बजे उठकर अभ्यास करने की आदत बन गई। कठिन प्रशिक्षण के बाद उन्होंने डाइविंग में भारत का प्रतिनिधित्व किया और नेशनल रिकॉर्ड बनाने के साथ कई प्रतिष्ठित पुरस्कार और राष्ट्रीय सम्मान भी हासिल किए।

डाइविंग के बाद स्विमिंग में भी जीते पदक

डाइविंग में अपनी पहचान बनाने के बाद सोनल ने मास्टर्स वर्ग में स्विमिंग पर ध्यान केंद्रित किया। लगातार अभ्यास और मेहनत का परिणाम उन्हें प्रतियोगिताओं में पदकों के रूप में मिला। उन्होंने स्विमिंग स्पर्धाओं में दो रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी वह भारत देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। मलेशिया और चीन में आयोजित प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करने के साथ उनका खेल सफर लगातार आगे बढ़ता रहा। कॉलेज के दिनों में उन्होंने मॉडलिंग में भी अपनी किस्मत आजमाई।

ऑफिस के बाद वर्कआउट और अभ्यास पर फोकस

ईओडब्ल्यू उज्जैन में करीब एक साल से सेवाएं दे रहीं सोनल का मानना है कि पुलिस की जिम्मेदारी और खेल को साथ लेकर चलने के लिए मजबूत इच्छाशक्ति और बेहतर समय प्रबंधन जरूरी है। उनका कहना है कि कार्यालय में रहने के दौरान उनका पूरा ध्यान पुलिस की जिम्मेदारियों पर रहता है, जबकि ड्यूटी के बाद का समय वर्कआउट और खेल अभ्यास के लिए निर्धारित रहता है। वर्तमान में एरियल योगा और नियमित वर्कआउट भी उनकी दिनचर्या का हिस्सा हैं। इस तरह वह अपनी फिटनेस और खेल प्रदर्शन को लगातार बनाए रखने का प्रयास करती हैं।

उज्जैन: महाकाल मंदिर के पास धर्मशाला में दिल्ली की महिला से मारपीट का आरोप; बेटी के सामने बाल खींचे-फोन छीना

परिवार का सहयोग बना सफलता की मजबूत नींव

सोनल सिसोदिया अपनी उपलब्धियों का श्रेय माता-पिता, पति और छोटे बेटे के सहयोग को देती हैं। उनका कहना है कि परिवार के प्रोत्साहन और समझ के बिना पुलिस सेवा तथा खेल दोनों को एक साथ आगे बढ़ाना आसान नहीं होता। उज्जैन पुलिस की जिम्मेदारियों के साथ खेल के प्रति उनका समर्पण उन्हें लगातार नई चुनौतियों के लिए तैयार करता है। वह भविष्य में भी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर देश का प्रतिनिधित्व करने और अपने खेल सफर को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं। उनका जीवन सफर उन महिलाओं के लिए प्रेरणा का उदाहरण है, जो जिम्मेदारियों के साथ अपने सपनों और लक्ष्य को भी आगे बढ़ाना चाहती हैं।

उज्जैन: महाकाल मंदिर के पास धर्मशाला में दिल्ली की महिला से मारपीट का आरोप; बेटी के सामने बाल खींचे-फोन छीना
Delhi Woman Assaulted In Ujjain: उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर के पास स्थित धर्मशाला में महिला श्रद्धालु और निजी सुरक्षाकर्मियों के बीच हुए विवाद का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है। बताया जा रहा है कि महाकाल हरसिद्धि माता मंदिर के बगल में स्थित धर्मशाला में कमरे को लेकर महिला श्रद्धालु और निजी सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से बढ़कर झूमाझटकी तक पहुंच गया। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है।

घटना के बाद महिला श्रद्धालु और धर्मशाला में तैनात निजी सुरक्षाकर्मियों की ओर से महाकाल थाने में आवेदन दिए गए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों को जांच में लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में सामने आए वीडियो फुटेज और दोनों पक्षों के बयानों को जांच का आधार बनाया जा रहा है। इसके साथ ही संबंधित लोगों का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है।

दिल्ली से आई महिला ने लगाए मारपीट और फोन छीनने के आरोप

दिल्ली से उज्जैन दर्शन के लिए आई महिला श्रद्धालु ने आरोप लगाया कि शहर पहुंचने के बाद जब वह धर्मशाला में कमरा देखने गईं, तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। महिला का आरोप है कि विवाद के दौरान उनका फोन छीन लिया गया और उनके साथ मारपीट की गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उनके साथ उनकी 13 वर्षीय बेटी भी थी और उसके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। महिला ने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने कहा- मेडिकल और वीडियो के आधार पर होगी कार्रवाई

मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुए हैं। पुलिस द्वारा शिकायतों की जांच की जा रही है। संबंधित लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है, ताकि घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

अस्पताल के रैंप पर दौड़ाई ई-स्कूटी; टीकमगढ़ के खरगापुर अस्पताल में भाजपा नेता की दबंगई का CCTV वायरल

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

महाकाल मंदिर क्षेत्र में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर के आसपास किसी श्रद्धालु और सुरक्षाकर्मियों के बीच मारपीट या झड़प का वीडियो वायरल होना सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और घटना में किसकी भूमिका रही। पुलिस ने मामले में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।

जन्मदिन पार्टी के बाद मोबाइल को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 3 घायल; 2 आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस
Mobile Dispute After Birthday Party Ujjain: उज्जैन में जन्मदिन की पार्टी के दौरान मोबाइल चोरी के आरोप को लेकर हुए विवाद में दो युवकों पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा के अनुसार घटना 19 और 20 सितंबर की दरम्यानी रात की है। आबिद के बेटे का जन्मदिन था, जिस पर उसने यश राठौड़, भोला जटिया, रोहित उर्फ दुर्लभ, गोलू खटीक सहित अन्य दोस्तों को पार्टी के लिए बुलाया था। सभी पहले बेगमबाग पहुंचे और बाद में बापूनगर गए, जहां पार्टी के दौरान शराब पी गई।

पुलिस के मुताबिक, बापूनगर में शराब पीने के दौरान रोहित उर्फ दुर्लभ का मोबाइल कहीं गिर गया। मोबाइल नहीं मिलने पर उसने यश राठौड़ पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया। यश और उसके साथ मौजूद लोगों ने आरोप से इनकार किया और कहा कि वे अपनी तलाशी देने के लिए तैयार हैं। इसके बावजूद विवाद शांत नहीं हुआ। इसके बाद रोहित उर्फ दुर्लभ ने अपने दोस्त गोलू खटीक को मौके पर बुला लिया।

गाली-गलौज के बाद मारपीट, चाकू से किया हमला

गोलू खटीक के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और गाली-गलौज होने लगी। पुलिस के अनुसार, इसके बाद रोहित उर्फ दुर्लभ और गोलू खटीक ने यश राठौड़ और भोला जटिया के साथ मारपीट की। इसी दौरान गोलू खटीक द्वारा दोनों पर चाकू से हमला किए जाने का आरोप है। चाकू लगने से यश राठौड़ और भोला जटिया गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए चरक अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। उज्जैन पुलिस ने आरोपी रोहित उर्फ दुर्लभ और गोलू खटीक को मुख्य आरोपी के तौर पर गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 115, 296 और 35 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अब घटना से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और पूरे विवाद के क्रम की भी जांच कर रही है।

पुलिया के पाइप में अचानक गुर्राने लगा तेंदुआ; बुरहानपुर के गुराड़िया गांव में मची भारी दहशत

आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर कराया रिक्रिएशन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर घटना का रिक्रिएशन कराया। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल पर विवाद किस तरह शुरू हुआ और चाकू से हमला किस स्थान पर हुआ, इसकी जानकारी जुटाई। पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की जांच जारी है और घटना से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

उज्जैन में बाबा महाकाल की भस्म आरती के नाम पर 30 हजार की ठगी, मेरठ के 12 श्रद्धालुओं को भेजे फर्जी VIP पास
Ujjain Bhasma Aarti Fraud : उज्जैन में बाबा महाकाल की भस्म आरती के नाम पर श्रद्धालुओं से कथित ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। मेरठ के पल्लवपुरम निवासी रतन शर्मा सहित 12 श्रद्धालुओं ने भस्म आरती में शामिल होने के लिए एक ट्रैवल एजेंसी से संपर्क किया था। श्रद्धालुओं के मुताबिक, उन्होंने सबसे पहले गूगल पर ट्रैवल एजेंसी की जानकारी सर्च की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर एजेंसी का विज्ञापन दिखाई दिया, जिसमें दिए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया।

श्रद्धालुओं का कहना है कि फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने 12 लोगों की भस्म आरती करवाने के लिए प्रति व्यक्ति 2500 रुपए शुल्क बताया। एजेंट की बात पर भरोसा करते हुए श्रद्धालुओं ने UPI के जरिए 15-15 हजार रुपए की दो किश्तों में कुल 30 हजार रुपए का भुगतान कर दिया। रकम मिलने के बाद संबंधित व्यक्ति ने सभी श्रद्धालुओं को ‘VIP भस्म आरती पास’ बनाकर भेजे।

पास पर 30 हजार रुपए की ऑनलाइन पेमेंट देखकर हुआ शक

श्रद्धालुओं के मुताबिक, जब उन्होंने भेजे गए पास को देखा तो उस पर ऑनलाइन पेमेंट के रूप में 30 हजार रुपए की रकम दर्ज थी। पास पर भुगतान की राशि लिखी होने से श्रद्धालुओं को संदेह हुआ। उन्होंने इस बारे में एजेंट से सवाल किया तो उसने सफाई देते हुए कहा कि मंदिर में उसकी ‘सेटिंग’ है और किस श्रद्धालु से कितनी रकम ली गई है, इसका हिसाब रखने के लिए पास पर राशि लिखी गई है।

एजेंट ने उज्जैन पहुंचने पर व्यवस्था होने का दिया भरोसा

एजेंट ने श्रद्धालुओं को भरोसा दिलाया कि उज्जैन पहुंचने के बाद भस्म आरती की पूरी व्यवस्था हो जाएगी। उसकी बात पर विश्वास करके श्रद्धालुओं ने अपनी उज्जैन यात्रा की तैयारी जारी रखी। उन्हें उम्मीद थी कि मंदिर पहुंचने के बाद दिए गए VIP पास के आधार पर भस्म आरती में प्रवेश मिल जाएगा।

उज्जैन रवाना होने से पहले फोन उठाना किया बंद

श्रद्धालुओं के अनुसार, उज्जैन आने से एक-दो दिन पहले उन्होंने संबंधित ट्रैवल एजेंट से दोबारा संपर्क करने की कोशिश की। इस दौरान एजेंट ने फोन उठाना बंद कर दिया। कई बार संपर्क का प्रयास करने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला तो श्रद्धालुओं को अपने साथ ठगी होने का शक हुआ। उज्जैन पहुंचने के बाद उन्होंने पास और ट्रैवल एजेंसी से संबंधित जानकारी की जांच कराई।

जांच में फर्जी पास होने की जानकारी मिली

श्रद्धालुओं का दावा है कि जांच के दौरान उन्हें पता चला कि उन्हें भेजे गए भस्म आरती के पास फर्जी हैं। इसके बाद मामले की शिकायत करने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस कथित ठगी में 12 श्रद्धालुओं से कुल 30 हजार रुपए ऑनलाइन भुगतान के जरिए लिए गए हैं।

ग्वालियर: सिंधिया ने किया मल्टी लेवल पार्किंग का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश

मेरठ साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत, जांच शुरू

मामले में रतन शर्मा ने मेरठ साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद उन्हें Acknowledgement Number 33109260237057 प्राप्त हुआ है। अब साइबर सेल शिकायत में दिए गए UPI लेनदेन, संबंधित मोबाइल नंबर और ट्रैवल एजेंसी के नाम से जुड़ी जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले भस्म आरती बुकिंग ऑफर की विश्वसनीयता को लेकर श्रद्धालुओं के बीच सावधानी बरतने की जरूरत भी सामने आई है।

उज्जैन में CM मोहन यादव बोले- हम जो कर रहे, वह ईश्वर की इच्छा से हो रहा, सिंहस्थ की तैयारियों का भी लिया जायजा
CM Mohan Yadav Ujjain Visit : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक तपागच्छ श्री संघ एवं उपाश्रय ट्रस्ट के नवीन उपाश्रय भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। माधवनगर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भगवान श्री शीतलनाथ स्वामी के दर्शन और विधिवत पूजन-अर्चन किया। इसके बाद उन्होंने नवीन उपाश्रय भवन के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे हाथ में न तो जन्म लेना है और न ही शरीर छोड़ना। जिन्होंने अपने जीवन में त्याग का मार्ग प्रशस्त किया, वे महावीर हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में हम जो भी कार्य करते हैं, वह ईश्वर की इच्छा से होता है। हमें जो समय मिला है, उसमें सत्कर्म करते हुए संसार में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना चाहिए। सभी जीवों के प्रति दया और करुणा का भाव रखते हुए प्रेम और सद्भाव के साथ रहना जरूरी है।

