इंदौर और यूपी पुलिस का बड़ा ज्वाइंट ऑपरेशन; फर्जी 'नोकिया सिक्यूरिटी' ऐप से ठगी करने वाले 13 आरोपी गिरफ्तार

Nokia Security App Fraud Indore: इंदौर की विजय नगर थाना पुलिस ने यूपी पुलिस के साथ मिलकर एक सयुक्त कारवाई में 13 लोगो को गिरफ्तार किया है, यह सभी लोग मुनाफे का लालच देकर ठगी की वारदात कर रह रहे थे।
Indore and UP Police arrest 13 accused in cyber fraud case
पुलिस की गिरफ्त में 13 आरोपी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Indore UP Police Joint Operation: इंदौर में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना विजयनगर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ललितपुर साइबर क्राइम थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए साइबर धोखाधड़ी के मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, ललितपुर साइबर क्राइम थाने में शेयर बाजार में अधिक मुनाफे का लालच देकर ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज है। आरोपियों ने कथित तौर पर नोकिया सिक्यूरिटी नाम के फर्जी एप के जरिए लोगों को निवेश और ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे का झांसा दिया। आरोपी खुद को ब्रोकरेज फर्म का प्रतिनिधि बताकर पीड़ितों से संपर्क करते थे और उन्हें निवेश के लिए प्रेरित किया जाता था।

70 हजार की ऑनलाइन धोखाधड़ी

मामले में शिकायतकर्ता से करीब 70 हजार रुपये की ऑनलाइन आर्थिक धोखाधड़ी किए जाने का उल्लेख है। ठगी के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी। जांच के दौरान आरोपियों के इंदौर में होने की जानकारी सामने आने पर ललितपुर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने विजयनगर पुलिस से संपर्क किया।

अंतरराज्यीय समन्वय से 13 आरोपी पकड़े

सूचना मिलने के बाद थाना इंदौर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू की। दोनों राज्यों की पुलिस के बीच समन्वय के बाद संयुक्त कार्रवाई में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को ललितपुर साइबर क्राइम थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

Indore and UP Police arrest 13 accused in cyber fraud case
उज्जैन पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 3 दिन में इंदौर से दस्तयाब हुई महिदपुर की नाबालिग; आरोपी गिरफ्तार

फर्जी ट्रेडिंग एप से रहें सावधान

शेयर बाजार में अत्यधिक मुनाफे का लालच देने वाले निवेश प्रस्तावों से सावधान रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर फर्जी ट्रेडिंग एप डाउनलोड न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज की जा सकती हैफर्जी नोकिया सिक्यूरिटी एप से ठगी का खेल

शेयर बाजार में अधिक मुनाफे का लालच देकर की जाती थी ऑनलाइन ठगी

पुलिस के मुताबिक, ललितपुर साइबर क्राइम थाने में शेयर बाजार में अधिक मुनाफे का लालच देकर ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज है। आरोपियों ने कथित तौर पर नोकिया सिक्यूरिटी नाम के फर्जी एप के जरिए लोगों को निवेश और ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे का झांसा दिया। आरोपी खुद को ब्रोकरेज फर्म का प्रतिनिधि बताकर पीड़ितों से संपर्क करते थे और उन्हें निवेश के लिए प्रेरित किया जाता था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com