'तीन धाम, एक मुकाम' के तहत बनेगा मंदिर

नवीन उपाश्रय भवन में 'तीन धाम, एक मुकाम' की अवधारणा के तहत मणिभद्र भगवान के मंदिर का निर्माण प्रस्तावित है। इसके साथ ही ई-लायब्रेरी भवन भी बनाया जाएगा। उपाश्रय भवन में धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए समाजजनों को सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री ने भगवान महावीर के त्याग, संयम, अहिंसा और करुणा के संदेश को जीवन में अपनाने की बात कही।

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का लिया औचक जायजा

जैन समाज के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर शहर में चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नीलगंगा से नानाखेड़ा चौराहे तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण और अन्य निर्माण कार्यों का औचक जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री का फूल बरसाकर स्वागत किया। सड़क चौड़ीकरण के लिए स्वप्रेरणा से अपने मकान और देवस्थान हटाकर सहयोग देने वाले लोगों का मुख्यमंत्री ने आभार जताया।

सीएम मोहन यादव ने किया सिंहस्थ के कार्यों का निरीक्षण

नीलगंगा-नानाखेड़ा मार्ग एलिवेटेड ब्रिज से जुड़ेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ 2028 में करोड़ों श्रद्धालु बाबा महाकाल की नगरी आएंगे। श्रद्धालुओं और आम जनता की सुविधा, सुगम आवागमन और सुरक्षा सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि नीलगंगा-नानाखेड़ा मार्ग आगे चलकर एलिवेटेड ब्रिज से जुड़ेगा, जिससे शहरवासियों को यातायात के जाम से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार सिंहस्थ से जुड़े विकास कार्यों को प्रतिबद्धता के साथ गति दे रही है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज गांधीसागर में मादा चीता को करेंगे रिलीज, कूनो के बाद अब नए घर में दौड़ेगी CCB2

IT पार्क का भी निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निर्माणाधीन आईटी पार्क का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्माण कार्य समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन और इंदौर क्षेत्र में आर्थिक और धार्मिक पर्यटन में वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने उज्जैन प्रवास के दौरान बिहार से आए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से भी सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी और जैन समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।

उज्जैन में CM मोहन यादव ने शुरू की 47 करोड़ की जे.के. लाइफकेयर यूनिट, 300 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद
Vikram Udyogpuri Pharma Unit : उज्जैन की विक्रम उद्योगपुरी में शनिवार को औद्योगिक विकास की दिशा में एक और कदम बढ़ा। प्लॉट नंबर-97 पर करीब 47 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित मेसर्स जे.के. लाइफकेयर सेंटर्स प्राइवेट लिमिटेड की फार्मास्युटिकल इकाई का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किया। करीब 15,881 वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित इस इकाई में सक्रिय औषधीय संघटक (API), फार्मास्युटिकल इंटरमीडिएट और विशिष्ट रसायनों का निर्माण किया जाएगा।

कंपनी के अनुसार नई इकाई में उत्पादन के साथ रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उत्पादन प्रक्रिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीक और ग्रीन केमिस्ट्री तकनीक के इस्तेमाल की योजना है। फिलहाल परियोजना से करीब 40 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिल रहा है। पूर्ण क्षमता से संचालन शुरू होने के बाद करीब 300 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है। इससे स्थानीय युवाओं को तकनीकी और औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है।

राज्यपाल बोले- गुणवत्ता और शोध पर जोर जरूरी

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने में विनिर्माण, अनुसंधान और नवाचार की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने फार्मास्युटिकल क्षेत्र को मानव जीवन और स्वास्थ्य से सीधे जुड़ा बताते हुए गुणवत्ता, सुरक्षित उत्पादन, शोध और प्रशिक्षित कर्मचारियों को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास का लाभ स्थानीय समाज तक पहुंचना चाहिए और युवाओं को रोजगार के साथ कौशल विकास के अवसर भी मिलने चाहिए।

CM बोले- बदलते उज्जैन की पहचान बन रही विक्रम उद्योगपुरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जे.के. लाइफकेयर परिवार को नई इकाई के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि विक्रम उद्योगपुरी उज्जैन के बदलते औद्योगिक स्वरूप की पहचान बन रही है। मुख्यमंत्री ने उज्जैन की ऐतिहासिक और बौद्धिक परंपरा का उल्लेख करते हुए शहर में आधुनिक उद्योगों के विस्तार की संभावनाओं की बात कही। उन्होंने बताया कि विक्रम उद्योगपुरी में अब तक 66 इकाइयों को भूमि आवंटित की जा चुकी है, जिनमें 23 में उत्पादन शुरू हो चुका है। मेडिकल डिवाइस पार्क में भी 74 इकाइयों को भूमि आवंटित हुई है और 6 इकाइयों में उत्पादन शुरू हो चुका है।

Exclusive: राहुल गांधी के साथ मंच साझा करने वाले युवाओं से नवभारत लाइव ने की बातचीत, शिक्षा को बताया अधिकार

फेज-2 में 16,323 करोड़ के निवेश की तैयारी

विक्रम उद्योगपुरी फेज-2 में 21 परियोजनाओं के जरिए करीब 16,323 करोड़ रुपये के निवेश और लगभग 16,875 रोजगार सृजित होने की संभावना है। इनमें से 18 नई परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन की स्वीकृति दी गई है। प्रस्तावित परियोजनाओं में सेमीकंडक्टर पैकेजिंग, बड़े विद्युत ट्रांसफार्मर और ऑटोमोबाइल रबर नली निर्माण जैसी इकाइयां शामिल हैं। इन परियोजनाओं के जरिए फार्मास्युटिकल, मेडिकल डिवाइस, सेमीकंडक्टर, ऑटोमोबाइल, खाद्य प्रसंस्करण, रक्षा और ऊर्जा क्षेत्रों में उज्जैन जिले की औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार की दिशा में काम किया जा रहा है।

उज्जैन में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि का प्राकट्य दिवस समारोह, CM बोले- सिंहस्थ में संतों का मार्गदर्शन जरूरी
Swami Satyamitranand Giri Prakatya Diwas : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन के इंदौर रोड स्थित होटल अंजू श्री में ब्रह्मलीन गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज के 94वें प्राकट्य दिवस महोत्सव में शामिल हुए। जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में संत समाज, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वस्तिवाचन से हुई।

कार्यक्रम में संतों और अतिथियों का सम्मान किया गया। इसके बाद ब्रह्मलीन गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज की पादुका पूजन की गई। कार्यक्रम में अतिथियों ने पुस्तकों का विमोचन भी किया। इस दौरान स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि के आध्यात्मिक योगदान और उनके विचारों को याद किया गया।

CM बोले- सनातन धर्म और राष्ट्रभाव के तेजस्वी प्रवक्ता रहे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज के प्राकट्य दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे सनातन धर्म, वैदिक संस्कृति और राष्ट्रभाव के तेजस्वी प्रवक्ता रहे। उन्होंने हरिद्वार में भारत माता मंदिर की स्थापना की और देश-विदेश में भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के प्रसार में योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन में आयोजित यह महोत्सव उनकी दिव्य स्मृति, उपदेशों और राष्ट्र-धर्म की सेवा को समर्पित है।

संत समाज सभी वर्गों के कल्याण की कामना करता है

मुख्यमंत्री ने कहा कि संन्यास मार्ग से जुड़े संत अपनी आध्यात्मिक साधना के साथ समाज की बाधाओं, विकास के मार्ग और चुनौतियों पर भी चिंतन करते हैं। वे समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि संत स्वयं के लिए कुछ नहीं चाहते, बल्कि गृहस्थ सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण की कामना करते हैं। मुख्यमंत्री ने उज्जैन की धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराओं का उल्लेख करते हुए बाबा महाकाल की नगरी के विशेष महत्व की बात कही।

सिंहस्थ-2028 के लिए विकास और आध्यात्मिक व्यवस्थाओं पर जोर

डॉ. यादव ने कहा कि बाबा महाकाल की धरती पर दो वर्ष बाद सिंहस्थ महापर्व होने जा रहा है। इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार के विभागों और मंत्रियों के स्तर पर व्यवस्थाओं को लेकर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचना से जुड़े विकास कार्यों के साथ आध्यात्मिक चेतना और धार्मिक व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकाल महालोक बनने के बाद उज्जैन में श्रद्धालुओं और धार्मिक पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है।

अमित शाह के बेटे कैसे बने क्रिकेट हेड? इंदौर में राहुल गांधी ने छात्रों की गूंज के दौरान उठाए तीखे सवाल

इंदौर-उज्जैन क्षेत्र में नई संभावनाओं का उल्लेख

मुख्यमंत्री ने उज्जैन की वेधशाला को आधुनिक दृष्टि से विकसित करने और वैदिक कालगणना की परंपरा को पुनः प्रतिष्ठित करने के प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में आईटी पार्क से लेकर डीप टेक रिसर्च पार्क तक बन रही नई संभावनाओं की बात कही। कार्यक्रम में स्वामी गोविंददेव गिरि जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि, स्वामी ललितानंद गिरि, साध्वी प्रज्ञा भारती, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल सहित संत, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

PM मोदी के जन्मदिन पर उज्जैन में सेवा का संकल्प; 400 दिव्यांगजनों को बांटे 25 लाख के उपकरण
Assistive Devices Distributed To Divyangs Ujjain: उज्जैन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर उज्जैन में सेवा और जनकल्याण से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया की पहल पर 400 से अधिक दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। इन उपकरणों की कुल कीमत 25 लाख रुपए से अधिक बताई गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में लाभार्थियों को उपकरण सौंपे गए। इस दौरान सेवा और समर्पण की भावना के साथ जरूरतमंद लोगों तक सरकारी एवं सामाजिक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया।

सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि सेवा और जनकल्याण के संकल्प को मजबूत करने का दिन है। जरूरतमंद और दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम बनाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सहायक उपकरण दिव्यांगजनों के दैनिक जीवन में सुविधा बढ़ाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। प्रयास है कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा का लाभ पहुंचे और कोई भी जरूरतमंद सुविधा से वंचित न रहे।

उपकरण पाकर लाभार्थियों ने जताया आभार

सहायक उपकरण प्राप्त करने वाले दिव्यांगजनों ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया। लाभार्थियों ने कहा कि उपकरण उनके दैनिक कार्यों को आसान बनाने में मदद करेंगे। कार्यक्रम के दौरान कई दिव्यांग भाई-बहनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। आयोजन में सेवा के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को सहयोग देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की भावना प्रमुख रूप से दिखाई दी। सांसद ने भी भविष्य में इसी तरह के सेवा कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।

प्रधानमंत्री के नाम ‘आशीर्वाद का दीपक’ जलाने का आह्वान

कार्यक्रम के दौरान सांसद अनिल फिरोजिया ने उज्जैनवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शाम को अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीपक’ प्रज्वलित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह दीपक प्रधानमंत्री के प्रति स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं का प्रतीक होगा। उन्होंने परिवार सहित दीपक जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करने की अपील की। सांसद ने कहा, “आज शाम एक दीपक आशीर्वाद का, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नाम। आइए, सेवा और समर्पण की भावना के साथ उनके जन्मदिन को यादगार बनाएं।”

गाड़ी में मत बैठिए, आप मेरी ड्यूटी पर हैं..गुना जनसुनवाई में कलेक्टर-एसपी पर गरजे ज्योतिरादित्य सिंधिया- VIDEO

जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक रहे मौजूद

कार्यक्रम में महापौर मुकेश टटवाल, क्षेत्रीय पार्षद नीला कराला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शिवानी कुंवर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल जाटवा, पूर्व महापौर मीना जूनवाल, विकास प्राधिकरण सदस्य सुशीला जाटवा, इकबाल सिंह गांधी और सुरेश गिरी सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वामी मुस्कारके ने किया, जबकि सुदर्शन शिशुलकर ने आभार व्यक्त किया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में 400 से अधिक दिव्यांगजनों को 25 लाख रुपए से अधिक के सहायक उपकरण वितरित किए गए।

रिलिजन बांधता है, धर्म मुक्त करता है...उज्जैन में युवा धर्म संसद को संघ प्रमुख मोहन भागवत का संबोधन
Mohan Bhagwat Statement Ujjain: उज्जैन के देवास रोड स्थित गीता भवन में आयोजित तीन दिवसीय युवा धर्म संसद के दूसरे दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शामिल हुए। दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए संघ प्रमुख ने युवाओं को धर्म का वास्तविक अर्थ समझाया और जीवन में इसके महत्व पर मार्गदर्शन दिया।

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने उद्बोधन के दौरान रिलिजन और धर्म का अंतर बताते हुए स्पष्ट किया कि 'रिलिजन' का अर्थ धर्म नहीं होता। अंग्रेजी शब्दकोश में 'धर्म' के लिए कोई सटीक शब्द ही नहीं है। 'रिलिजन' शब्द की उत्पत्ति 'रिलिजियो' से हुई है जो बांधने का संकेत देता है, जबकि धर्म किसी को बांधता नहीं है बल्कि मुक्त करता है। पाश्चात्य संस्कृति इसके कर्मकांड को मिटाना चाहती है, इसलिए इसे रिलिजन का नाम देती है।

मोहन भागवत ने स्वामी विवेकानंद के विचारों का किया स्मरण

स्वामी विवेकानंद के विचारों का स्मरण कराते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत धर्मप्राण देश है। किसी भी नए विचार या जिज्ञासा का समाधान पाने के लिए पहले अपने मन को स्थिर और खाली करना होगा। जब तक पुरानी बातें दिमाग से नहीं हटेंगी, नया सीखना संभव नहीं है।

संसद में देशभर से आए लगभग 1700 युवा छात्र-छात्राएं

इस संसद में देशभर से लगभग 1,700 युवा छात्र-छात्राएं तथा 300 से अधिक विद्वान, शिक्षक, शोधकर्ता और धर्माचार्य हिस्सा ले रहे हैं। प्रसिद्ध पटकथा लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान धर्म की अस्तित्वपरक अवधारणा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तथा सूचना-विचार संघर्ष जैसे समसामयिक विषयों पर विस्तृत संवाद और व्याख्यान आयोजित किए जा रहे हैं।

जबलपुर में सीएम मोहन यादव ने जनजातीय नायकों को किया नमन; कहा- इन पर बनाएं फिल्में, सरकार करेगी सहयोग

25 राज्यों के युवाओं की पंचायत भी हुई आज

युवा धर्म संसद के पहले दिन देशभर से प्राप्त प्रविष्टियों के आधार पर 25 राज्यों से चयनित छात्र दोपहर 3:30 बजे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इनमें जीवन प्रबंधन एवं उद्यमिता: युवाओं के संदर्भ में, योग्य राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका, पर्यावरण का भारतीय दृष्टिकोण तथा नागरिक कर्तव्य और आज के युवा जैसे विषय शामिल हैं। प्रतिभागियों के उद्बोधन के बाद देशभर से आए छात्र-छात्राओं को इन विषयों पर प्रश्न पूछने और विचार-विमर्श में भाग लेने का अवसर भी मिला, जिससे संवाद और चिंतन को बढ़ावा मिलेगा।

Ujjain Mahakal: नितिन नवीन ने भस्म आरती में किए बाबा महाकाल के दर्शन, देश की यश-कीर्ति के लिए मांगा आशीर्वाद
Nitin Navin Mahakal Bhasma Aarti : उज्जैन में शुक्रवार सुबह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। उनके साथ मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहे। नितिन नवीन 17 और 18 सितंबर के मध्यप्रदेश दौरे पर हैं और उज्जैन प्रवास के दौरान उन्होंने शुक्रवार सुबह महाकाल मंदिर में प्रातःकालीन भस्म आरती में हिस्सा लिया।

भस्म आरती के दौरान नितिन नवीन बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। भस्म आरती में शामिल होने के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहे।

बोले- पहली बार महाकाल की नगरी आने का सौभाग्य

दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि उन्हें महाकाल की नगरी में पहली बार आने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल सभी का ध्यान रखते हैं, इसलिए वह भी बाबा के दरबार में पहुंचे और पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने महाकाल मंदिर में भस्म आरती में शामिल होने को अपने उज्जैन प्रवास का महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर बताया।

देश की यश-कीर्ति और समृद्धि की कामना

नितिन नवीन ने कहा कि उन्होंने बाबा महाकाल से देश की यश और कीर्ति बढ़ने की कामना की है। उन्होंने देश की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए भी भगवान महाकाल से प्रार्थना की। भस्म आरती के दौरान उन्होंने देश के लिए सुख, समृद्धि और आगे बढ़ने की कामना के साथ बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी मांगा आशीर्वाद

नितिन नवीन ने बताया कि उन्होंने बाबा महाकाल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आशीर्वाद प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इसी तरह देश और समाज की सेवा के पथ पर आगे बढ़ते रहें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नितिन नवीन ने 17 सितंबर को उज्जैन में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया था।

इंदौर: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गौरव रणदिवे को दिया श्रेय तो विजयवर्गीय बोले- CM ने तो राज की बात बता दी

मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

भस्म आरती और दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का स्वागत एवं सत्कार किया गया। मंदिर समिति की ओर से कलेक्टर एवं अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह तथा प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने उनका अभिनंदन किया। इसके बाद नितिन नवीन के उज्जैन से इंदौर रवाना होने का कार्यक्रम था।

CM मोहन यादव ने जलाया आशीर्वाद का दीया; शिप्रा तट और महाकाल महालोक में प्रज्जवलित किए गए 33 लाख दिये
CM Mohan Yadav Lights Ashirwad Diya: उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शिप्रा नदी के तट पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंघी ने रामघाट पर आशीर्वाद का दीया जलाकर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही हजारों वॉलिंटियर्स ने शिप्रा के दोनों तटों पर सजाए गए 25 लाख दीयों को एक साथ रोशन किया।

शिप्रा तट और महाकाल महालोक में 33 लाख दीप प्रज्ज्वलित

आशीर्वाद के दीये के प्रज्ज्वलन के साथ ही सायरन बजाया गया। इसके बाद करीब 25 हजार वॉलिंटियर्स ने शिप्रा तट और महाकाल महालोक में एक साथ दीप जलाने शुरू किए। महाकाल महालोक को शामिल करने के बाद कुल 33 लाख दीयों का प्रज्ज्वलन किया गया। आयोजकों के अनुसार, शिप्रा तट और अन्य स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलन की पूरी प्रक्रिया करीब तीन मिनट में पूरी हुई। रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट और भूखी माता घाट समेत कई स्थान दीपों की रोशनी से जगमगा उठे।

मुख्यमंत्री समेत भाजपा नेताओं ने की शिप्रा आरती

दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंघी शिप्रा आरती में शामिल हुए। सभी ने मां शिप्रा की आराधना की और रामघाट पर सजाए गए दीपों के प्रज्ज्वलन में वॉलिंटियर्स का साथ दिया। दीपों से जगमगाते घाटों का दृश्य इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा।

जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट का तुगलकी फरमान; बिना अनुमति मिलने पर कर्मचारियों पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

कार्तिक मेला ग्राउंड में दीपों से बनाया PM मोदी का चित्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर उज्जैन के कार्तिक मेला ग्राउंड में भी विशेष आयोजन किया गया। यहां वॉलिंटियर्स ने दीपों को व्यवस्थित तरीके से सजाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चित्र तैयार किया। शिप्रा तट, महाकाल महालोक और कार्तिक मेला ग्राउंड में हुए आयोजनों के जरिए प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को दीपोत्सव के रूप में मनाया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में वॉलिंटियर्स की भागीदारी रही।

PM मोदी के जन्मदिन पर उज्जैन में भव्य दीपोत्सव; कुछ देर बाद 25 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाएंगे घाट
PM Modi Birthday Celebration Ujjain: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज उज्जैन में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ‘सेवा से संकल्प अभियान’ के तहत शिप्रा नदी के घाटों और श्री महाकाल लोक में 25 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके अलावा शहर के मकानों और दुकानों में भी करीब 10 लाख दीप जलाए जाएंगे। कुछ देर बाद रामघाट पर ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत होगी।

दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन उज्जैन पहुंच चुके हैं। दोनों नेताओं का रोड शो चल रहा है। उनके साथ उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल भी रथ पर सवार हैं। रोड शो के बाद दत्त अखाड़ा घाट पहुंचकर नाव के जरिए रामघाट जाएंगे। यहां शिप्रा आरती के बाद दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

7 लाख दीपों से बनेगी PM मोदी की आकृति

आयोजन का सबसे खास आकर्षण कार्तिक मेला ग्राउंड में देखने को मिलेगा। यहां करीब 7 लाख दीपों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आकृति तैयार की जाएगी। शिप्रा के घाटों पर दीपक पहले ही रखे जा चुके हैं और उनमें तेल-बाती लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। आयोजन के लिए करीब 26 हजार वॉलंटियर्स को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

500 से ज्यादा कलाकार देंगे प्रस्तुति

दीपोत्सव में देशभर से 500 से अधिक कलाकार शामिल हो रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गायन, वादन, नृत्य और युवाओं के लिए भजन जैमिंग सहित कई प्रस्तुतियां होंगी। उज्जैन पहुंचे कलाकारों ने पारंपरिक ठाठ्या लोकनृत्य की प्रस्तुति भी दी। ठाठ्या बैतूल जिले की गोंड जनजाति की उपजातीय लोक परंपरा से जुड़ा नृत्य है, जिसे विशेष रूप से दीपावली के अवसर पर किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी भी होगी।

Madhya Pradesh Top 10 News: ग्रामीण संपत्तियों से लेकर बारिश और सियासत तक; पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें

सुरक्षा के लिए 3 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी

दीपोत्सव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है। 3 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिनमें करीब 2 हजार अतिरिक्त जवान पुलिस मुख्यालय से बुलाए गए हैं। वहीं, यातायात व्यवस्था संभालने के लिए करीब 450 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।शिप्रा के घाटों पर दीप सजकर तैयार हैं। शाम होते ही जब हजारों वॉलंटियर्स एक साथ दीप प्रज्ज्वलित करेंगे, तो रामघाट से लेकर महाकाल लोक तक उज्जैन रोशनी से जगमगाता नजर आएगा।

उज्जैन में युवा धर्म संसद-2026 का भव्य आयोजन; 24 राज्यों के 1600 से अधिक युवा गीता भवन में जुटे
Yuva Dharma Sansad 2026 organized in Ujjain: महाकाल की नगरी उज्जैन में 17 से 19 सितंबर तक ‘युवा धर्म संसद-2026 अवन्तिका’ का आयोजन होने जा रहा है। गीता भवन में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 1600 से ज्यादा युवा, विद्यार्थी, शिक्षक और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम में धर्म, भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा, चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर संवाद होगा। उद्घाटन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत युवाओं को संबोधित करेंगे, जबकि समापन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

युवा धर्म संसद में देशभर से आए युवाओं को भारतीय संस्कृति और ज्ञान परंपरा से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान युवाओं की भूमिका, चरित्र निर्माण, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अलग-अलग सत्र आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों का उद्देश्य युवाओं को भारतीय जीवन मूल्यों और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ते हुए समकालीन विषयों पर संवाद का मंच उपलब्ध कराना है। अलग-अलग राज्यों से आने वाले प्रतिभागी अपने क्षेत्र की संस्कृति और अनुभव भी साझा करेंगे।

कला दीर्घा में दिखेंगे देशभर की संस्कृति के रंग

धर्म संसद को केवल वैचारिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखा गया है। आयोजन स्थल पर कला दीर्घा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुस्तक मेला, युवा पंचायत और जनजातीय मेले का भी आयोजन किया जा रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे कलाकार अपनी पेंटिंग्स और कलाकृतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों को प्रदर्शित कर रहे हैं। इससे गीता भवन परिसर में युवाओं के संवाद के साथ कला और संस्कृति का भी संगम देखने को मिल रहा है।

18 सितंबर को डॉ. मोहन भागवत करेंगे संबोधित

कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में 18 सितंबर को होने वाला सत्र शामिल है, जिसमें आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत युवाओं को संबोधित करेंगे। वहीं तीन दिवसीय आयोजन का समापन 19 सितंबर को होगा। समापन समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं की भागीदारी और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों को लेकर प्रस्तुतियां भी होंगी।

मध्य प्रदेश का ऐतिहासिक कदम; 50 लाख से अधिक ग्रामीणों को मिलेगी उनके भूखंड की निशुल्क रजिस्ट्री

काशी से उज्जैन तक पहुंची युवा धर्म संसद की श्रृंखला

आयोजकों के मुताबिक युवा धर्म संसद की श्रृंखला इससे पहले काशी, अयोध्या, मथुरा, हरिद्वार और कांचीपुरम जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक शहरों में आयोजित हो चुकी है। अब धर्म नगरी उज्जैन में इसका आयोजन किया जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाला यह कार्यक्रम युवाओं, विचारों, कला और भारतीय संस्कृति को एक मंच पर लाने का प्रयास है। 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी के चलते उज्जैन में होने वाला यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागियों के बीच संवाद और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का अवसर उपलब्ध कराएगा।

आज 25 लाख दीपों से जगमगाएगा उज्जैन, शिप्रा किनारे भव्य दीपोत्सव में शामिल होंगे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन
Ujjain Deepotsav : उज्जैन में आज शाम भव्य दीपोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान शिप्रा नदी के घाटों से लेकर श्री महाकाल महालोक तक 25 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अतिथि शामिल होंगे।

दीपोत्सव को लेकर शहर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बुधवार को कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने रामघाट और दत्त अखाड़ा घाट पहुंचकर तैयारियों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, स्मार्ट सिटी सीईओ नेहा जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने राणोजी की छतरी के पास तैयार किए जा रहे मंच, दत्त अखाड़ा घाट पर अतिथियों के लिए मंच, घाटों की लाइटिंग और आसपास के बड़े भवनों पर दीप सजाने की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

11 हजार दीप ब्लॉक, 25 से 30 हजार वॉलिंटियर्स संभालेंगे जिम्मेदारी

दत्त अखाड़ा घाट पर दीप प्रज्वलन की प्रक्रिया का पूर्वाभ्यास किया गया। अधिकारियों, सेक्टर-सब सेक्टर अधिकारियों, सुपरवाइजरों और वॉलिंटियर्स ने तेल डालने, कपूर और बत्ती लगाने से लेकर दीप जलाने तक की पूरी प्रक्रिया का अभ्यास किया। शिप्रा के विभिन्न घाटों और महाकाल महालोक क्षेत्र में करीब 11 हजार दीप ब्लॉक तैयार किए जा रहे हैं। प्रत्येक ब्लॉक में 225 दीप रखे जाएंगे और दो वॉलिंटियर्स उसकी जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रशासन के अनुसार 25 से 30 हजार वॉलिंटियर्स जनभागीदारी के जरिए आयोजन में सहयोग करेंगे।

शिप्रा आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम

दीप प्रज्वलन के बाद शिप्रा मैया की भव्य आरती होगी। इसके बाद रामघाट स्थित राणोजी की छतरी के पास बनाए जा रहे मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। सबसे पहले शैलेश लोढ़ा प्रस्तुति देंगे और प्रधानमंत्री के सेवाकाल से जुड़े विषय पर अपनी बात रखेंगे। इसके बाद करीब 150 कलाकारों की टीम भगवान महाकाल पर आधारित फ्यूजन प्रस्तुति देगी, जिसमें गायन और नाट्य सहित विभिन्न कलाओं का समावेश होगा।

भजन जैमिंग से युवाओं को जोड़ने की तैयारी

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में भाविन शास्त्री का गायन कार्यक्रम भी होगा। इसके साथ ही युवाओं को जोड़ने के लिए भजन जैमिंग का आयोजन किया जाएगा। भजनों के साथ संगीत के अलग अंदाज का यह कार्यक्रम दीपोत्सव की शाम का एक प्रमुख हिस्सा रहेगा।

इंदौर में जर्जर मकान गिरने से बड़ा हादसा, 4 महिलाओं की मौत, मंत्री तुलसी सिलावट ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

शिप्रा के विभिन्न घाटों पर जगमगाएंगे दीप

दीपोत्सव के दौरान केदारेश्वर घाट से दत्त अखाड़ा होते हुए गुरु नानक घाट, सुनहरी घाट से रामघाट होते हुए नरसिंह घाट ब्रिज, कर्कराज मंदिर, भूखी माता, लालपुल और गऊघाट सहित शिप्रा के विभिन्न हिस्सों में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। श्री महाकाल महालोक क्षेत्र में भी दीपों की रोशनी दिखाई देगी।

आतिशबाजी के साथ होगा दीपोत्सव का समापन

दीपोत्सव का समापन शिप्रा नदी के घाटों और आसपास के भवनों से होने वाली आतिशबाजी के साथ होगा। एक ओर घाटों पर लाखों दीप जगमगाएंगे तो दूसरी ओर आसमान में आतिशबाजी का नजारा दिखाई देगा। कलेक्टर ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में सहभागिता करने की अपील की है। जनभागीदारी से होने वाला यह आयोजन उज्जैन की संस्कृति, सेवा भावना और सामूहिक सहभागिता को सामने लाएगा।

उज्जैन में खड़े हनुमान को लेकर बड़ा आंदोलन: संतों के साथ जुटे हजारों लोग, प्रतिमा को यथास्थान पर रखने की मांग
Ujjain Khade Hanuman Temple : उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर को लेकर पिछले करीब 15 दिनों से चल रहा विरोध प्रदर्शन बुधवार को बड़े आंदोलन में बदल गया। मंदिर परिसर के पास साधु-संतों, हिंदूवादी संगठनों, सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं का बड़ा जमावड़ा हुआ। हजारों की संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और खड़े हनुमान की प्रतिमा को यथास्थान रखने की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान श्रद्धालुओं और आंदोलनकारियों ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। प्रदर्शन में साधु-संतों के अलावा विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मंदिर और प्रतिमा लोगों की आस्था से जुड़ी है, इसलिए इसे हटाया नहीं जाना चाहिए।

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

आंदोलनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम एलएन गर्ग को ज्ञापन सौंपा। खास बात यह रही कि यह ज्ञापन बाबा महाकाल के नाम पर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सड़क चौड़ीकरण के बीच ऐसा रास्ता निकाला जाए, जिससे खड़े हनुमान की मुख्य प्रतिमा को हटाने की जरूरत न पड़े।

प्रतिमा हटाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों की ओर से कहा गया कि खड़े हनुमान की प्रतिमा उनकी आस्था से जुड़ी हुई है। इसलिए प्रतिमा को यथास्थान रखा जाना चाहिए। साथ ही यह भी कहा गया कि यदि प्रतिमा को हटाने का प्रयास किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

सड़क चौड़ीकरण की जद में आया मंदिर

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 को लेकर सड़क और चौराहों के चौड़ीकरण सहित विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी प्रक्रिया में मार्ग की जद में आने वाले कई धार्मिक स्थलों को हटाया जा चुका है। खड़े हनुमान मंदिर का बाहरी हिस्सा भी सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई की जद में आया है।

मंदिर का बाहरी हिस्सा हटाया गया

सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई के दौरान मंदिर की दीवार, गुंबद और शिखर हटाए जा चुके हैं। हालांकि, मुख्य प्रतिमा को हटाने में प्रशासनिक स्तर पर सफलता नहीं मिली है। प्रतिमा को लेकर लगातार श्रद्धालुओं और साधु-संतों की ओर से विरोध दर्ज कराया जा रहा है।

छतरपुर गोलीकांड: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रतिमा नहीं हटी तो उठे तकनीकी सवाल

खड़े हनुमान प्रतिमा को हटाने के प्रयासों के बीच इसे लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, प्रतिमा जिस शिला पर स्थापित है, उसका एक हिस्सा जमीन के भीतर होने और अन्य शिला से इंटरलॉक होने की बात कही जा रही है। इसी वजह से प्रतिमा को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने के लिए तकनीकी जांच और विशेषज्ञों की राय की आवश्यकता बताई गई है।

उज्जैन में धर्मस्थलों पर कार्रवाई को लेकर शहर काजी ने प्रशासन को चेताया, बोले- अपने चश्मे का नंबर बराबर रखें
Ujjain Religious Places Road Widening : उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच धार्मिक स्थलों को लेकर विवाद फिर चर्चा में आ गया है। मंगलवार को जिला प्रशासन और नुमायंदे कमेटी के बीच बैठक हुई। इसमें प्रशासन की ओर से सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले धार्मिक स्थलों की सूची कमेटी को सौंपी गई। इसके बाद शहर काजी खलीकुर्रहमान ने कार्रवाई में सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों के साथ समान व्यवहार की मांग की।

शहर काजी खलीकुर्रहमान ने कहा कि शहर के विकास और सड़क चौड़ीकरण के काम जरूरी हैं, लेकिन धार्मिक स्थलों के मामले में प्रशासन को निष्पक्षता बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्रवाई के दौरान सभी धर्मों के स्थलों को एक समान नजर से देखा जाना चाहिए। इसी दौरान उन्होंने प्रशासन को लेकर कहा, “प्रशासन अपने चश्मे का नंबर बराबर रखे, ताकि किसी को कुछ कहने की जरूरत न पड़े।”

ऐतिहासिक स्थलों को लेकर जताई चिंता

शहर काजी ने कहा कि उज्जैन में कई धार्मिक स्थल लंबे समय से शहर की पहचान और लोगों की आस्था से जुड़े हुए हैं। ऐसे स्थानों को लेकर कोई भी फैसला लेते समय उनकी धार्मिक और ऐतिहासिक महत्ता का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने करीब 650 साल पुरानी बताई जा रही शाही मस्जिद का भी जिक्र करते हुए इसे संरक्षित रखने की बात कही।

शाही मस्जिद का मामला पहले ही पहुंच चुका है कोर्ट

शाही मस्जिद को लेकर सड़क चौड़ीकरण का विवाद पहले ही हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है। 9 सितंबर को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने मस्जिद के हिस्से को हटाने के नगर निगम के फैसले को चुनौती देने वाली दो याचिकाएं खारिज कर दी थीं। कोर्ट के आदेश में सड़क चौड़ीकरण के लिए करीब 15 मीटर चौड़ी सड़क बनाने की योजना और क्षेत्र में अन्य धार्मिक संरचनाओं पर हुई कार्रवाई का भी उल्लेख है।

कोर्ट जाने वालों पर भी शहर काजी की टिप्पणी

मस्जिद से जुड़े मामले में अदालत जाने वालों को लेकर भी शहर काजी ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कुछ “नादान बच्चे” बिना पूरी तैयारी के कोर्ट चले गए थे और उनका आवेदन भी सही तरीके से तैयार नहीं था। हालांकि, आगे की रणनीति को लेकर उन्होंने कहा कि कमेटी की बैठक और प्रशासन की ओर से रखे गए प्रस्तावों पर चर्चा के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।

सूची पर अब कमेटी करेगी चर्चा

प्रशासन की ओर से सौंपी गई सूची के बाद अब नुमायंदे कमेटी संबंधित धार्मिक स्थलों और प्रस्तावित कार्रवाई का अध्ययन करेगी। कमेटी के सदस्य आपस में चर्चा करने के बाद प्रशासन के सामने अपना पक्ष रखेंगे। फिलहाल किसी अंतिम निर्णय की बात सामने नहीं आई है।

ग्वालियर: नवविवाहिता ने लगाई फांसी, डायरी में लिखा- ऐसा क्यों, जब मर्द चाहे तो हम हंसें और मर्द चाहे तो रोएं?

विकास और धार्मिक स्थलों के बीच संतुलन की चुनौती

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 को देखते हुए सड़क और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चौड़ीकरण का काम चल रहा है। हाईकोर्ट के रिकॉर्ड के मुताबिक शहर में करीब 80 धार्मिक संरचनाओं से संबंधित कार्रवाई का उल्लेख किया गया है और संबंधित सड़क पर 10 मंदिरों व एक मस्जिद के हिस्से हटाए जाने की जानकारी भी अदालत के सामने रखी गई थी। अब प्रशासन के सामने विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों से जुड़े पक्षों के साथ समन्वय बनाए रखने की चुनौती है।

उज्जैन में चिंतामन गणेश का विशेष श्रृंगार, 10 दिन रोज बदलेगा स्वरूप, सवा लाख लड्डुओं का लगेगा भोग
Ujjain Chintaman Ganesh Temple : उज्जैन के अति प्राचीन चिंतामन गणेश मंदिर में गणेशोत्सव की शुरुआत हो गई है। उत्सव के पहले दिन भगवान चिंतामन गणेश का मोर पंख, चांदी के आभूषण और आकर्षक वस्त्रों से विशेष श्रृंगार किया गया। सुबह से ही भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर गणपति के जयकारों और भक्तिभाव से गूंजता रहा।

मंदिर के पुजारी उमाशंकर के अनुसार, चिंतामन गणेश मंदिर मालवा क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। यहां एक ही गर्भगृह में भगवान गणेश के तीन स्वरूप—चिंतामन गणेश, इच्छामन गणेश और सिद्धिविनायक गणेश—विराजमान हैं। धार्मिक मान्यता है कि भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण ने यहां भगवान गणेश की पूजा की थी।

10 दिनों तक रोज होगा विशेष श्रृंगार

गणेशोत्सव के दौरान 10 दिनों तक भगवान गणेश का प्रतिदिन अलग-अलग स्वरूपों में विशेष श्रृंगार किया जाएगा। हर दिन लड्डुओं का भोग लगाकर प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। मंदिर की परंपरा के अनुसार पूरे गणेशोत्सव के दौरान करीब सवा लाख लड्डुओं का भोग भगवान को अर्पित किया जाएगा।

मनोकामना लेकर देशभर से पहुंचते हैं भक्त

चिंतामन गणेश मंदिर में देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं। विवाह, संतान और परिवार से जुड़ी मनोकामनाओं के लिए भक्त भगवान गणेश की पूजा करते हैं। गणेशोत्सव के दौरान कई श्रद्धालु ऐसे भी होते हैं, जो लगातार 10 दिनों तक मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन करते हैं।

इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' की तैयारी, क्रिकेट लीग से मेहंदी तक कांग्रेस का अनोखा अभियान

उज्जैन के 'युवराज' के रूप में पूजे जाते हैं चिंतामन गणेश

पुजारी उमाशंकर ने बताया कि धार्मिक मान्यता में बाबा महाकाल को उज्जैन का राजा माना जाता है, जबकि चिंतामन गणेश को शहर के युवराज के रूप में श्रद्धालु पूजते हैं। मंदिर के जीर्णोद्धार से जुड़ी मान्यता भी रानी अहिल्याबाई होलकर से जुड़ी हुई है। गणेशोत्सव के अवसर पर प्राचीन चिंतामन धाम में आस्था, परंपरा और भक्ति का विशेष संगम देखने को मिल रहा है।

उज्जैन: सिद्धिविनायक मंदिर में पंचामृत अभिषेक और स्वर्ण आभूषणों से बप्पा का श्रृंगार, 5.51 लाख मोदक का महाभोग
Ujjain Siddhivinayak Ganesh Temple : उज्जैन के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में गणेश उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। भगवान गणेश के जन्मोत्सव पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, पंचामृत अभिषेक और आकर्षक श्रृंगार किया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान सिद्धिविनायक के दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा और गणपति के जयकारों से परिसर गूंजता रहा।

प्रात:काल भगवान सिद्धिविनायक का पंचामृत अभिषेक करने के बाद उनका विशेष श्रृंगार किया गया। भगवान को स्वर्ण आभूषण धारण कराए गए। वहीं, मंदिर परिसर को भी गणेश उत्सव के लिए विशेष रूप से सजाया गया था। स्वर्ण मंदिर की तर्ज पर की गई सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। भक्तों ने भव्य सजावट के बीच भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

5 लाख 51 हजार मोदक का महाभोग

गणेश उत्सव के अवसर पर भगवान सिद्धिविनायक को 5 लाख 51 हजार मोदक लड्डुओं का महाभोग अर्पित किया गया। बड़ी संख्या में मोदक का भोग लगाए जाने से मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन का माहौल रहा। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को मोदक प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद पाने के लिए भक्तों में खास उत्साह देखने को मिला।

वैभव यादव ने की महाआरती, श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे वैभव यादव भी शामिल हुए। उन्होंने भगवान सिद्धिविनायक की महाआरती की और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने अपने हाथों से श्रद्धालुओं को मोदक प्रसाद वितरित किया। गणेश उत्सव के दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे और पूरा माहौल भक्ति से सराबोर नजर आया।

मौली धागे की मान्यता के लिए भी प्रसिद्ध है मंदिर

श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर अपनी मौली धागे की मान्यता के लिए भी प्रसिद्ध है। महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचने वाले कई श्रद्धालु भगवान सिद्धिविनायक के दर्शन करने के साथ यहां रक्षासूत्र बंधवाते हैं। मान्यता है कि श्रद्धा के साथ मौली धागा बंधवाने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसी आस्था के चलते यह मंदिर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है।

CM मोहन यादव से मिलीं उमा भारती, राहुल गांधी पर बोला हमला; कहा- इस उम्र में नाती-पोते हो जाते, वे काहे के जवान

राजा भरथरी से जुड़ी है मंदिर की प्राचीन मान्यता

मंदिर की स्थापना को लेकर प्राचीन मान्यता राजा भरथरी से जुड़ी है। कहा जाता है कि पुराने समय में श्रद्धालु चिंतामन गणेश और सिद्धिविनायक गणेश का आशीर्वाद लेने के बाद ही बाबा महाकाल के दर्शन के लिए जाते थे। समय के साथ उज्जैन की व्यवस्थाएं और रास्ते बदले, लेकिन सिद्धिविनायक गणेश मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था आज भी कायम है। गणेश उत्सव में उमड़ी भीड़ ने इस धार्मिक परंपरा की गहरी पकड़ को फिर सामने ला दिया।

बैग में भरकर ले जा रही थीं 75 किलो डोडा चूरा, उज्जैन रेलवे स्टेशन पर दो महिलाएं गिरफ्तार
Ujjain Railway Station Doda Chura : उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ पर जीआरपी ने मादक पदार्थ की बड़ी खेप पकड़ते हुए पंजाब की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं अलग-अलग बैग और ट्रॉली बैग में करीब 75 किलो डोडा चूरा लेकर जा रही थीं। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध हालत में दोनों को पकड़ा। तलाशी में उनके पांच बैगों से कुल 74 किलो 995 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ।

जीआरपी को सूचना मिली थी कि प्लेटफार्म नंबर आठ पर दो महिलाएं मादक पदार्थ लेकर बैठी हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दोनों महिलाएं वहां से जाने लगीं, जिसके बाद उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें घेरकर रोक लिया। पूछताछ के बाद दोनों की मौजूदगी में उनके बैगों की तलाशी ली गई।

पांच बैगों से बरामद हुआ डोडा चूरा

तलाशी के दौरान दोनों महिलाओं के पास मौजूद कुल पांच बैगों से मादक पदार्थ बरामद हुआ।    GRP पुलिस के मुताबिक परमिंदर के तीन बैगों से 41 किलो 555 ग्राम डोडा चूरा मिला। वहीं जसबिंदर उर्फ किंदर के दो बैगों से 33 किलो 440 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। दोनों के कब्जे से मिले मादक पदार्थ का कुल वजन 74 किलो 995 ग्राम पाया गया।

लुधियाना की रहने वाली हैं दोनों आरोपी महिलाएं

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान परमिंदर पत्नी जगतार सिंह, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम तलवंडी कला, थाना लाडूवाल, जिला लुधियाना और जसबिंदर उर्फ किंदर पत्नी बलविंदर सिंह, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम तलवंडी कला, थाना लाडूवाल, जिला लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

मुरैना में डूबा रपटा, ग्रामीणों ने जोखिम में डाली जान, घायल महिला को खाट पर लेटाकर पार कराई सोन नदी

डोडा चूरा कहां से आया, पुलिस कर रही पूछताछ

उज्जैन जीआरपी अब दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि डोडा चूरा उन्हें कहां से मिला था और उज्जैन से इसे किस स्थान पर ले जाया जा रहा था। इसके साथ ही मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उज्जैन रेलवे स्टेशन पर बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ पकड़े जाने के बाद जीआरपी ने तस्करी से जुड़े मामलों में निगरानी और बढ़ा दी है।

उज्जैन के खड़े हनुमान के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान; सरकार तक पहुंचेगी श्रद्धालुओं की आवाज
Khade Hanuman Temple Ujjain News: खड़े हनुमान मंदिर को लेकर चल रहा विवाद अब एक नए चरण में पहुंच गया है। मंदिर को यथास्थान रखने की मांग को लेकर श्रद्धालुओं और हिंदू संगठनों की ओर से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। अभियान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर अपनी सहमति दर्ज कराई। हस्ताक्षर के जरिए लोगों ने मांग रखी कि बाबा खड़े हनुमान का मंदिर जिस स्थान पर वर्षों से विराजमान है, उसी स्थान पर भव्य रूप में बनाया जाए। अभियान से जुड़े लोगों के मुताबिक, एकत्र किए गए हस्ताक्षरों को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाकर श्रद्धालुओं की भावनाओं से अवगत कराया जाएगा।

हस्ताक्षर अभियान के दौरान श्रद्धालुओं ने कहा कि खड़े हनुमान मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि लंबे समय से लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर को लेकर चल रहे विकास और चौड़ीकरण के बीच श्रद्धालुओं की मांग है कि बाबा की प्रतिमा को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने के बजाय उसी जगह मंदिर का निर्माण किया जाए। लोगों का कहना है कि विकास कार्य अपनी जगह जरूरी हैं, लेकिन धार्मिक भावनाओं और वर्षों पुरानी आस्था को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए।

प्रस्तावित शिफ्टिंग स्थल पर भी आपत्ति

हिंदू संगठन के नेता रूपेश ठाकुर ने अभियान के दौरान प्रस्तावित शिफ्टिंग स्थल को लेकर भी आपत्ति जताई। उनका कहना है कि मंदिर के लिए केवल जगह उपलब्ध होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उस स्थान का धार्मिक और सामाजिक महत्व भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा खड़े हनुमान जहां वर्तमान में विराजमान हैं, वहीं उनका भव्य मंदिर बनाया जाना चाहिए। श्रद्धालुओं की भावनाओं को देखते हुए प्रशासन और सरकार को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

अभियान में शामिल लोगों ने हस्ताक्षर कर अपनी मांग के समर्थन में आवाज बुलंद की। आयोजकों का कहना है कि यह अभियान किसी विवाद को बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की भावनाओं को लोकतांत्रिक तरीके से मध्य प्रदेश सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। अभियान में शामिल श्रद्धालुओं ने कहा कि वे चाहते हैं कि मंदिर के भविष्य को लेकर ऐसा समाधान निकले, जिससे विकास कार्य भी प्रभावित न हों और बाबा खड़े हनुमान की आस्था भी कायम रहे।

उज्जैन: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच चला प्रशासन का बुलडोजर, मस्जिद के पास हुई बड़ी कार्रवाई

अब सरकार के फैसले पर नजर

खड़े हनुमान मंदिर को लेकर लगातार सामने आ रही श्रद्धालुओं की मांगों के बीच अब हस्ताक्षर अभियान के जरिए सरकार तक लोगों की आवाज पहुंचाने की तैयारी है। अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि हस्ताक्षरों को एकत्र करने के बाद संबंधित अधिकारियों और सरकार को सौंपा जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं की नजर प्रशासन और सरकार के अगले कदम पर रहेगी। अब देखना होगा कि मंदिर को लेकर चल रही इस मुहिम और श्रद्धालुओं की मांग पर सरकार की ओर से क्या निर्णय लिया जाता है।

उज्जैन: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच चला प्रशासन का बुलडोजर, मस्जिद के पास हुई बड़ी कार्रवाई
Simhastha 2028 Development Work: सिंहस्थ को देखते हुए शहर में सड़क चौड़ीकरण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम तेज हो गया है। इसी क्रम में कोयला फाटक से गोपाल मंदिर मार्ग चौड़ीकरण के तहत नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार शाम को निगम का अमला बोहरा समाज की मस्जिद के पास पहुंचा, जहां सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे निर्माण को हटाने का काम शुरू किया गया। मौके पर नगर निगम की टीम के साथ मशीनरी भी मौजूद रही और निर्माण को हटाने की कार्रवाई की गई।

नगर निगम भवन अधिकारी राजकुमार राठौर के मुताबिक, चौड़ीकरण के दौरान बोहरा समाज की मस्जिद के पास बनी करीब 6 से 7 दुकानों का हिस्सा प्रभावित हो रहा है। निगम द्वारा लगभग 8.5 फीट हिस्सा हटाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान दुकानों और संबंधित निर्माण के उस हिस्से को तोड़ा जा रहा है, जो प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण की सीमा में आ रहा है। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण हटाने का काम शुरू कर दिया है।

ट्रैक्टर-ब्रेकर, घन और सब्बल से हटाया जा रहा निर्माण

कार्रवाई के लिए नगर निगम की ओर से ट्रैक्टर-ब्रेकर सहित अन्य संसाधन मौके पर लगाए गए हैं। निर्माण हटाने के लिए घन और सब्बल का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। निगम की टीम लगातार मौके पर मौजूद रहकर कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है। भवन अधिकारी राजकुमार राठौर ने बताया कि संबंधित हिस्से को हटाने की पूरी कार्रवाई करीब तीन से चार दिन में पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

बोहरा समाज की सहमति से कार्रवाई का दावा

नगर निगम भवन अधिकारी राजकुमार राठौर ने बताया कि चौड़ीकरण की कार्रवाई बोहरा समाज की सहमति से की जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के काम में बोहरा समाज की ओर से निगम को पूरा सहयोग मिल रहा है और उनकी सहमति के बाद ही संबंधित निर्माण को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है। निगम का कहना है कि कार्रवाई के दौरान किसी तरह का विवाद नहीं हुआ और सहयोग के साथ निर्माण हटाया जा रहा है।

खड़े हनुमान मंदिर विवाद: मूर्ति हटाने की कोई कोशिश नहीं हुई, प्रशासन बोला- आस्था से समझौता नहीं

सिंहस्थ से पहले शहर की सड़कों को व्यवस्थित करने पर जोर

सिंहस्थ 2028 को देखते हुए उज्जैन में प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। कोयला फाटक से गोपाल मंदिर मार्ग भी शहर के महत्वपूर्ण मार्गों में शामिल है। इसी मार्ग के चौड़ीकरण के तहत अब निगम ने मौके पर कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम की टीम का कहना है कि प्रभावित हिस्से को हटाने के बाद सड़क को निर्धारित चौड़ाई के अनुरूप विकसित करने का काम आगे बढ़ाया जाएगा।

खड़े हनुमान मंदिर विवाद: मूर्ति हटाने की कोई कोशिश नहीं हुई, प्रशासन बोला- आस्था से समझौता नहीं
Ujjain Khade Hanuman Temple : उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रशासन ने मूर्ति हटाने की कोशिशों से साफ इनकार किया है। एसडीएम एलएन गर्ग ने कहा कि प्रशासन की ओर से मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा को हटाने के लिए न तो किसी जेसीबी का इस्तेमाल किया गया और न ही किसी मानवीय तरीके से ऐसा प्रयास किया गया है।

एसडीएम ने कहा कि मंदिर और हनुमान जी की प्रतिमा से जुड़ा विषय आस्था से जुड़ा और संवेदनशील है। प्रशासन ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगा, जिससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसी भी निर्णय में जल्दबाजी नहीं की जाएगी और आगे की प्रक्रिया लोगों के विश्वास को ध्यान में रखकर ही तय होगी।

संतों और श्रद्धालुओं से होगा संवाद

जिला प्रशासन अब मंदिर से जुड़े मामले में संत समाज, श्रद्धालुओं और विशेषज्ञों से चर्चा करेगा। एसडीएम के मुताबिक, मंदिर की स्थिति और प्रतिमा से जुड़े तकनीकी पहलुओं को समझने के लिए विशेषज्ञों की राय ली जाएगी। सभी पक्षों से बातचीत के बाद ही आगे की दिशा तय की जाएगी।

अभी तक कोई सर्वे या तकनीकी जांच नहीं

मूर्ति की स्थिति को लेकर किसी सर्वे या तकनीकी परीक्षण की चर्चा पर एसडीएम गर्ग ने स्पष्ट किया कि अभी तक प्रशासन ने ऐसा कोई सर्वे या जांच नहीं कराई है। उनके मुताबिक, फिलहाल मूर्ति या मंदिर की स्थिति को लेकर प्रशासन के पास कोई तकनीकी रिपोर्ट भी नहीं है। ऐसे में किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

सर्वे हुआ तो प्रशासन देगा जानकारी

एसडीएम ने कहा कि यदि भविष्य में मंदिर या मूर्ति को लेकर कोई सर्वे, परीक्षण या तकनीकी जांच कराई जाती है तो इसकी जानकारी संबंधित लोगों को दी जाएगी। प्रशासन का कहना है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से और विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर आगे बढ़ाई जाएगी।

डिंडौरी में 5 साल से अधूरा स्टॉप डैम:2 बार भूमि पूजन फिर भी शुरू नहीं हुआ काम, नदी पार कर स्कूल जाते हैं बच्चे

फिलहाल मूर्ति हटाने की कोई कार्रवाई नहीं

प्रशासन ने दोहराया कि फिलहाल खड़े हनुमान मंदिर में स्थापित प्रतिमा को हटाने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब संत समाज, श्रद्धालुओं और विशेषज्ञों से संवाद के बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा। प्रशासन की इस सफाई के बाद मंदिर को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की गई है।

उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर पहुंचे विधायक चिंतामणि मालवीय, बोले- जनभावना है कि बाबा को ना हटाया जाए
Ujjain Khade Hanuman Mandir : उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर को लेकर चल रहे विवाद के बीच शुक्रवार को विधायक चिंतामणि मालवीय मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा हनुमान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और उज्जैन व मध्यप्रदेश की समृद्धि और विकास की कामना की। मालवीय ने कहा कि वे बाबा के नियमित दर्शन करते हैं और इसी क्रम में शुक्रवार को भी मंदिर पहुंचे थे।

विधायक ने कहा कि खड़े हनुमान मंदिर उज्जैन की धार्मिक पहचान से जुड़ा हुआ है। शहर की प्राचीन परंपराओं और मंदिरों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ लोगों की आस्था और ऐतिहासिक धरोहरों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। उनके मुताबिक मंदिर हटाने का फैसला जनभावनाओं के अनुरूप नहीं होगा।

सड़क चौड़ी हो चुकी, महाकाल की सवारी भी निकली

चिंतामणि मालवीय ने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार जनभावना बाबा हनुमान को यथास्थान बनाए रखने की है। उन्होंने तर्क दिया कि संबंधित सड़क का पर्याप्त चौड़ीकरण पहले ही हो चुका है। पिछले सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी भी इसी मार्ग से निकली थी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे। उनके मुताबिक उस दौरान किसी बड़ी परेशानी की स्थिति सामने नहीं आई।

मुख्यमंत्री के संज्ञान में मामला आने पर समाधान की उम्मीद

विधायक ने कहा कि संभव है कि पूरे मामले की विस्तृत जानकारी अभी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक नहीं पहुंची हो। उन्होंने उम्मीद जताई कि जब मुख्यमंत्री को जनभावना और मंदिर से जुड़े पूरे मामले की जानकारी मिलेगी, तो वे भी लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेंगे।

शाही मस्जिद के सवाल पर बोले- हाईकोर्ट के फैसले का सम्मान होना चाहिए

शाही मस्जिद को लेकर सवाल पूछे जाने पर चिंतामणि मालवीय ने कहा कि यदि हाईकोर्ट ने इस मामले में कोई फैसला दिया है तो उसका सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदिर और मस्जिद से जुड़े मामलों को एक ही नजरिए से देखना उचित नहीं है। मालवीय ने देश के विभाजन और धार्मिक स्थलों के इतिहास का भी जिक्र किया।

MP Weather Update: तीन दिन के ब्रेक के बाद फिर एक्टिव हुआ मानसून, 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

15 फीट हिस्से को लेकर बताया विवाद

मालवीय ने कहा कि शाही मस्जिद के मामले में मुस्लिम पक्ष को भी हाईकोर्ट के निर्णय का सम्मान करते हुए विकास कार्य में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि विवादित स्थल पर पहले टकसाल थी और बाद में वहां नमाज के लिए स्थान दिया गया था। उनके मुताबिक मौजूदा विवाद पूरी मस्जिद को हटाने का नहीं, बल्कि करीब 15 फीट हिस्से से जुड़ा है।

उज्जैन में सिंहस्थ चौड़ीकरण को हाई कोर्ट से हरी झंडी; गोपाल मंदिर मार्ग स्थित शाही मस्जिद की याचिकाएं खारिज
Ujjain Road Widening Project Approved: सिंहस्थ महापर्व 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में सड़कों के चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में गोपाल मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण की जद में आ रही करीब 100 साल पुरानी शाही मस्जिद को हटाने के मामले में मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर पीठ ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाया। मस्जिद को हटाने के खिलाफ दायर दोनों याचिकाओं को कोर्ट ने खारिज कर दिया। जस्टिस संदीप एन. भट्ट की एकल पीठ ने दोनों मामलों की एक साथ सुनवाई की और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद याचिकाएं निरस्त कर दीं।

हाई कोर्ट की ओर से अभी फैसले का विस्तृत और औपचारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। हालांकि, दोनों याचिकाएं खारिज होने के बाद उज्जैन नगर निगम के लिए गोपाल मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण में बाधक बन रही शाही मस्जिद को हटाने या विस्थापित करने की कार्रवाई का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। नगर निगम की ओर से पहले ही मस्जिद प्रबंधन को हटाने संबंधी नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके बाद से मुस्लिम समाज की ओर से इसका विरोध किया जा रहा है।

मुस्लिम समाज ने बताया ऐतिहासिक, ऊपरी अदालत जाने की तैयारी

याचिकाकर्ताओं का पक्ष है कि शाही मस्जिद धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की है और इसे हटाया नहीं जाना चाहिए। याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता सैय्यद अशहर अली वारसी ने कहा कि अभी हाई कोर्ट का विस्तृत लिखित आदेश सामने आना बाकी है। आदेश का अध्ययन करने के बाद फैसले के खिलाफ डबल बेंच या सुप्रीम कोर्ट में अपील करने पर निर्णय लिया जाएगा। मस्जिद प्रबंधन की ओर से इसे 100 वर्ष से अधिक पुराना बताते हुए कई पुराने दस्तावेजों का भी हवाला कोर्ट में दिया गया।

1925 के दस्तावेज का दिया हवाला

मस्जिद प्रबंधन ने दावा किया कि 17 मार्च 1925 को सिंधिया राजघराने के चेयरमैन, टाउन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट और ग्वालियर सरकार लश्कर की ओर से शहर काजी को एक पत्र जारी किया गया था। याचिकाकर्ताओं के अनुसार, इसमें कुछ भूमि के अधिग्रहण के बाद मस्जिद के शेष हिस्से को यथावत रखने का उल्लेख किया गया था। इसी आधार पर मस्जिद को हटाने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई थी। पहली याचिका शाही मस्जिद वक्फ पंचायत मोचियान के प्रतिनिधि अशफाक अहमद और शाही मस्जिद इंतजामिया कमेटी वक्फ पंच मोचियान के प्रतिनिधि एवं वाइस चेयरमैन अशफाक अहमद की ओर से दायर की गई थी।

जबलपुर: जिला पंचायत कार्यालय में महिला अफसर से मारपीट, सहकर्मी के पति ने काटा बवाल; पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

दूसरी याचिका भी हुई खारिज, सिंहस्थ के लिए अहम है मार्ग

दूसरी याचिका शाही मस्जिद वक्फ पंच मोचियान के प्रेसीडेंट अरशान हुसैन की ओर से दायर की गई थी। इसमें मध्य प्रदेश शासन, उज्जैन नगर निगम और मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड को पक्षकार बनाया गया था। प्रशासन के अनुसार, सिंहस्थ 2028 के दौरान उज्जैन में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। गोपाल मंदिर मार्ग शहर के व्यस्त और संकरे मार्गों में शामिल है, इसलिए यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने के लिए इसका चौड़ीकरण महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नगर निगम का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई मास्टर प्लान और निर्धारित नियमों के तहत की जा रही है।

उज्जैन खड़े हनुमान मंदिर के पास पहुंचा लंगूरों का हुजूम, जुटी श्रद्धालुओं की भीड़- VIDEO VIRAL
Langur Crowd Gathers Near Khade Hanuman Temple Ujjain: सती गेट के पास स्थित प्रसिद्ध खड़े हनुमान मंदिर इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। मंदिर को हटाने की कार्रवाई से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यहां श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसी बीच मंदिर के आसपास अचानक बड़ी संख्या में लंगूर पहुंच गए हैं। मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले लोगों का ध्यान अब इन लंगूरों पर भी जा रहा है।

परिसर और आसपास मौजूद श्रद्धालुओं के बीच लंगूरों की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, इनके मंदिर के पास पहुंचने को लेकर प्रशासन की ओर से किसी तरह का आधिकारिक दावा या विशेष कारण नहीं बताया गया है।

वायरल वीडियो के बाद खड़े हनुमान मंदिर में उमड़ी भीड़

खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो और रील वायरल हो रहे हैं। इनमें प्रतिमा के चमत्कारिक रूप से नहीं हटने से जुड़े दावे भी किए जा रहे हैं। इंस्टाग्राम और यूट्यूब समेत कई प्लेटफॉर्म पर प्रतिमा के जस की तस खड़े रहने के वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहे हैं। इसका असर मंदिर में भी दिखाई दे रहा है। पिछले चार दिनों में 8 हजार से ज्यादा श्रद्धालु यहां पहुंच चुके हैं। मध्य प्रदेश के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान से भी लोग दर्शन के लिए आ रहे हैं। कई श्रद्धालु प्रतिमा की रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं, जिससे मंदिर से जुड़े वीडियो और तेजी से वायरल हो रहे हैं।

उज्जैन के प्रसिद्ध खड़े हनुमान मंदिर के पास अचानक कुछ लंगूर पहुंच गए हैं.  देखे वीडियो...#UjjainKhadeHanumanTemple  #UjjainHanumanTemple #mpnews pic.twitter.com/u0BaL4IEm3
— NavBharat Live (@TheNavbharatliv) September 10, 2026

मंदिर के आसपास बैरिकेडिंग, टेंट में विराजमान हनुमानजी

मंदिर के आसपास की स्थिति फिलहाल सामान्य दिनों से काफी अलग है। करीब एक सप्ताह से मंदिर के आसपास का अधिकांश हिस्सा तोड़ा जा चुका है, जबकि हनुमानजी की प्रतिमा फिलहाल टेंट में विराजमान है। प्रतिमा को हटाने की कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने मंदिर के आसपास बैरिकेडिंग की है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। खास बात यह है कि फिलहाल कोई बड़ा त्योहार नहीं है, इसके बावजूद मंदिर में लगातार भीड़ पहुंच रही है। श्रद्धालुओं की आस्था का एक कारण यहां मिलने वाले ताबीज और झड़नी से जुड़ी मान्यताएं भी बताई जा रही हैं।

श्रद्धालुओं की दो टूक- आस्था का सम्मान हो, मंदिर न हटाया जाए

गुरुवार को मंदिर चौपाल के दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर को हटाए जाने को लेकर अपनी राय रखी। स्थानीय और दूसरे राज्यों से आए श्रद्धालुओं का कहना था कि जब भगवान खुद इस स्थान से नहीं जाना चाहते, तो उन्हें जबरन नहीं हटाया जाना चाहिए। लोगों ने कहा कि नगर विकास के लिए अब तक 60 से ज्यादा मंदिरों को स्थानांतरित किया जा चुका है। ऐसे में इस मंदिर को इसी स्थान पर छोड़ने पर भी विचार किया जा सकता है। श्रद्धालुओं का कहना है कि विकास जरूरी है, लेकिन प्रशासन को जनभावनाओं और धार्मिक आस्था का भी ध्यान रखना चाहिए। मंदिर से लाखों लोगों की आस्था जुड़ी होने का दावा करते हुए लोगों ने प्रशासन से संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेने की अपील की है।

भोपाल में आज ही निपटा लें बैंक के जरूरी काम; कल से लगातार 3 दिनों तक बंद रहेंगी बैंक शाखाएं

उज्जैन मंदिर विवाद में साध्वी हर्षा रिछारिया की एंट्री, प्रशासन को दिया 2 दिन का अल्टीमेटम; दी अनशन की चेतावनी
Sadhvi Harsha Richaia Ultimatum: उज्जैन के प्राचीन खड़े हनुमान मंदिर को लेकर जारी विवाद के बीच गुरुवार को साध्वी हर्षानंद गिरि उर्फ हर्षा रिछारिया मंदिर पहुंचीं। उन्होंने विधि-विधान से भगवान खड़े हनुमान का पूजन-अर्चन किया और मंदिर से जुड़े विवाद पर अपनी स्पष्ट राय रखी।

उन्होंने कहा कि वे विकास कार्यों के विरोध में नहीं हैं, लेकिन धार्मिक आस्था और परंपराओं का सम्मान भी उतना ही आवश्यक है। मंदिर परिसर में पूजा के बाद उन्होंने सरकार और प्रशासन से संवेदनशील समाधान निकालने की अपील की।

बाबा से मांगी शक्ति, कहा- जरूरत पड़ी तो आवाज उठाऊंगी

पूजन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए साध्वी हर्षानंद गिरि ने कहा कि खड़े हनुमान बाबा अपने भक्तों को बिना मांगे भी बहुत कुछ प्रदान करते हैं। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि उन्हें इतनी शक्ति और साहस मिले कि आवश्यकता पड़ने पर वे पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ बाबा के लिए अपनी आवाज बुलंद कर सकें। उन्होंने कहा कि यह केवल एक मंदिर का विषय नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा मामला है।

सड़क चौड़ीकरण का समर्थन, मंदिर यथास्थान रखने की मांग

साध्वी हर्षानंद गिरि ने स्पष्ट किया कि सिंहस्थ 2028 को लेकर हो रहे विकास कार्य और सड़क चौड़ीकरण आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि उज्जैन का विकास होना चाहिए और सरकार इस दिशा में अच्छा काम कर रही है। हालांकि उनका मानना है कि विकास और आस्था दोनों को साथ लेकर चलना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि सड़क चौड़ीकरण के साथ मंदिर को यथास्थान रखते हुए उसके बेहतर स्वरूप में पुनर्निर्माण का रास्ता निकाला जा सकता है। उन्होंने प्रतिमा को हटाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चिंता जताई और कहा कि अब आगे इस तरह की कोशिशें नहीं होनी चाहिए।

सागर शराबकांड में CM मोहन यादव के निर्देश के बाद बड़ा एक्शन; आरोपियों के अवैध मकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम, आंदोलन की चेतावनी

साध्वी हर्षानंद गिरि ने कहा कि उन्होंने सरकार और प्रशासन को दो दिन का समय दिया है। इस दौरान प्रशासन को मंदिर पहुंचकर भगवान खड़े हनुमान से क्षमा याचना करनी चाहिए, विधिवत पूजन करना चाहिए और मंदिर के पुनर्निर्माण का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय में सकारात्मक पहल नहीं हुई तो वे अनशन और धरना-प्रदर्शन का रास्ता अपनाएंगी। फिलहाल प्रशासन और श्रद्धालुओं के बीच सहमति बनाने की कोशिशें जारी हैं। ऐसे में अब सभी की नजर इस बात पर है कि सिंहस्थ 2028 की विकास योजनाओं और धार्मिक आस्था के बीच संतुलन कैसे स्थापित किया जाता है।

उज्जैन: आस्था और विकास दोनों का रखें ध्यान! खड़े हनुमान मंदिर मामले में उमा भारती ने दी भोपाल की नजीर
Uma Bharti Letter To CM Mohan Yadav: उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच खड़े हनुमान मंदिर को लेकर चल रहे विवाद में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की एंट्री हो गई है। उमा भारती ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर मंदिर को लेकर ऐसा समाधान निकालने की अपील की है, जिससे विकास कार्य भी प्रभावित न हों और धार्मिक आस्था भी सुरक्षित रहे।

उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि उज्जैन की धार्मिक गरिमा को मुख्यमंत्री स्वयं बेहतर तरीके से समझते हैं और खड़े हनुमान मंदिर का समाधान भी संवेदनशीलता के साथ निकाला जा सकता है।

उमा भारती ने दिया भोपाल का उदाहरण

10 सितंबर 2026 को लिखे गए पत्र में उमा भारती ने भोपाल के कमलापति पार्क के सामने हुए सड़क चौड़ीकरण का उदाहरण दिया। उन्होंने लिखा कि शिवराज सिंह चौहान सरकार के दौरान सड़क चौड़ीकरण के समय मस्जिद को बिना छुए पूरा प्लान बदलकर सड़क बनाई गई थी। उमा ने कहा कि भाजपा की विचारधारा विकास और आस्था को साथ लेकर चलने की रही है और यही मॉडल उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर मामले में भी अपनाया जा सकता है।

उमा भारती ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र

सिंहस्थ 2028 के लिए सड़क चौड़ीकरण का काम

दरअसल, महाकुंभ सिंहस्थ 2028 और भगवान महाकाल की शाही सवारी के मार्ग को सुगम बनाने के लिए कंठाल चौराहा से छत्री चौक तक सड़क चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसी परियोजना की जद में प्राचीन खड़े हनुमान मंदिर आ गया है। प्रशासन पिछले कई दिनों से प्रतिमा को सुरक्षित तरीके से विस्थापित करने की कोशिश कर रहा है। मंदिर का भवन तोड़ा जा चुका है और प्रतिमा के ऊपर सुरक्षा के लिए कैनोपी टेंट भी लगाया गया है, लेकिन प्रतिमा को हटाने में अब तक सफलता नहीं मिली है।

प्रतिमा हटाने की कोशिशों के बीच बढ़ी चर्चा

मंदिर से जुड़े संतों और स्थानीय लोगों का कहना है कि प्राण-प्रतिष्ठित प्रतिमा का विशेष धार्मिक महत्व है, इसलिए श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। वहीं प्रतिमा हटाने के दौरान बिजली के पोल पर स्पार्किंग और ब्लास्ट की घटना के बाद शहर में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इसे अपशकुन से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि प्रशासन ने इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

उज्जैन: दुबई से आए शेख के स्वागत में हवाई फायरिंग, युवकों ने 2 नाली बंदूक से दागी गोलियां, जांच में जुटी पुलिस
Ujjain Harsh Firing : उज्जैन जिले के नागदा क्षेत्र के ग्राम झिरनिया में दुबई से आए एक शेख के स्वागत के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। करीब 15 दिन पहले मुस्लिम परिवार में शेख के आने पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान निकाले गए जुलूस में दो युवकों ने दो नाली बंदूक से फायरिंग की।

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो युवक बंदूक से फायर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच शुरू की। पुलिस अब वीडियो के आधार पर फायरिंग करने वाले दोनों युवकों की पहचान करने में जुटी है।

वीडियो सामने आने के बाद दर्ज हुआ केस

डीएसपी क्राइम योगेंद्र सिंह तोमर के मुताबिक, झिरनिया गांव में दुबई से आए शेख के स्वागत में बाना निकाला गया था। इसी दौरान दो बंदूकधारियों द्वारा फायरिंग किए जाने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने वीडियो की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

बंदूक किसके नाम, अनुमति थी या नहीं?

पुलिस अब फायरिंग में इस्तेमाल की गई दोनों बंदूकों के बारे में जानकारी जुटा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि हथियार किसके नाम पर दर्ज हैं और जुलूस के दौरान फायरिंग के लिए किसी तरह की अनुमति ली गई थी या नहीं। पुलिस वीडियो में दिखाई दे रहे हथियारों और घटनाक्रम की भी पड़ताल कर रही है।

दोनों आरोपियों की तलाश जारी

प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है। पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंचने के लिए संभावित ठिकानों पर भी जानकारी जुटा रही है।

इंदौर: कान्ह नदी किनारे 100 करोड़ की सरकारी जमीन कराई कब्जामुक्त, युवक ने एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का

जल्द गिरफ्तारी का दावा

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। करीब 15 दिन पुरानी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। अब जांच पूरी होने के बाद फायरिंग में इस्तेमाल हथियारों और अनुमति से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी।

उज्जैन : खड़े हनुमानजी को हटाने की सारी कोशिशें नाकाम, बाबा को मत हटाओ कहते हुए रो पड़ीं अम्मा
Ujjain Khade Hanuman Temple : उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच सड़क चौड़ीकरण को लेकर खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा का मामला सामने आया है। सती गेट से गोपाल मंदिर तक सड़क को चौड़ा करने का काम चल रहा है। इसी की जद में आने वाले धार्मिक स्थलों को लेकर प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को दूसरी जगह स्थापित करने की प्रक्रिया प्रस्तावित है।

खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को दूसरी जगह स्थापित करने के लिए प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। हालांकि अब तक प्रतिमा को हटाने की कोशिश सफल नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि पिछले 8 दिनों से प्रतिमा को हटाने के लिए अलग-अलग प्रयास किए जा रहे हैं। मंदिर से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी आस्था जुड़ी है।

‘बाबा को मत हटाओ’ कहते रो पड़ीं अम्मा

प्रतिमा हटाने की कोशिश के दौरान मंदिर परिसर में भावुक माहौल बन गया। एक बुजुर्ग महिला ‘बाबा को मत हटाओ’ कहते हुए रो पड़ीं। महिला को भावुक देखकर वहां मौजूद अन्य श्रद्धालु भी भावुक हो गए। कई लोगों की आंखों में आंसू आ गए। श्रद्धालुओं का कहना है कि उनके लिए यह सिर्फ मंदिर या प्रतिमा नहीं, बल्कि आस्था और विश्वास का केंद्र है।

बीमारी और संकट में प्रार्थना की मान्यता

स्थानीय लोगों के मुताबिक खड़े हनुमान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। लोगों की मान्यता है कि संकट या बीमारी के समय बाबा के दरबार में प्रार्थना करने से राहत मिलती है। यही वजह है कि प्रतिमा को दूसरी जगह स्थापित किए जाने की खबर से लोगों में भावनात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

प्रशासन बोला- धार्मिक भावनाओं का सम्मान होगा

नगर निगम के अपर आयुक्त संतोष टेगोर के मुताबिक सड़क चौड़ीकरण का काम नियोजित तरीके से किया जा रहा है। खड़े हनुमानजी की प्रतिमा को लेकर भी धार्मिक पक्ष को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद पुजारी और धार्मिक संगठनों से चर्चा की जाएगी। इसके बाद ही प्रतिमा के विस्थापन की प्रक्रिया पूरी होगी।

सिंहस्थ के लिए हो रहा सड़क चौड़ीकरण

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 को देखते हुए सड़क, यातायात और दूसरी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े स्तर पर काम चल रहे हैं। सती गेट से गोपाल मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण भी इसी तैयारी का हिस्सा है। सड़क की जद में आने वाले निर्माणों को लेकर प्रशासन कार्रवाई कर रहा है।

प्रमोशन में आरक्षण पर हाईकोर्ट का बड़ा निर्देश: 50% की सीमा नहीं लांघ सकती सरकार, मुख्य सचिव को दी जिम्मेदारी

विकास के साथ आस्था का संतुलन चुनौती

खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा का मामला अब विकास और धार्मिक आस्था के बीच संतुलन की चुनौती बन गया है। प्रशासन सिंहस्थ की तैयारियों और यातायात व्यवस्था के लिए सड़क चौड़ीकरण को जरूरी मान रहा है, जबकि स्थानीय लोग और श्रद्धालु मंदिर से जुड़ी अपनी वर्षों पुरानी आस्था को लेकर चिंतित हैं। अब निगाह प्रशासन की जांच रिपोर्ट और पुजारी व धार्मिक संगठनों के साथ होने वाली चर्चा पर है।

जल्दबाजी में नहीं होगा विस्थापन...उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर पर बोले नगर निगम अपर आयुक्त संतोष टेगोर
Khade Hanuman Temple Relocation Ujjain: उज्जैन में सिंहस्थ को लेकर चल रहे विकास कार्यों के बीच कंठाल से छत्री चौक तक सड़क चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। चौड़ीकरण की जद में आने वाले अतिक्रमण और विभिन्न धार्मिक स्थलों को प्रशासन द्वारा हटाया जा रहा है। इसी क्रम में सड़क के बीच स्थित करीब 150 वर्ष पुराने खड़े हनुमानजी के मंदिर का स्ट्रक्चर भी हटा दिया गया है। हालांकि, मंदिर में स्थापित हनुमानजी की प्रतिमा का विधिवत विस्थापन अभी नहीं किया गया है। मंदिर का स्ट्रक्चर हटने के बाद वर्तमान में प्रतिमा को टेंट लगाकर सुरक्षित रखा गया है।

प्रशासन की कार्रवाई के बाद खड़े हनुमानजी की प्रतिमा फिलहाल टेंट में विराजमान है। यहां पुजारी द्वारा नियमित रूप से पूजा-अर्चना की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि प्रतिमा को हटाने या स्थानांतरित करने की प्रक्रिया जल्दबाजी में नहीं की जाएगी। धार्मिक मान्यताओं और शास्त्रों के अनुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही प्रतिमा का विस्थापन किया जाएगा। इसको लेकर पुजारी और संबंधित धार्मिक संगठनों से चर्चा भी की जाएगी।

जांच रिपोर्ट आने के बाद लिया जाएगा फैसला

अधिकारियों के अनुसार प्रतिमा के विस्थापन से पहले पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद मंदिर के पुजारी और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाएगी। इसके बाद आपसी चर्चा और सहमति के आधार पर प्रतिमा को निर्धारित स्थान पर विधिवत स्थापित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। प्रशासन का कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया में धार्मिक भावनाओं और परंपराओं का ध्यान रखा जाएगा।

सिंहस्थ के लिए जरूरी बताया जा रहा सड़क चौड़ीकरण

कंठाल से छत्री चौक तक सड़क चौड़ीकरण को सिंहस्थ 2028 की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। इस मार्ग पर आने वाले समय में श्रद्धालुओं और वाहनों का दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए सड़क को बेहतर और व्यवस्थित करने की योजना बनाई गई है। प्रशासन का मानना है कि सड़क चौड़ी होने से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। विकास कार्यों के दौरान रास्ते में आने वाले अतिक्रमण और निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

पेट्रोल-डीजल की बजाय CNG से दौड़ेंगे कचरे के वाहन; जबलपुर में शुरू हुआ ग्रीन कचरा कलेक्शन

धार्मिक भावनाओं का सम्मान रखने का प्रशासन का दावा

अपर आयुक्त नगर निगम संतोष टेगोर के मुताबिक, सड़क चौड़ीकरण का काम नियोजित तरीके से किया जा रहा है। खड़े हनुमानजी की प्रतिमा को लेकर भी प्रशासन धार्मिक पक्ष को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई करेगा। उनका कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद पुजारी और धार्मिक संगठनों से चर्चा की जाएगी और उसके बाद प्रतिमा के विस्थापन की प्रक्रिया पूरी होगी। प्रशासन का दावा है कि सिंहस्थ के लिए जरूरी विकास कार्यों के साथ धार्मिक आस्था और परंपराओं का भी पूरा सम्मान रखा जाएगा।

खड़े हनुमान मंदिर पहुंचे महामंडलेश्वर शैलेषानंद गिरी महाराज; बोले- राम की आज्ञा के बिना नहीं हिलेंगे हनुमान
Shaileshanand Giri Maharaj Statement: उज्जैन के 170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर को लेकर चल रहे विवाद के बीच महामंडलेश्वर स्वामी शैलेषानंद गिरी महाराज मंदिर पहुंचे। उन्होंने हनुमानजी के दर्शन किए और प्रतिमा के सामने बैठकर सभी भक्तों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर और प्राचीन प्रतिमा को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि वे बाल्यकाल से इस प्रतिमा को देखते आ रहे हैं और इससे जुड़े कई प्रसंगों को करीब से देखा है। उनके मुताबिक, यह स्थान उज्जैन की धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

प्रतिमा को हटाने के लिए प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों का जिक्र करते हुए महाराज ने कहा कि कई दिनों तक प्रयास किए जाने के बावजूद प्रतिमा एक इंच भी नहीं हिली। विशाल प्रतिमा को देखकर उन्होंने हनुमान बाहुक की पंक्तियों का भी उल्लेख किया। उनका कहना था कि प्राचीन साधकों और चिंतकों ने हनुमानजी की आज्ञा से इस प्रतिमा को ऐसे स्थान पर स्थापित किया होगा, जिसका धार्मिक महत्व आज भी बना हुआ है।

ट्रैफिक व्यवस्था के लिए विकल्प तलाशने की अपील

मंदिर क्षेत्र में ट्रैफिक और भीड़ की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन चाहे तो इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था और नए मार्ग विकसित कर सकता है। विकास और यातायात व्यवस्था जरूरी है, लेकिन इसके लिए शहर के पुराने धार्मिक स्थलों को हटाना उचित नहीं होगा। उज्जैन की पहचान उसके प्राचीन मंदिरों, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक परंपराओं से जुड़ी है, इसलिए विकास योजनाओं में इनके संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

बोले- पुराने धार्मिक स्थलों को हटाने के बजाय संरक्षण जरूरी

उन्होंने कहा कि शहर के बाहर नए मार्ग और विकास की योजनाएं तैयार की जा सकती हैं, जिससे यातायात का दबाव कम किया जा सके। पुराने धार्मिक स्थलों को हटाने के बजाय उनके आसपास बेहतर व्यवस्थाएं विकसित करने की जरूरत है। मध्य प्रदेश सरकार से भी उन्होंने पूरे मामले पर गंभीरता से विचार करने और मंदिर की धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्ता को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने की अपील की।

उज्जैन में 11वीं की छात्रा ने जहर खाकर दी जान, छात्र पर परेशान करने का आरोप; शव सड़क पर रखकर चक्काजाम

“प्रभु श्रीराम की आज्ञा के बिना टस से मस नहीं होंगे हनुमान”

बयान के दौरान उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम की आज्ञा के बिना हनुमानजी ने कभी कोई कार्य नहीं किया। ऐसे में यदि प्रतिमा को स्थानांतरित करने की बात है तो पहले धार्मिक भावनाओं और आस्था का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन को हनुमानजी के सामने नतमस्तक होकर निर्णय लेना चाहिए। साथ ही उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अहंकार किसी का भी हो, हनुमानजी के आगे नहीं चल सकता।

उज्जैन में 11वीं की छात्रा ने जहर खाकर दी जान, छात्र पर परेशान करने का आरोप; शव सड़क पर रखकर चक्काजाम
Ujjain Class 11 Student Suicide: उज्जैन जिले में 11वीं कक्षा की छात्रा की जहर खाने से मौत के बाद मंगलवार को मामला गरमा गया। परिजन और हिंदूवादी संगठनों ने भगत सिंह चौराहे पर छात्रा का शव सड़क पर रखकर करीब दो घंटे तक चक्काजाम किया। प्रदर्शनकारियों ने छात्रा के साथ पढ़ने वाले मुस्लिम समुदाय के छात्र पर उसे लगातार परेशान और धमकाने का आरोप लगाते हुए मामले को लव जिहाद से जोड़कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के कारण चौराहे पर यातायात प्रभावित रहा और मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

परिजनों के मुताबिक, छात्रा के साथ स्कूल में पढ़ने वाला एक छात्र उसे लगातार परेशान कर रहा था। छात्रा ने इसकी शिकायत स्कूल के शिक्षक ब्रजपाल सिंह से भी की थी। परिजनों का आरोप है कि शिकायत पर संबंधित छात्र के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय शिक्षक ने छात्रा को ही डांट दिया। इसके बाद छात्रा को स्कूल नहीं आने के लिए कहे जाने की बात भी सामने आई है। परिजनों का कहना है कि इस घटनाक्रम के बाद छात्रा मानसिक तनाव में रहने लगी थी।

सोमवार को धमकी के बाद घर पहुंचकर खाया जहर

परिजनों ने बताया कि सोमवार को भी संबंधित छात्र ने छात्रा को कथित तौर पर धमकाया था। इसके बाद छात्रा स्कूल से घर पहुंची और जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए ले गए, लेकिन मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत की खबर सामने आने के बाद परिजन और हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश फैल गया। कार्यकर्ताओं ने शव को भगत सिंह चौराहे पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

आरोपी छात्र के घर पर कार्रवाई की मांग, अवैध शेड हटाया

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने संबंधित छात्र के मकान पर कार्रवाई और उसे तोड़ने की मांग उठाई। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र पंड्या, एसडीओपी आकांक्षा बिछोटे, थाना प्रभारी सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों की मांग के बाद नगर पंचायत की टीम ने संबंधित छात्र के मकान के ऊपर बने अवैध शेड को हटा दिया। हालांकि, जिला प्रशासन ने मकान को तोड़ने के बजाय केवल अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को उचित जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

इंदौर और यूपी पुलिस का बड़ा ज्वाइंट ऑपरेशन; फर्जी 'नोकिया सिक्यूरिटी' ऐप से ठगी करने वाले 13 आरोपी गिरफ्तार

छात्र पर एफआईआर, शिक्षक की भूमिका भी जांच के घेरे में

पुलिस ने परिजन की शिकायत के आधार पर संबंधित छात्र के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। वहीं, परिजनों ने स्कूल शिक्षक ब्रजपाल सिंह की भूमिका पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं और उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। पुलिस के अनुसार छात्रा की मौत के कारणों और आत्महत्या से पहले सामने आए पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। शिक्षक की भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही है और जांच में यदि उनकी संलिप्तता सामने आती है तो FIR में उनका नाम जोड़ा जा सकता है। मौके पर पहुंचे विधायक जितेंद्र पंड्या ने कहा कि बेटी के प्रति सभी की संवेदना है और मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उज्जैन पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 3 दिन में इंदौर से दस्तयाब हुई महिदपुर की नाबालिग; आरोपी गिरफ्तार
Mahidpur Minor Recovered From Indore: उज्जैन जिले के महिदपुर थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय नाबालिग के लापता होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन दिन के भीतर उसे इंदौर जिले के रिंगनोदिया क्षेत्र से दस्तयाब कर लिया। पुलिस के मुताबिक, 5 सितंबर को परिजन ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत पर थाना महिदपुर में अपराध क्रमांक 362/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने पूरे घटनाक्रम और मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार ने पुलिस टीम गठित कर नाबालिग और आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम को जानकारी मिली कि नाबालिग रिंगनोदिया, थाना सांवेर, जिला इंदौर में है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग को दस्तयाब किया और आरोपी शुभम सिंह उर्फ अन्नु उर्फ सुभाष सिंह उर्फ सुभोध सिंह, निवासी लसुडिया मंसूर को गिरफ्तार कर लिया और आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।

बयान के आधार पर धाराएं बढ़ाईं

पुलिस के अनुसार, नाबालिग के कथनों के आधार पर मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64, 64(2)(एम), 87 और 127 के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 का इजाफा किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपों में कार्रवाई की है। मामले की विवेचना आगे जारी है।

न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेजा

गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार, 8 सितंबर को महिदपुर स्थित न्यायालय में पेश किया गया। जिला न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद आरोपी को उपजेल महिदपुर में निरुद्ध कराया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और विवेचना जारी है।

CM डॉ. मोहन यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा; वेस्ट मैनेजमेंट सहित कई विषयों पर हुआ मंथन

पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण करणदीप सिंह और एसडीओपी ज़ेंडेन लिंगज़ेरपा के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी अशोक पाटीदार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक एनएस कनेश, सहायक उपनिरीक्षक राधेलाल निनामा, प्रधान आरक्षक विजय सिंह, आरक्षक सुनील, महिला आरक्षक मनीषा, महिला आरक्षक निकता, आरक्षक समरथ पाटीदार सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।